Gonda
गोंडाः लखनऊ रोड पीएसी गेट के सामने अस्थायी बस स्टैण्ड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Ayah, Uttar Pradesh:महाकुंभ प्रयागराज के लिए जनपद में लखनऊ रोड पीएसी गेट के सामने तैयार किये गये अस्थायी बस स्टैण्ड का आज जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर में इंडिया गठबंधन का विरोध: चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग
Jaipur, Rajasthan:चुनाव आयोग और केंद्र के खिलाफ जयपुर में ''इंडिया'' गठबंधन का हल्लाबोल मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग डोटासरा-जूली बोले- ''संवैधानिक मर्यादा तार-तार'' मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट की SIR प्रक्रिया में धांधली के आरोपों के विरोध में राजधानी जयपुर में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया है। जयपुर कलेक्ट्रेट सर्किल पर जुटे कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और सीपीआई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ''वोट बचाओ, देश बचाओ'' आंदोलन के तहत ज्ञानेश कुमार का पुतला फूँककर निर्वाचन आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला। प्रदर्शन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और मुख्य सचेतक रफीक खान सहित तमाम दिग्गज मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली में विपक्ष के 300 से अधिक सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की जा रही है और देश को संविधान के बजाय तानाशाही और गुंडागर्दी से चलाने की कोशिश हो रही है।0
0
Report
गोंडा: केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक, 18 वर्ष से कम पर विसर्जन रोक
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में आज गुरुवार को गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर के केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। जहां सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक में जिले के सभी अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी धर्म के धर्मगुरु इसके साथ ही साथ दुर्गा पूजा कमेटी और केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारी शामिल हुए। डीएम और एसपी ने बैठक के दौरान दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी भी व्यक्ति ने आगामी त्यौहार में माहौल खराब करने का प्रयास किया तो ऐसी कार्यवाही की जाएगी की जिंदगी भर याद रखेंगे। सभी लोगों को निर्देश दिया कि इस बार विसर्जन में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को ना लेकर जाएं पूरी तरीके से 18 वर्ष के कम बच्चों पर विसर्जन में ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। डीएम ने यह भी निर्देश दिया है कि सभी दुर्गा पंडाल में इस बार पेयजल की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को पानी पीने में किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। एसपी ने बैठक के दौरान सभी लोगों को निर्देश दिया कि जो मूर्ति की ऊंचाई तय की गई है उसी हिसाब से लोग मूर्ति लाकर के अपने दुर्गा पंडाल में स्थापित करें। बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कहीं पंडाल के आसपास कोई भी जर्जर तार, जर्जर विद्युत पोल ना रहे ताकि किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो। डीएम में विद्युत आपूर्ति को लेकर के बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया इसके साथ ही साथ जिला पंचायत राज विभाग को भी निर्देश दिया है की सभी दुर्गा मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास साफ सफाई रहे। सोशल मीडिया पर भी अफवाह फैलाने को लेकर के एसपी ने सभी धर्म गुरुओं को निर्देश दिया कि अपने-अपने समाज के लोगों को जागरूक करें। अगर किसी ने भी माहौल खराब करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने यह भी निर्देश दिया है कि समय से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन लोग कर दें ताकि ज्यादा रात्रि ना हो सके।0
0
Report
