Gonda
Gonda: त्रिमोहानी घाट मेले की तैयारी के लिए जिला अधिकारी ने किया निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:पौष माह पूर्णिमा को सूकर खेत स्थित पसका में सरयू-घाघरा के संगम त्रिमोहानी घाट पर लगने वाले मेले की व्यवस्था और साफ-सफाई के संबंध में जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने आज अधिकारियों की टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने मेला स्थल पर अस्थाई सफाई, पानी की व्यवस्था और शौचालय की स्थापना के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गृह मंत्रालय ने 23 पाकिस्तान-आधारित आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा 23 आतंकियों की सूची जारी की केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार ये सभी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं तथा भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नाम और संक्षिप्त विवरण: 1. मसूद इलियास कश्मीरी – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्च कमांडर। NIA के अनुसार 2022 के सुनजवां आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा रहा। 2. मोहम्मद मुसद्दिक – पाकिस्तान स्थित जैश का हैंडलर और लॉन्च कमांडर। 2022 सुनजवां आतंकी साजिश मामले में NIA की चार्जशीट में नाम शामिल। 3. मुफ्ती मुहम्मद असगर खान – जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ संचालक, सीमा पार से आतंकी गतिविधियों के संचालन का आरोप। 4. हाफिज अब्दुल शकूर – पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा, भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप। 5. अब्दुल्ला जेहादी – आतंकी गतिविधियों और सीमा पार नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 6. फिरदौस अहमद भट – भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क से संबंध के आरोप। 7. गुलाम फरीद – आतंकियों को सहयोग और नेटवर्क संचालन में कथित भूमिका। 8. बिलाल अहमद मीर – आतंकी संगठन से जुड़ा ऑपरेटर। 9. आबिद कय्यूम लोन – सीमा पार आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 10. नज़ीर अहमद गुज्जर – आतंकियों को सहायता और समन्वय का आरोप। 11. अब्दुल रऊफ – आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप। 12. अशफाक अहमद – आतंकी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया। 13. हाफिज खालिद वलीद – पाकिस्तान स्थित आतंकी ढांचे से जुड़ा। 14. मौलाना सैफुल्लाह खालिद – आतंकी संगठनों के लिए कट्टरपंथी प्रचार और समर्थन का आरोप। 15. मोहम्मद याकूब – आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप। 16. मौलाना यूसुफ तैबी – आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 17. ओवैस फारूक – सीमा पार आतंकी गतिविधियों से संबंध के आरोप। 18. क़ारी याकूब शेख – आतंकी संगठन से जुड़ा ऑपरेटीव। 19. राना इफ्तिखार – आतंकियों के नेटवर्क और संचालन से जुड़ा आरोपी। 20. वसीम नूर जट – आतंकी गतिविधियों में कथित भूमिका। 21. मोहम्मद Shहीद फैसल – पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क का सदस्य। 22. मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की – आतंकी संगठनों को समर्थन और कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप। 23. हारून रशीद गनई – भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार की ताज़ा अधिसूचना में इन सभी 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया गया है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को किसी विशेष आतंकी हमले से जोड़ने वाली विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सार्वजनिक रिकॉर्ड में केवल मसूद इलियास कश्मीरी और मोहम्मद मुसद्दिक का नाम 2022 के सुनजवां आतंकी हमले की साजिश से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ है। बाकी के बारे में गृह मंत्रालय ने फिलहाल उन्हें पाकिस्तान आधारित आतंकी संचालक, हैंडलर, भर्तीकर्ता या सहयोगी के रूप में नामित किया है।0
0
Report
रतलाम के रिछाचांदा में खेत रास्ते को लेकर पथराव—चार के खिलाफ FIR
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के रिछाचांदा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान जेसीबी पर पथराव होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार के आदेश के बाद एक पक्ष को खेत तक रास्ता देने के निर्देश दिए गए थे। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की जगह चिन्हित की और फरियादी को उसी स्थान पर जेसीबी से रास्ता बनाने के लिए कहा। लेकिन देर शाम जैसे ही फरियादी जेसीबी लेकर रास्ता बनाने पहुंचा, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। आरोप है कि पहले फरियादी के साथ मारपीट की गई, फिर जेसीबी पर जमकर पथराव किया गया, जिससे उसके कांच टूट गए और जेसीबी को मौके से वापस लौटना पड़ा। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मारपीट और पथराव की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतलाम0
0
Report
बकाया किराए पर बिलासपुर नगर निगम की कार्रवाई: 20 दुकानों पर सील
