271002
Gonda - पसका मेला तैयारी से संबंधित अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने किया बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जनपद के तहसील कर्नलगंज अंतर्गत परसपुर के पसका में लाखों का मेला लगता है जिसमें हजारों की संख्या में आसपास जनपदों व गैर प्रदेश से दुकान लगती है मेले का विशेष महत्व है सूकर खेत स्थित सरयू और घाघरा के संगम के त्रिमुहानी पर यह मेला प्रत्येक वर्षों के भांति इस वर्ष भी लगेगा। उक्त बैठक में सफाई, लाइट, सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जिलाअधिकारी ने मेले के पदाधिकारी वहां के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम: अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम: गोल्फ कोर्स रोड़ अंडरपास में युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा
बीच अंडरपास में गाड़ियों को रोक कर हंगामा करता हुआ युवक
सड़क पर लेट कर गाड़ियां रोकते हुए वीडियो वायरल
गुरुग्राम पुलिस ने युवक के खिलाफ सुशांत लोक थाने में मामला किया दर्ज
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
0
0
Report
प्रकाश पर्व पर गूंजा बलिदान और सनातन गौरव का संदेश, धर्म ज्ञान रक्षा मंच ने किया नवीन पदाधिकारियों क
Meerut, Uttar Pradesh:Manish Parashar Meerut 9457843475 मेरठ। गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर धर्म ज्ञान रक्षा मंच की ओर से श्रद्धा, राष्ट्रभक्ति और सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राकेश शर्मा ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान एक ओर जहां गुरु नानक देव की शिक्षाओं और बलिदानी परंपराओं का स्मरण किया गया, वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित पदाधिकारियों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों व बच्चों का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। समारोह को मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित करते हुए राकेश गौड़ ने ओजस्वी और प्रभावशाली वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने तत्कालीन समाज में व्याप्त विडंबनाओं और आडंबरों पर कड़ा प्रहार करते हुए एक नवीन व विशिष्ट पूजा-उपासना पद्धति प्रदान की, जिसने समाज को निरंकार भक्ति के मार्ग पर अग्रसर किया और मुगल बादशाहों के बढ़ते आतंक के विरुद्ध सशक्त चेतना जगाई। गुरु नानक देव द्वारा दी गई यह उपासना पद्धति आगे चलकर सनातन व हिंदू समाज की सैन्य शक्ति और अकाल तख्त के रूप में सशक्त हुई। गुरु गोविंद सिंह ने जिस शौर्य परंपरा को आगे बढ़ाया और गुरु तेग बहादुर जी से लेकर भगत सिंह तक जो बलिदानी श्रृंखला गई, उसकी नींव स्वयं पूज्य गुरु नानक देव ने रखी थी। देश और धर्म की रक्षा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाली इस बलिदानी कौम को हम सादर नमन करते हैं।" कार्यक्रम में कमलेश अरोड़ा ने गुरु नानक देव के जीवन से जुड़े अनेक प्रेरणादायक प्रसंग सुनाकर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। मुख्य अतिथि कमल दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को जोड़कर सिख समाज के लिए ऐतिहासिक कार्य किया है। इसके साथ ही विदेशों से श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को ससम्मान भारत लाकर विशेष आयोजन किए गए। समारोह के दौरान गुरु नानक देव, गुरु तेग बहादुर और बलिदानियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही मंच की ओर से 16 विशिष्ट जनों एवं प्रतिभाशाली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदीप बंसल सरस्वा ने की, जबकि मंच का कुशल संचालन जितेंद्र जैन द्वारा किया गया।0
0
Report
औरैया:देव दीपावली पर डीएम औरैया ने की पूजा अर्चना
Mati Kishunpur, Uttar Pradesh:औरैया:देव दीपावली पर्व पर औरैया जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने महाकाल के मंदिर देवकली पर पूजा अर्चना की।इस अवसर पर देवकली धाम को फूल मालाओं और लाइटिंग से सजाया गया और 5100 दीपक जलाये गए0
0
Report
Advertisement
इको कार की भीषण टक्कर से बाइक सवार की मौत, हादसे में कटा पैर
