271003
गोंडाः गुरुनानक चौराहे पर अलाव और अस्थायी रैन बसेरा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:गुरुनानक चौराहा पर अलाव और अस्थायी रैन बसेरा का जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर में रोडवेज बस ने बाइक सवार बहनों और फुफेरे भाई को टक्कर, किशोरी की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-रोडवेज बस ने बाइक सवार बहनों और फुफेरे भाई को मारी टक्कर, हादसें में बाइक सवार किशोरी की मौके पर दर्दनाक मौत, दुर्घटना में फुफेरा भाई और बड़ी बहन घायल, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल किया गया रेफर, फुफेरे भाई के साथ बाइक में बैठकर खेत जा रही थी मृतक छात्रा, हादसें के बाद गुस्साए परिजनों ने शव रखकर स्टेट हाइवे किया जाम, किशोरी की मौत के बाद मुवावजे की मांग को लेकर अड़े परिजन, सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों को समझाने में जुटी, सूचना पर एसडीएम सदर मौके पर पहुंचे, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा गांव का मामला।0
0
Report
गांव के बवाल में दर्जनभर लोग घायल, वीडियो सामने आने से मामला चर्चा में
Raebareli, Uttar Pradesh:इस मारपीट में दोनों पक्षों के करीब दर्जनभर लोग घायल हो गए. गांव में हुए इस बवाल के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब यह मारपीट चर्चा का विषय बनी रही है.0
0
Report
फिरोजाबाद में फूल विक्रेता-ग्राहक भिड़ंत, दोस्त की भी पिटाई; वीडियो वायरल
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में फूल विक्रेता और ग्राहक के बीच जमकर बवाल हुआ... दुकानदार ने अपने साथियों को बुलाया और फिर ग्राहक के साथ उसके दोस्त की भी पिटाई कर दी... मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... फूलों की कीमत पर शुरू हुई कहासुनी आखिर मारपीट तक कैसे पहुंच गई... क्या मामूली विवाद का समाधान बातचीत से नहीं हो सकता था... फिलहाल वायरल वीडियो के बाद मामला सुर्खियों में है... अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है...0
0
Report
Advertisement
मथुरा में भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक यूपी के सियासी समीकरण बनाएगी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में कल से भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक; सीएम योगी समेत 40 दिग्गज होंगे शामिल, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम मथुरा। विधानसभा चुनाव की आहट के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मथुरा से यूपी का सियासी समीकरण साधने की तैयारी तेज कर दी है। परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में 16 और 17 नवंबर को भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक आयोजित होने जा रही है। इस हाई-प्रोफाइल बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष समेत पार्टी के करीब 40 दिग्गज नेता शामिल होंगे। वहीं, 17 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत करेंगे。 बैठक से पूर्व रविवार को जिलाधिकारी (डीएम) ने परखम स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीएम ने कहा, "व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है और जल्द ही वीआईपी मूवमेंट भी होने वाला है। हालांकि, अभी कोई आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी हमारे पास नहीं आई है, क्योंकि यह पार्टी का अपना स्वयं का कार्यक्रम है। फिर भी एहतियात के तौर पर हम लोग यहां गौग्राम परखम में सुरक्षा और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर रहे हैं। जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी प्राप्त होगी, मीडिया को अवगत कराया जाएगा。 सियासी रणनीति और संगठन की मजबूती पर होगा मंथन इस दो दिवसीय चिंतन बैठक में प्रदेश की चुनावी चुनौतियों, राजनीतिक समीकरणों और संगठन की जड़ों को मजबूत करने का खाका तैयार किया जाएगा। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने, पन्ना प्रमुखों की भूमिका तय करने और निष्क्रिय संगठनात्मक इकाइयों को सक्रिय करने पर विचार होगा। इसके अलावा, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संपर्क साधने, बदलते जातीय व सामाजिक समीकरणों और सहयोगी दलों के साथ समन्वय जैसे अहम विषयों पर भी शीर्ष नेतृत्व मंथन करेगा। अयोध्या और काशी के बाद ब्रजभूमि को केंद्र में रखकर भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि भगवान श्रीकृष्ण की भूमि उसके राजनीतिक और सांस्कृतिक एजेंडे में प्रमुख स्थान रखती है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बैठक को लेकर सभी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं。0
