271002
Gonda - नागरिक संगम कार्यक्रम में नागरिकों से जिलाधिकारी ने किया संवाद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा,नगरपालिका मनकापुर रामलीला मैदान में नागरिक संगम संवाद कार्यक्रम में संवाद करने के बाद प्राप्त शिकायती का जमीनी हकीकत जानने के लिए नगर पंचायत के वार्ड राजेन्द्र नगर,रफीनगर, सुभाष नगर का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमरनाथ यात्रा आज भी रोक, मौसम के कारण दूसरा दिन भी स्थगित
Aram Pora, Ganderbal, Amarnath Yatra Remains Suspended on Second Consecutive Day. No pilgrims were allowed to proceed from the Baltal base camp to the Holy Cave as the pilgrimage remained suspended due to adverse weather conditions and heavy rainfall0
0
Report
बारिशी डायवर्ट मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण से बस पलट, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के चलते बंद किए गए मुख्य मार्ग का खामियाजा अब आम लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी भुगतना पड़ रहा है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव के पास जर्जर डायवर्ट सड़क पर बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी बच्चे, चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए, लेकिन इस हादसे ने वैकल्पिक मार्ग की बदहाल व्यवस्था और निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। VO: रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के देवरी गांव में रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के कारण मुख्य मार्ग बंद है। आवागमन के लिए ग्रामीण सड़क को डायवर्ट मार्ग बनाया गया है, लेकिन लगातार बारिश के चलते यह सड़क पूरी तरह जर्जर और कीचड़ से भर गई है। इसी डायवर्ट मार्ग से बच्चों को लेने जा रही एक स्कूल बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में करीब आधा दर्जन बच्चे, चालक और परिचालक सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई है। बरसात के मौसम में यही रास्ता स्कूली बच्चों, मरीजों, गर्भवती महिलाओं, किसानों और रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरब्रिज निर्माण की रफ्तार बेहद धीमी है और जिम्मेदार एजेंसियां वैकल्पिक मार्ग को सुरक्षित बनाने की दिशा में भी गंभीर नहीं हैं। लोगों ने सवाल उठाया है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या फिर समय रहते सुरक्षित डायवर्ट मार्ग और निर्माण कार्य में तेजी लाकर लोगों को राहत दी जाएगी।0
0
Report
देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का द्वितीय चरण शुरू
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के द्वितीय चरण का शुभारंभ0
0
Report
Advertisement
फायर की 11 गाड़ियाँ मौके पर, कुछ लोग फँसे होने की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:फायर की 11 गाड़िया मौके पर कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका..0
0
Report
सांवलियाजी मंदिर में श्रद्धालुओं ने चांदी की सिल्लियां भेंट कर दिखाई आस्था
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - मेवाड़ के आराध्य देव भगवान श्री सांवलियाजी के दरबार में श्रद्धालुओं की अटूट आस्था लगातार देखने को मिल रही है। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सोहनगंज निवासी एक श्रद्धालु ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर भगवान श्री सांवलियाजी के चरणों में 11 किलो 400 ग्राम वजनी चांदी की सिल्लियां भेंट स्वरूप अर्पित कीं। श्रद्धालु ने मंदिर कार्यालय पहुंचकर विधिवत प्रक्रिया के तहत चांदी की सिल्लियां मंदिर प्रशासन को सुपुर्द की। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर भेंट को मंदिर के भंडार में सुरक्षित जमा कराया गया। श्रद्धालु ने बताया कि भगवान श्री सांवलियाजी की कृपा से उनकी मनोकामना पूर्ण हुई, जिसके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्होंने यह विशेष भेंट अर्पित की है। सावन माह में श्री सांवलियाजी मंदिर में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्त अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार नकद राशि, स्वर्ण-रजत आभूषण, चांदी की सिल्लियां एवं अन्य बहुमूल्य भेंट भगवान को अर्पित कर रहे हैं। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से धार्मिक वातावरण बना हुआ है, वहीं श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का यह अनूठा उदाहरण एक बार फिर श्री सांवलियाजी के प्रति लोगों की गहरी श्रद्धा को दर्शाता है।0
0
Report
