icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

शिवहर में 23 वर्षीय राहुल कुमार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई

Sheohar, Bihar:त्रिपुरारी शरण शिवहर जिले के तरियानी थाना क्षेत्र के ओर मलीकाना गांव में 23 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान रामबाबू सहनी के बेटे राहुल कुमार के रूप में हुई है. राहुल का शव घर से करीब 500 मीटर दूर बसवारी में पड़ा मिला है. मृतक के पिता रामबाबू सहनी ने बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात राहुल घर पर खाना खाकर निकला था. देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. शनिवार सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. घटना की जानकारी मिलते ही तरियानी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर सदर अस्पताल भेज दी और इस घटना की तफ्तीश में जुट गई है.
0
0
Report

गोपालगंज में नशे में युवक ने गाली गलौज करके लोगों पर चाकू चला दिया

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में नशे की हालत में युवक ने गाली गलौज शुरू कर दी मना करने पर 3 लोगो को चाकू मारकर जख्मी कर दिया जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ईलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया घटना बीती रात यादोपुर थाना क्षेत्र के चतुर बगहा गांव की है जहाँ शराब के नशे में युवक गाली गलौज कर रहा था जब ग्रामीणों ने मना किया तो चाकू से हमला कर दिया जिसमें सूरज साह, कृष्णा साह, व प्रिंस कुमार को चाकू लग गई घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया वही आरोपियों के विरुद्ध यादोपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है
0
0
Report
Advertisement

यूपी में 800 मेगावाट डिमांड, आपूर्ति बेहतर, स्मार्ट मीटर नीति और बकायामुक्त कनेक्शन घोषणा

JPJai Pal6m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:यूपी में अब तक की सर्वाधिक 800 मेगावाट बिजली की डिमांड मंत्री बोले- आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं। उपभोक्ता की मर्जी के बिना घर में नहीं लगेगा स्मार्ट मीटर। 1 किलोवाट वाले उपभोक्ताओं की 30 दिनों तक नहीं काटी जाएगी बिजली। 2 किलोवाट तक के कनेक्शन पर 200 रुपये तक के बकाये पर नहीं कटेगा कनेक्शन। बकाया होने पर कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ता को भेजने होंगे 5 बार मैसेज। मानसून से पहले नालों की सफाई और सड़कों को दुरुस्त करने का अल्टीमेटम। जन समस्याओं में लापरवाही पर शिकायत मिलने पर होगी सीधी कार्रवाई।
0
0
Report

आगरा में निर्माणधीन मेट्रो धीमी गति, बैरिकेडिंग से जाम बना मुसीबत

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में निर्माणधीन मेट्रो की धीमी रफ्तार और अधिकारियों की शिथिलता लोगों के लिए बनी मुसीबत आगरा के सबसे व्यस्तम MG रोड के हरि पर्वत चौराहे पर लगी बैरिकेटिंग बनी सिरदर्द करीब ढाई महीने से कोई काम नहीं हुआ शुरू ढाई महीने से ज्यादा समय से चौराहे पर बनी बैरिकेटिंग से लगता है जाम कई बार अधिकारियों को प्रशासनिक और ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने मेट्रो कॉरपोरेशन से कराया अवगत लेकिन मेट्रो रेल कॉरपोरेशन नहीं दे रहा इस ओर ध्यान बच्चों के स्कूल की छुट्टी के समय लगता है भीषण जाम बीच चौराहे पर लगी बैरिकेटिंग की वजह से कई बार हुए हादसे नहीं दिखती दूसरी तरफ से आनी वाली गाड़ियां ,जिससे कई बार हुए हादसे तो कई बार हादसा होने से बचा देर रात वाहनों की रफ्तार से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आखिर कब जागेंगे जिम्मेदार
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के छोटीसादड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी, जिम्मेदारियाँ सौंप दीं

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी में यादव समाज विकास समिति एवं यादव समाज द्वारा आगामी 3 मई को आयोजित होने वाले प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर के नवीन भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समारोह को भव्य, सुव्यवस्थित एवं यादगार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के senior पदाधिकारियों ने की, जिसमें समाज के गणमान्य नागरिकों एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। इस दौरान समारोह की रूपरेखा तैयार करते हुए प्रतिभाओं के चयन, अतिथियों को आमंत्रण, मंच सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया गया। समिति पदाधिकारी ने बताया कि समारोह में शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही समाज के भामाशाहों को उनके विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों से आयोजन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग की अपील की गई। बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने का संकल्प लिया।
0
0
Report

पूर्णिया में वार्ड सदस्य की हत्या: गांव में तनाव बन गया, 6 आरोपी फरार

Purnia, Bihar:पूर्णिया में आपसी विवाद में वार्ड सदस्य की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बदमाश घर के आंगन में घुसे और वार्ड सदस्य पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। वहीं वारदात को अंजाम देकर सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए। घटना अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव की है। वारदात को लेकर मृतक की बेटी ने 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। मृत वार्ड सदस्य की अनगढ़ थाना क्षेत्र के धुसमल गांव निवासी वार्ड सदस्य मोहम्मद अशफाक अंसारी 57 के रूप में हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी देते हुए मृत वार्ड सदस्य की मृतक की बेटी सुहाना ने बताया कि देर दोपहर करीब 2 बजे गांव के कुछ लोग अचानक उनके घर के आंगन में घुस आए। इसके बाद उन्होंने अशफाक अंसारी पर हमला कर दिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों ने उनके गुप्तांग को दबाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उन्हें अंदरूनी चोटें आईं। मारपीट में घायल वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिससे अशफाक अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। मृतक की बेटी सुहाना ने अनगढ़ थाना पहुंचकर इस मामले में 6 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि नबसीता, अफसर आलम उर्फ मुन्ना, नैमोद्दीन, नाजमिन, खुशनूर, खुशनंती और नफीस ने मिलकर उसके पिता की हत्या की है। साथ ही उसने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शिकायत मिलते ही मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद धुसमल गांव में माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
0
Report
Advertisement