0
Report
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने अलवर में दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि दी
Sonkhar Rural, Rajasthan:**लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहुंचे अलवर, दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि; शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात** **अलवर।** लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला आज अलवर पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक डॉ. जसवंत यादव के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। ओम बिरला ने दिवंगत डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके निधन को परिवार, भाजपा संगठन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को धैर्य रखने का संबल दिया। इसके बाद ओम बिरला वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा के निवास पर पहुंचे, जहां मंत्री संजय शर्मा एवं उनके परिवार के सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मंत्री के बीच आत्मीय मुलाकात हुई और जलपान का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। लोकसभा अध्यक्ष ने मंत्री संजय शर्मा और परिवार के सदस्यों से उनके हाल-चाल जाने। इस अवसर पर क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।0
0
Report
बालाघाट में रेल हादसे से बाघिन के शावक की मौत, ग्रामीणों में दहशत
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट में रेल हादसे में बाघिन के तीन वर्षीय शावक की दर्दनाक मौत。 मालगाड़ी की चपेट में आने से गई शावक की जान.... कटंगी-तुमसर नागपुर रेलवे ट्रैक पर पौनिया गांव के पास हुआ हादसा.... शावक की मौत के बाद मां बाघिन की दहाड़ से गांव में फैली दहशत.... सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शावक का शव.... बाघिन की मौजूदगी के चलते शव के पास जाने से डरे ग्रामीण..... वन विकास निगम का अमला मौके पर पहुंचा, डॉग स्क्वाड से की गई सर्चिंग....0
0
Report
Advertisement
शामली रोडवेज बस स्टैंड पर चेन स्नैचिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन बरामद
Shamli, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में रोडवेज बस स्टैंड पर महिला के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हुए बदमाशों के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पीड़िता की छीनी गई सोने की चेन भी बरामद कर ली गई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी चेन स्नैचिंग सहित कई आपराधिक मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली नगर स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर संगीता नामक महिला अपने मायके से ससुराल करनाल जाने के लिए बस में सवार हो रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए दो अज्ञात बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के संबंध में कोतवाली शामली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर जितेंद्र यादव, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और क्राइम टीम को घटना के खुलासे के लिए लगाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने अक्षय पुत्र चंद्रलाल उर्फ चंदू निवासी ग्राम गढ़ीदौलत, थाना कांधला, जनपद शामली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से महिला से छीनी गई सोने की चेन बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। वहीं, घटना में शामिल दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बाइट: एनपी सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली0
0
Report
मैनपुरी- 6 वर्षीय भांजे की जमीन पर पटककर हत्या, बहन ने अपनी मर्जी से की थी शादी, नाराज था मामा
