271002
Gonda: सड़क निर्माण की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने ली जानकारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में सड़क निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों की क्लास लगाई। उन्होंने निर्माण से संबंधित सड़कों का ब्यौरा मांगा और जर्जर सड़कों की स्थिति पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी ने यह भी पूछा कि इन सड़कों का निर्माण कब हुआ था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा: शराब के नशे में युवक ने बाजार में हंगामा; पुलिस ने चालान किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में शराब के नशे में युवक ने बाजार में किया हंगामा देसी शराब ठेके के पास लोगों से कर रहा था अभद्रता स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर और उग्र हुआ युवक पुलिस के सामने सड़क पर लेटकर किया हंगामा पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से हाथ पैर पकड़ कर युवक को उठाकर ले गई चौकी,वीडियो हुआ वायरल, युवक की पहचान अंकित पुत्र लखन, निवासी पवन विहार टेढ़ी बगिया के रूप में हुई पुलिस ने युवक का शांति भंग में चालान करने की कार्रवाई की0
0
Report
सीतापुर सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश प्रभारी पर हमला, सीट शेयरिंग पर तकरार
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर कांग्रेस के सांसद राकेश राठौर का कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पर बड़ा हमला सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पर बड़ा हमला बोला है वही इमरान मसूद पर भी तंज किया है कि बार-बार बयान बाजी ठीक नहीं है0
0
Report
डीडवाना सहित नौ पंचायतों में उप प्रधान चुनाव आज: कांग्रेस आगे, भाजपा एक सीट पर सिमटी
Didwana, Rajasthan:डीडवाना - जिले की 9 पंचायत समितियों में उप प्रधान के चुनाव आज. लाडनूं, डीडवाना, मौलासर, नावां, कुचामन, परबतसर, पिलवा, मकराना और ईटावा बामनिया में होंगे चुनाव. कल 5 पंचायतों में कांग्रेस ने प्रधान पद पर किया था कब्ज़ा, 3 पर रालोपा के प्रधान बने जबकि केवल 1 सीट भाजपा को मिली है।0
0
Report
Advertisement
Hanuamangarh में बैंक के बाहर बाइक चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanuamangarh: बैंक के बाहर से बाइक चोरी का मामला, पीलीबंगा में बैंक के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब नेशनल बैंक के बाहर से चुराई गई बाइक पुलिस ने की बरामद, अमित कुमार और रविंद्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने सुलझाई चोरी की वारदात, आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस0
0
Report
आगरा के सरसों के खेत में पुनीत Tyagi का शव, इलाके में सनसनी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में सरसों के खेत में मिला युवक का शव तीन दिन से लापता पुनीत त्यागी का शव मिलने से मचा हड़कंप तीन दिन पहले खेत पर सोने गया था पुनीत परिजन लगातार कर रहे थे लापता युवक की तलाश सरसों के खेत में शव मिलने से इलाके में सनसनी परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से किया इनकार सूचना पर पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थाना सैंया क्षेत्र के लादूखेड़ा गांव का मामला0
0
Report
मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर बस-ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत, 4 यात्रियों की मौत
Moradabad, Uttar Pradesh:4 बस यात्रियों की मौत मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, टेक्टर ट्रॉली और रोडवेज बस में हुई जोरदार भिड़ंत, रोडवेज बस का एक हिस्सा हुआ बुरी तरह क्षतिग्रस्त, हादसे मे माँ बेटे सहित 4 यात्रियों की मौत की पुष्टि तो वहीँ कई घायल की बात आयी सामने, सभी मृतको के शवों को पुलिस ने कब्जे मे लेकर भेजा मॉर्चरी, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती, एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह के अनुसार बस में सवार 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत और एक यात्री घायल, मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के लदावली में आज सुबह हुआ है भीषण हादसा।0
0
Report
Advertisement
