गोंडाः नगर में रैन बसेरा का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
Gonda, Uttar Pradesh:गुरुनानक चौराहे पर नगर पालिका परिषद गोण्डा द्वारा स्थापित रैन बसेरा का जिलाधिकारी और नगर पालिका अध्यक्ष ने फीता काटकर उद्घाटन किया। रैन बसेरा में रहने की अनुमति आधार कार्ड के साथ दी जाएगी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रशांत भूषण की पीसी पंकज के लिए: क्या मामला है?
Noida, Uttar Pradesh:प्रशांत भूषण की पीसी पंकज के लिएहीराबाड़ी में गैस सिलेंडर रेगुलेटर फटने से कच्चे मकान में आग, किसान झुलसे
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के उमरेठ तहसील के ग्राम हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर के रेगुलेटर फटने से कच्चे मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जलकर खाक छिंदवाड़ा जिले के उमरेठ तहसील एवं थाना उमरेठ के ग्राम हीराबाड़ी में गैस सिलेंडर का रेगुलेटर फूटने से किसान शोभाराम के कच्चे मकान में आग लग गई .हादसे में गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं शोभाराम भी आग की चपेट में आकर झुलस गए. उनके हाथ और चेहरा आग से पूरी तरह झुलस गया उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. घटना की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर देरी से पहुंचा और आग पर काबू पाया.लेकिन तब तक पूरा समान और घर जल चुका था. मौके पर उमरेठ पुलिस और राजस्व पटवारी एवं ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक भी पहुंचे और मुआवजा राशि के लिए प्रकरण भी बनाया गया . हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई है, लेकिन पीड़ित परिवार के सामने रहने, सोने और भोजन बनाने तक का संकट खड़ा हो गया है. सिलेंडर के रेगुलेटर में खराबी कैसे आई और आग लगने की वास्तविक वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पीड़ित परिवार को मदद की आवश्यकता है. अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि हीरावाड़ी निवासी 36 वर्षीय शोभाराम की मां गुरुवार दोपहर को फलाहार बना रही थी .इस दौरान उसकी मां कुछ काम से घर के बाहर निकली ही थी कि चूल्हे की आग अचानक भड़क गई पास खड़ा शोभाराम आग की चपेट में आ गया .इस दौरान मकान में भी आग लग गई थी.आग में घर में रखा अनाज व अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई .घायल शोभाराम को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है.कटाई तकनीक में नई क्रांति: किसान उत्पादन बढ़ाने वाली खोज
Noida, Uttar Pradesh:Harvesting technologyराघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन हरकत में, DM वर्षा सिंह ने हटाया CO दीपक कुमार
Hajipur, Bihar:राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासन पर एक्शन! CO दीपक कुमार हटाए गए, DM वर्षा सिंह का बड़ा फैसला! वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर… राघोपुर नाव हादसे के बाद जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है! हादसे के बाद उठ रहे सवालों के बीच डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के अंचलाधिकारी दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। उनकी जगह पातेपुर के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। दर्दनाक नाव हादसे के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। वैशाली की डीएम वर्षा सिंह ने राघोपुर के सीओ दीपक कुमार को पद से हटा दिया है। वहीं, पातेपुर के सीओ प्रभात कुमार को राघोपुर अंचल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हादसे के बाद प्रशासन का यह फैसला काफी अहम माना जा रहा है। नाव हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक जवाबदेही को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। ऐसे में अंचलाधिकारी को हटाने की कार्रवाई को प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हादसे में अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो जवाबदेही तय की जाएगी। हालांकि, सीओ को हटाने के आदेश में क्या वजह दर्ज की गई है और क्या यह कार्रवाई सीधे हादसे से जुड़ी जिम्मेदारी तय करने के लिए की गई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जरूरी है। फिलहाल, राघोपुर नाव हादसे के बाद प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे जिले में हलचल बढ़ा दी है। अब नजर इस बात पर रहेगी कि हादसे की जांच में क्या सामने आता है और जवाबदेही तय करने के लिए आगे क्या कदम उठाए जाते हैं.Boston Dynamics का Handle रोबोट वेयरहाउस में भारी लोड सुगम से उठाने के लिए
