271002
गोंडाः गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक
Gonda, Uttar Pradesh:जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने कलेक्ट सभागार में आगामी 26 जनवरी को मनाए जाने वाले गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। इस अवसर पर अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे जिसमें विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजन करने की रणनीति की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सारंगढ़ पुलिस ने मोटर पंप चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
Saiki, Bihar:मोटर पंप चोरी के मामले में सारंगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 02 आरोपी गिरफ्तार। चोरी किए गए मोटर पंप को पुलिस ने किया बरामद। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। ग्राम मोहनी टिकरा स्थित खेत में सिंचाई के लिए मोटर पंप लगाने के बारे में जानकारी दी गई। 26.10.2026 की दरम्यानी रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। थाने में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मुखबिर से सूचना मिली ग्राम बोईरडीह निवासी खेमराज डहरिया एवं फिरतु सिदार एक पुराना मोटर पंप बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों संदेहियों को लाकर पूछताछ की, जिन्होंने चोरी स्वीकार किया और चोरी किए गए मोटर पंप को मुक्तिधाम के पास छिपाकर रखना बताया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।0
0
Report
कोटपुतली-बहरोड़ चुनाव: 55% मतदान के बीच अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर पारदर्शिता को मजबूती दी
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतला) पंचायत समिति एवं जिला परिषद चुनाव को लेकर जिले में मतदान प्रक्रिया जारी है। दोपहर 3 बजे तक जिले में करीब 55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया के बीच जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अर्पणा गुप्ता और पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने जिले के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने शाहजहांपुर, फौलादपुर व रेवाना सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया तथा आदर्श मतदान केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है。0
0
Report
उदयपुर के सेलिब्रेशन मॉल में पाइप फटने से दूसरी मंजिल की दुकानों में जलभराव
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सेलिब्रेशन मॉल में आज उस समय हड़कम्प मच गया जब मॉल के पानी की पाइपलाइन फूटने से दूसरी मंजिल की दुकानें पानी भर गया। बताया जा रहा है कि मॉल के दूसरी मंजिल की एक दुकान में पाइपलाइन फूटने से पानी तेजी से हर तरफ फैल गया। देखते ही देखते आसपास की कई दुकानों में जलभराव हो गया। सुबह-सुबह दुकानों में पानी भरता देख व्यापारियों के होश उड़ गए। दुकानदार अपना सामान बचाने और दुकानों से पानी बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए। हालांकि समय रहते पानी की लाइन को बंद कर दिया गया जिससे व्यापारियों को ज्यादा नुकसान नही हुआ.0
0
Report
Advertisement
श्योपुर में इंदिरा गांधी पर बवाल, बाबूलाल मेवरा के बयान से सियासी घमासान
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा की कथित विवादित टिप्पणी के बाद श्योपुर में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने भाजपा नेताओं पर पलटवार करते हुए तीखी टिप्पणी की है。 कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ श्योपुर कोतवाली के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उनकी मांग है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को कथित तौर पर ‘कुकर्मी’ कहने वाले भाजपा के पूर्व विधायक बाबूलाल मेवरा के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई की जाए。 धरने के दौरान विधायक बाबू जंडेल ने कहा, “भाजपा वालों सुन लो, पुलिस वालों सुन लो, तुममें औकात हो तो बाबू जंडेल को जेल में बंद कराओ।” उन्होंने कहा कि बाबूलाल मेवरा पर कार्रवाई होने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा। वहीं, विधायक जंडेल ने पलटवार करते हुए भाजपा नेताओं की बहन-बेटियों को लेकर भी विवादित बयान दिया। इससे राजनीतिक विवाद और गहरा गया है。 बाइट: बाबू जंडेल, विधायक, श्योपुर0
0
Report
Aga Ruhullah Mehdi ka NC se इस्तीफा, Omar Abdullah par तीखा हमला
Badgam, Aga Ruhullah Announces Exit From National Conference, Says He Will Resign As Srinagar MP; Launches Sharp Attack On Omar Abdullah Accuses NC Leadership Of Betraying Public Mandate, Says He Won’t Compromise On Principles Budgam, November 03 Senior National Conference leader and Srinagar Member of Parliament Aga Syed Ruhullah Mehdi on Tuesday announced his decision to part ways with the National Conference (NC) and resign from his Lok Sabha membership, delivering a strong political message against the party leadership and Chief Minister Omar Abdullah. Addressing a gathering at Behisht-e-Zehra Park in Budgam on the death anniversary of his father, Aga Syed Mehdi, Ruhullah openly expressed his dissatisfaction with the party’s functioning, accusing its leadership of going back on promises made to the people of Jammu and Kashmir during the Assembly elections. In a strongly