271003
Gonda: 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटने से 25 मजरों में बिजली आपूर्ति बाधित
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में बृहस्पतिवार को रायपुर फकीर के बानर बाबा के पास 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन टूटकर गिर गई जिससे आस-पास के 25 मजरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। संविदाकर्मी लाइन मैन राहुल गौतम ने बताया कि बानर बाबा के पास तार टूट गया है और जल्द ही इसे जोड़कर बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करंट से मां की मौत, दमोह के मोहानपुर में मातम फैल गया — दर्दनाक हादसा
Damoh, Madhya Pradesh:करंट लगने से मां की मौत बेटा गंभीर परिवार में पसरा मातम....एंकर/ दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मोहनपुर से एक मां बेटे को करंट लगने का मामला सामने आया है, इस घटना के मां ने दम तोड़ दिया जबकि बेटा जिंदगी की जंग लड़ रहा हैं। इस हादसे ने घर के 6 लोग करंट की चपेट में आए है जिनमें दो लोग सामान्य स्थिति में है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनपुर के बंसल परिवार में सर्विस लाइन की केबल लोहे के गेट पर गिर गई kanssa लोहे के गेट में करंट आ गया तभी संतोष रानी ने गेट को पकड़ लिया और वह उसमें चिपक गई संतोष रानी को बचाने परिवार के लोग पहुंचे तो और चार लोग उसी में चिपक गए ग्राम वासियों ने देखा तो केवल में डंडा मार कर केबल को लोहे के गेट से अलग किया वही परिवार में करीब 6 लोगों को करंट लगा जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें ग्रामीण और परिजनों की मदद से दमोह जिला अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उपचार के दौरान संजय बंसल को भर्ती किया है और संतोष रानी को मृत घोषित कर दिया । फिलहाल शव को शव ग्रह में सुरक्षित रखवाया गया है पी एम के उपरांत शव परिजनों को सौपा जाएगा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।बाइट/ रोजी बंसल (घायल)बाइट/ डॉ पीयूष निमाड़े ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह)0
0
Report
चरखी दादरी में 20 मिनट की बारिश से जलभराव, प्रशासन के दावे खोखले
Charkhi, Haryana:जिला चरखी दादरी में सुबह-सुबह रही उमस भरी गर्मी तो दोपहर बाद अचानक बदला मौसम हुई तेज बारिश 20 मिनट की बारिश ने चरखी दादरी शहर को डुबोया शहर के बाजरो और कॉलोनी में भर दो से तीन फीट बरसाती पानी हर वर्ष प्रशासन करता है दावे नहीं होने दिया जाएगा जल भराव फिर दोबारा से दावे हुए फेल जलभराव से चरखी दादरी की जनता परेशान बारिश के सीजन से पहले पूर्व उपायुक्त ने विभाग के संबंधित अधिकारियों से की थी बैठक दिए थे विशेष निर्देश उसके बावजूद शहर में बन गई जल भराव की स्थिति मौसम विभाग का अलर्ट अबकी बार बारिश के सीजन में होने वाली है भरी बरसात 20 मिनट में ही शहर का यह हाल तो आगे बन सकती है बाढ़ जैसी स्थिति0
0
Report
Omar Abdullah: Jantar Mantar में NC के राज्यhood प्रदर्शन पर आगे की योजना
Chaka, Omar Abdullah Byte on Upcoming NC’s protest at Jantar Mantar for statehood.. and other issues0
0
Report
Advertisement
डीडवाना में 15,780 बोतल पेप्सिको स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक जब्त; लैब के लिए सैंपल भेजे गए
Didwana, Rajasthan:राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देश पर डीडवाना के छोटी खाटू में एक बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां खंडेलवाल एजेंसी के गोदाम पर जांच करते हुए खाद्य सुरक्षा टीम ने पेप्सिको कंपनी की 'स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक' की 15,780 बोतलें और कैन जब्त की हैं। साथ ही जांच के लिए इस ड्रिंक का सैंपल भी लिया है। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के नियमों के मुताबिक, इस तरह की ड्रिंक्स पर 'एनर्जी ड्रिंक', 'स्पोर्ट्स ड्रिंक' या दिमाग और शरीर को तुरंत ताकत देने वाले दावों लिखना गलत और भ्रामक प्रचार माना जाता है। FSSAI ने इस मामले में बड़े ब्रांड्स को नोटिस भेजकर जवाब भी मांगा है। डॉक्टरों के अनुसार, इस ड्रिंक में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो गर्भवती महिलाओं, बच्चों और दूध पिलाने वाली माताओं की सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाबूलाल और सहायक कर्मचारी राजू राम की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। लैब से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
