271002
गोंडा-नर्सिंग होम द्वारा पार्किंग स्थल न छोड़ने पर सड़क पर खड़े होते वाहन,लगता है जाम
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:गोंडा मुख्यालय के मुख्य मार्गों पर हमेशा जाम के झाम की स्थिति बनी रहती है… नर्सिंग होम में पार्किंग न होने के वजह से ग्राहक तीमारदार,मरीज सड़क के एक लेन पर वाहनों को खड़ा कर देते है जिससे जाम की स्थित पैदा हो जाती है।स्टेशन रोड हो कचहरी रोड पर स्थित हेमराज गिरी कॉम्प्लेक्स,सिटी कार्ट,जिला अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोरों,गायत्री नर्सिंग होम,लॉजिक डायग्नोस्टिक सेंटर द्वारा कोई पार्किंग स्थल नहीं छोड़ा गया ।जिससे आए दिन जाम की स्थित पैदा हो जाती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Raipur: Instructions to ensure 100% crop survey and record verification
Begun, Rajasthan:रायपुर डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करने के निर्देश मुख्य सचिव विकासशील ने मंत्रालय में डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा की खेतों में बोई गई फसल का वास्तविक डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के निर्देश सर्वे में दर्ज जानकारी का मौके पर होगा क्रॉस वेरिफिकेशन धान की खेती, किसान पंजीयन और धान खरीदी के आंकड़ों का होगा मिलान सर्वे में गड़बड़ी मिलने पर रिकॉर्ड में सुधार के निर्देश नक्शों की त्रुटियां दूर करने तकनीकी समाधान तलाशेगा राजस्व विभाग कलेक्टरों के साथ बैठक कर सर्वे की प्रगति की समीक्षा के निर्देश सभी जिलों में समयबद्ध तरीके से सत्यापन कार्य पूरा करने पर जोर0
0
Report
कराहल-नौनपुरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसा: 1 की मौत, 7 घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर जिले के कराहल-नौनपुरा घाटी पर दर्दनाक सड़क हादसा, ग्राम धीरौली से ग्वालियर गुरुद्वारे में दर्शन करने जा रहे कराहल कस्बे के पास सिख श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 50 वर्षीय जोगेंद्र सिंह की ट्रॉली के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 श्रद्धालु घायल हो गए। कराहल थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 25 श्रद्धालु सवार थे। नौनपुरा घाटी के खतरनाक मोड़ पर वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी 7 घायलों को कराहल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्रों ने 7 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में छात्र-छात्राओं की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड छात्र संगठन ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने कुलपति के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर छात्र हितों से जुड़ी मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की है। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय में 10 हजार से अधिक छात्र समस्याओं से जूझ रहे हैं। ज्ञापन में सबसे बड़ी मांग कर्मशिला भवन के निर्माण की गुणवत्ता की उच्च स्तरीय जांच को लेकर है। संगठन का आरोप है कि भवन को बने महज 2 साल हुए हैं, लेकिन उसकी मौजूदा स्थिति निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही है।,दूसरी मांग अतिथि विद्वानों को लेकर है। पिछले 5 से 6 साल से विश्वविद्यालय में पढ़ा रहे अनुभवी अतिथि विद्वानों को दोबारा सेवा में लेने की मांग की गई है। संगठन का कहना है कि नई भर्ती प्रक्रिया में अनुभव को महत्व नहीं दिया गया, जिससे अनुभवी शिक्षक बाहर हो गए।,तीसरी मांग में संगठन ने कहा है कि बीए, बीएससी और बीकॉम तृतीय सेमेस्टर का पाठ्यक्रम सितंबर में वेबसाइट पर अपलोड हुआ और नियमित कक्षाएं भी नहीं लगीं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हुई है। ऐसे में आगामी सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर उचित निर्णय लिया जाए।,इसके अलावा संगठन ने विश्वविद्यालय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने, पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था करने और पिछले दो महीने से खाली पड़ी छात्रवृत्ति शाखा में कर्मचारी नियुक्त करने की मांग की है। छात्रवृत्ति शाखा खाली होने से छात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।,सातवीं मांग में वार्षिक से सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद बढ़े परीक्षा शुल्क से छात्रों पर पड़ रहे आर्थिक बोझ को कम करने की मांग की गई है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली जाने वाली ट्रेन के निरस्तीकरण पर रेलवे बोर्ड के निर्देश, अगली चाल?
Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली जाने वाली ट्रेन के निरस्तीकरण को लेकर सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने कहा कि रेलवे बोर्ड के निर्देश पर ट्रेन निरस्त की गई है... भोपाल और जबलपुर से चलने वाली सभी ट्रैन केंसिल कल के लिए की गई है...आगे ट्रैन के संचालन। दिल्ली की और बोर्ड के आगामी निर्देश के हिसाब से होगा... रेलवे ने एक हेल्प डेस्क बनाया यात्रियों को ट्रेन कैंसिलेशन को लेकर बल्क में मैसेज भेजे... ट्रैन को लेकर स्टेशन पर अनाउसमेंट किया जा रहा है... (बाइट - सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया)0
0
Report
राजस्थान कांग्रेस में विश्वेंद्र सिंह के बगावत तेवर और नेमसिंह फौजदार की वापसी
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान कांग्रेस में दोहरी चुनौती!\nविश्वेंद्र सिंह के बागी तेवर, विरोधी की वापसी और पंचायत चुनाव की तैयारी\n\nडोटासरा ने अनुशासन समिति के पाले में छोड़ा विश्वेंद्र सिंह का मामला, निकाय चुनाव की गड़बड़ियों की जांच जारी\nपंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस ने शुरू की संगठनात्मक कवायद\n\nराजस्थान कांग्रेस में इन दिनों संगठनात्मक अनुशासन, नेतृत्व की कार्यशैली और चुनावी रणनीति को लेकर कई मोर्चों पर हलचल दिखाई दे रही है। पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह की ओर से पार्टी नेतृत्व पर लगातार सवाल उठाना, उनके राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले नेमसिंह फौजदार की कांग्रेस में वापसी और निकाय चुनाव में कथित गड़बड़ियों की जांच के बीच प्रदेश कांग्रेस नई राजनीतिक परिस्थितियों से जूझ रही है। दूसरी ओर, पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार समिति, जिला प्रभारियों और क्षेत्रवार जिम्मेदारियों की तैयारी के जरिए संगठन को सक्रिय करने की कवायद भी शुरू हो गई है।\n\nइन घटनाक्रमों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयानों से स्पष्ट है कि पार्टी फिलहाल विश्वेंद्र सिंह के मामले में अनुशासन समिति की रिपोर्ट और निकाय चुनाव की शिकायतों पर गठित कमेटियों के निष्कर्षों का इंतजार कर रही है। हालांकि, भरतपुर में नेमसिंह फौजदार की वापसी ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों और विश्वेंद्र सिंह की पार्टी में भूमिका को लेकर चर्चाओं को नया आधार दिया है।\n\nविश्वेंद्र सिंह के हमले से बढ़ी अंदरूनी सियासत\n\nविश्वेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कांग्रेस की राजस्थान इकाई की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने छह दशक तक देश पर शासन किया, उसकी राजस्थान में आज कोई स्पष्ट नेतृत्वकारी दिशा दिखाई नहीं दे रही और पार्टी राम भरोसे हो गई है। उन्होंने नेताओं को अहम-वहम की राजनीति छोड़ने की नसीहत देते हुए कहा कि स्वाभिमानी लोगों का पार्टी में दम घुट रहा है।\n\nविश्वेंद्र सिंह ने वरिष्ठ नेताओं के सम्मान, युवाओं को मार्गदर्शन देने और महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए ठोस सोच की कमी का मुद्दा भी उठाया। अपनी राजनीतिक यात्रा का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अपने सिद्धांतों और स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। साथ ही, अपने राजनीतिक भविष्य का फैसला जनता पर छोड़ने की बात कही।\n\nउनकी पोस्ट में कांग्रेस छोड़ने या किसी दूसरे दल में जाने की स्पष्ट घोषणा नहीं है, लेकिन नेतृत्व के प्रति नाराजगी और भविष्य को लेकर अनिश्चितता के संकेत जरूर दिखाई देते हैं।