worded address, Ruhullah maintained that his differences with the NC were based on ideological and political principles rather than personal ambitions or the denial of any party position. He said he was unwilling to remain associated with a political organisation that, in his assessment, had failed to stand firmly by the commitments made to the electorate, particularly regarding the restoration of Article 370, constitutional safeguards, reservation policy and the release of prisoners. Taking a direct swipe at Chief Minister Omar Abdullah, Ruhullah questioned his political decisions and alleged that he had changed his position on Article 370 shortly after the Assembly elections under pressure from the BJP. Referring to NC president Dr Farooq Abdullah, Ruhullah remarked that he should teach the Quran to his “Na-Ahal” (incompetent) son Omar Abdullah, accusing the Chief Minister of abandoning his earlier political position out of fear of the BJP. Ruhullah further asserted that his political stand was not motivated by the pursuit of power or the desire to secure positions, but by his commitment to principles, dignity and the aspirations of the people. Clarifying his future political direction, he said his intention was not merely to leave one political party and join another. Instead, he expressed his desire to bring together honest, dedicated and politically conscious youth from Jammu and Kashmir on a common platform. He appealed to parents to encourage their educated and hardworking children to participate in public life and contribute towards bringing meaningful change in society. Ruhullah said he wanted to establish a platform comprising sincere young people who understand the difficulties faced by the people and are committed to safeguarding the interests of Jammu and Kashmir. His announcement marks a significant political development for the National Conference, particularly at a time when questions are being raised over the party’s electoral commitments and its position on major political and constitutional issues. Meanwhile, the Srinagar parliamentary seat will become officially vacant only after the Lok Sabha Speaker accepts his formal resignation. Any subsequent by-election will be conducted in accordance with the applicable constitutional and electoral provisions0
0
Report
पंडरिया वनांचल में धर्मांतरण पर घमासान: 18 गांव कलेक्ट्रेट पहुंचे
Kawardha, Chhattisgarh:पंडरिया के वनांचल में कथित धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया, 18 गांवों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर खोला मोर्चा कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के वनांचल इलाकों में कथित धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार धर्मांतरण की गतिविधियां संचालित होने के आरोप लगाते हुए 18 गांवों के ग्रामीणों ने अब इसके खिलाफ आवाज बुलंद की है। मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों और सरपंचों के साथ जिला मुख्यालय कवर्धा स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों का आरोप है कि वनांचल क्षेत्र में रहने वाले अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर, अशिक्षित और भोले-भाले हैं। विशेषकर आदिवासी, बैगा एवं अन्य समाज के लोगों को कथित तौर पर प्रलोभन देकर, गुमराह कर और विभिन्न तरीकों से उनके मूल धर्म एवं परंपराओं से दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि इस गतिविधि में बाहरी मिशनरियों के साथ-साथ गांव के कुछ धर्मांतरित व्यक्ति भी सक्रिय हैं。 कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण अपने साथ कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियों में शामिल शासकीय एवं गैर शासकीय व्यक्तियों के नामों की सूची भी लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में ग्रामीणों ने क्षेत्र में कथित रूप से अवैध तरीके से संचालित चर्च और धार्मिक गतिविधियों की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल धर्म परिवर्तन का मामला नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान से जुड़ा विषय है। उनका आग्रह है कि प्रशासन वनांचल के गांवों में चल रही गतिविधियों की गंभीरता से जांच करे और यदि कहीं दबाव, प्रलोभन या धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण कराया जा रहा है, तो दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करे। अब बड़ा सवाल यह है कि 18 गांवों के ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन के बाद जिला प्रशासन क्या कदम उठाता है? क्या कथित धर्मांतरण और चर्च संचालन से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई होगी? फिलहाल ग्रामीणों की इस पहल के बाद पंडरिया के वनांचल क्षेत्र में धर्मांतरण का मुद्दा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है।0
0
Report
Advertisement
अमित शाह एयरपोर्ट विजुअल: दिल्ली के लिए समय बदला, अस्पताल कार्यक्रम में बदलाव