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगसौली स्थित नवोदय विद्यालय के निकट मंगलवार देर रात तेज रफ्तार इको कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक उछलकर कार के शीशे से टकराने के बाद सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एक पैर एड़ी के पास से कटकर शरीर से अलग हो गया। गंभीर चोटों के चलते उसकी मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, कासगंज की ओर से जलेसर निवासी करीब 35 वर्षीय युवक स्प्लेंडर बाइक से जा रहा था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे जैसे ही वह अगसौली स्थित नवोदय विद्यालय के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही इको कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक उछलकर कार के शीशे से जा टकराया और सड़क पर गिर पड़ा।हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद मौके पर रुकी इको कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार में सवार लोगों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
झांसी में ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई मौत
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के केशवपुर में संदिग्ध अवस्था में ट्रेक्टर ट्राली से कुचलकर मुकेश अहिरवार की मौत, साथी घायल, आक्रोशित मृतक के परिजनों ने सोची समझी रणनीति के तहत हत्या करने का आरोप लगा कर लगाया जाम, पुलिस समझाने में जुटी। जाम लगाने वालों का आरोप घटना को अंजाम देने के बाद विपक्षी देर रात स्कॉर्पियो गाड़ी से आकर मारपीट कर जबरन ट्रेक्टर ट्राली छुड़ा ले गए। पुलिस जांच में जुटी0
0
Report
गुरु नानक साहिब के प्रकाश पर्व पर निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत
Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। गुरु नानक साहिब जी के प्रकाश पर्व पर शहर में मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गुरुद्वारे से शुरू हुई शोभायात्रा का जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालु कीर्तन-भजन गाते हुए शामिल हुए। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं और वाणी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा जब गुजरी तो लोगों ने घरों और दुकानों के सामने से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान लंगर का भी आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। समापन पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शोभायात्रा में सहयोग करने वाली पूरी टीम को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सरदार मंजीत सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया और स्वागत किया। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता, भाईचारा और सेवा का है, जिसे सभी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।0
0
Report
Advertisement
बरेली मंडल की एकमात्र ड्रोन प्रशिक्षण प्रयोगशाला।तिलहर आईटीआई में 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण।
Tilhar, Uttar Pradesh:बरेली मंडल की एकमात्र ड्रोन प्रयोगशाला तिलहर के आईटीआई में संचालित।प्रयोगशाला में 2 मिनी ड्रोन भी बनाए गए।26 लाख रुपए के बजट से तैयार की गई है भविष्य की यह प्रयोगशाला। तिलहर नगर क्षेत्र के मोहल्ला उम्मरपुर और नई बस्ती के सीमावर्ती स्थान पर 2024 में 7 करोड़ की लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की शुरुआत की गई।उत्तर प्रदेश सरकार ने इस संस्थान को पीपी मॉडल के तहत लखीमपुर जनपद की डॉ भीमराव अंबेडकर तराइन विश्व विद्यालय नाम की संस्था को संचालन के लिए दे दिया था। संस्थान में फिटर,इलेक्ट्रॉनिक,ब्यूटीशियन सहित बारह ट्रेड का प्रशिक्षण प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा दिया जा रहा है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 300 छात्र छात्राएं जिनमें 150 सरकारी और 150 गैर सरकारी शामिल है अपनी अपनी ट्रेड का प्रशिक्षण ले रहे हैं। लेकिन इस प्रशिक्षण संस्थान की सबसे बड़ी उपलब्धि और आकर्षण का केंद्र है यहां पर 2025 में स्थापित की गई ड्रोन शिक्षक प्रयोगशाला।सनद रहे कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सिर्फ सात औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्रों में ड्रोन प्रयोगशालाएं स्थापित की गई है जिनमें से एक तिलहर के इस संस्थान में है।ड्रोन प्रशिक्षण देने का काम प्रशिक्षक नगर के निवासी सरफराज मंसूरी के द्वारा किया जा रहा है।इस प्रयोगशाला को स्थापित करने में संस्थान के द्वारा 26 लाख रुपए खर्च कर तमाम संसाधन जुटाए गए हैं।