271504
गोंडाः डीएम ने पसका मेला की तैयारियों के लिए किया बैठक, अधिकारियों को समय से तैयारी पूरा करने का दिया निर्देश
Paraspur, Uttar Pradesh:पसका में आगामी 13 जनवरी से होने वाले पौष पूर्णिमा मेला तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम नेहा शर्मा ने बैठक किया। पसका मेला में बिजली, साफ-सफाई, रास्ता, सुरक्षा, मेडिकल कैंप, पार्किंग, जल पुलिस, बैरिकेडिंग, एंबुलेंस, अग्निशमन, रोडवेज सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश किया। इस अवसर पर एडीएम, एएसपी, सीएमओ, एसडीएम और सीओ करनैलगंज, एसओ और बीडीओ परसपुर, पसका मंच के पदाधिकारी शामिल रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देपालपुर के चंद्रमोलेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर दीपदान और आराधना
Indore, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस की देर शाम से लेकर देर रात्रि तक देश की सेवा करते हुए शहीद हुए वीर सैनिकों की आत्मशांति और सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा एवं रक्षा के लिए इंदौर के देपालपुर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंडित गौरव व्यास के सानिध्य में देर रात तक बड़ी संख्या में महिलाओं ने दीपदान और अrchन कर देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की ओर सीमा पर तैनात सैनिकों की सदैव रक्षा के लिए कामना की। वीओ- इंदौर के देपालपुर स्थित चंद्रमोलेश्वर महादेव मंदिर में 15 अगस्त की संध्या से लेकर देर रात्रि तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ। पंडित गौरव व्यास के सानिध्य में बड़ी संख्या में महिलाओं ने देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए सैनिकों की आत्मशांति और सीमा पर तैनात जवानों की सुरक्षा की कामना की। आयोजन के दौरान महिलाओं द्वारा 1100 दीपदान किए गए। प्रत्येक दीपदान में 108 बत्तियां लगाकर घी अर्पित किया गया। इसके साथ ही करीब 50 हजार अर्चन किए जाने की जानकारी सामने आई है। वीओ - स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर हुए इस आयोजन में देशभक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर वीर शहीदों को नमन किया और देश की सीमाओं पर डटे सैनिकों की रक्षा के लिए भगवान महादेव से प्रार्थना की। देपालपुर में हुआ यह आयोजन देश के वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, श्रद्धा और कृतज्ञता का संदेश देता नजर आया। बाइट — अर्चना व्यास महिला श्रद्धालु बाइट - सारिका नागर महिला श्रद्धालु बाइट - पंडित गौरव व्यास0
0
Report
उज्जैन महाकाल मंदिर में फर्जी पत्र से गर्भगृह प्रवेश की कोशिश; अखाड़े ने शिकायत दर्ज कराई
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में साधु-संतों के नाम पर फर्जीवाड़े का एक नया मामला सामने आया है। इस बार मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश और भगवान महाकाल को जल अर्पित करने की अनुमति लेने के लिए जूना अखाड़े के नाम से कथित तौर पर फर्जी पत्र तैयार किया गया था। पत्र पर अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के नकली हस्ताक्षर और सील का इस्तेमाल किया गया था। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पंचदशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भारती ने महाकाल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को वह कथित फर्जी पत्र भी सौंपा गया है। जूना अखाड़े के अध्यक्ष मोहन भारती के मुताबिक, 11 अगस्त को महाकाल मंदिर समिति के पास एक पत्र पहुंचा था। इसमें जूना अखाड़े से जुड़े चार संतों के उज्जैन आने का हवाला देते हुए उनके लिए भगवान महाकाल के स्पर्श दर्शन और जल अर्पण की व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया था। पत्र पर अखाड़े के संरक्षक हरिगिरि महाराज के हस्ताक्षर और सील लगी हुई थी। मंदिर समिति को जब पत्र की सत्यता पर संदेह हुआ तो अखाड़े से संपर्क कर इसकी पुष्टि की गई। अखाड़े की ओर से साफ किया गया कि हरिगिरि महाराज ने ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया है। इसके बाद पत्र को फर्जी मानते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की गई। इस पूरे मामले में एक और सवाल खड़ा हो