आगरा जलकल महकमे में बड़ा घोटाला, GM जलकल सस्पेंड

Agra, Uttar Pradesh:आगरा बिग ब्रेकिंग योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन आबरा में जलकल विभाग के प्रबंधक पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद चला प्रमुख सचिव का कार्यवाही वाला हंटर जीएम जलकल AK राजपूत को किया गया सस्पेंड शिकायतकर्ता अशोक कुशवाह ने मुख्यमंत्री से जलकल में चल रहे भ्रष्टाचार की दी थी लिखित शिकायत शिकायत में बिना पाइप लाइन बिछाए भुगतान और एक काम के 5 5 बॉन्ड बनाकर हुआ था खेल/शिकायतकर्ता जीएम जलकल पर सत्तार कंस्ट्रक्शन और उसकी अन्य 4 फर्मों को मनमाना काम देने के आरोप पाइप लाइन में इस्तेमाल होने वाले वाल्ब के नाम पर भी हुआ खेल नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार के लगाए गए थे आरोप पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जांच को बनाई थी कमेटी कमेटी द्वारा बार बार जांच में सहयोग की मांग करने पर भी कमेटी को जीएम जलकल ने नहीं उपलब्ध कराई फाइल्स कमेटी ने जांच रिपोर्ट में सभी तथ्यों को लिखकर नगर आयुक्त को सौंपी जांच रिपोर्ट नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने शासन को लिखा था जीएम जलकल के वित्तीय अधिकारों को सीज करने की संस्तुति का पत्र नगर आयुक्त के पत्र और प्रमुख सचिव की जांच के बाद जीएम जलकल को किया गया सस्पेंड
0
0
Report
Advertisement

मुज़फ्फरनगर के निजी स्कूल में चौकीदार की निर्मम हत्या: Investigation शुरू

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र स्थित किड्स हेवन पब्लिक स्कूल में पिछले चार साल से ड्यूटी पर तैनात 50 वर्षीय चौकीदार राजकुमार उर्फ राजू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना रात की बताई जा रही है और सुबह स्कूल.staff ने प्रवेश किया तो खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम के साथ मौके की बारीकी से जाँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि धातदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या की गई है। राजकुमार के परिजनों का कहना है कि मृतक की किसी से दुश्मनी नहीं थी, बल्कि घटना के समय स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे; जिससे जांच पर सवाल उठ रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना के समय कैमरे बंद थे और अब उनकी जाँच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा भी अपराध की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है ताकि कातिल का पता चल सके। राजकुमार के भाई ने कहा कि उसका भाई चार साल से यहां ड्यूटी कर रहा था, शाम को आता था और सुबह आठ बजे घर चला जाता था। उन्होंने प्रशासन सेCAMERAS की जाँच और निष्पक्ष, ईमानदार जांच की अपील की। सीओ सदर रविशंकर मिश्रा के अनुसार सुबह सिपाही ने घटना की सूचना दी; पोस्टमार्टम से पहले स्थिति का जायजा लिया गया और जांच जारी है। घटना प्राइवेट स्कूल की है जो प्ले से लेकर 12वीं क्लास तक संचालित है और इसमें निर्माणाधीन बिल्डिंगें भी हैं। जलप्रेरित कार्रवाई के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है; एसओजी और थाने की टीमों के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं।
0
0
Report

तेज़ रफ्तार कार दुकान में घुसी, लोगों में हड़कंप

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के अतरासी रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई और सीधे एक दुकान में जा घुसी। हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद लोग संभल भी नहीं पाए और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार तेज गति में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन पलटते हुए दुकान में जा टकराया। टक्कर से दुकान को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि आसपास खड़े लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। गनीमत रही कि बड़ा जनहानि नहीं हुई, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है
0
0
Report

वरुणावत पर्वत के संग्राली में कंडार देवता भंडाणी मेले की धूम

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:वरुणावत पर्वत पर स्थित संग्राली गांव में क्षेत्र के प्रसिद्ध कंडार देवता के पौराणिक भंडाणी मेले का आयोजन किया गया। बाड़ाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता न्यायधीश के तौर पर पूजे जाते हैं। यहां दूर दराज से ग्रामीण अपनी समस्या के निदान के लिए कंडार देवता की डोली के पास आते हैं। कंडार देवता मंदिर परिसर में आयोजित इस मेले में पाटा, बग्यालगांव, खांड, गंगोरी, लक्षेश्वर, साल्ड, ज्ञाणजा, बसूंगा आदि गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने कंडार देवता की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही पारंपरिक लोकगीत एवं लोकनृत्यों की धूम रही। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर ग्रामीणों ने देवता की डोली के साथ रांसो तांदी नृत्य करते हुए क्षेत्र की खुशहाली एवं सुख समृद्धि की कामना की। मेले में क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। इस दौरान ग्रामीणों ने देवता से अपनी समस्याओं का समाधान भी जाना। भंडाणी मेले के समापन के साथ ही कंडार देवता तीन दिनों तक विश्राम के लिए अपने कोठार में चले गए। अब तीन दिन बाद ही श्रद्धालु देवता के दर्शन कर सकेंगे। कंडार देवता के पूजारी दिवाकर नैथानी ने बताया कि भंडाणी मेले का आयोजन अदिकाल से चला आ रहा है। मेले के समापन पर देवता तीन दिनों के लिए विश्राम करने अपने कोठार में जाते है। जिसके बाद बैसाखी मेले का समापन हो जाता है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top