Noida, Uttar Pradesh:Boston Dynamics' Handle robot is designed for warehouses, using a rear counterweight and suction grippers to efficiently and smoothly move heavy loads.शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान से खोए मोबाइल लौटाए, कीमत लगभग आठ लाख के आसपास
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत चोरी या खोए हुए मोबाइल को बरामद किया साथ ही वैध मोबाइल धारक को लौटाया गया सौंपा। ऑपरेशन मुस्कान के तहत मिले मोबाइल फोन को लौटाने को लेकर शेखपुरा के एसपी कार्यालय में सभी मोबाइल के वैध धारक को बुलाया गया और उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। खोए मोबाइल मिलने पर मोबाइल धारकों ने शेखपुरा पुलिस की प्रशंसा की है। इस मौके पर एसपी हिमांशु ने कहा कि चोरी और खो गए मोबाइल के बरामद को लेकर बिहार पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत बरामदगी की प्रयास करती है। इसी कड़ी में 50 लोगों को उनके खोए मोबाइल को लौटाया गया। उन्होंने कहा कि इसके लिए टेक्निकल टीम सभी बिंदुओं पर जांच कर उनके वैध धारकों को उनके मोबाइल लौटाया गया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब आठ लाख के आस पास होने की बात कही है। एसपी ने कहा कि शेखपुरा पुलिस ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाईल चोरी या गुम होने की सूचना पर मोबाइल खोजबीन में जुट जाती है। जिसका नतीजा है कि महज एक या दो माह के दौरान ही लोगों के गुम हुआ मोबाइल फोन को बरामद किया गया।पैसरा जंगल से नक्सलियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, सुरक्षाबलों की सर्च जारी
Munger, Bihar:पैसरा में नक्सलियों के मंसूबों पर सुरक्षा बलों का प्रहार, जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद।कठौतिया पहाड़ के जंगल में पत्थरों के बीच प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए थे हथियार और कारतूस, सीआरपीएफ व जिला पुलिस का संयुक्त सर्च ऑपरेशन जारी मुंगेर जिले के धरहरा प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित पैसरा क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने दुर्गम पहाड़ी और जंगलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। सीआरपीएफ की 215वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के कठौतिया पहाड़ के जंगल से एक देसी राइफल, एक देसी कट्टा और 9 एमएम का 3 पीस कारतूस एके 47 के 15 पीस, थ्री फिफ्टीन का 1 पीस जिंदा कारतूस बरामद किए। हथियारों को पत्थरों के बीच प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखा गया था। बरामदगी के बाद सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हथियार किसने और किस उद्देश्य से वहां छिपाए थे। एसपी सैयद इमरान मसूद के निर्देश पर सीआरपीएफ की बी/215वीं बटालियन के पैसरा कैंप और लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पैसरा सीआरपीएफ कैंप से करीब तीन से तीन किलोमीटर दूर कठौतिया पहाड़ जाने वाले रास्ते के जंगल में पत्थरों के बीच संदिग्ध सामान दिखाई दिया। इसके बाद बम निरोधक एवं निष्क्रियकरण दस्ते (बीडीडीएस) ने सावधानीपूर्वक जांच की। जांच के दौरान प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस मिले। सुरक्षा बलों ने सभी सामान जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। यह अभियान सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी सुरेंद्र सिंह और सहायक कमांडेंट अनुज पाठक ने किया। सुरक्षा बलों ने कठौतिया पहाड़ के दुर्गम इलाकों और आसपास के जंगलों में भी सघन तलाशी ली。