गया है। पत्र में जिन चार संतों के नाम लिखे गए हैं, उनके बारे में जूना अखाड़े को भी जानकारी नहीं है। फिलहाल यह भी सामने नहीं आया है कि यह पत्र किसने तैयार किया और मंदिर समिति तक इसे किस माध्यम से पहुंचाया गया। अखाड़े ने पुलिस से मांग की है कि फर्जी पत्र तैयार करने और उसका इस्तेमाल करने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। महाकाल मंदिर में भस्म आरती, शीघ्र दर्शन और होटल में ठहरने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं। लेकिन अखाड़े के नाम और संत के फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर गर्भगृह में प्रवेश की अनुमति लेने का यह मामला पहली बार सामने आया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जूना अखाड़े की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन में अखाड़े के नाम से जारी पत्र को फर्जी बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बरसाती पानी के निकास को लेकर विवाद: पड़ोसियों ने पति-पत्नी पर लाठीचार्ज
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच- बरसाती पानी के निकास को लेकर हुआ विवाद, पड़ोस के दबंगों ने पति-पत्नी को लाठी डंडों से पीट कर किया लहूलुहान, अस्पताल में चल रहा इलाज ख़बर बहराइच से है, जहाँ के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बरसात के पानी के निकास के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया, मामला इस कदर बढ़ गया कि पड़ोसी दबंगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। घटना तुलसीपुर गांव की है। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित सुंदरलाल का कहना है कि वो अपने घर पर बरसात का पानी रोकने के लिए इंतजाम कर रहा था। इस बात को लेकर पड़ोसियों से विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि देखते ही देखते दबंगों ने लाठी-डंडे निकाल लिए और पति पत्नी दोनों पर हमला कर दिया। टीन लगा रहे थे, पानी भर रहा था। इसी बात पर वो लोग झगड़ा करने लगे और मारने लगे। हमले में पति पत्नी दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अभी उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।0
0
Report
Advertisement
बहराइच में तेंदुए के हमले में 24 घंटे में दो मौतें, दहशत फैल गई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच: तेंदुए के हमले में 24 घंटे में 2 मौतें. मुर्तिहा में महिला, मोतीपुर में 5 साल के बच्चे की गयी जान. खबर बहराइच से है, जहां जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। कतर्नियाघाट सेंचुरी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तेंदुए के हमले में एक महिला और एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गयी। दोनों ही घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पहली घटना कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के धर्मपुर गांव की है. यहां गांव की एक महिला घास काटने के लिए जंगल गई थी. देर शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजन और गांव वालों ने उसकी तलाश शुरू की. काफी देर बाद महिला के कपड़ों से उसकी पहचान हुई. ग्रामीणों का कहना है कि किसी तेंदुए ने महिला पर हमला कर जंगल की ओर खींच लिया. महिला घास काटने गई थी. देर रात तक जब वो घर नहीं आई तो तलाश के दौरान जंगल में पड़े कपड़ों से मृतका की पहचान हुई. वहीं दूसरी घटना थाना मोतीपुर क्षेत्र से सामने आई है. यहां शौच क्रिया के लिए चाचा गए हुए थे; उनके साथ उनका 5 साल का भतीजा भी गया था. वापस अपने घर के लिये भतीजा अकेला पैदल आ रहा था तभी तेंदुए का शिकार हो गया. मृतक बच्चे का नाम सूरज बताया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक बच्चा अपने चाचा के साथ शौच के बाद घर वापस आ रहा था. रास्ते में झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. करीब 2 घंटे बाद बच्चे का शव बरामद किया गया. परिजन ने कहा पोता सूरज रास्ते में तेंदुए ने हमला कर दिया; जब तक पहुंचे जान जा चुकी थी. इन दोनों घटनाओं के बाद से गांवों में दहशत है. लोग डर के मारे खेत और जंगल जाने से बच रहे हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में गश्त बढ़ाई जाए और हमलावर जानवरों को जल्द पकड़ा जाए. फिलहाल प्रशासन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में रिकॉर्ड भीड़, टिकट और लड्डू से आय करोड़ों