\n\nडोटासरा ने सीधे टकराव के बजाय समिति पर छोड़ा फैसला\n\nविश्वेंद्र सिंह के मामले पर गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनका विश्वेंद्र सिंह से सीधा संवाद नहीं हुआ है, बल्कि अनुशासन समिति ने उनसे बातचीत की है। डोटासरा के मुताबिक, समिति अपने स्तर पर पूरे मामले को देख रही है और उसकी रिपोर्ट आने से पहले कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।\n\nडोटासरा ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी व्यक्ति को शामिल करने या बाहर करने जैसे फैसले अनुशासन समिति की सिफारिश के आधार पर किए जाते हैं।\n\nयह रुख संकेत देता है कि प्रदेश नेतृत्व फिलहाल मामले को व्यक्तिगत बयानबाजी के बजाय संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत निपटाने की बात कर रहा है। हालांकि, समिति की रिपोर्ट और उसके आधार पर होने वाले फैसले से ही स्पष्ट होगा कि पार्टी विश्वेंद्र सिंह के मामले में आगे क्या रुख अपनाती है।\n\nनेमसिंह फौजदार की वापसी से भरतपुर में नए सवाल\n\nविश्वेंद्र सिंह के नेतृत्व पर हमलों के बीच उनके राजनीतिक विरोधी माने जाने वाले नेमसिंह फौजदार को कांग्रेस में दोबारा शामिल कराया गया। जयपुर स्थित पीसीसी वार रूम में गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान गोपाल गुर्जर भी कांग्रेस में शामिल हुए।\n\nभरतपुर की राजनीति में विश्वेंद्र सिंह और नेमसिंह फौजदार के बीच लंबे समय से राजनीतिक विरोध की चर्चा रही है। ऐसे में फौजदार की वापसी को स्थानीय संगठनात्मक समीकरणों के संदर्भ में देखा जा रहा है।\n\nयह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया चर्चा में है। इस वजह से यह सवाल उठ रहा है कि भरतपुर में कांग्रेस की भावी रणनीति और नेतृत्व संबंधी समीकरण किस दिशा में जाएंगे। हालांकि, फौजदार की वापसी को विश्वेंद्र सिंह के खिलाफ किसी आधिकारिक फैसले से जोड़ने के लिए फिलहाल पर्याप्त आधार नहीं है। पार्टी ने उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कोई अंतिम निर्णय सार्वजनिक नहीं किया है。0
0
Report
CM सम्राट चौधरी के निर्देश: बिहार में अपराध नियंत्रण के लिए कड़ी कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग कानून-व्यवस्था पर CM सम्राट चौधरी सख्त, अपराधियों पर कार्रवाई के निर्देश अपराधियों पर सख्त कार्रवाई: जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश。 आदतन अपराधियों पर नजर: अपराध नियंत्रण अधिनियम (CCA) का जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करने और असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने को कहा。 डायल-112 को बेहतर बनाने का निर्देश: बिहार में औसत रिस्पांस टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा。 सोशल मीडिया पर दो घंटे में प्रतिक्रिया: संवेदनशील मामलों में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर。 साइबर अपराध पर कार्रवाई: साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश。 नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती: नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा。 आर्थिक अपराध पर कार्रवाई: अवैध तरीके से संपत्ति और आर्थिक लाभ अर्जित करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का निर्देश。 संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ेगी: अशांति की आशंका वाले क्षेत्रों में नियमित गश्त, निगरानी और पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा。 दंगा निरोधी दस्ते को मजबूत करने पर जोर: जिला दंगा निरोधी दस्ते के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने का निर्देश。 महिला पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं: महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा。 प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई: मुख्यमंत्री ने परीक्षाओं को स्वच्छ और कदाचार मुक्त कराने तथा गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए。 