सीكر में आपसी रंजिश से युवक की हत्या, पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में आपसी रंजिश को लेकर देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हमले में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना रशीदपुरा गांव के नजदीक भढ़ाडर स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। परिजनों की ओर से सदर थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार 7 अक्टूबर की रात करीब 12:30 बजे संदीप पिलानिया अपने साथियों के साथ कैंपर गाड़ी से भढ़ाडर से निकला था। पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर एक सफेद कैंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इसके बाद दो कैंपर और एक स्कॉर्पियो में सवार करीब 20-25 युवक मौके पर पहुंचे और गाड़ी को चारों तरफ से टक्कर मारने लगे। रिपोर्ट के मुताबिक संदीप पिलानिया और आनंद शर्मा गाड़ी से उतरकर भागने लगे, तभी आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और डंडे, सरिए, पाइप तथा धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान संदीप व संजय के अन्य साथी मौके से भाग निकले। हमले में आनंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि संदीप का आरोपियों ने पीछा कर दोबारा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आनंद को अस्पताल पहुंचाया। संदीप का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने कहा कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया जाएगा। सदर थानाधिकारी पवन कुमार चौबे ने बताया कि मृतक के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पहले से आपसी रंजिश थी। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस पेट्रोल पंप और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश कर रही है। थानाधिकारी के अनुसार रिपोर्ट में नामजद जितेंद्र उर्फ जीतू लोसल को लोसल थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है। वहीं मृतक संदीप के खिलाफ भी पूर्व में मामला दर्ज होना बताया गया है। 1.बाइट - पवन कुमार चौबे थानाधिकारी सदर पुलिस थाना, सीकर。 2.बाइट - अक्षय जाखड़ मृतक का दोस्त。0
0
Report
Advertisement
अलियापुर गांव में विकास कार्यों में धांधली का आरोप, भाकियू अराजनैतिक महिला प्रकोष्ठ ने सौंपा ज्ञापन।
Gulria M.Khata, Uttar Pradesh:पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की महिला प्रकोष्ठ की सदर तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा ने ब्लॉक ललौरीखेड़ा की ग्राम पंचायत अलियापुर में विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया है।तहसील अध्यक्ष रेशमा वर्मा का आरोप है कि ग्राम पंचायत अलियापुर में ग्राम विकास अधिकारी की मिलीभगत से सरकारी योजना के तहत आवासों के आवंटन में धांधली की गई है। इसके साथ ही गांव में नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित अन्य विकास कार्यों में मानकों को ताक पर रखकर जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रेशमा वर्मा ने ललौरीखेड़ा विकास खंड के खंड विकास अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अलियापुर गांव में हुए विकास कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।0
0
Report
सपा के छात्र सभा के अध्यक्ष श्याम अचल ने ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध के बीच मिर्जापुर में सपा का प्रदर्शन, सपा के छात्र सभा के अध्यक्ष श्याम अचल ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।0
0
Report
गांजा, चिप्पड़,चरस,स्मैक व अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश नहीं
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा।पूरा जिला,आबकारी विभाग के लापरवाही के कारण नसीले पदार्थों की बिक्री का बादशाह बना हुआ है,नेपाल और बाराबंकी से भारी पैमाने पर गांजा,चरस,चिप्पड़,स्मैक के अलावा अफीम बिक्री की राजधानी बन गई है,इन तस्करों का शरणगाह बना हुआ है। एक समय था जब विकास खंड पंडरी कृपाल का मलारी गांव नशीले पदार्थ बिक्री का केंद्र बना हुआ था इसी गांव के दर्जनों लोग गांजा,चरस, चिप्पड़ यहीं से पूरे जिले में सप्लाई की जाती थी नेपाल,सिद्धार्थ नगर से कार से गांजा लेकर आने पर रंगे हाथ मॉल बरामदगी कर गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया और अक्सर इसी गांव के लोगों के कब्जे से गांजा बरामद हुआ करता था,यहां के लोगों ने बताया कि ऐसे लोग अब जिले में काम न कर गैर जनपदों में अपना जाल फैला रखा है। इस संबंध में आज जिला आबकारी कार्यालय जा कर कार्यवाही की जब जानकारी करने गया तो जिला आबकारी अधिकारी प्रगल्भ लवानिया नहीं मिले उनकी कुर्सी खाली मिली बाहर बैठा एक कर्मी ने बताया साहब नहीं है फोन पर बात कर जानकारी करनी चाही तो पता चला सीयूजी उसी कर्मी के पास था, व्यक्ति गत नम्बर पर कई बार मिलाने पर फोन उठा भी तो भी कोई जानकारी न देकर फोन काट दिया गया।कर्मी से जब कार्यवाही की बात पूछा गया तो बताया विभाग से प्रायः अभियान चलता है। ऐसे में जगह जगह नशीला पदार्थ बिकने से युवाओं और छात्रों की जिंदगी बर्बाद होने का कारण भी पुलिस और आबकारी विभाग ही है यदि इस मामले में उच्चस्तर से अभियान चला कर कार्यवाही नहीं हुई तो जिले की स्थित बदतर हो जाएगी।0
