271502
गोंडाः डीएम नेहा शर्मा ने नगर के गाड़ी बाजार वार्ड का किया निरीक्षण
Colonelganj, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने आज करनैलगंज नगर पालिका के गाड़ी बाजार पूर्वी वार्ड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्ड में साफ सफाई, नालियों की सफाई, स्वच्छता, सड़कों की सुविधा और वार्ड के लोगों को शासन के द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ मिलने आदि के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने वार्ड का भ्रमण करते हुए लोगों से बातचीत कर उनका हाल जाना। साथ ही नगर पालिका द्वारा दिए जा रहे आश्वासन की हकीकत को भी परखा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
येलो अलर्ट: यूपी के 63 जिलों में आंधी-तूफान और तेज हवा का अनुमान
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी लखनऊ में सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।तेज़ हवाओ की वजह से मौसम बदl गया है। प्रदेश के 63 जिलों के लिए गरज-चमक, आंधी और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मधुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर एवं आस पास के क्षेत्र।0
0
Report
उत्तर प्रदेश की 61 सीटों के लिए भाजपा का मेगा प्लान, जातीय गणित बुनना
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू उत्तर प्रदेश की कुल 403 विधानसभा सीटों में से 61 सीटें के लिए भाजपा का मेगा प्लान तैयार इन 61 सीटों पर पिछले तीन चुनावों, 2012, 2017 और 2022 में लगातार पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है पार्टी अब इन सीटों के सियासी गणित को सुलझाने में जुट गई भाजपा इन 61 सीटों से विस्तृत चुनावी डेटा, जातीय समीकरण और बूथ-स्तर का फीडबैक इकट्ठा करने की योजना बना रही है, ताकि जमीन पर अपनी पकड़ मज़बूत करने के लिए हर सीट के हिसाब से एक रोडमैप तैयार किया जा सके जिन 61 सीटों पर भाजपा महामंथन में जुटी हैं, उनमें 22 पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्थित हैं ये सीटें विशेष रूप से आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाज़ीपुर और मिर्ज़ापुर जिलों में हैं चुनावी अभियान के शुरुआती चरण में इन्हीं 61 मुश्किल सीटों को प्राथमिकता दी जाएगी इनके अलावा 13 सीटें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हैं, जिनमें सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर जिलों की विधानसभा सीटें शामिल हैं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की इन 35 सीटों में से, समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों में 27 सीटें जीती थीं तब रालोद सपा के साथ थी इनके अलावा ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने इनमे से तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी उस वक्त राजभर ने समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था 2022 में राजभर के अलावा राष्ट्रीय लोक दल ने भी सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था अब दोनो भाजपा के साथ है पार्टी साल भर पहले से ही इन 61 सीटों का जातीय गणित खंगालने में जुट गई है मुस्लिम बाहुल्य सीट भी इसमें शामिल है जिसपर भाजपा अलग से प्लान तैयार कर रही है0
0
Report
आंधी-तूफान से आम बागानों को भारी नुकसान, किसानों ने सरकार से मदद की मांग
Noida, Uttar Pradesh:मुरादाबाद में आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बड़ी संख्या में कच्चे आम पेड़ों से गिर गए हैं, जिससे आम उत्पादकों को गंभीर आर्थिक क्षति हुई है। आम बगान मालिकों ने बताया कि आंधी के कारण बड़ी मात्रा में कच्ची अंबिया नीचे गिर गई हैं। इस अप्रत्याशित नुकसान से उनकी चिंता बढ़ गई है, क्योंकि यह फसल उनके लिए आय का मुख्य स्रोत होती है। आम उत्पादकों का कहना है कि तेज आंधी से भारी मात्रा में कच्चे आम गिरे हैं, जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के कारण छोटी-छोटी अंबिया भी गिर गईं, जिससे बड़ा नुकसान हुआ है। किसानों का कहना है कि बाग़ ₹6,00,000 में किराए पर लिया गया था; दो दिन पहले आए एक तूफ़ान से इसे 30-35% का नुकसान हुआ, और उसके बाद आए एक और तूफ़ान से 45-55% का अतिरिक्त नुकसान हुआ। लंगड़ा, चौसा और दशहरी जैसी आम की कई किस्में इससे प्रभावित हुई हैं। मालिक बहुत परेशान है, क्योंकि जो आम पेड़ से गिर गए हैं, वे अब बहुत कम कीमतों (₹5-7 प्रति किलो) पर बिक रहे हैं, जबकि अगर वे पेड़ों पर लगे रहते तो उनकी कीमत (₹50-60 प्रति किलो) कहीं ज़्यादा होती। बाग़ में भारी निवेश करने वाला यह मालिक, इस बड़े आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए सरकारी मदद की गुहार लगा रहा है。 