अश्लील और द्विअर्थी गानों पर कार्रवाई: कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका वाले मामलों में नियमनुसार कार्रवाई करने को कहा。 बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद: बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे。 मुख्यमंत्री का स्पष्ट संदेश: बिहार को सुरक्षित और अपराध मुक्त बनाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तत्परता से काम करे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली विरोध के कारण रांची-नई दिल्ली गरीब रथ आज रद्द
Ranchi, Jharkhand:दिल्ली में कल होने वाले विरोध प्रदर्शन को देखते हुए रांची से दिल्ली जाने वाली रांची नई दिल्ली गरीब रथ को आज रद्द कर दिया गया है। उन ट्रेनों को रद्द किया गया जो दिल्ली सुबह 4 बजे से दोपहर दो बजे के आस पास पहुंचती है। रांची से जाने वाले गरीब रथ रद्द किए जाने की सूचना पैसेंजरों को भी पहले ही दे दिया गया है।0
0
Report
देवली में ट्रैक्टर ट्रॉली में आग, दमकल ने आग पर काबू पाया
Tonk, Rajasthan:देवली उपखंड क्षेत्र के बिजवाड़ गांव में लगी ट्रैक्टर में आग, बिजली के तारों की चपेट में आने से लगी ट्रैक्टर ट्रॉली में आग, ट्रैक्टर ट्रॉली में भरा हुआ था पशुओं के लिए चारा, देवली नगर पालिका की दमकल ने मौके पर पहुंच कर पाया आग पर काबू0
0
Report
भिवंडी के आदिवासी आश्रम स्कूल में छात्र की मौत, शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप
Thane, Maharashtra:भिवंडी तालुक्यातील पिसे येथील आदिवासी आश्रम शाळेत शिकत असलेल्या विवेक सुभाष भोये, इयत्ता पाचवी, वय वर्ष 11 या विद्यार्थ्याचा शहापूर उप जिल्हा रुग्णालयात उपचारादरम्यान मृत्यू झाला आहे. पिसे आश्रम शाळेतील मुख्याध्यापक आणि शिक्षकांच्या हलगर्जीपणामुळे हा मृत्यू झाला असल्याचा गंभीर आरोप नातेवाईकांनी केला आहे. या चिमुकल्या बालकाला उप जिल्हा रुग्णालयात उपचारासाठी ठेवून तेथील शिक्षक फरार झाले असल्याचेही नातेवाईकांचे म्हणणे आहे. या घटनेनंतर न्याय मागण्यासाठी सर्व नातेवाईक आदिवासी प्रकल्प कार्यालयात गेले असता कार्यालयात कोणताही अधिकारी हजर नव्हता. त्यामुळे नातेवाईक आणि आदिवासी संघटना अधिकच आक्रमक झाल्या आहेत. शहापूर येथे झालेल्या या दुर्दैवी मृत्यू प्रकरणाच्या निषेधार्थ सर्व आदिवासी संघटना आणि नातेवाईकांनी आदिवासी प्रकल्प अधिकारी कार्यालयासमोर ठिय्या मांडून आंदोलन सुरु केले आहे. जोपर्यंत प्रकल्प अधिकारी आणि संबंधित शिक्षकांवर गुन्हा दाखल होत नाही, तोपर्यंत आम्ही इथून उठणार नाही असा पवित्रा आंदोलकांनी घेतला आहे.0
0
Report
Advertisement
पूर्वी चंपारण में बिहार बंद आह्वान पर प्रशासन सतर्क, मोतिहारी में फीडबैक ली जा रही
Motihari, Bihar:10 अक्टूबर को CJP द्वारा बिहार बंद के आह्वान को लेकर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। SIR के मुद्दे पर सोशल मीडिया के जरिए कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से बिहार बंद का आह्वान किया गया है। इसके बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ गई है। इसी क्रम में मोतिहारी में SDM और SDPO ने बड़े-बड़े कोचिंग संस्थानों के संचालकों और छात्रों को बुलाकर उनसे बातचीत की और बंद को लेकर फीडबैक लिया। प्रशासन की ओर से छात्रों को नसीहत दी गई कि वे किसी भी आंदोलन या भीड़ का हिस्सा बनने से पहले सोच-समझकर फैसला लें और बेवजह किसी विवाद में शामिल न हों। वहीं SDM अरुण कुमार पांडे ने साफ कहा कि लोकतंत्र में धरना-प्रदर्शन और विरोध करना हर किसी का अधिकार है लेकिन विरोध-प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए। अगर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की स्थिति पैदा होती है तो प्रशासन कानून के अनुसार कार्रवाई करेगा। वहीं SDPO दिलीप कुमार ने कहा कि प्रशासन को 10 अक्टूबर को बंद के आह्वान की जानकारी मिली है। इसी को देखते हुए कोचिंग संचालकों और छात्रों से बातचीत की जा रही है और उनसे फीडबैक लिया जा रहा है। कुल मिलाकर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित बिहार बंद को लेकर मोतिहारी में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अब देखना होगा कि बंद के आह्वान का जिले में कितना असर पड़ता है और प्रशासन की तैयारियां कितनी कारगर साबित होती हैं.0