बीकानेर: एटीएम कैश वैन लूट के आरोपी गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर पांचू पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एटीएम कैश वैन लूट का आरोपी गिरफ्तार 51 लाख रुपए की लूट के मामले में 10 हजार का इनामी अशोक पकड़ा गया 5 अगस्त को सारुंडा रोड पर हथियारों के दम पर हुई थी 51 लाख रुपए की लूट बिना नंबर प्लेट की कैंपर गाड़ी में आए बदमाशों ने कैश वैन को बनाया था निशाना पुलिस पूर्व में कैश वैन के कस्टोडियन सहित दो आरोपियों को कर चुकी गिरफ्तार पहले की कार्रवाई में 46 लाख रुपए की नकदी बरामद की जा चुकी है पुलिस के अनुसार आरोपी अशोक मोबाइल फोन नहीं रखता था और गांव की रोही में फरारी काट रहा था मुखबिर तंत्र और परंपरागत पुलिसिंग की मदद से आरोपी तक पहुंची पांचू पुलिस आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी ईश्वर जांगिड की कार्रवाई गिरफ्तार आरोपी से वारदात को लेकर पूछताछ और अनुसंधान जारीसरिस्का टाइगर रिजर्व: क्रोकोडाइल पॉइंट पर वॉच टावर से पर्यटक सुरक्षा, ईको-टूरिज्म को बढ़ावा
Alwar, Rajasthan:वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने किया सरिस्का टाइगर रिजर्व का दौरा, सिलीसेढ़ में मगरमच्छों को देखने के लिए बनेगा वॉच टावर अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री संजय शर्मा ने शुक्रवार को सरिस्का टाइगर रिजर्व स्थित फील्ड डायरेक्टर कार्यालय का निरीक्षण कर वन एवं वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यटन सुविधाओं के विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को वन संरक्षण को मजबूत बनाने और ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। संजय शर्मा ने सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में बारा लिवारी में नए पर्यटन गेट के निर्माण की कार्ययोजना के अनुसार काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यहां पर्यटन गेट के साथ टिकट खिड़की बनने से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। वन राज्यमंत्री ने अधिकारियों को वन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बाघों सहित अन्य वन्यजीवों के संरक्षण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने और वन क्षेत्र की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके बाद संजय शर्मा ने सिलीसेढ़ झील के पास स्थित क्रोकोडाइल पॉइंट का निरीक्षण किया। यहां मगरमच्छों की बड़ी संख्या को देखते हुए उन्होंने पर्यटकों की सुरक्षा के साथ उन्हें प्राकृतिक वातावरण में मगरमच्छों को देखने की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया। इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों को उपयुक्त स्थान पर वॉच टावर निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वॉच टावर बनने से पर्यटक सुरक्षित तरीके से मगरमच्छों को देख सकेंगे। इससे क्षेत्र की प्राकृतिक विशेषताओं को संरक्षित रखते हुए ईको टूरिज्म को विकसित करने में मदद मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सरिस्का टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संग्राम सिंह कटियार, उप वन संरक्षक अभिमन्यु सहारण सहित वन विभाग के अधिकारी, रेंज अधिकारी और अन्य कार्मिक मौजूद रहे।उदयपुर में एबीवीपी प्रदर्शन: लोकतंत्र बनाम अराजकता की मांग
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर आज एबीवीपी के बैनर तले छात्रों ने अराजकता रोको लोकतंत्र अपनाओ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। एबीवीपी पदाधिकारियो ने बताया कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार सब के पास होता है, लेकिन उसकी आड़ में अराजकता को बढ़ावा देना स्वीकार्य नहीं किया जा सकता। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों के संदर्भ में जनहित के मुद्दों पर चर्चा होनी चाहिए, न कि युवाओं को राजनीतिक एजेंडा बना कर भ्रमित किया जाना चाहिए। उन्होंने बांग्लादेश में हुए घटना क्रम का हवाला देते हुए कहा कि वामपंथी छात्र संगठन आईसा की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने बांग्लादेश के जेन-जी द्वारा हिंसक प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। अब वे भारत के युवाओं भड़काने का काम कर रही है जो गलत हैं।चित्तौड़गढ़ यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती; 11 बाइकों के साइलेंसर जब्त