सरफराज मंसूरी जानकारी देते हुए बताया कि उनके निर्देशन में प्रशिक्षुओं के द्वारा दो ड्रोन भी प्रयोगशाला में बनाए गए हैं जो जमीन से लगभग 70 फीट ऊपर उड़ान भरने में सक्षम है।जिसका ट्रायल भी कई बार हो चुका है।बारह ड्रोन पायलट चालू कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में ड्रोन का कृषि कार्य के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी उपयोग किया जाएगा।और कई जगह पर इस तरह के प्रयोग किया भी जा रहे हैं। प्रधानाचार्य श्याम सक्सेना ने बताया कि ड्रोन प्रयोगशाला बनाने में काफी मेहनत की गई है।उन्होंने बताया कौशल विकास योजना के तहत 18 से 36 वर्ष तक के स्त्री पुरुष 15 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण ले सकते हैं।0
0
Report
अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद रिटायर्ड रेल कर्मी के घर चोरी की रिपोर्ट दर्ज
Bhoji Pura, Uttar Pradesh:भोजीपुरा । नैनीताल हाइवे स्थित दोहना टोल प्लाजा के पास मॉडर्न विलेज में सेवानिवृत्त रेल कर्मी के घर 22 नवंबर की रात चोरों ने धावा बोला था। पीड़ित पक्ष की सूचना के बावजूद भोजीपुरा थाना पुलिस मामले को टरकाने और दबाने में जुटी रही। मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस जांच में तेजी दिखा रही है। घटना के खुलासे की जिम्मेदारी बिलवा चौकी इंचार्ज पवन चौधरी को सौंपी गई है। मंगलवार को पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास स्थित मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही हैं। शीघ्र ही घटना का सफल खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
धूमधाम से मना गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व,इटावा डीएम भी हुए शामिल
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के संदेशवाहक श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर जनपद की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज को समानता, प्रेम और आपसी भाईचारे का संदेश दिया और जाति-धर्म के भेदभाव से ऊपर उठकर मानव सेवा की प्रेरणा दी। वहीं, गुरुद्वारा कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालरा ने कहा कि गुरु नानक देव जी के अवतरण से अज्ञानता और भेदभाव की धुंध छंटी और मानवता में ज्ञान का प्रकाश फैला। उन्होंने सभी से गुरु के संदेश—किरत करो, नाम जपो और वंड छको—को जीवन में अपनाने की अपील की। पंद्रह दिनों से चल रहे प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों का समापन भव्य शबद-कीर्तन, पुष्प वर्षा और आतिशबाजी के साथ हुआ। गुरुद्वारा साहिब की आकर्षक सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। विशाल गुरु के लंगर में हजारों लोगों ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।0
0
Report
Advertisement
*पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
Garautha Khurd, Uttar Pradesh:लोकेशन झांसी रिपोर्टर राघवेंद्र सिंह *पानी के लिए खून की होली, बुजुर्ग को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, गरौठा कोतवाली के बाहर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा परिजनों ने मांग की उचित धाराओं में किया जाए मुकदमा दर्ज* गरौठा। थाना गरौठा क्षेत्र के ग्राम रमपुरा में कल पानी के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में घायल व्यक्ति की आज उपचार के दौरान मौत हो गई मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया बताया जा रहा है कि कल दो पक्षों के बीच पानी के विवाद को लेकर लाठी-डंडे चले थे, जिसमें 78 वर्षीय मुन्नी लाल पुत्र स्वर्गीय शिवदयाल और रामलाल उर्फ भोला गंभीर रूप से घायल हो गए थे उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां आज मुन्नीलाल ने दम तोड़ दिया मौत की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण गरौठा कोतवाली के सामने पहुंच गए और हंगामा करने लगे परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे। हालांकि अभी शांति व्यवस्था कायम है0
0
Report
रामगंगा में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, चौबारी मेले में उमड़ा जनसैलाब