0
Report
मिरज के अस्पताल गेट गिरने पर आरपीआई आठवले समूह ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई मांग
Sangli, Maharashtra:सांगलीच्या मिरज येथील शासकीय रुग्णालय कमान कोसळल्या प्रकरणी आठवले गटाकडून मिरजेत जोडेमार आंदोलन करण्यात आले आहे. संतप्त आरपीआयच्या कार्यकर्त्यांनी यावेळी संबंधित ठेकेदाराच्या फोटोला जोडे मारून ठेकेदारावर आणि सार्वजनिक बांधकाम विभागाच्या अभियंत्यावर गुन्हा दाखल करावा, अशी मागणी यावेळी करण्यात आली आहे. जा मिरज शासकीय रुग्णालयाच्या प्रवेशद्वारावर स्वागत कमान कोसळून दुर्घटना घडली होती, त्याच ठिकाणी आरपीआय आठवले गटाकडून संबंधित ठेकेदार व पीडब्ल्यूडी विभागाच्या विरोधात हे आंदोलन करत दुर्घटने प्रकरणी दोषींवर कारवाई करण्याची मागणी करण्यात आली आहे.0
0
Report
पंचायत सहायक चुनाव:सुनील कुमार सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए,अन्य पदाधिकारी भी नियुक्त
Itia Thok, Uttar Pradesh:जिले के इटियाथोक ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को पंचायत सहायक कल्याण समिति (उ. प्र.) के तत्वाधान में ब्लॉक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में सुनील कुमार वर्मा को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव प्रक्रिया सहायक विकास अधिकारी पंचायत गिरिजेश पटेल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। *पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे काम* सुनील कुमार के अलावा, सृष्टि चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, कृष्ण गोपाल को कोषाध्यक्ष, संजय द्विवेदी को महामंत्री, नेहा शुक्ला को ब्लॉक सचिव और धनंजय शुक्ल को ब्लॉक मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदाधिकारियों के चयन के बाद उपस्थित कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी।नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने पंचायत सहायक कर्मचारियों की समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए सदैव आवाज उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचायत सहायक और अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पनवेल में मद्यपान करने वालों को मनसे कार्यकर्ताओं ने चोप दिया
Navi Mumbai, Maharashtra:कामोठे येथील मैदानात मद्यपान करणाऱ्यांना मनसे कार्यकर्त्यांनी दिला चोप. नागरिकांच्या तक्रारीनंतर मनसे कार्यकर्ते आक्रमक. कामोठे सेक्टर 21 मधील मैदानात खुलेआम मद्यपान. पोलिस प्रशासन आणि स्थानिक लोकप्रतिनिधीचे दुर्लक्ष. मनसे कार्यकर्त्यांनी जाब विचारत मद्यपान करणाऱ्यांना दिला चोप. मैदानाची देखिल दुरावस्था, अस्वछता, प्रकाश दिवे देखिल नसल्याने मद्यपीचा वावर वाढला असून प्रशासनाने तात्काळ कारवाई न केल्यास आंदोलनाचा इशारा.0
0
Report
धनबाद दुर्गा पूजा सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट मोड में, पंडालों का निरीक्षण