0
Report
Advertisement
दूनी में विद्युत पोल से करंट, दो भैंसों की मौत; ग्रामीण मुआवजे की मांग
Tonk, Rajasthan:दूनी टोंक विद्युत पोल के पास करंट लगने से दो भैंसों की मौत दूनी तहसील के ग्राम पंचायत चांदसिंहपुरा के सूबेदारों की ढाणी, नया गांव गोठड़ा में विद्युत पोल के पास करंट आने से पुष्पेंद्र गुर्जर पुत्र ब्रह्मानंद गुर्जर की दो भैंसों की मौत हो गई। पुष्पेंद्र ने बताया कि करीब दस दिन पहले इसी पोल में स्पार्किंग से आग लगी थी। सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग ने समय पर समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों ने पोल की खराबी दुरुस्त कर मामले की जांच कराने और पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है。0
0
Report
जोधपुर: चार बेंचों के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत आज शुरू, दो सत्रों में निस्तारण
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में शनिवार को आयोजित होने वाली तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए चार बेंचों का गठन किया गया है। लोक अदालत का उद्घाटन राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर हाईकोर्ट के समस्त न्यायाधीश उपस्थित रहेंगे। लोक अदालत के लिए गठित बेंच संख्या-1 की अध्यक्षता न्यायाधीश सुनील बेनीवाल करेंगे। इसमें अतिरिक्त महाधिवक्ता महावीर बिश्नोई सदस्य होंगे। बेंच संख्या-2 के अध्यक्ष न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित होंगे, जबकि राजकीय अधिवक्ता संजय राज पालीवाल सदस्य होंगे। इसी तरह बेंच संख्या-3 की अध्यक्षता न्यायाधीश बलजिंदर सिंह संधू करेंगे और राजकीय अधिवक्ता ऋतुराज सिंह भाटी सदस्य होंगे। बेंच संख्या-4 की अध्यक्षता न्यायाधीश संजीत पुरोहित करेंगे तथा अतिरिक्त राजकीय अधिवक्ता मुकेश दवे सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध प्रकरणों की सुनवाई दो सत्रों में होगी। पहला सत्र सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। लोक अदालत में आपसी सहमति से मामलों के निस्तारण पर जोर रहेगा。0
0
Report
टीबी हारेगा, कुशीनगर जीतेगा: गांव-गांव पहुंचेगी ‘जोश टीम’
Padrauna, Uttar Pradesh:टीबी हारेगा, कुशीनगर जीतेगा: गांव-गांव पहुंचेगी ‘जोश टीम’ घर-घर दस्तक देकर टीबी के संभावित मरीजों की होगी पहचान, जांच और उपचार के लिए किया जाएगा प्रेरित कुशीनगर। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद कुशीनगर में टीबी के खिलाफ जनजागरूकता और सक्रिय खोज अभियान को नई रफ्तार देने के लिए ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षण, बचाव, जांच एवं निःशुल्क उपचार के प्रति जागरूक करना तथा संभावित मरीजों की समय से पहचान कर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाना है। नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम का जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभागार में बड़ी स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। राष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा किया गया। जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संजय चौहान ने की। इस अवसर पर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा, मनीष जायसवाल एवं विनय प्रकाश गोंड की गरिमामयी उपस्थिति रही। अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं, स्वयंसेवकों एवं अन्य प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय कार्यक्रम को देखा और टीबी उन्मूलन के संकल्प को दोहराया। घर-घर पहुंचेगी ‘जोश टीम’ ‘जोश टीम’ के सदस्य गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव, जांच तथा निःशुल्क उपचार की जानकारी देंगे। अभियान के दौरान संभावित टीबी मरीजों की पहचान कर उन्हें आवश्यक जांच एवं उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया जाएगा। अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य टीबी को लेकर समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करना भी है। टीम के सदस्य टीबी मरीजों को नियमित रूप से दवा लेने तथा निर्धारित अवधि तक उपचार पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे। समय पर जांच और पूरा उपचार बनेगा हथियार कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि टीबी की समय से पहचान, नियमित उपचार और जनभागीदारी के जरिए बीमारी पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। आमजन से अपील की गई कि टीबी के लक्षण दिखाई देने पर जांच कराने में देरी न करें और उपचार शुरू होने के बाद दवाओं का कोर्स बीच में न छोड़ें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एस.एन. त्रिपाठी, डॉ. आर.डी. कुशवाहा, डॉ. सुशांत भौमिक, डॉ. मुकेश यादव, अनुपम मिश्र, नितेश राय, अरमान अहमद, तारकेश्वर शाही सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में एनसीसी ऑफिसर डॉ. प्रहलाद, माय भारत वॉलंटियर्स एवं एनसीसी कैडेट्स ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में “टीबी हारेगा-कुशीनगर जीतेगा” के संकल्प के साथ जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए सामूहिक भागीदारी का आह्वान किया गया।0
