271504
Gonda - चूड़ी की दुकान पर उधार न देने से, विपक्षियों ने दो दुकानदार भाइयों को जमकर पीटा
Paraspur, Uttar Pradesh:धनावा चौराहे पर चूड़ी की दुकान में 25 जनवरी को दुकान पर उधार देने से मना करने पर विपक्षी लोगों ने अभद्रता की,फिर रविवार को उसके दुकान पर आकर विपक्षी लड़कों ने शाहिद व शाकिर को धमकी दी और बेल्ट से मारने लगे. एसओ दिनेश सिंह ने कहा कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है,और मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामनगर में SIR चरण II: 35 हजार मतदाताओं को नोटिस, घर-घर दस्तक तेज
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर में विधानसभा क्षेत्र के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनर्निरीक्षण यानी SIR अभियान के दूसरे चरण की कार्रवाई शुरू हो गई है। इस चरण के तहत मतदाता सूची में दर्ज नाम, पता, उम्र अथवा अन्य विवरणों में विसंगतियों को दूर करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बीएलओ घर-घर जाकर संबंधित मतदाताओं को नोटिस तामील कराए जा रहे हैं ताकि उन्हें अपना पक्ष रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर मिल सके। रामनगर के उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में लगभग चार हजार ऐसे मतदाता हैं जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है, जबकि लगभग 31 हजार मतदाताओं के विवरण में किसी न किसी तरह की विसंगतियां सामने आई हैं; इस तरह कुल मिलाकर लगभग 35 हजार नोटिस जनरेट किए गए हैं। प्रशासन ने नोटिस संबंधित बीएलओ को दे दिए हैं और बीएलओ ने घर-घर जाकर नोटिस तामील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसडीएम ने बताया कि जिन मतदाताओं की पहली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित है, उनके नोटिस 27 जुलाई को ही संबंधित बीएलओ को सौंप दिए गए थे; इसके बाद से नोटिस तामील कराने का काम लगातार जारी है। प्रशासन ने सुनवाई के लिए 3 अगस्त से 24 अगस्त तक की तिथियां निर्धारित की हैं, हालांकि बीच में पड़ने वाले अवकाश के दिनों में सुनवाई नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे; यदि किसी मतदाता को नोटिस तामील नहीं हो पाता है या वह निर्धारित तिथि पर सुनवाई में उपस्थित नहीं हो पाता, तो ऐसे मामलों के लिए अतिरिक्त तिथियां भी निर्धारित की जाएंगी। सुनवाई को व्यवस्थित बनाने के लिए रामनगर विधानसभा क्षेत्र में नौ AERO नियुक्त किए गए हैं; प्रत्येक दिन नौ बूथों पर बूथवार सुनवाई होगी; बूथों का क्लस्टर और पूरा शेड्यूल तैयार किया गया है, साथ ही सेक्टर अधिकारी पूरी प्रक्रिया में सहयोग करेंगे। प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी की दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए SIR अभियान को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाएगा.0
0
Report
अल्मोड़ा: मतदाता सूची जाँच में 98,529 नोटिस, 29 जुलाई से सुनवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:अल्मोड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 98,529 मतदाताओं को अलग-अलग गड़बड़ियों के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी Yuktа मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इसकी समीक्षा की गई। जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 4,71,938 मतदाता हैं, जिनमें करीब 21 फीसदी को नोटिस जारी हुए हैं। अल्मोड़ा में सबसे अधिक 19,266, सल्ट में 18,668 और जागेश्वर में 17,557 मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। द्वाराहाट में 16,962, सोमेश्वर में 14,056 और रानीखेत में 12,020 मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं, इन मामलों की सुनवाई 29 जुलाई से तीन सितंबर तक अलग-अलग चरणों में की जाएगी। सुनवाई के लिए जिले के 949 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है और 72 एईआरओ तैनात किए गए हैं। अब तक 50,478 नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि शेष नोटिस पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान जरूरी दस्तावेजों के आधार पर जांच और सत्यापन किया जाएगा, अपर जिलाधिकारी Yuktа मिश्र ने संबंधित मतदाताओं से तय तारीख पर सुनवाई स्थल पहुंचकर अपना पक्ष रखने और राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में सहयोग की अपील की।0