बरेली मुठभेड़ में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी, हथियार समेत बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। हत्या के प्रयास के आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह व कारतूस तथा बाइक बरामद, 26.11.26 को फरीदपुर जिओ मार्ट के सिक्योरिटी गार्ड अजय कुमार पर किया था जानलेवा हमला, मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उपरोक्त घटना से संबंधित 01 अभियुक्त बाइक से फरीदपुर कस्बे से शाहजहांपुर की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा ज्यारत कट के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चैकिंग करने लगे। इसी दौरान कस्बा फरीदपुर से एक बाइक आती हुई दिखाई दी, पुलिस टीम को देखकर बाइक सवार ने बाइक को पीछे मोडकर भागने का प्रयास किया, संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को पकड़ने का प्रयास तो उक्त व्यक्ति ने बाइक छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी आत्मरक्षार्थ फायरिंग में उक्त अभियुक्त दाहिने पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर गया। पूछताछ पर अभि0 ने अपना नाम तौहीद पुत्र इरशाद नि0 मो0 ऊचा कस्बा व थाना फरीदपुर, बरेली बताया, जो FIR 913/26 में वाछिंत है। फरीदपुर थाना क्षेत्र की घटना0
0
Report
ललितपुर में अनियंत्रित बस ने 11वीं क्लास की छात्रा को टक्कर दी, घायल अस्पताल
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के एक अनियंत्रित बस ने एक 11 वी क्लास में पढ़ने वाली स्कूली छात्रा को टक्कर मार दी ,जिस दुर्घटना में छात्रा घायल हो गई । घायल छात्रा को आनन फानन में उसके साथी छात्र छात्राओं ने इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया । छात्रा स्कूल के बाद घर लौट रही थी , तभी ये दुर्घटना हो गई । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिरधा कस्बे के पास की है , फिलहाल छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।0
0
Report
दिल्ली के पहाड़ गंज आराम बाग में स्कार्पियो हादसा: दो बच्चों की मौत, एक घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर पहाड़ गंज के आराम बाग में। एक स्कार्पियो कार ने पहले एक स्कूल की बच्ची को टकराया जिससे वह उछलकर पास में खड़े एक ट्रक पर गिरकर मौत हो गई। स्कार्पियो ने एक अन्य स्थान पर भी टक्कर मारी। मौके पर एक बच्चा और एक व्यक्ति मौजूद थे; बच्चों की मौत की पुष्टि स्थानीय लोगों के अनुसार हो गई। घायल व्यक्ति अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार गाड़ी की मालकिन ने कहा कि जो करना है कर लो। मौके पर पुलिस मौजूद थी।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर पंचायत समितियों में उपप्रधान चुनाव: कांग्रेस के पक्ष में मुकाबला तेज
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर की 17 पंचायत समितियों में आज उप प्रधान चुनने की बारी, सियासी हलचल तेज। प्रधान की कुर्सी के बाद अब उप प्रधान पद पर कब्जे की जंग, कांग्रेस-BJP और RLP की नजरें。 269 पंचायत समिति सीटों में कांग्रेस 120 के साथ सबसे बड़ी पार्टी, RLP 75 और BJP 62 पर。 प्रधान चुनाव में कांग्रेस ने 7, RLP ने 5, निर्दलीयों ने 3 और BJP ने 2 समितियों में बनाया प्रधान。 अब उप प्रधान चुनाव में किसका चलेगा जादू, किसकी बनेगी रणनीति कारगर? कई पंचायत समितियों में निर्दलीय सदस्य बन सकते हैं किंगमेकर, सियासी दलों की बढ़ी धड़कनें。 कांग्रेस अपनी बढ़त को उप प्रधान चुनाव में भी बरकार रखने की कोशिश में, BJP की प्रतिष्ठा दांव पर。 RLP की नजर ग्रामीण सत्ता में अपनी ताकत बढ़ाने पर, कई जगह मुकाबला दिलचस्प。 क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सदस्यों की बाड़ेबंदी और मान-मनुहार का दौर जारी。 आज उप प्रधान के चुनाव से साफ होगी पंचायत समितियों में सियासी ताकत की असली तस्वीर。0
0
Report
कोटा ग्रामीण पुलिस ने अवैध देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:सुल्तानपुर (कोटा) अवैध हथियारों के खिलाफ कोटा ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध देशी पिस्टल के साथ एक युवक गिरफ्तार सीमलिया थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से की कार्रवाई सांगोद थाना क्षेत्र के डाबरी खुर्द निवासी 25 वर्षीय आकाश मेघवाल गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से अवैध देशी पिस्टल बरामद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में चलाया जा रहा विशेष अभियान सीमलिया थानाधिकारी नंद सिंह और डीएसटी प्रभारी सुरेंद्र कुमार र Rana के नेतृत्व में हुई कार्रवाई0
0
Report
हरदोई में देशी शराब की दुकान में चोरी, दीवार काटकर 1.10 लाख रुपये और शराब की चार पेटियां ले गए