2600 पौधे वितरित, झुंझुनूं में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने 2600 पौधों का किया वितरण फलदार, औषधीय और छायादार पौधे लोगों को निशुल्क दिए कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने अभियान की सराहना की हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर संरक्षण का संकल्प लें— कलेक्टर सामाजिक संस्थाएं बढ़ा रहीं झुंझुनूं की हरियाली— डॉ. गर्ग उत्कृष्ट गुणवत्ता के पौधों से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी अग्रसेन भवन में बड़ी संख्या में पहुंचे पौधे लेने लोग पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश अध्यक्ष गणेश हलवाई, संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान रहे मौजूद पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की दिशा में अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने बुधवार को एक सराहनीय पहल करते हुए अग्रसेन भवन में 2600 फलदार, औषधीय एवं छायादार पौधों का निशुल्क वितरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहरवासियों ने भाग लेकर पौधे प्राप्त किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने पौधारोपण एवं पौधों के वितरण की इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि झुंझुनूं में सामाजिक संस्थाएं राज्य एवं केंद्र सरकार की पर्यावरण संरक्षण संबंधी मंशा को जनआंदोलन का स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है। बल्कि उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। कलेक्टर ने कहा कि अग्रवाल समाज समिति झुंझुनूं ने उत्कृष्ट गुणवत्ता के फलदार, औषधीय और छायादार पौधों का वितरण किया है। जो आने वाले वर्षों में झुंझुनूं शहर की हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने सभी नागरिकों से इस वर्षा ऋतु में कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। समिति की ओर से इस अभियान के तहत नींबू, अमरूद, बेलपत्र, मौसमी, देसी गुलाब, तुलसी, मीठा नीम, जामुन, पपीता, शमी, चीकू और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के अच्छी गुणवत्ता वाले पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पौधों को लगाने के साथ—साथ उसकी सार संभाल की जानकारी भी विशेषज्ञों ने दी। ताकि हर पौधा विकसित हो। पौधों की व्यवस्था भामाशाह ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं नवीन केजड़ीवाल के सहयोग से की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई चिड़ावावाला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में ओमप्रकाश केजड़ीवाल एवं बालकिशन भुकानिया मौजूद रहे। अभियान के प्रमुख संयोजक आशीष श्रीमोहन तुलस्यान के नेतृत्व में समिति की टीम ने पूरे आयोजन की व्यवस्थाएं संभालीं। सह संयोजक सपना राणासरिया, उषा केडिया, संगीता गुप्ता, निर्मला ढंढारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र अग्रवाल, जिलाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान, युवा जिलाध्यक्ष सीए लोकेश अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई, मंत्री अजीत राणासरिया तथा कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे वितरित करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को सामाजिक जिम्मेदारी और जनआंदोलन का रूप देने का एक सार्थक प्रयास है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो झुंझुनूं को हराभरा और पर्यावरण की दृष्टि से समृद्ध बनाया जा सकता है। बाइट : डॉ. अरूण गर्ग, कलेक्टर, झुंझुनूं0
0
Report
Advertisement
केंद्रीय मंत्री ने कहा- राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:एस पी सिंह बघेल,केंद्रीय मंत्री,ने कहा राहुल गांधी भले बड़े नेता ना हो लेकिन नेता विपक्ष हैं जो बड़ा है उन्हें ऐसी हरकत नहीं करनी चाहिए थी मुद्दा अब खत्म हो गया है।0
0
Report
नोएडा सेक्टर-63 में युवती पर छेड़छाड़ का आरोप, कार में ले जाने का प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा सेक्टर-63 में युवती ने निजी कंपनी के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया। डीलरशिप दिलाने के बहाने युवती को कार में बैठाकर ले जाने का आरोप। पीड़िता का आरोप, रास्ते में अभद्र टिप्पणी और जबरदस्ती की कोशिश की गई। युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर सुरक्षित बची। वाराणसी में दर्ज एफआईआर नोएडा पुलिस को ट्रांसफर की गई। सेक्टर-63 थाना पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है。0
0
Report
खनिज विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई, 75 ट्रॉली रेत जप्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशों के पालन में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। दुर्घाई के दौरान तिदनी-करहया मार्ग पर अलग-अलग 5 ढेरों में अवैध रूप से भंडारित लगभग 75 ट्रॉली, कुल मात्रा 225 घनमीटर रेत पाई गई। उक्त अवैध रेत भंडारण को नियमानुसार जब्त कर ग्राम कोटवार की सुपुर्दगी में दिया गया तथा अवैध भंडारण का प्रकरण दर्ज किया गया।0
0
Report
Advertisement
सिकंद्राराऊ में बिजली के खंभे में उतरे करंट से दो भैंसों की मौत, युवक झुलसा
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)- नगर के मोहल्ला नौखेल पाए वाली गली में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गली में लगेे बिजली के खंभे में अचानक करंट उतर आने से उसकी चपेट में आकर दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक के करंट की चपेट में आने की भी सूचना है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय अचानक बिजली के लोहे के खंभे में करंट दौड़ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही दो भैंसें खंभे के संपर्क में आ गईं और तेज करंट लगने से तड़पकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई l और पशुपालकों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।0