0
Report
कांग्रेस सांसद मनोज कुमार और सुखदेव भगत आरएचए कैंपेन पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Congress MP Manoj Kumar on RHA CampaignCongress MP Sukhdev Bhagat on RHA Campaign0
0
Report
Advertisement
कासगंज के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में 10वीं छात्रा की मौत पर हड़कंप
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज के कस्बा सिढ़पुरा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय के छात्रावास में 10वीं कक्षा की एक छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छात्रा की पहचान अनन्या, पुत्री निर्दोष मिश्रा, निवासी गांव सिद्धपुर, थाना अमापुर के रूप में हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी एवं पटियाली क्षेत्राधिकारी अमित कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पायेगा।0
0
Report
हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो को टक्कर दी; सेवानिवृत्त अकाउंटेंट की मौत, एक घायल
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 2 लोगों को मारी टक्कर, हादसों में परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अकाउंटेंट की मौत, एक घायल, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, स्थानीय पुलिस कार्रवाई में जुटी, सदर कोतवाली क्षेत्र के बेतवा पुल के पास की घटना।0
0
Report
जालौन जिला अस्पताल में डीएम ने औचक निरीक्षण से व्यवस्थाओं पर सवाल उठे
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, जिलाधिकारी ने ओपीडी, वार्ड, दवा वितरण की परखीं व्यवस्थाएं, वार्ड में मरीजों से इलाज सम्बन्धी पड़ताल कर दिए निर्देश, मरीजो का बेहतर इलाज किए जाने के डॉक्टरों को दिए निर्देश, जालौन के उरई स्तिथ जिला अस्पताल का मामला।0
0
Report
Advertisement
अल्मोड़ा में मतदाता सूची पुनरीक्षण: 98,529 नोटिस जारी, 72 एईआरओ तैनात
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 98,529 मतदाताओं को अलग-अलग गड़बड़ियों के आधार पर नोटिस जारी किए गए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में इसकी समीक्षा की गई। जिले की छह विधानसभा सीटों में कुल 4,71,938 मतदाता हैं, जिनमें करीब 21 फीसदी को नोटिस जारी हुए हैं। अल्मोड़ा में सबसे अधिक 19,266, सल्ट में 18,668 और जागेश्वर में 17,557 मतदाताओं को नोटिस दिए गए हैं। द्वाराहाट में 16,962, सोमेश्वर में 14,056 और रानीखेत में 12,020 मतदाताओं को नोटिस जारी हुए हैं। इन मामलों की सुनवाई 29 जुलाई से तीन सितंबर तक अलग-अलग चरणों में की जाएगी। सुनवाई के लिए जिले के 949 मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है और 72 एईआरओ तैनात किए गए हैं। अब तक 50,478 नोटिस बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं, जबकि शेष नोटिस पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। नोटिस से जुड़े मामलों की सुनवाई के दौरान जरूरी दस्तावेजों के आधार पर जांच और सत्यापन किया जाएगा। अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने संबंधित मतदाताओं से तय तारीख पर सुनवाई स्थल पहुंचकर अपना पक्ष रखने और राजनीतिक दलों से प्रक्रिया में सहयोग की अपील की।0
0
Report
Bareilly में सावन के कांवड़ शिविरों के लिए सुरक्षा तैयारियाँ, ड्रोन और CCTV निगरानी