0
Report
Advertisement
महासमुंद के पड़कीपाली में सड़क और पुल नहीं, ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
Mahasamund, Chhattisgarh:लोकेशन -महासमुंद एंकर-जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर नजदीक, लेकिन विकास से कोसों दूर। आजादी को 80 साल और छत्तीसगढ़ को बने करीब 26 साल हो गए, मगर महासमुंद के पड़कीपाली गांव को आज भी साढ़े तीन किलोमीटर पक्की सड़क और नदी नाले पर एक पुल नसीब नहीं हुआ। कलेक्टर से मुख्यमंत्री तक गुहार लगी, चुनाव में वादे मिले, वोट भी पड़े, पर सड़क नहीं बनी। अब ग्रामीण फिर आंदोलन की राह पर हैं। ये तस्वीरें किसी दुर्गम पहाड़ की नहीं, महासमुंद जिला मुख्यालय से महज 18 किलोमीटर नजदीक पड़कीपाली की हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से गांव तक का साढ़े तीन किलोमीटर का सड़क आज भी कच्चा और कीचड़ से भरा है। बारिश आते ही गांव टापू बन जाता है। कमरौद और पड़कीपाली के बीच नदी नाले पर पुल नहीं है। नाला उफनता है तो स्कूली बच्चे जान जोखिम में डालकर पार करते हैं। 108, 102 और 112 जैसी आपातकालीन सेवाएं गांव तक पहुंचने में हांफ जाती हैं। सवाल यह है कि अगर कोई बीमार पड़ा, तो जिम्मेदार कौन ? "कई साल से सड़क की मांग कर रहे हैं। अधिकारी और जनप्रतिनिधि आश्वासन देते हैं, लेकिन आज तक पक्की सड़क नहीं बनी।" जब सरकार ने सड़क नहीं दी, तो ग्रामीणों ने खुद चंदा जुटाकर कच्चा रास्ता बनाया। यह सिर्फ सड़क की कमी नहीं, बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच से वंचित रखे जाने की कहानी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया, ग्रामीणों ने वोट डाला। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव खत्म होते ही सड़क की फाइल फिर ठंडे बस्ते में चली गई। संघर्ष नया नहीं है, पहले लकड़ी का अस्थायी पुल बना। 2015 में ग्रामीणों ने श्रमदान से करीब 40 फीट का पुल खड़ा किया। 2025 में एक सामाजिक संस्था ने दुहानी नाले पर पुल बनाकर राहत दी। यानी जो काम सरकार को करना था, वह कभी ग्रामीणों ने किया, कभी संस्था ने। पर मुख्य नदी नाला और सड़क आज भी जस के तस हैं। गांव में स्कूल सिर्फ पांचवीं कक्षा तक है, आगे पढ़ना हो तो बच्चों को दूसरे गांव जाना पड़ता है। आंगनबाड़ी भवन जर्जर है, इसलिए दूसरे भवन में चलता है। स्वास्थ्य और बैंकिंग के लिए भी दूसरे गांवों के भरोसे रहना पड़ता है। ग्रामीण कहते हैं, उन्हें बड़ी योजनाएं नहीं चाहिए, बस साढ़े तीन किलोमीटर सड़क और एक पुल। अब ग्रामीणों का सब्र जवाब दे रहा है। उनकी चेतावनी है कि ठोस पहल नहीं हुई, तो आंदोलन होगा और चुनाव बहिष्कार भी। उनका सवाल सीधा है: "आश्वासन बहुत मिले, अब सड़क कब मिलेगी ?" पड़कीपाली की कहानी सिर्फ एक सड़क की नहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षित आवागमन के अधिकार की है। जिला मुख्यालय से 18 किलोमीटर दूर बैठे इन ग्रामीणों को सिर्फ वादे नहीं, सड़क चाहिए। अब निगाहें प्रशासन पर हैं कि यह इंतजार कब खत्म होता है。0
0
Report
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन: केंद्र-चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में गुरुवार को कांग्रेस ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। AICC और PCC के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी अजमेर ग्रामीण की ओर से आरके कम्युनिटी सेंटर के पास शहीद स्मारक से विशाल पैदल मार्च निकाला गया। विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. विकास चौधरी के नेतृत्व में निकले मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां और कांग्रेस के झंडे लेकर ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ और ‘संविधान बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ के नारे लगाए। पैदल मार्च पुराने मिल चौराहे पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। विधायक डॉ. विकास चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान बेहद नाजुक दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली में विपक्षी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज को लोकतंत्र पर हमला बताते हुए कहा कि वोट के अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस अंतिम सांस तक संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नसीम अख्तर सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