किसानों की आवाज0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में तेज रफ्तार टक्कर: एक की मौत, तीन घायल
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है।यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र के बगराहा डीही के पास की है। मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी सीताराम साह के पुत्र लक्ष्मण कुमार शाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण कुमार शाह बेगूसराय से काम करके अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बगराहा डीही के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि लक्ष्मण कुमार शाह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।हादसे की सूचना मिलते ही फुलवरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातم पसर गया और घर में कोहराम मच गया।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
दानापुर में गैस वेंडर की हत्या, देर रात गोलीबारी
Danapur, Bihar:दानापुर थाना क्षेत्र के नासरीगंज बिस्कुट फैक्ट्री रोड में रविवार को देर रात बाइक सवार दो अपराधियों ने तक्षशिला कालोनी के पास एक गैस वेंडर की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी भाग निकला. अपराधियों ने तीन गोली मारी, जो एक सीना, दूसरा पंजरी और तीसरा बांये हाथ के पंजा में जाकर लगा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई. घटना की खबर पाकर एएसपी शिवम धाकड़, दानापुर पुलिस पहुंची और छानबीन करने में जुट गई. घटना स्थल के पास एक मोबाइल और एक गोली का खोखा बरामद किया गया. मोबाइल से संपर्क करने पर मृतक की पहचान राम कुमार साव के 30 वर्षीय पुत्र इंदल साव के रूप में किया गया, जो सीतामढ़ी के रुनीसैदपुर के बनसपति निवासी थे. नासरीगंज इलाके में रहकर मजदूरी करते थे. मृतक देर रात हाफ पैंट पहने पैदल कहीं जा रहा था. तभी घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. परिजन अस्पताल पहुंचे. मृतक के भाई ने बताया कि वे गोला रोड बैंक कॉलोनी में रहते हैं. उनका किराना दुकान है और भाई गैस डिलीवरी का काम करता था. रात नौ बजे दुकान के पास बैठा हुआ था; एक परिचित दोस्त बाइक से आया और उसे लेकर चला गया. एक घंटे बाद उससे फोन पर बात भी हुई. एफएसएल की टीम पहुंची. एएसपी दानापुर पहुंच चुके हैं. उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. दानापुर थाना में मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
मेरठ: नेशनल कबड्डी खिलाड़ी अपहरण के बाद हत्या, शव नाले में फेंका
मेरठ - नेशनल कबड्डी खिलाड़ी की अपहरण के बाद हत्या, ईंट से कूचकर हत्या के बाद शव नाले में फेंका, ₹3600 के विवाद में खिलाड़ी का कत्ल, पुलिस ने आरोपी फास्ट फूड कॉर्नर के संचालक को गिरफ्तार किया, आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद किया, 15 अप्रैल को गायब हुई थी अनुष्का, थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
पिथौरागढ़ में पिकअप खाई में गिरा; चार सवार घायल, चालक सुरक्षित
Pithoragarh, Uttarakhand:200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चार लोग थे सवार पिथौरागढ़ जनपद में एक पिकअप वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मुंसियारी छेत्र के रासगाढ़ का बताया जा रहा हैँ, पिकअप वाहन लासपा गांव में भेड़-बकरियों के खाने का सामान पहुंचाकर वापस मुंसियारी लौट रहा था। इसी दौरान वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और पिकअप गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि वाहन में कुल चार लोग सवार थे। चालक वाहन से छिटक जाने के कारण गंभीर दुर्घटना से बच गया और उसे मामूली