एमएमजी अस्पताल में मरीज के अटेंडेंट पर मारपीट, स्टाफ ने किया हंगामा और स्ट्राइक
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद स्थित जिला एम एम जी चिकित्सालय में एक मरीज के अटेंडेंट पर मार पीट का आरोप लगाया गया है। मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट की वजह मामूली विवाद था जो बेड के इर्द गिर्द पर्दा लगाने से शुरू हुआ। मेडिकल स्टाफ से मारपीट के बाद वहां हंगामा मच गया। मेडिकल स्टाफ़ के साथ हुई बदसूलुकी के चलते ज़िला अस्पताल के स्टॉफ ने स्ट्राइक कर दी। हालांकि अस्पताल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राकेश कुमार के बीच बचाव और मेडिकल स्टॉफ को समझाने के बाद मामला शांत हुआ और मेडिकल स्टाफ काम पर लौटा।0
0
Report
धनबाद मंडल को रेलवे जोन बनाने की मांग पर ट्रेनों के विस्तार पर चर्चा
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने नई ट्रेने, ट्रेनों का ठहराव, ट्रेनों का विस्तार,फेरे बढ़ाने,यात्री सुविधा समेत जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया. साथ ही धनबाद को रेलवे जोन बनाने की भी मांग उठाई गई.जनप्रतिनिधियों का मानना है कि धनबाद रेल मंडल जोकि सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान देने वाले मंडलों में से एक है, जिसके कारण धनबाद को जोन बनाने से यहाँ के विकास को रफ्तार मिलेगी. बैठक में धनबाद डीआरएम कार्यालय में आज धनबाद मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद वीडी राम ने किया. बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने धनबाद मंडल को सबसे अधिक राजस्व देनेवाला मंडल बताया और इस वजह से धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग उठाई. ढुल्लु महतो ने जम्मू जानेवाली ट्रेन को कटरा तक चलाने, गंगा दामोदर एक्सप्रेस को पटना से आगे बक्सर तक चलाने साथ ही बक्सर तक एक नई ट्रेन शुरू करने और कई ट्रेनों को नियमित करने का भी मुद्दा उठाया. बैठक में पलामू सांसद वीडी राम ने अपने संसदीय क्षेत्र में गया शेरघाटी इमामगंज में रेल लाइन सहित ट्रेनों का ठहराव ट्रेनों का विस्तार यात्री सुविधा का मुद्दा उठाया. मंडल संसदीय समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के ठहराव या मार्ग-विस्तार, और रुकी हुई रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना होता है. इसमें सांसद अपने क्षेत्र की जनता की मांगों और समस्याओं को सीधे रेलवे प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान पर चर्चा करते हैं. बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने अपने क्षेत्र की दो प्रमुख समस्या को प्रमुखता से उठाया. गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा. पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों के विस्तार, फेरे बढ़ाने समेत अन्य यात्री सुविधाओं पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया गया. जनप्रतिनिधियों के सुझाव व प्रस्ताव पर रेलवे अधिकारियों से सकारात्मक जवाब भी मिले. जनप्रतिनिधियों के सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेल अधिकारीयों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बताया गया कि जिन प्रस्तावों का निर्णय मंडल स्तर पर संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किये जाने जबकि नीति स्तर के मामलों को रेलवे बोर्ड एवं संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा.0
0
Report
Advertisement
GMCH बेतिया की बदहाल व्यवस्था पर घमासान तेज, विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने बेतिया स्थित GMCH का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने आरोप लगाया कि वार्ड गंदे हैं, बेड जंग लगे हुए हैं, गद्दे फटे हैं, शौचालय बदबूदार हैं और मरीजों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही हैं। RJD ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर निशाना साधते हुए उनके निरीक्षण और प्रचार को केवल दिखावा बताया। वीडियो सामने आने के बाद इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। वहीं, राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बेतिया GMCH की तस्वीरें सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, मरीज तड़प रहे हैं और पूरा स्वास्थ्य महकमा बदहाल है। शक्ति सिंह यादव ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री खुद अस्वस्थ हैं, एक अमंगल जाता है तो उससे बड़ा अमंगल अब आ गया है, उन्होंने सरकार पर स्वास्थ्य व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ देने का आरोप लगाया0
