गोण्डाः जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने गुरु नानक चौराहे पर किया निशुल्क कंबल वितरण
Usraina, Uttar Pradesh:नगर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक चौराहे पर ठंड से बचाव हेतु गैस आधारित हीटर का जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने शुभारंभ कर वहां गरीब और सहायक लोगों को निशुल्क कंबल बांटा. ठंड को देखते हुए जिला अधिकारी नेहा शर्मा ने जिले में विभिन्न स्थानों पर जाकर राहगीरों को व असहाय लोगों को निशुल्क कंबल वितरित किया गया जिससे ठंड में कोई दिक्कत ना हो. रैन बसेरे में भी कंबल बांटने का उन्होंने आदेश दिया.
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