चोटें आई हैं। वहीं अन्य तीन लोग खाई में गिर गए, जिनके लिए राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घटना रविवार देर शाम करीब 5 बजे के बाद की बताई जा रही है। दुर्घटनास्थल पर नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के कारण प्रशासन को सूचना काफी देर से मिल पाई। सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन, पुलिस तथा आईटीबीपी की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। देर रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान पूरा नहीं हो सका था। आज सुबह फिर से बचाव कार्य शुरू किया गया है और प्रशासन का कहना है कि जल्द ही रेस्क्यू अभियान पूरा कर लिया जाएगा।0
0
Report
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से महंगाई की मार आम जनता पर पड़ेगी
Noida, Uttar Pradesh:कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की वजह से महंगाई की मार आम जनता पर पड़ेगी चाय के ठेले से लोगो से दुकानदार से बातचीत करते हुए0
0
Report
बरेली: प्रेमनगर में अधिवक्ता पर चाकू हमला, 24 घंटे में आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मामा-मामी के घर गए अधिवक्ता पर एक बदमाश ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला करके घायल कर दिया। बीच बचाव को आए मामा-मामी पर भी हमला किया और उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया। थाना प्रेमनगर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वारदात के 24 घंटे के अंदर आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैर में गोली लगने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाषनगर की पुरानी चांदमारी निवासी अधिवक्ता बृजेश मिश्रा ने बताया वह मोहल्ला गुलाबनगर में अपने मामा पीयूष शर्मा के घर गए थे। वह घर के बाहर बाइक पर बैठे थे उसी दौरान बिलाल घोसी नाम के बदमाश ने उन्हें पकड़कर खींच लिया और पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ दो-तीन प्रहार करके घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर मामा-मामी आए तो बिलाल घोसी ने उनकी गर्दन पर चाकू रख दिया0
0
Report
Advertisement
नेतरहाट के नैना गांव में आज तक सड़क नहीं, ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं
Latehar, Jharkhand:एक तरफ सरकार गांव - गांव में सड़क निर्माण के दावے करते नहीं थकती वही दूसरी तरफ अधिकारियों की लापरवाही के कारण आज तक इस गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। ग्रामीणों ने सड़क को लेकर प्रखंड से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाया लेकिन अधिकारियों के कानो में जू तक नहीं रेंगी। यह जो तस्वीर देख रहे वह सरकारी मुलाजिमों की लापरवाही का एक बड़ा नमूना है। यह हाल है लातेहार जिला के नेतरहाट से महज 7 किलोमीटर दूर स्थित नैना गांव की है जहा सरकारी सुविधा से कोशो दूर है इस गांव तक जाने के लोगो को अपने पैरो पर ही सहारा है क्योंकि इस गांव में आज तक कोई चार चक्का वाहन नहीं जा सका है। लोग सपने जरूर देखते है हमारे गांव की सड़क कब बनेगी लेकिन केवल सपना सपना ही होते है। वही स्थानीय ग्रामीणों की बात माने तो इस गांव में आज तक सड़क नहीं बन सका है इस गांव में नेता जरूर आते है लेकिन और अस्वासन भी देते है सड़क बहुत जल्द ही बन जायेगा लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पाया। गौरतलब है यह जो गांव है जहा देश विदेशो में पर्यटन और शिक्षा के नाम से विख्यात नेतरहाट से महज 5 किलो मीटर दूर स्थित नैना गाव बसा है। और यहां के आदिवासी ग्रामीण 50 घरो आबादी वाला गांव है परेशानी तो होती है जब गांव में कोई बीमार पड़ता है उसे ले जाने को लेकर टोकरी में बैठा कर कंधो के सहारे हॉस्पिटल ले जाने को विवस होते है। सरकार का एक सपना है की गांव - गांव तक सड़क हो जिसको लेकर काफी प्रयास भी किये जा रहे है जिले में सड़को का जाल बिछाने का दावे सरकार करती है। लेकिन सच्चाई और हकीकत सरकारी दावे से कोशो दूर है जरुरत तो इस बात की है इस गांव जल्द से जल्द सड़क बनाया जाये ताकि लोग आने जाने में कंधो का सहारा न लेना पड़े।0
0
Report
वीडियो वायरल का राज: क्या बना यह ट्रेंड?