0
Report
आजमगढ़ में शादी समारोह के दौरान हमले में एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Azamgarh, Uttar Pradesh:दोस्त की बहन की शादी में गए युवक को बचाने पहुंचे साथी पर हमला, पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर जांच तथा कार्यवाही में जुटी। जनपद आजमगढ़ मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दंडवल गांव में दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने गए युवकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए भेजा तथा कार्यवाही में जुटी। जिले की एसएसपी मृत्यु के उपरांत सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के संबंध में परिजन से जानकारी की। वहीं युवक के मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जहां रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
योगी की कैशलेस इलाज नीति से शिक्षक वोट बैंक में बदला खेल?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- योगी सरकार ने शिक्षक वर्ग को कैशलेस इलाज की सुविधा दी है, यूपी में करीब 12 लाख शिक्षक हैं, शिक्षक समाज को ओपिनियन मेकर भी कहा जाता है। ऐसे में चुनाव से पहले इस वर्ग को साधकर योगी ने बड़े वोटबैंक को साधने की कोशिश की है0
0
Report
Advertisement
धमतरी पुलिस ने चिट्टा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - चिट्टा सहित दो तस्कर गिरफ्तार धमतरी पुलिस ने दो आरोपियों को 1.1 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। बताया गया है पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम छाती स्थित HH 30 हाईस्कूल के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ बेचने के उद्देश्य से आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से 1.1 ग्राम हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। और जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 36 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वाहिद खान और केशवराम ध्रुव दोनों निवासी संजय नगर कुरूद के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है0
0
Report
ताजा खबर: सामग्री उपलब्ध नहीं
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
बूंदी: सीएमएचओ ने दईखेड़ा सीएचसी की सफाई पर नाराज, तीन दिन में सुधार का निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. सामर ने बुधवार को सीएचसी दईखेड़ा का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था में मिली खामियों पर नाराजगी जताई। पूर्व चेतावनी के बावजूद सुधार नहीं मिलने पर उन्होंने चिकित्सा प्रभारी को निर्देश दिए कि तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएं, अन्यथा संबंधित ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर नई टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। निरीक्षण के दौरान शौचालय, लेबर रूम, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, दवा भंडारण, स्टाफ उपस्थिति और ड्रेस कोड की भी जांच की गई। सीएमएचओ ने बारिश के मौसम को देखते हुए साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मौसमी बीमारियों से बचाव के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में पड़ोसी की पत्नी से चैटिंग के विवाद पर हमला, CCTV में कैद फायरिंग