बारां में वाल्मीकि समाज टिपर चालकों को हटाने पर कांग्रेस आक्रोश, न्याय मांग
Baran, Rajasthan:बारां में वाल्मीकि समाज के टिपर चालकों को हटाने पर कांग्रेस का आक्रोश, कलेक्टर से न्याय की मांग बारां। नगर परिषद बारां में कचरा संग्रहण में लगे वाल्मीकि समाज के टिपर चालकों को हटाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हंसराज मीणा और नगर अध्यक्ष प्रशान्त भारद्वाज ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की है。 ज्ञापन में बताया गया कि लगभग 15 वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी चालकों को अचानक हटा दिया गया, जो राजनीतिक द्वेष और भेदभाव है। ठेका कर्मचारियों का 6 माह का पीएफ और एक माह का वेतन भी बकाया है。 न्याय की मांग को लेकर पीड़ित कर्मचारी 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं, जिससे उनकी सेहत बिगड़ रही है。 कांग्रेस ने 5 मांगें रखीं - प्रकरण की प्रशासनिक जांच, चालकों की पुनर्नियुक्ति, बकाया पीएफ-वेतन का भुगतान, हड़ताली कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण और नगर परिषद, ठेकेदार व कर्मचारियों की संयुक्त बैठक से स्थायी समाधान।0
0
Report
Advertisement
DAP कालाबाजारी: कृषि विभाग ने तुंगा सहकारी समिति में अतिरिक्त जांच शुरू कर दी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) सहकारी समिति से DAP खाद्य की कालाबाजारी के मामले को लेकर कृषि विभाग के सहायक निदेशक हुए सख्त। सांगानेर सहायक निदेशक गोपाल शर्मा ने की बड़ी कार्रवाई, कालाबाजारी करने वाले कार्मिकों के खिलाफ होगी उच्च स्तरीय जांच। दो दिन पहले तुंगा क्षेत्र के सहकारी समिति से रात के समय कालाबाजारी करते हुए पिकअप में DAP खाद्य ले जाने का मामला हुआ था उजागर। कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सहायक निदेशक ने बनाई चार सदस्यों की जांच कमेटी। DAP के करीब 70 बैग किए थे जब्त, कृषि विभाग ने खाद्य को सीज कर तुंगा सहकारी समिति में रखवाया। कालाबाजारी के खिलाफ ग्रामीणों ने भी किया था प्रदर्शन, देर रात बस्सी क्षेत्र से निवाई ले जाया जा रहा था DAP खाद्य。0
0
Report
जोधपुर एयर शो: आकाश में तिरंगा और ताकत का जलवा, वायुसेना दिवस की गूंज
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर के नीले आसमान में जब गूंजी लड़ाकू विमानों की गर्जना, तो हर दिल देशभक्ति के गर्व से भर उठा! भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर जोधपुर एयरबेस में आयोजित एयर शो ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास तरंग शक्ति के दौरान आयोजित इस शो को देखने 13,000 से अधिक दर्शक पहुंचे। सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम के हॉक विमानों ने आसमान में तिरंगा, डायमंड और हार्ट शेप जैसी अद्भुत फॉर्मेशन्स बनाकर दर्शकों की ताली बटोरी। वहीं सारंग टीम के ध्रुव हेलीकॉप्टर्स के साहसिक स्टंट्स ने हर किसी को हैरान कर दिया। स्वदेशी तेजस के कोबरा मैन्युवर के साथ राफेल, सुखोई-30 MKI और प्रचंड हेलीकॉप्टर ने भारतीय वायु सेना की ताकत का लोहा मनवाया। अंतर्राष्ट्रीय पायलटों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी इस रोमांच का हिस्सा बने। विमानों को इतने करीब से देखकर युवाओं में वायु सेना में शामिल होने का नया जोश देखने को मिला। शौर्य, तकनीक और पराक्रम के इस संगम ने साबित कर दिया कि भारतीय वायु सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए सदैव तत्पर है!0
0
Report
शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, पुलिस ने स्थिति संभाली
Barmer, Rajasthan:बाड़मेर के शास्त्री नगर से बड़ी खबर शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर चढ़ी महिला महिला के टंकी पर चढ़ने से मौके पर मचा हड़कंप महिला को नीचे उतारने के प्रयास में जुटे पुलिस और प्रशासन प्रारंभिक जानकारी में भूखंड विवाद की बात सामने आ रही है भूखंड विवाद को लेकर महिला के नाराज होने की सूचना टंकी के नीचे लोगों की भारी भीड़ जुटी महिला को समझाने का प्रयास किया जा रहा है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली महिला के टंकी पर चढ़ने की वजह की जांच जारी0
0
Report
Advertisement