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
ईंख के खेत में युवक का जला शव, आत्महत्या संदिग्ध; पुलिस जांच जारी
ईंख के खेत में मिला युवक का जला हुआ शव, बीमारी से परेशान होकर समाप्त की जीवन लीला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के लोईया -ममूरी गांव के रास्ते पर एक ईंख के खेत में युवक की जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई । खेत के मालिक ने धुआं उठता देखा तो शव जले होने के बारे में जानकारी हुई । पुलिस को सूचना दी । शव बुरी तरह जल चुका है । शव के पास तेल की केन और बाइक भी बरामद हुई है । कुछ ही दूरी पर उसका मोबाइल फोन भी मिल गया जोकि फ्लाइट मोड पर था । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । पुलिस ने शव की Shिनakth करते हुए मृतक के परिजनों को सूचना दी । मृतक का नाम प्रवीण है जोकि मुजफ्फरनगर के जानसठ थाना क्षेत्र का रहने वाला था । प्रवीण की ससुराल दौराला थाना क्षेत्र के सकooti में है । मृतक प्रवीण मिक्चर प्लांट चलाता था । पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है । जानकारी के मुताबिक प्रवीण की पत्नी मंजू अपने बच्चोंके साथ मायके में आई हुई थीं। पुलिस की मानें तो जानकारी करने पर पता चला कि मृतक प्रवीण किसी गंभीर रोग के चलते मानसिक रूप से परेशान था । वो अक्सर परिजनों से अपनी जान देने की बात करता था । रविवार को दोपहर में उसने आने दोस्त से भी जान देने की बात कही थी । ग्रामीणों ने इसे हत्या का मामला बताया है । पुलिस आसपास के सीसीटीवी और मृतक के फोन की कॉल डिटेल खंगाल रही है । मृतक के तीन बच्चे हैं ।0
0
Report
Advertisement
प्रेम जाल में फंसी नाबालिग ने तीसरी मंजिल से छलांग, जुनैद गिरफ्तार
प्रेम जाल में फंसी लड़की ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, आरोपी जुनैद गिरफ्तार मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित भागीरथी एन्क्लेव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक हिन्दू नाबालिग लड़की ने अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहाँ उसकी रीढ़ की हड्डी और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। परिजनों का आरोप है कि मवाना निवासी जुनैद नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उनकी बेटी को प्रेम जाल में फंसाया था। परिवार ने दोनों पक्षों के बीच बातचीत कराने की कोशिश की लेकिन पंचायत से पहले ही युवक और उसके परिवार ने आने से इनकार कर दिया। आरोप है कि फोन बातचीत के दौरान युवक ने संबंध खत्म करने की बात कही, जिससे आहत होकर लड़की ने ये कदम उठा लिया। आरोप है कि जुनैद काफी समय से लकड़ी के संपर्क में था और उसे शादी का झांसी देकर प्रताड़ित कर रहा था। परिवार का कहना है कि लोकलाज के डर से वे मवाना छोड़कर मेरठ आ गए थे लेकिन आरोपी यहां भी किशोरी के संपर्क में बना रहा। शनिवार को युवक को लड़की के साथ लड़की के घर में पकड़ा गया था, जिसके बाद रविवार को समझौता वार्ता तय हुई। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल पुलिस, थाना प्रभारी और सीओ सिविल लाइन मौके पर पहुंचे। पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। देर रात पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया।0
0
Report
ZUP साइकिल स्टंट वायरल वीडियो बन गया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जुगसलाई में रंगदारी विवाद पर हवाई फायरिंग, दुकानदार दहशत
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में देर रात रंगदारी और उधारी के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि मोहल्ले के ही दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को धमकाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जुगसलाई डीएसपी सुमित कुमार ने कहा की मिल्लत नगर स्थित एक जनरल स्टोर पर मोहल्ले के रहने वाले बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहुंचे थे। बताया जाता है कि दोनों ने दुकानदार से लगभग डेढ़ सौ रुपया का सामान खरीदा दुकानदार ने उसे पूजा में समान लिख कर दिया जिसके बाद वह दोनों वहाँ से चले गए थोड़ी देर बाद फिर से दुकान में पहुंचे और दुकानदार पैसे की मांग करने लगे दुकानदार के द्वारा पैसे देने से इनकार किए जाने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। दुकानदार के द्वारा विवाद बढ़ने के बाद दुकानदार ने अपनी दुकान का शटर बंद कर लिया। इससे नाराज आरोपियों ने दुकान के शटर पर कई बार लात मारकर तोड़फोड़ की। इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। बताया जाता है कि एक गोली दुकान के सामने स्थित बंपर के पास चली, जबकि दूसरी गोली पास के क्षेत्र में दागी गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपित युवकों का पहले से आपराधिक गतिविधियों से संबंध रहा है और मोहल्ले में उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जुगसलाई थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं फायरिंग की इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