0
Report
डीडवाना तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण, 9 बीघा राजस्व रिकॉर्ड का खुलासा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना : शीतल कुंड बालाजी मंदिर के सामने तालाब की जमीन पर धड़ल्ले से हो रहा है अवैध निर्माण राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है 9 बीघा जमीन तालाब के नाम राजनेताओं के सामने नतमस्तक हुए अधिकारी नगर परिषद के एक कर्मचारी ने अपने ही बेटे के नाम बनाया पट्टा, कलेक्टर के आदेशों के बावजूद भी धड़ले से जारी है काम, भूमाफियाओं ने नगरपरिषद के कर्मचारियों से मिलीभगत कर तालाब की जमीन पर ही बनवा लिए फर्जी पट्टे।0
0
Report
बलरामपुर में रातभर प्रदर्शन: राहुल गांधी के समर्थकों ने केंद्र सरकार से इस्तीफा मांगा
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में कांग्रेस का देर रात प्रदर्शन, राहुल गांधी के समर्थन में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी बलरामपुर। नगर के वीर विनय चौराहे पर मंगलवार देर रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस नेताओं ने किया और दिल्ली में विपक्ष के नेताओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की。 कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के समक्ष छात्रों के मुद्दे को लेकर आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित विपक्षी सांसदों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में रात करीब नौ बजे वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया。 पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार छात्रों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तथा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए。 जिला समन्वयक एवं पूर्व महासचिव विनय कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर लगातार आंदोलन करती रहेगी। पूर्व प्रदेश सचिव चंद्रशेखर मिश्र ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेतृत्व के साथ आंदोलन जारी रखने की बात कही。 पीसीसी सदस्य पंकज गुप्ता ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई, जबकि अवधेश पाल सिंह ने सरकार की कार्यप्रणाली की आलोचना की。 प्रदर्शन में अमिरका कुरील, सुरेंद्र यादव, समीर सिंह, हफीजुल्ला सिद्दीकी, समीर सिद्दीकी, विशाल कश्यप, अशोक वर्मा, चंद्रिका प्रसाद जायसवाल, फग्गू, अजीत सिंह, सुधीर श्रीवास्तव, जावेद सिद्दीकी, कादिर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।0
0
Report
Advertisement
दमोह के नरसिंहगढ़ में भारी बारिश ने दशकों पुराना कुआं ढहाया, जल संकट संभव
Damoh, Madhya Pradesh:भारी बारिश से ढह गया पुराना कुआं.. दमोह जिले के नरसिंहगढ़ में देर रात हुई तेज बारिश ने एक दशकों पुराना कुआं ढहा दिया। दरअसल रात में तेज बारिश होने से इलाका जलमग्न हो गया पानी के भराव ने बड़े कुएं को निशाना बनाया और क्या धसक गया। यह कुआँ एक बड़ी आबादी की जरूरत को पूरा करता है और इससे निर्भर लोग जल संकट की आशंका से डरे हुए हैं। बड़े क्षेत्र में फैले कुएं की मुंडेर खत्म होने के कारण दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थानीय प्रशासन को इसकी सुरक्षा की व्यवस्था करनी चाहिए, नहीं तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।0
0
Report
नोएडा में झमाझम बारिश से लोगों को मिली राहत, मौसम सुहाना
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा\n\nनोएडा में झमाझम बारिश हुई शुरू उमस भरी गर्मी से राहत \n\nअचानक नोएडा एनसीआर का मौसम हुआ सुहाना \n\nबारिश होने से पेड़ पोधों पर दिखी रौनक हल्की हवा के साथ बारिश शुरू \n\nपिछले काफ़ी दिनों से भीषण गर्मी से लोग थे बेहाल \n\nबारिश होने से नोएडा के लोगो को मिली राहत मौसम हुआ सुहाना0
0
Report
बैतूल के मुलताई में दो आग घटनाओं से लाखों का नुकसान, पशु भी मरे
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में बीती देर रात आग की दो अलग-अलग घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया। इन हादसों में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। पहली घटना ग्राम बरई में हुई, जहां एक पशुशाला में अचानक आग लग गई। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक एक बैल और एक भैंस की जलकर मौत हो चुकी थी कुछ मवेशी झुलस गए। पशुशाला में रखा कृषि सामग्री भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं दूसरी घटना बिरूल बाजार में सामने आई,जहां एक मकान में आग लगने से टीवी,कूलर,अनाज सहित घरेलू सामान जल गया। शुरुआती अनुमान के मुताबिक करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। दोनों ही जगहों पर दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पाया,जिससे बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
Advertisement