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली मंडल में सावन मास में कावरियों के लिए अभेध सुरक्षा की तैयारियों को किया गया, पुलिस प्रशासन की कोशिश है कि दिन रात कावरियों को सुरक्षित माहौल मुहैया कराया जाए, इसको लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र अजय साहनी ने एक प्रेसवार्ता कर अपनी तैयारियों का खाका आज मीडिया के समझ पेश किया, डीआईजी अजय साहनी के मुताबिक सभी कांवड़ शिविरों के लिए अनुमति अनिवार्य होगी। शिविर सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाए जाएंगे और कांवड़ स्टैंड सड़क से दूर बनेंगे।शिविरों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे (ताकि कांवड़ खंडित करने या थूकने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। ड्यूटी कर रहे महिला कांवड़ियों के लिए शिविरों में आवश्यक व्यवस्थाएं (वाशरूम रेस्ट रूम आदि) सुनिश्चित की जाएंगी। आग से बचाव (Anti-fire) हेतु किचन में अनिवार्य रूप से टीन शेड का प्रयोग किया जाये, साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार कछला घाट पर एक थाना भी बनाया जाएगा साथ ही प्रयागराज की तर्ज फ्लोटिंग प्लेटफार्म भी तैयार किया जाएगा, कावरियों को लेकर पब्लिक अड्रेसिंग सिस्टम की भी मदद ली जाएगी, इतना ही नही इस बार कावरियों की ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी0
0
Report
उज्ज्वल रमन सिंह के बयान पर हंगामा: विपक्ष बोलने के अधिकार पर उठे सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस MP उज्ज्वल रमन सिंह ने कहा, "मैं इसे सही नहीं मानता। मैं इसे डेमोक्रेसी या पार्लियामेंट्री सिस्टम के हिसाब से सही नहीं मानता। बिल पर उतनी सीरियस बातचीत नहीं हुई जितनी होनी चाहिए थी... रूलिंग पार्टी ने पूरी बहस को छोटी-मोटी बहस में बदल दिया... यह कोई नया बिल नहीं था, बल्कि मौजूदा बिल में अमेंडमेंट था... जिस तरह से लीडर ऑफ अपोज़िशन को टोका गया... क्या सरकार उनके बोलने के अधिकार को कम करना चाहती है?..."0
0
Report
Advertisement
मंडला के बम्हनी बंजर केंद्र में दवाइयां एक्सपायर, लाखों का सरकारी नुकसान
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के बम्हनी बंजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के दवा स्टोर में जरूरतमंद और गरीब मरीजों के लिए खरीदी गई दवाइयां एक्सपायर हो जाने की खबर सामने आई है. आरोप है कि दो फार्मासिस्टों के बीच स्टोर का चार्ज लेने-देने के विवाद के कारण दवाइयों की सही प्रबंधन नहीं हो सकी, जिससे लाखों रुपये की सरकारी दवाइयां बेकार हो गईं. स्वास्थ्य विभाग अब जांच और जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कर रहा है. सवाल उठ रहे हैं कि लाखों रुपये के दवाइयों के नुकसान की जिम्मेदारी कौन लेगा और दोषियों पर क्या कार्रवाई होगी. स्थानीय स्तर पर कहा जा रहा है कि दवाइयों के प्रदर्शन और वितरण में देरी के कारण उनकी एक्सपायरी हो गई.0
0
Report
राष्ट्रीय सम्मान के अपमान रोकथाम बिल 2026 पर बीजेपी सांसद बोले: गीत सुरक्षित
Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में पास हुए राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) बिल, 2026 पर BJP MP दिनेश शर्मा ने कहा, "यह पक्का किया गया है कि राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का अपमान न हो। कांग्रेस खुलकर यह नहीं कह सकती कि वे इस (बिल) के सपोर्ट में नहीं हैं, लेकिन उनका कोई भी आदमी बिल पर बोलने नहीं आया।"0
0
Report
गुरु पूर्णिमा पर पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने गुरु को ब्रह्म घाट पर नमन किया
Ajmer, Rajasthan:गुरु पूर्णिमा के अवसर पर ब्रम्हा नगरी पुष्कर विधायक सुरेश रावत ने ब्रम्ह घाट पर गुरु को नमन किया.. इस मौके पर पुष्कर चित्रकूट धाम पहुंचे मंत्री रावत को धाम के उपासक पाठक महाराज ने आशीर्वाद दिया.. गुरु और शिष्य परम्परा पर मंत्री सुरेश रावत से खास बातचीत की हमारे संवाददाता कौशल जैन ने0
0
Report
Advertisement
गया जंक्शन पर बोल बम की गूंज, कांवरियों का देवघर रवाना