Ujjain, Madhya Pradesh:स्वतंत्रता दिवस पर 6 लाख 57 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल के दर्शन, लड्डू प्रसाद और टिकट से मंदिर समिति को करीब ₹1.62 करोड़ की आय उज्जैन में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भगवान महाकाल के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। 15 अगस्त को देशभर से उज्जैन पहुंचे 6 लाख 57 हजार 218 श्रद्धालुओं ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने मंदिर से 122.165 क्विंटल लड्डू प्रसाद खरीदा, जिससे मंदिर प्रबंध समिति को ₹54 लाख 69 हजार 800 की आय हुई। वहीं, ऑनलाइन टिकट के जरिए 27,953 श्रद्धालुओं से ₹69 लाख 88 हजार 250 और काउंटर टिकट से 15,200 श्रद्धालुओं से ₹38 लाख की राशि प्राप्त हुई। इस तरह ऑनलाइन और काउंटर टिकट से मंदिर समिति को कुल ₹1 करोड़ 7 लाख 88 हजार 250 की आय हुई。 स्वतंत्रता दिवस पर महाकाल मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति ने दर्शन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यवस्थाएं लगातार संभालीं।0
0
Report
कलेक्टर ने दर्शन मार्ग की व्यवस्थाओं की समीक्षा कर श्रद्धालुओं की सुविधा प्राथमिकता दी
Ujjain, Madhya Pradesh: कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने दर्शन मार्ग और व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश उज्जैन में नागपंचमी पर पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें आसानी से दर्शन मिल सकें, इसके लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी सिलसिले में कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह और मंदिर प्रशासक एवं अपर कलेक्टर प्रथम कौशिक ने शनिवार को दर्शन मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कर्कराज, भील समाज, चारधाम, हरसिद्धि, बड़ा गणेश, बड़ा गणेश मार्ग, प्रवेश द्वार नंबर-4, विश्रामधाम महाराजवाड़ा सहित मंदिर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में की गई व्यवस्थाओं को देखा। इसके अलावा निर्गम रैंप से लेकर चौबीस खंभा मार्ग, हरसिद्धि पाल और बड़ा गणेश मार्ग तक पूरे दर्शन पथ का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने व्यवस्थाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने साफ कहा कि श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन और बेहतर सुविधाएं देना प्रशासन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस दौरान नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ श्रेयांश कुमट सहित प्रशासन और मंदिर के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नागादी इलाके में कांग्रेस नेता अनिसुर रहमान व पुत्र पर गोली, दो मृत
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়ার নাকাসিপাড়া ব্লকের নাগাদি এলাকায়, জাতীয় কংগ্রেস নেতা আনিসুর রহমান এবং তার পুত্র আবু সুফিয়ান দুই জন কে দুষ্কৃতীরা গুলি করে আজ রাত 9:45 নাগাদ, দুই জনের মৃত্যু হয়।0
0
Report
गोरखपुर में 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत राजघाट थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ राजघाट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। गोरखपुर में मादक पदार्थों और अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर निमिष पॉटील के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और राजघाट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की。 संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय प्रकाश पुत्र घूरहू, निवासी अधियारी बाग रामलीला मैदान, थाना गोरखनाथ, गोरखपुर और जामवंत पुत्र धर्मेन्द्र, निवासी बरहामपुर बालेमिया, थाना तिवारीपुर, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में थाना राजघाट में मुकदमा अपराध संख्या 141/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में राजघाट थाना पुलिस के साथ आबकारी निरीक्षक श्याम नारायण वर्मा और आबकारी विभाग की टीम शामिल रही। गोरखपुर में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ राजघाट थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.0