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।नगर निगम ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के against सख्त कार्रवाई करते हुए कमला नेहरू नया बस स्टैंड स्थित निगम की 20 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। निगम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद किराया जमा नहीं करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने लंबे समय से बकाया किराया वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है।निगम की टीम कमला नेहरू नया बस स्टैंड पहुंची और किराया बकाया रखने वाली 20 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर निगम ने नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अतिरिक्त समय की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका था। निगम के अनुसार, वर्षों से किराया जमा नहीं होने के कारण राजस्व का नुकसान हो रहा था।अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि सील की गई दुकानों के संचालकों को एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। इस अवधि में बकाया किराया जमा करने पर नियमानुसार सील खोली जाएगी। अन्यथा कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर की अन्य निगम संपत्तियों के बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है और उनके against भी जल्द इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
5 साल से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,पीलीभीत जिले के तहसील पूरनपुर अंतर्गत ग्राम जादौपुर गहलिया में पिछले 5 सालों से सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी सनु बेग पुत्र इनामुल बेग ने जनसुनवाई पोर्टल IGRS पर शिकायत दर्ज कराकर सड़क निर्माण की मांग की है। शिकायत में सनु बेग ने बताया कि जादौपुर गहलिया में उनके घर के सामने वाली सड़क पिछले 5 सालों से खराब पड़ी है। इस कारण स्कूली बच्चों को पढ़ने जाने और किसानों को खेत तक आने-जाने में रोजाना परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।उन्होंने ग्राम विकास विभाग से अनुरोध किया है कि गांव वालों की सुविधा के लिए इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क नहीं बनी तो बच्चों की पढ़ाई और खेती-किसानी दोनों प्रभावित होंगी।0
0
Report
दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दफ्तर लौटने के आदेश जारी; कार्यालय समय बदला
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने सामान्य होते हालात के बीच राहत दी है. ▪️ मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुधवार और शनिवार का वर्क फ्रॉम होम खत्म करने को मंजूरी दी। आदेश आज जारी होगा. ▪️ GNCTD कार्यालयों का समय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा, जबकि MCD का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे रहेगा. इससे पहले दिल्ली सरकार ने 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत ईंधन बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे की शुरुआत की थी, जिसमें मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे थे.0
0
Report
दिनदहाड़े अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती: नकाबपोश लुटेरों ने परिवार बनाईं बंधक
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े बड़ी डकैती: जीएसटी अधिकारी के घर घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक के पास दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसकर करीब डेढ़ घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की और करीब 15 से 20 तौला सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए जानकारी के अनुसार, बदमाश पहले से ही मकान की छत पर छिपे हुए थे। जैसे ही परिवार ने घर के दरवाजे खोले, तीनों आरोपी पिस्टल और कट्टे के साथ अंदर घुस आए। उन्होंने ओमप्रकाश, उनकी पत्नी और बच्चों को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की。 बदमाशों ने महिला के पहने हुए आभूषण उतरवाए और घर की अलमारी में रखे करीब 15 से 20 तोला सोने के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
जमुई देवपुर में डायल-112 पर बालू माफियाओं का हमला, अवैध खनन कार्रवाई तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए तस्करों और उनके सहयोगियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इस दौरान बालू से लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने की भी कोशिश की गई। पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, देवपुर इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद बालू तस्कर और उनके सहयोगी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर पर लदा बालू उतरवाना शुरू कर दिया और पुलिस टीम के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली। इस दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर भागने की कोशिश में खेत में फंस गया। पुलिस उसे जब्त करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तस्कर लगातार ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश करते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सूचना खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को दी。 इसके बाद पुअनि कुंज बिहारी कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर का इंजन जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से एक ट्रैक्टर, एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया गया。 नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात पर एफआईआर खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बालू माफिया मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह, झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश यादव उर्फ डीपी यादव, सहयोगी संजय यादव, बिंदु शाह के पुत्र सूरज साह उर्फ बॉस, चालक अर्जुन कुमार (पिता- राजेश राम) सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपितों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट करने तथा अवैध बालू खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध बालू खनन और तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ और एसपी ने की घटना की पुष्टि पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन और एसपी विश्वजीत दयाल ने भी घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना का लाइव वीडियो पुलिस के पास उपलब्ध है और उसी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बालू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास कर रही है, जबकि बालू माफिया खुलेआम पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को उजागर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती भी देती है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
पुष्कर धामी के पांच साल: 15 दिन में जन-जन के द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यकाल के 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अगले 15 दिन राज्य सरकार सेवा सुशासन समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने कई कैंप नए तरीके से सभी 130 जनपदों में लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के कैंप को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप तिवारी ने जी मीडिया से खास बातचीत की, डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि अगले 15 दिन प्रदेश के सभी जनपदों में लोगों को उनके घर के पास सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा0
0
Report
पानीपत में मानसून में 3 लाख पौधे लगाने की योजना, 80 प्रजाति वितरण
Panipat, Haryana:पानीपत को हराभरा बनाने की मुहिम वन विभाग लगाएगा तीन लाख से अधिक पौधे मानसून में हरियाली का संकल्प विभाग खुद लगाएगा सवा लाख पौधे जिले की सात नर्सरियों से आम जनता को भी मिलेंगे मुफ्त पौधे 80 प्रजातियों के छायादार, फलदार और फूलदार पौधों का होगा वितरण अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य, पौधों की देखरेख भी करेगा विभाग पानीपत। शहर को हराभरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में वन विभाग ने इस मानसून एक बड़ी और सराहनीय पहल शुरू की है। वन विभाग, पानीपत मंडल में इस वर्ष तीन लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरित करने जा रहा है। इनमें छायादार, फलदार और फूलदार पौधों की करीब 80 प्रजाताएं शामिल हैं。 वन विभाग अधिकारी दीपक प्रभाकर पाटिल ने बताया कि विभाग हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाएगा। इस वर्ष विभाग का लक्ष्य करीब सवा लाख पौधे स्वयं लगाने का है। ये पौधे पंचायत भूमि, सड़कों के किनारे, नहरों के साथ तथा अन्य खाली स्थानों पर लगाए जाएंगे。 इसके अलावा विभाग लगभग दो लाख पौधे विभिन्न योजनाओं के तहत निशुल्क वितरित करेगा। पंचायतों और सरकारी विभागों को जल शक्ति अभियान के अंतर्गत पौधे उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि स्कूलों को पौधागिरी अभियान के तहत पौधे दिए जाएंगे। आम नागरिक भी विभाग की नर्सरियों से मुफ्त में पौधे प्राप्त कर सकते हैं。 पानीपत मंडल में वन विभाग की कुल सात नर्सरियां संचालित हैं, जिनमें कुकड़ाना, नौल्था, बिंजौल, उरलाना, पट्टी कल्याणा और बहरामपुर प्रमुख हैं। इन नर्सरियों में स्थानीय जलवायु और भूमि के अनुसार उपयुक्त पौधों का उत्पादन किया जाता है。 विभाग के अनुसार मानसून का मौसम पौधारोपण के लिए सबसे अनुकूल माना जाता है, क्योंकि इस दौरान होने वाली वर्षा पौधों की वृद्धि में सहायक होती है। नर्सरियों में बरगद, पीपल, नीम, पिलखन, जामुन, अमरूद समेत करीब 80 प्रजातियों के पौधे उपलब्ध हैं。 दीपक प्रभाकर पाटिल ने बताया कि विभाग द्वारा लगाए जाने वाले पौधों की नियमित देखभाल भी की जाती है। पौधों को पानी देने, घास हटाने और अन्य रखरखाव का कार्य अगले दो से तीन वर्षों तक लगातार किया जाता है ताकि पौधों का बेहतर विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि विभाग का प्रयास है कि अगस्त माह तक पौधारोपण और वितरण का निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया जाए。 बाइट दीपक प्रभाकर पाटील वन विभाग अधिकारी0
0
Report
Advertisement
सहकारिता दिवस: भारत की विकास यात्रा में सहयोग और समृद्धि का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सहकारिता भारत की मूल आत्मा है। यह हमारी सामाजिक चेतना में रची-बसी वह जीवन-दृष्टि है, जो सामूहिक उत्तरदायित्व से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त करते हुए 'अंत्योदय' के संकल्प को साकार करती है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'सहकार से समृद्धि' के मंत्र तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में सहकारिता आज देश की विकास यात्रा की सशक्त धुरी बन गई है। आइए, सहयोग, सहभागिता एवं साझा उत्तरदायित्व की इस भावना को और अधिक सशक्त बनाकर समृद्ध समाज व 'विकसित भारत' के निर्माण में सहभागी बनें।0
0
Report