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाई है। तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगी 11 बाइकों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने साइलेंसर खुलवाए और रोड रोलर से कुचलकर नष्ट कर दिए, ताकि उनका दोबारा इस्तेमाल नहीं हो सके। पुलिस का उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर नाकाबंदी कर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों और बिना नंबर प्लेट के वाहन दौड़ाने वालों पर भी निगरानी रखी जा रही है। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。हनुमानगढ़ में कंजक पूजन से बालिकाओं का सम्मान और सशक्तिकरण
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) (Dist. Stringer - Kuldeep Sharma) सशक्त नारी संस्थान ने कंजक पूजन कर बालिकाओं का सम्मान किया हनुमानगढ़ में नवरात्रि के मौके पर सशक्त नारी संस्थान ने खुंजा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कंजक पूजन कार्यक्रम किया। संस्थान की संस्थापक अध्यक्ष के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने इसमें हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 121 छोटी बालिकाओं को मां दुर्गा का रूप मानकर पूजा की गई। उनके चरण धोए गए, चुनरी ओढ़ाई गई और हाथों में मेहंदी लगाई गई। इसके बाद उन्हें भोजन कराया गया और उपहार भी दिए गए। मित्ताली अग्रवाल ने बताया कि कंजक पूजन धार्मिक आस्था के साथ बालिकाओं के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देता है। सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।अलीगढ़ में 1 नवंबर को सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में 1 नवंबर को लगेगा सरकारी योजनाओं का महाकुंभ, एक छत के नीचे लाभ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 1 नवंबर को विशाल मेगा सेमिनार का होगा आयोजन, मेगा सेमिनार में सभी वर्गों के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं से किया जाएगा लाभान्वित, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस को मिलेगा भरपूर लाभ, एक ही छत के नीचे विभिन्न विभागों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की होगी पहल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव साक्षी गर्ग ने दी कार्यक्रम की जानकारी, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ के प्रशासनिक न्यायमूर्ति होंगे शामिलमहराजगंज: मुस्लिम समाजसेवी ने कराई डांडिया नाइट, नौतनवा में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल
Nautanwa, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के महराजगंज में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिल रही है। नौतनवा कस्बे के व्हाइट हाउस में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं, युवतियां और बच्चे पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये है कि इस कार्यक्रम का आयोजन एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से किया गया है, जो सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दे रहा है। वी/ओ- तस्वीरें महराजगंज की हैं जहां नवरात्रि में रंग-बिरंगी रोशनी, पारंपरिक परिधान और संगीत की धुन पर थिरकते कदम हर तरफ उत्साह और उमंग का माहौल दिख रहा है। डांडिया की खनक और गरबा की लय पर महिलाएं और युवतियां पूरे जोश के साथ हिस्सा ले रही हैं। इस आयोजन की खास बात यह है कि इसे एक मुस्लिम समाजसेवी की ओर से पिछले चार साल से आयोजित कराया जा रहा है जिसमे सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल हुई है । यह पहल धर्म और जाति की सीमाओं से ऊपर उठकर आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दे रही है। आयोजक गुड्डू खान का कहना है कि त्योहार समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सभी को मिल-जुलकर खुशियां मनानी चाहिए। धर्म और जाति से ऊपर उठकर हम सभी को एक-दूसरे के त्योहारों का सम्मान करना चाहिए और मिलकर खुशियां मनानी चाहिए। वहीं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता और समानता की भावना को मजबूत करते हैं। जब सभी समुदायों के लोग मिलकर त्योहार मनाते हैं, तो आपसी विश्वास बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। वॉक थ्रू ऑन डांडिया नाईट