0
Report
Gorakhpur जमीन विवाद के कारण लड़की से मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस जांच शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीनी विवाद को लेकर युवती से मारपीट, वीडियो वायरल。 गोरखपुर के गोला कस्बे से मारपीट का एक वीडियो सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। आरोप है कि जमीनी विवाद को लेकर एक युवती के साथ पड़ोस के लोगों ने मारपीट की। युवती ने पुलिस को तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले में मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि जी मीडिया इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करता है。 पूरा मामला गोला थाना क्षेत्र के गोला कस्बे के वार्ड नंबर-9, गोपालपुर का है। यहां रहने वाली जुली पुत्री रमाकांत ठाकुर ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी परिवार पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। जुली के मुताबिक, पड़ोसी परिवार से सार्वजनिक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह मामला अधिकारियों के समक्ष विचाराधीन बताया गया है। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर उसके और उसके दिव्यांग पिता के साथ पहले भी मारपीट की जाती रही है और जानमाल की धमकी दी जाती है। युवती का आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने दरवाजे पर बैठी थी। इसी दौरान राहुल यादव, गिरिजा यादव और मीना देवी ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। युवती ने आरोप लगाया कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं मारपीट की कथित घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसके पास वीडियो समेत अन्य साक्ष्य भी मौजूद हैं और उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। युवती ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। उसका कहना है कि विवाद के चलते उसे लगातार भय बना हुआ है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में एसपी साउथ ने बताया कि शिकायत के आधार पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सवाल यह है कि आखिर सार्वजनिक भूमि को लेकर चल रहा विवाद कब खत्म होगा? क्या कथित मारपीट के आरोपों की जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी? वायरल वीडियो और शिकायत के बाद अब पुलिस की जांच पर सभी की नजरें टिकी हैं。 वायरल वीडियो की जी मीडिया पुष्टि नही करता है। खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ता के कथन पर आधारित हैं।0
0
Report
Advertisement
हरवारा में हिस्ट्रीशीटर नबील की फायरिंग, गिरफ्तार
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज हरवारा में फायरिंग करने वाला हिस्ट्रीशीटर नबील गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार, 13 अगस्त की रात में आपसी विवाद के बाद की थी फायरिंग, हिस्ट्रीशीटर नबील और रोहित सोनकर के बीच हुआ था विवाद, विवाद के बाद बीच सड़क पर नबील ने फायरिंग करके दहशत फैला दी थी, पुलिस ने फिलहाल हिस्ट्रीशीटर नबील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, पुलिस के मुताबिक फायरिंग का आरोपी नबील और रोहित सोनकर दोनों धूमनगंज थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं, घटना वाले दिन दोनों ने आपस में बैठकर शराब पी थी, शराब पीने के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, विवाद के बाद नबील ने तमंचे से फायरिंग करके दहशत फैला दी थी, धूमनगंज थाना क्षेत्र के हरवारा इलाके की घटना。0
0
Report
समराला में तियां त्योहार की पारंपरिक रौनक, युवाओं ने परिधान में दिखाया सांस्कृतिक जोश