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह हरदोई।मल्लावां थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में चोरों ने देशी शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान की पिछली दीवार काटकर अंदर दाखिल हुए और गोलक में रखे करीब 1 लाख 10 हजार रुपये नकद समेत देशी शराब की चार पेटियां चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान संचालक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम डम्मरपुर मजरा मंसूरपुर निवासी सेल्समैन आत्माराम गुरुवार रात दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार कटी हुई मिली। अंदर जांच करने पर गोलक में रखी करीब 1.10 लाख रुपये की नकदी और देशी शराब की चार पेटियां गायब थीं। इसके बाद सेल्समैन ने मल्लावां थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर दी। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत होने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा के मगध गर्ल्स हॉस्टल मेस पास्ता में कीड़े मिलने पर रसोई बंद
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित मगध इन गर्ल्स हॉस्टल (ओल्ड कैंपस) की कैंटीन की रसोई शुक्रवार को बंद कर दी गई। खाने में कीड़ा मिलने और रसोई में गंदगी पाए जाने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने यह कार्रवाई की। टीम ने पास्ता का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा。 गुरुवार को कैंटीन में छात्राओं को परोसे गए खाने में कीड़ा मिला था। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन किया और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कीड़े वाले खाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल ने कैंटीन की रसोई की जांच की। टीम को वहां गंदगी मिली। साफ-सफाई में सुधार होने तक रसोई का संचालन बंद रखने के निर्देश दिए गए। छात्राओं का कहना है कि वे हॉस्टल की फीस के तौर पर हर साल लाखों रुपये देती हैं, फिर भी उन्हें कीड़े वाला खाना परोसा जा रहा है। उनका कहना है कि पहले भी खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। छात्राओं ने यह भी बताया कि पहले खाना खाने के बाद कई छात्राएं बीमार हो चुकी हैं। उनके मुताबिक, रसोई में बर्तन अक्सर गंदे रहते हैं और उन्हीं में खाना बनाया जाता है। सहायक खाद्य आयुक्त-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हॉस्टल की मेस में परोसे गए पास्ता और सॉस में कीड़े दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार और विजय बहादुर पटेल ने मेस की जांच की। टीम ने पास्ता का नमूना जांच के लिए भेजा और साफ-सफाई में सुधार होने तक रसोई बंद कर दी।0
0
Report
बलरामपुर में देवी-देवताओं पर टिप्पणी के आरोप, नौ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी के मामले में नौ लोगों पर FIR, कथा वाचक भी नामजद बहुजन जागरूकता मंच के कार्यक्रम में भगवान हनुमान समेत देवी-देवताओं पर टिप्पणी का आरोप, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में आयोजित बहुजन कथा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बहुजन जागरूकता मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भगवान हनुमान समेत अन्य देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के आरोप में कथा वाचक सहित नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राप्त एफआईआर के मुताबिक, इस मामले में थाना हरैया में 25 नवंबर 2026 को दोपहर 2:38 बजे मुकदमा अपराध संख्या 0135/2026 दर्ज किया गया है। एफआईआर में नामजद आरोपियों में डॉ. अनुपम प्रकाश बौद्ध, काजल बौद्ध, बालेश्वर प्रसाद, सुशील कुमार अनुरागी, डॉ. अरुण कुमार बौद्ध, हेमराज गौतम, मेवालाल यादव और विक्रम सिंह शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी आरोपी बनाया गया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 299, 302 और 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में घटना की अवधि 22 नवंबर से 24 नवंबर 2026 दर्ज है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान की गई कथित टिप्पणियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों के लोगों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। शिकायतकर्ता की ओर से पुलिस को वीडियो साक्ष्य भी उपलब्ध कराए गए। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब वायरल वीडियो और कार्यक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
निशातपुरा मंडी में 4000 रुपए के लेन-देन पर चाकूबाजी; 3 युवकों समेत 6 घायल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निशातपुरा सब्जी मंडी में 4000 रुपए के लेन-देन पर खूनी विवाद 6 लोगों ने 3 युवकों पर चाकू से हमला कर दिया कटहल के पैसे मांगने पर शुरू हुआ था विवाद, फुटकर व्यापारी ने देने से किया इनकार मुंशी अरबाज पर हमला देख बचाने आए फैजल और फैजान पर भी हमला तीनों घायल हमीदिया अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी निशातपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की0
0
Report
Advertisement