जोधपुर के बालेसर में NH-125 पर देर रात भीषण सड़क हादसा, तीन भाइयों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:बालेसर(जोधपुर) भारतमाला एक्सप्रेस वे के पास NH 125 पर देर रात बड़ा सड़क हादसा, हादसे में तीन चचेरे भाइयों की हुई मौत, सड़क किनारे खड़ी बोलेरो गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दो मृतकों के शव को रखवाया बालेसर सीएससी की मोर्चरी में, एक का शव MDM अस्पताल जोधपुर में, मृतको की शिनाख्त राजुनाथ, दयालनाथ और प्रकाशनाथ कालबेलिया तीनों निवासी चौखा जोधपुर। बालेसर थानाधिकारी मूलसिंह भाटी पहुंचे थे मौके पर और घटना का लिया जायजा,0
0
Report
अवैध धार्मिक संरचना पर बुलडोजर, अहमदनगर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग–अवैध धार्मिक संरचना, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर स्थानीय खबर के अनुसार ऊधम सिंह नगर के जसपुर तहसील क्षेत्र के अहमदनगर में प्रशासन ने सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध धार्मिक संरचना को हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर राजस्व और प्रशासनिक टीम की मौजूदगी में की गई। प्रशासन के अनुसार सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों की पहचान के लिए चलाए गए सर्वे के दौरान उक्त संरचना को चिन्हित किया गया था। संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी कर भूमि एवं निर्माण से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि तक कोई वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए गए。 इसके बाद प्रशासन ने नियमानुसार बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को हटाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार कार्रवाई के दौरान स्थल का निरीक्षण भी किया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया。 प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, त्रिपाल हटाने से दुकानदार विरोध शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन नगर में नवागन्तुक उपजिलाधिकारी राकेश सोनी के नेतृत्व में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पानी वाली टंकी से हुई, जिसके बाद सब्जी मंडी, प्रेस वाली गली, झंडा चौराहा और चूड़ी वाली गली सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कई ठेला-फेरी संचालकों और दुकानदारों के चालान किए गए, जबकि दुकानों के बाहर लगे त्रिपाल एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए गए। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी राकेश सोनी के साथ क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद जालौन के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे, आरआई अनूप कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर विनय मौर्य, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, नगर पालिका की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों को अवरोध मुक्त रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की। व्यापारियों का कहना था कि बरसात के मौसम में दुकानें छोटी होने के कारण बाहर लगाए गए त्रिपाल ही उनके सामान को बारिश से सुरक्षित रखते हैं। उनका आरोप था कि त्रिपाल हटने से वर्षा का पानी दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ व्यापारियों ने यह भी कहा कि पूर्व उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के कार्यकाल में केवल नालियों के भीतर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि त्रिपाल हटाने जैसी कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।0
0
Report
भिवंडी में मुसलधार बारिश से शहर जलमग्न, भाजी मार्केट पानी में डूबा
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहर व ग्रामीण भागात मुसळधार पावसामुळे शहर जलमग्न झाला; तीन बत्ती मार्केट व भाजी मार्केट परिसरामध्ये पाणी पसरलं. दुचाकी पाण्याखाली, रस्ते 2-3 फूट पाण्यात. BNMC च्या नालेसफाईबद्दल प्रश्नचिन्ह. भाजी मार्केटमध्ये कांदे-आलू वाहने पाण्याखाली, शेतकर्यांचा माल भिजला. नागरिकांना पाणी आत शिरल्यामुळे घरांत पाणी परिस. प्रशासनाचे पाणी काढण्यासाठी प्रयत्न, परंतु पाऊस थांबण्याचं नाव नाही. सखल भाग टाळण्याचं आवाहन.0
0
Report
खुट्टांड के रास्ते विवाद में बिरनी में खूनी संघर्ष, कई घायल
Giridih, Jharkhand:बिरनी प्रखंड के खरखरी पंचायत अंतर्गत खुट्टांड में रास्ते के पुराने विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए और दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. दरअसल, दीपक साव और नागेश्वर साव के बीच करीब एक साल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था. सीओ कार्यालय में कई बार सुनवाई हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझा. सुबह जब नागेश्वर साव पक्ष दीवार देकर रास्ता बंद करने लगा, तो दूसरे पक्ष ने विरोध किया. इसी दौरान कुदाल से मारपीट शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर संघर्ष हो गया. एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पास के गोदाम से बिजली पाइप और लोहे के सामान निकालकर योजनाबद्ध तरीके से हमला किया. घायलों में नागेश्वर साव, पप्पू साव, रंजीत साव, जितेंद्र साव, सरयू साव और दूसरे पक्ष से मोहन साव, बीरेंद्र साव, संजय साव, बिनोद साव, पिंटू साव तथा बंधन साव शामिल हैं. सभी को पहले बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर किया गया. बिरनी थाना प्रभारी लालचंद महतो ने घटनास्थल पर पुलिस कैंप लगाकर स्थिति नियंत्रित की. उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों से आवेदन प्राप्त हुए हैं और जांच के बाद दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