Samrala, Punjab:ਸਾਵਣ ਮਹੀਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕੋਨੇ-ਕੋਨੇ ਵਿੱਚ ਤੀਆਂ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆਂ ਰੌਣਕਾਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਦੀਆਂ ਹਨ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਰਵਾਇਤੀ ਪੰਜਾਬੀ ਪਹਿਰਾਵੇ ਵਿੱਚ ਸੱਜੀਆਂ-ਫੱਬੀਆਂ ਮੁਟਿਆਰਾਂ ਅਤੇ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਇਸ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਵੱਧ-ਚੜ੍ਹ ਕੇ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ। ਅੱਜ ਦੀ ਨੌਜਵਾਨ ਪੀੜ੍ਹੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਅਮੀਰ ਵਿਰਸੇ, ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਅਤੇ ਰੀਤੀ-ਰਿਵਾਜਾਂ ਨਾਲ ਜੋੜੀ ਰੱਖਣ ਲਈ ਅਜਿਹੇ ਸਮਾਗਮ ਬਹੁਤ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹਨ। ਸਾਨੂੰ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਸਮਰਾਲਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਸ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਪੂਰੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਹੈ। ਸਮਰਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਇਹ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਮੀਰ ਸੱਭਿਆਚਾਰ ਦੀ ਝਲਕ ਼ਪੇਸ਼ ਕਰਦਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਆਪਸੀ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਮਿਲਵਰਤਨ ਦਾ ਸੁਨੇਹਾ ਵੀ ਦਿੰਦਾ ਹੈ。0
0
Report
जालौन में बारिश से चंदकुआं चौराहा तालाब बना, नगरपालिका दावों की पोल खुली
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में थोड़ी देर की बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, नगर पालिका की जल निकासी की व्यवस्था के दावों की खुली पोल, थोड़ी देर की लगातार बारिश में चंदकुआं चौराहा बना तालाब, प्राचीन भूतेश्वर मंदिर और घर-दुकानों व क्लीनिक में घुसा पानी, भूतेश्वर मंदिर में भरे पानी के बीच आरती करते नजर आए पुजारी व श्रद्धालु, राहगीरों, वाहन चालकों और रेहड़ी दुकानदारों को उठानी पड़ी परेशानी, नालों की नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी उठे गंभीर सवाल, जालौन के कोंच नगरपालिका क्षेत्र के चंदकुआं चौराहे का मामला।0
0
Report
Advertisement
हिसार में धारा 163 के तहत कड़े प्रतिबंध, प्रदर्शन पर रोक
Hisar, Haryana:ह हिसार, 15 अगस्त। जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त महेंद्र पाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए हिसार शहर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक प्रतिबंध लागू किए हैं। यह आदेश 15 अगस्त से आगामी आदेशों तक प्रभावी रहेंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हाल ही में हिसार में हुई एक घटना के संबंध में मृतक के परिजनों एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन और टोल प्लाजा बंद करने के आह्वान के मद्देनजर कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। सार्वजनिक एवं सरकारी संपत्ति की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए विभिन्न प्रतिबंध लगाए गए हैं, जिनके तहत हिसार में किसी भी स्थान पर चार या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। हिसार शहर में 200 मीटर के दायरे तक सड़कों के दोनों ओर वाहनों के खड़े करने पर रोक रहेगी। लाठी, डंडा, तलवार, गंडासा तथा अन्य घातक हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। खुले रूप में पेट्रोल, डीजल या अन्य ज्वलनशील पदार्थों को बोतल, कैन अथवा अन्य पात्रों में लेकर चलने पर भी रोक रहेगी। इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 तथा अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Harmanpreet Singh ने वीडियो कॉल से उम्मीद जगाई; भारत के युवाओं के लिए प्रेरणा
Chandigarh, Chandigarh:ਭਾਰਤੀ ਹਾਕੀ ਟੀਮ ਦੇ ਕਪਤਾਨ ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਵੀਡੀਓ ਕਾਲ ਰਾਹੀਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਮੈਚਾਂ ਲਈ ਸ਼ੁਭਕਾਮਨਾਵਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਟੀਮ ਵਿੱਚ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀਆਂ ਦੀ ਵੱਡੀ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਸਾਡੇ ਲਈ ਮਾਣ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਸਾਡਾ ਪੱਕਾ ਇਰਾਦਾ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੇ ਨੌਜਵਾਨ ਖੇਡਾਂ ਦੇ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਦੇਸ਼ ਦਾ ਝੰਡਾ ਬੁਲੰਦ ਰੱਖਣ। ਚੱਕਦੇ ਇੰਡੀਆ..0
0
Report
यूट्यूब पर मौसम अपडेट: आज का ताजा पूर्वानुमान जानिए
Raipur, Chhattisgarh:Youtube weather Update0
0
Report
Advertisement