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर बरेली के ऐतिहासिक चौबारी मेले में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंगलवार को रामगंगा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पवित्र नदी में स्नान किया और पुण्य लाभ अर्जित किया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। हर-हर गंगे के जयकारों से रामगंगा का तट गूंज उठा। मेले में उमड़ी भारी भीड़ के चलते पूरे क्षेत्र में रौनक दिखाई दी। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, चौबारी मेले में घोड़ों की टाप और उनकी खरीद-फरोख्त को लेकर भी लोगों में खास उत्साह रहा। बच्चों और युवाओं ने विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। मेले में पेठे, पकौड़ी, मिठाइयों और अन्य खानपान की दुकानों पर भी खूब भीड़ नजर आई। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान पर्व ने चौबारी मेले को श्रद्धा, परंपरा और लोक संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।0
0
Report
न चालान का डर, न कानून का डंडा... गुलाब देकर समझाया जिंदगी का फंडा! फूलों से दी सीख
Pratapgarh, Uttar Pradesh:जिले में यातायात पुलिस का अंदाज बदला तो जागरूकता का तरीका भी बदल गया। सड़क पर बिना हेलमेट निकले वाहन चालकों को रोककर उन्हें चालान की कार्रवाई के बजाय गुलाब का फूल देकर जिंदगी की कीमत समझाई गई। ➡️ 42 लोगों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने के लिए किया प्रेरित। ➡️ 20 वाहन चालकों को मौके पर ही पहनाया हेलमेट। ➡️ यातायात नियमों के पालन के साथ सड़क सुरक्षा का दिया संदेश। 👮 SP दीपक भूकर के निर्देशन में CO ट्रैफिक रविन्द्र प्रताप सिंह एवं यातायात प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। मंजिल पर पहुंचने की जल्दी में जिंदगी दांव पर मत लगाना, चंद मिनट की लापरवाही में अपनों को आंसुओं का तोहफा मत थमाना। बड़ा सवाल—सड़क पर आपकी एक छोटी सी लापरवाही, परिवार की जिंदगी भर की खुशियां छीन सकती है। हेलमेट पहनिए, सुरक्षित चलिए और अपनों के लिए सलामत घर लौटिए।0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 13 गिरफ्
Durg, Chhattisgarh:भिलाई। खुर्सीपार पुलिस ने स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 19 सितंबर 2026 को जीरो स्ट्रीट स्थित जसबीर कौर के घर दबिश से शुरू हुई जांच के बाद पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों और 2 अपचारी बालकों सहित कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में 70.460 ग्राम हेरोइन, ₹2.38 लाख नकद, सोने-चांदी के आभूषण, 10 मोबाइल और एक हुंडई i-20 कार सहित कुल ₹39,95,800 का माल जप्त किया गया है। Durg Police Busts Heroin Network Targeting Students; 13 Arrested, Contraband Worth ₹39.95 Lakh Seized0
0
Report
सिकंदरा राव में मकान का लेंटर डालते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मजदूर, एक की मौत
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ हाथरस-कोतवाली क्षेत्र की अगसौली चौकी के गांव मऊ में मंगलवार शाम मकान का लेंटर डालते समय 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने यशपाल पुत्र रघुराज सिंह (18) को मृत घोषित कर दिया, जबकि कैलाश पुत्र लालाराम की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों मजदूर गांव आलमपुर के निवासी थे और ओमपाल सिंह के मकान पर काम कर रहे थे। हादसे की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक यशपाल की शादी महज आठ महीने पहले हुई थी। एसडीओ यूसुफ हुसैन ने बताया कि बिजली विभाग घटना की जांच कर रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
हापुड़ - मिनी कुंभ में 71 लाख का घोड़ा बना आकर्षण, मालिक बोला - नोट फॉर सेल
Nawada, Uttar Pradesh:हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में लगने वाले गंगा कार्तिक मेले के खच्चर मेले में एक घोड़े ने सबका ध्यान खींच लिया है। इस घोड़े की कीमत 71 लाख रुपए तक लगाई गई है। महाभारत काल से लगने वाला ये खच्चर मेला कई सौ वर्षों से प्रसिद्ध है। यहाँ दूर-दूर से शौकीन लोग घोड़े-खच्चर खरीदने आते हैं। इस बार मेले में पहुंचा घोड़ा देखने में बहुत सुंदर है, जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। इसकी उम्र मात्र 30 महीने है। मालिक नीटू चौधरी ने बताया, ये मेरा घोड़ा नुकरा नस्ल का बच्चा है। मेले के कार्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन के बाद एक शौकीन ने 71 लाख लगाए, लेकिन मैं बेचना नहीं चाहता। मेरा घोड़ा नोट फॉर सेल है।0
0
Report
Advertisement