Gaya, Bihar:गया जंक्शन पर गूंजा 'बोल बम' का जयकारा, कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुआ रवाना श्रावणी मेला के पावन अवसर पर बुधवार को गया जंक्शन पूरी तरह शिवमय नजर आया. स्टेशन परिसर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बाबा नगरी देवघर" के जयघोष से गूंज उठा. बड़ी संख्या में कांवरियों का जत्था गया से देवघर के लिए रवाना हुआ. भगवा वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. गया जंक्शन पर सुबह से ही कांवरियों की भीड़ जुटने लगी थी. श्रद्धालु अपने साथ कांवर, पूजन सामग्री और जरूरी सामान लेकर ट्रेन का इंतजार करते दिखे. ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने "बोल बम" के जयकारे लगाए, जिससे पूरा स्टेशन भक्तिमय वातावरण में रंग गया.0
0
Report
मोबाइल बना 'क्लासरूम', 600 से अधिक ग्रामीण विद्यार्थियों ने सीखे फिल्म निर्माण के गुर
Awarda, Rajasthan:सोमरंजन फाउंडेशन द्वारा बुबुगाओ कम्युनिकेशन (वीवो राजस्थान) के सीएसआर सहयोग से आयोजित 'फिल्म-इन-एजुकेशन' स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत झाड़ोल क्षेत्र के तीन विद्यालयों में 600 से अधिक विद्यार्थियों को मोबाइल फिल्ममेकिंग और डिजिटल कंटेंट निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में विद्यार्थियों ने कैमरा एक्टिंग, स्टोरीटेलिंग, वीडियो निर्माण, फ्रेमिंग, कंटेंट क्रिएशन, पब्लिक स्पीकिंग और डिजिटल साक्षरता जैसे विषयों की व्यावहारिक जानकारी हासिल की। जयपुर से आए फिल्म निर्माता नवीन शर्मा, अभिनेत्री मौलश्री, प्रशिक्षक सुनाक्षी और दिव्यांश ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सोमरंजन फाउंडेशन की डायरेक्टर डॉ. बेला मलिक ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता, आत्मविश्वास और डिजिटल कौशल के महत्व से अवगत कराया। समापन पर विद्यालय परिवार ने आयोजकों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल को ग्रामीण विद्यार्थियों के लिए नई तकनीक और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।0
0
Report
गुरुपूर्णिमा पर संत-महात्माओं का गुरुवंदन, सरकार ने किया सम्मान
Dungarpur, Rajasthan:एंकर इंट्रो - चौरासी (डूंगरपुर) - गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की ओर से प्रदेशभर में संत-महात्माओं और विभिन्न धार्मिक धामों के महंतों का गुरुवंदन कर अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में डूंगरपुर जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंद गुरु की जन्मस्थली धुनी मगरी धाम बांसिया और सादड़िया में संतों का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान संतों को गुरु वंदन सामग्री भेंट करने के साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश भी सौंपा गया और प्रदेश की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की गई। देवस्थान विभाग की ओर से आयोजित इस गुरु वंदन कार्यक्रम के तहत धुनी मगरी धाम बांसिया में महंत गिरवर गिरी महाराज का सम्मान किया गया। सादड़िया स्थित भाथीजी मंदिर में महंत खातू महाराज का गुरुवंदन किया गया। विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री के तहत संतों को शॉल, श्रीफल, मिठाई और फल भेंट किए गए। अधिकारियों व जनप्रतिनिधाओं ने संतों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश उन्हें सौंपा। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि के रूप में सीमलवाड़ा तहसीलदार राजकुमार सारेल मौजूद रहे। वहीं, जनप्रतिनिधियों में प्रधान कारीलाल ननोमा, ईश्वरलाल लबना, गुणवंत कलाल, रेखा देवी रोत, गलियाकोट प्रधान जयप्रकाश पारगी, रतन सिंह चौहान, महिपाल सिंह राठौड़, लोकेंद्र सिंह चौहान और भानुप्रताप पारगी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। राज्य सरकार के इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की समृद्ध संत परंपरा, धार्मिक विरासत और आध्यात्मिक संस्कृति को संरक्षित करना है। संतों ने सदैव समाज को सद्भाव, सेवा और सही मार्गदर्शन का रास्ता दिखाया है। इस गुरु वंदन के माध्यम से सरकार ने गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।0
0
Report
Advertisement