Dhanbad, Jharkhand:दुरगा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए धनबाद पुलिस अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शुक्रवार को डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर प्रकाश सोय ने धनबाद थाना प्रभारी और पुलिस टीम के साथ झारखंड मैदान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समिति की ओर से की जा रही तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने पंडाल में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश एवं निकास की सुविधा तथा भीड़ प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन की भी जांच की। मीडिया से बातचीत करते हुए डीएसपी प्रकाश सोय ने कहा कि दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। इसके लिए विभिन्न पूजा पंडालों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जहां भी सुरक्षा व्यवस्था या प्रशासनिक दिशा-निर्देशों के पालन में कमी मिल रही है, वहां पूजा समितियों को तत्काल सुधार करने का निर्देश दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि झारखंड मैदान पूजा समिति की ओर से जिला प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप पंडाल निर्माण और सुरक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं। पुलिस पूजा समितियों के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं को मां दुर्गा के दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।0
0
Report
बारामती के मालेगांव सहकारी साखर कारखाने में 70 करोड़ नुकसान, पवार गुट-युवा में आरोप-प्रतिउत्तर
Rui, Maharashtra:उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अध्यक्ष असलेला मालेगाऊ साखर कारखाना 70 कोटीने तोट्यात.... शरद पवार गटाचे नेते युगेंद्र पवारांचा गंभीर आरोप..... मालेगाव प्रमाणे सोमेश्वर ची अवस्था होऊ नये..... युगेंद्र पवारांच्या रूपांवर जय पवारांचा पलटवार......उगाच खोटे आरोप करून निवडणूक लढवू नका ; सभासद सत्य जाणतात म्हणत जय पवारांचा पलटवार......सोमेश्वर ची निवडणूक एकत्र लढण्याची चर्चा झाली होती : जय पवार बारामती तालुक्यातील श्री सोमेश्वर सहकारी साखर कारखान्याच्या निवडणुकीच्या रणधुमाळीत जोरदार आरोप प्रत्यारोप होत आहेत. राज्याच्या उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार अध्यक्ष असलेला बारामती तालुक्यातील मालेगाव सहकारी साखर कारखाना यावर्षी 70 कोटी रुपयांनी तोट्यात असल्याचा गंभीर आरोप शरद पवार गटाचे युवा नेते युगेंद्र पवार यांनी निवडणुकीच्या प्रचार सभेत केला आहे. यासोबतच मालेगाव साखर कारखान्याची जी अवस्था झाली ती सोमेश्वर सहकारी साखर कारखान्याची होऊ नये असंही युगेंद्र पवार यांनी म्हटलं आहे. साऊंड बाईट_ युगेंद्र पवार युवा नेते शरद पवार गट *दुसरीकडे या आरोपावरून राष्ट्रवादीचे युवा नेते जय पवार यांनी जोरदार प्रतिउत्तर दिल आहे. “दादा गेल्यानंतर मालेगाव कारखान्याचं ७० कोटी रुपयांचं नुकसान झालं, असं युगेंद्र पवार यांनी म्हटलं. त्यानंतर मी या विषयाची माहिती घेतली. मात्र, कारखाना दोन कोटी रुपयांच्या नफ्यात असल्याची माहिती माझ्यासमोर आली,” निवडणूक लढवायची असेल तर जरूर लढवा ; पण वस्तुस्थितीच्या आधारावर लढा. उगाच खोटे आरोप करून निवडणूक लढवण्याचा प्रयत्न करू नका. सभासद आणि शेतकरी सुज्ञ आहेत. त्यांना काय खरं आणि काय खोटं, हे चांगलं कळतं. Assim असं जय पवार यांनी केला आहे. *काही दिवसांपूर्वी सुप्रिया आत्यांच्या घरी बहिण रेवतीला भेटण्यासाठी गेलो असताना सोमेश्वर कारखाना निवडणुकीबाबत एकत्र येण्याची चर्चा झाली होती, अशी माहिती जय पवार यांनी दिली.* युगेंद्र पवार यांनीच सोमेश्वरसाठी आपण एकत्र यायचं का, अशी भूमिका मांडली होती. त्यावेळी पार्थदादांनी स्पष्ट सांगितलं की, ‘युगेंद्र, आमचे कार्यकर्ते आम्हाला असं करू नका, असं सांगत आहेत. हे कार्यकर्ते आमच्यासाठी झटतात, त्यामुळे आम्हाला त्यांचं ऐकावं लागतं.’ त्यानंतरही आम्ही शेवटपर्यंत काहीतरी मार्ग निघेल, अशी अपेक्षा ठेवली होती,” असं जय पवार यांनी सांगितलं. साऊंड बाईट _ जय पवार युवा नेते राष्ट्रवादी काँग्रेस0
0
Report
Advertisement