Shikohabad, Uttar Pradesh:मैनपुरी। घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके के आसरा आवास की है, यहां की रहने बाली महिला आसमी का आरोप है कि उसके 6 वर्षीय पुत्र अफ्फान की उसके ही सगे मामा बबलू ने जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से हत्या कर दी है। महिला आसमी का कहना है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसके कारण उसका भाई बबलू बेहद खफा था, इसी वजह से उसने मेरे पुत्र अफ्फान की जमीन पर पटक पटक कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी मामा बबलू को पकड़ लिया है, बताया जा रहा है कि आरोपी बबलू ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।0
0
Report
शामली पुलिस ने 124 लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान, 25 लाख के मोबाइल बरामद
Silawar, Uttar Pradesh:शामली...... रिपोर्ट:- अमित तरार -सर्विलांस सेल और सीईआईआर पोर्टल की मदद से अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन किए बरामद, मोबाइल स्वामियों को सौंपे उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में मोबाइल फोन गुम होने के मामलों में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस सेल और जनपद के विभिन्न थानों पर संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। रविवार को पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने सर्विलांस सेल और जनपद के सभी थानों पर संचालित सीईआईआर पोर्टल पर कार्यरत पुलिसकर्मियों को गुम और खोए हुए मोबाइल फोन जल्द बरामद करने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में सर्विलांस सेल और थानों पर पुलिसकर्मियों ने लगातार प्रयास करते हुए विभिन्न कंपनियों के 124 मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार 15 नवंबर को पुलिस अधिकारियों ने मोबाइल फोन उनके धारकों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। मोबाइल स्वामियों ने पुलिस का आभार जताते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सर्विलांस सेल की टीम और सीईआईआर पोर्टल पर काम करने वाले पुलिसकर्मियों की लगन की प्रशंसा की। बाईट:- एनपी सिह (पुलिस अधीक्षक शामली )0
0
Report
Advertisement
उदयपुर में गोगुंदा पुलिस ने 92 किलो डोडा चूरा जब्त, दोनों आरोपी फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर जिले की गोगुंदा पुलिस को बड़ी कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ दो अलग अलग कार्रवाई को दिया अंजाम पुलिस ने दो कार से 92 किलो अवैध डोडा चूरा किया जब्त दोनों ही कार्रवाई में कार सवार आरोपी हुए फरार एक कार्रवाई में ब्रेजा कार को कांटेदार स्टिक डालकर रोका दूसरी कार्रवाई में कार नाकाबंदी तोड़ भागी पुलिस ने 3 घंटे तक तस्करों की जंगल के कि तलाश कार नंबर के आधार और मुखबिर तंत्र से आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस0
0
Report
उदयपुर में ऋषभदेव के RS S पथ संचलन से राष्ट्रभक्ति गूंज
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के ऋषभदेव से बड़ी खबर, ऋषभदेव राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, खंड ऋषभदेव के तत्वावधान में नगर में निकाला विशाल और अनुशासित पथ संचलन, विद्याणिकेतन विद्यालय से हुई पथ संचलन की शुरुआत, बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहें उपस्थित, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा नगर, जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों क किया उत्साहवर्धन।0
0
Report
बालाघाट के खैरलांजी में एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की हत्या, लूट के अंदेशा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के खैरलांजी क्षेत्र के समीप महाराष्ट्र के ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। हमलावर ने महिला की पीठ पर चार वार किए। प्रारंभिक तौर पर लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार मृतका वर्षा तुरकर पुणे में रहती है, जो दीपावली पर अपनी ढाई वर्षीय बेटी के साथ मायके बालाघाट के किन्हीं गांव आई हुई थी। 14 नवंबर की शाम वह अपने परिचित दोस्त रितेश अग्रवाल निवासी गोंदिया के साथ घूमने बोंडरानी पहुंची थी। लेकिन शाम करीब 6 बजे रितेश ने मृतिका वर्षा के बहनोई अश्विनी पटले को फोन करके वारदात की जानकारी दी। वह गंभीर रूप से घायल एयर होस्टेस वर्षा तुरकर को खैरलांजी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब मामले में पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है। वही मृतिका के मित्र से पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह और आरोपियों को लेकर अभी कोई आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है।0