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित जाटों नगर में पड़ोसी की पत्नी से कथित चैटिंग को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि सौरभ नामक युवक अपने 4-5 साथियों के साथ लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर अमन पर हमला करने पहुंचा। इस दौरान फायरिंग होने का भी आरोप लगा है। पूरी घटना आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद होगी, पीड़ित अमन ने बताया कि उसकी पड़ोस में रहने वाली महिला से सामान्य बातचीत होती थी और इसी बात को लेकर महिला के पति सौरभ ने उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाया। अमन का आरोप है कि वह जैसे ही मौके पर पहुंचा तो वहां पहले से कई युवक हथियार और लाठी-डंडे लेकर खड़े थे। हमला होते देख वह जान बचाकर भागा, तभी उसके पीछे फायरिंग भी की गई। उसने बताया कि करीब पांच युवक उसका पीछा कर रहे थे और पूरी घटना CCTV में रिकॉर्ड हुई है। अमन ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद मंसूर बदर और नितिन जाटव मौके पर पहुंचे। पार्षद मंसूर बदर ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को अपनी पत्नी से किसी की बातचीत पर आपत्ति थी तो उसे कानूनी रास्ता अपनाना चाहिए था। दिनदहाड़े सड़क पर फायरिंग और हथियारों के साथ हमला करना गंभीर अपराध है तथा कानून को हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पार्षद नितिन जाटव ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था, लेकिन बाहर से लोगों को बुलाकर हमला करना और फायरिंग करना बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
नागौर के पोटलिया माजरा में रास्ता जेसीबी से खुलवा कर राहत, सड़क निर्माण शुरू
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत में आज प्रशासन की और से रास्ता खोलो अभियान के तहत एक वर्ष से बंद पड़े रास्ते को जेसीबी की मदद से खुलवाकर किसानों को राहत प्रदान की है । साथ ही रास्ता खुलवाने के बाद पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण का भी कार्य शुरू करवाया गया । इस दौरान नागौर तहसीलदार नृसिंह टाक ने बताया कि पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत में किसानों की और से रास्ता खुलवाने को लेकर मांग की जा रही है इस को देखते हुए पीडब्ल्यूडी अधिकारी , पांचौड़ी थाना पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच कर रास्ते के अवरूद्ध को हटवाकर पीडब्ल्यूडी की और से सड़क निर्माण का कार्य शुरू करवाया गया । ये सड़क गुढा भगवानदास से पोटलिया माजरा ग्राम पंचायत को मिलाने के लिए पीडब्ल्यूडी की और से सड़क सेंक्शन हो रखी थी । पहले कच्ची सड़क चल रही थी । लेकिन बाद में सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर एक खेत मालिक ने अपने खेत के पास से गुजरने वाली सड़क को अवरूद्ध कर दिया था । जिसकी ग्रामीण द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी । जिसको आज जेसीबी मशीन की मदद से खुलवाकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया गया ।0
0
Report
वासुदेव राय: छह दिन से लापता आर्मी जवान, परिवार सरकार से खोज की मांग
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत सरभंगा पंचायत निवासी भारतीय सेना के जवान वासुदेव राय छह दिन से लापता हैं। अनहोनी की आशंका से उनके घर में लोगों की भीड़ जमा हो गई है।परिवार के लोग परेशान हैं। वासुदेव की शादी मात्र तीन महीने पहले दुमका जिले में हुई है。 जम्मू-कश्मीर के उधमपुर स्थित सुरक्षा कैंप से उनके लापता होने के बाद से अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। परिवार ने सरकार और सेना से जवान को सकुशल खोजने की गुहार लगाई है。 वासुदेव राय 151 INF BN (जाट रेजीमेंट) में तैनात हैं और उधमपुर क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि वे ड्यूटी के दौरान सुरक्षा कैंप से लापता हो गए। यह घटना छह दिन पहले हुई थी。 घटना के बाद से सेना द्वारा खोजबीन की जा रही है, लेकिन अब तक उनके संबंध में परिवार को कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों का कहना है कि उन्हें जवान के ठिकाने या तलाश के स्तर के बारे में सूचित नहीं किया गया है。 जवान के परिजन लगातार अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार और सैन्य अधिकारियों से मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देने और व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाने की अपील की है। परिवार की मांग है कि वासुदेव राय को सही-सलामत वापस लाया जाए。 परिजनों ने सरकार से मामले में पारदर्शी कार्रवाई करने और समय-समय पर जांच एवं खोजबीन की जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। गांव में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल है, और ग्रामीणों ने भी जवान की जल्द तलाश कर उसे परिवार तक पहुंचाने की अपील की है। बाइट परिजन0
0
Report
Advertisement