0
Report
Advertisement
स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी भयंकर आग
Kandhla, Uttar Pradesh:शामली.... रिपोर्ट:- अमित तरार उत्तर प्रदेश के शामली जनपद के कांधला नगर के दिल्ली बस स्टैंड के समीप रविवार सुबह मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की एक दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आसपास की दुकानें भी आग की चपेट में आ गईं।आसपास के बाजार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कांधला कस्बा निवासी साजिद सिद्दीकी की दिल्ली बस स्टैंड के समीप मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। वह थोक विक्रेता भी हैं। रविवार सुबह अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की लपटों ने पड़ोस की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक दुकान में रखा मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था। मौके पर दमकल विभाग की टीम भी पहुंच गई और दुकान में लगी आग पर पानी डालकर काबू पाया गया।पीड़ित दुकानदार के अनुसार आग लगने से उसे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।0
0
Report
लखीमपुर 108 रामचरित मानस पाठ से गूंजा हनुमान मंदिर।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के राजापुर स्थित प्राचीन वीर बाबा हनुमान मंदिर में पिछले चार माह से चल रहे 108 श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन 15 नवंबर को भव्य रूप से संपन्न हुआ । यह दिव्य अनुष्ठान 30 जुलाई से प्रारंभ हुआ था, जो हिन्दू समाज के कल्याण, गौ रक्षा एवं सभी के सुखी व स्वस्थ जीवन की मंगल कामना के भाव से किया जा रहा है इस महा आयोजन में प्रमुख रूप से पूर्व आई.ए.एस. श्री रुद्रप्रताप सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मीरा सिंह उपस्थित रहे जिले के प्रमुख व्यापारी एवं श्रद्धालुजनों के साथ पच्चीस हवन कुंड के माध्यम से 108 लोगो ने हवन किया हवन प्रमुख रूप से सम्पन्न कराने वालों आचार्य महंत प्रमोद जी महाराज,देवकली आश्रम आचार्य अनूप जी महाराज, आचार्य सत्यम जी ,सत्यप्रकाश शुक्ला जी ,विकास त्रिवेदी , अरविंद जी , सच्चिदानंद जी रुपेश शर्मा जी , रजत बाजपेई , आदर्श , हरिओम जी , श्री गोपी गुप्ता एवं 108 जजमानों के सहयोग से यह अनुष्ठान विधि-विधान पूर्वक संपन्न होगा आचार्य संजय मिश्रा ने कहा यह यज्ञ जिले के उन्नति और हिन्दू जागरण में उपयोगी साबित होगी , सैकड़ों समाज सेवी वा पत्रकार गण उपस्थित रहे , सभी आए पत्रकार बंधुओं का स्वागत किया गया । आचार्य संजय मिश्रा। चार माह तक चले इस पाठ में प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने मानस पाठ, में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मंदिर परिसर में प्रतिदिन राम नाम की गूंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। समापन के अवसर पर सामूहिक हवन-पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा , जिसमें हजारों लोगों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण करेंगे । इस अवसर पर संत-महात्माओं ने समाज में धर्म, संस्कार, एकता, गौ सेवा और आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संदेश देंगे । आयोजकों ने सभी सहयोगियों, जजमानों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन हिन्दू समाज के कल्याण और गौ माता की रक्षा के संकल्प को और मजबूत करेगा।0
0
Report
कुम्हारी ED कार्रवाई पर भूपेश बघेल का पलटवार, बोले- ट्रिब्यूनल में पेशी से पहले दबाव बनाने की कोशिश
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग/रायपुर। कुम्हारी स्थित विठ्ठल कॉलोनी में ED द्वारा 355 प्लॉट कब्जे में लेने की कार्रवाई पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। अपने पुत्र चैतन्य बघेल से जुड़ी बताई जा रही इन संपत्तियों पर कार्रवाई को लेकर बघेल ने कहा कि यह कदम पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है और 'अध्यक्ष' को खुश करने के लिए दिखाया जा रहा है। उन्होंने तकनीकी पहलू उठाते हुए कहा कि संपत्तियां पहले से जब्त हैं और ट्रिब्यूनल में पेशी है, जहां ED के वकील खड़े नहीं हो पा रहे, इसलिए यह कार्रवाई की गई। Bhupesh Baghel Hits Back at ED Action in Kumhari, Calls It Political Drama Ahead of Tribunal Hearing0
0
Report
Advertisement