Raipur, Chhattisgarh:अमित शाह का एयरपोर्ट पहुंचने का विजुअल। गृह मंत्री को अस्पताल परिसर के कार्यक्रम में करीब डेढ़ घंटा रुकना था, लेकिन वो थोड़ी देर ही रुके. मंच से जानकारी दी गई कि अमित शाह को अचानक दिल्ली जाना है इसलिए सभी कार्यक्रम के स्वरूप को छोटा किया गया है. ऐसे में संभव है कि पीपल वन शुभारंभ और राज्योत्सव समापन कार्यक्रम भी पहले हो सकता है।0
0
Report
देवास खातेगांव टीआई हत्याकांड: आरोपी गिरफ्तार, केरम सिंह थाने पहुँचा
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:देवास। खातेगांव टी.आई हत्याकांड: मे आइसर मालिक गिरफ्तार,भागने की कोशिश में गिरा आरोपी केरम सिंह, इलाज के बाद थाने पहुंचाया गया,पैर मे चढ़ा प्लास्टर0
0
Report
त्योहारों को लेकर वरुणा जोन पुलिस अलर्ट, DCP राजेश पाण्डेय ने की समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। आगामी त्योहारों को लेकर वरुणा जोन पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर आज पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन राजेश कुमार पाण्डेय ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसीपी ने सर्राफा बाजारों में सुरक्षा बढ़ाने और चेकिंग करने के निर्देश दिए। भीड़ वाले बाजारों में पुलिस की मौजूदगी और जाम न लगे इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था ठीक रखने को कहा। साथ ही चोरी, नकबजनी करने वाले अपराधियों की चेकिंग और IGRS पर आई शिकायतों को समय से निपटाने के निर्देश दिए। थानों के रिकॉर्ड ठीक रखने और पुलिस ड्यूटी सही से लगाने को भी कहा गया।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में दहेज विवाद के चलते पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में पत्नी के चरित्र पर शक के चलते एक कलयुगी पति ने अपनी ही पत्नी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना में खास बात यह है कि आरोपी कल ही अपनी पत्नी को ससुराल से विदा कराकर घर लाया था। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मौके से ही धर दबोचा। फिलहाल पुलिस हत्या की असल वजह जानने में जुटी है। घटना थाना निगोही क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव की है। यहां का रहने वाला शिवम अपनी पत्नी रेशमा को बीते दिन ही मायके से विदा कराकर अपने घर लेकर आया था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से अनबन चल रही थी और शिवम अपनी पत्नी पर लगातार शक करता था। आज सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आगबबूला होकर शिवम ने अवैध तमंचे से रेशमा पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही रेशमा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन जब तक दौड़कर मौके पर पहुंचे, ग्रामीणों ने आरोपी पति पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही निगोही थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पति से पूछताछ करके पत्नी की हत्या की असल वजह पता लगाएगी। फिलहाल मृतक लड़की के मायके वालों का कहना है कि उसकी बेटी की हत्या दहेज की मांग पूरी न होने पर की गई है क्योंकि रेशमा ने शिवम के साथ प्रेम विवाह किया था। फिलहाल पत्नी की हत्या की इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है.0
0
Report
किसान यूनियन ने गन्ना समर्थन मूल्य 500 रुपये के लिए कमिश्नरी घेरा
Moradabad, Uttar Pradesh:गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाकर 500 रुपए करने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने घेरी कमिश्नरी, सैकड़ो किसानों ने मुरादाबाद कमिश्नरी का किया घेराव, गन्ने का मूल्य बढ़ाने की कर रहे है मांग.. बड़ी संख्या मे जुलूस की शक्ल में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे किसान, लाऊड स्पीकर लगा कर यूपी सरकार से कर रहे है मांग, गन्ने का समर्थन मूल्य 500 रुपये करने की रखी जा रही है मांग, मंडल के पांचों जिलों से सेकड़ो की संख्या मे किसान धरने मे पहुंचे。0
0
Report
मनीषा भनवाला बनीं भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन, 59 किलोग्राम में स्वर्ण
Jhanj Kalan, Haryana:फ्रीस्टाइल कुश्ती की भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन मनीषा भनवाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात. कजाकिस्तान में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के 59 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पहली महिला विश्व चैंपियन बनी. मुख्यमंत्री नायब सिंह सानी ने इस उपलब्धि के लिए दी मनीषा को बधाई एवं शुभकामनाएं. मुख्यमंत्री जी ने दी बधाई और बढ़ाया मेरा हौसला- मनीषा भनवाला. ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण जीतना अगला लक्ष्य- मनीषा भनवाला. हरियाणा सरकार की तरफ से मिलने वाला कैश अवार्ड बढ़ाता है हर खिलाड़ी का हौसला. सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा और खेल मंत्री गौरव गौतम साथ में रहे मौजूद.0
0
Report
Advertisement
झूलती हाई टेंशन लाइन से ट्रॉली पराली भिड़ी, चालक की सूझबूझ से हादसा टला
Jhalawar, Rajasthan:खानपुर (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पनवाड़ क्षेत्र के आकोदिया गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर घर लौट रहे चालक के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल मेन बाजार माइनर आकोदिया के पास सड़क से नीचे झूल रही हाइटेंशन विद्युत लाइन ट्रॉली में भरी पराली से टकरा गई। तारों के संपर्क में आते ही निकली चिंगारी से पराली में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी ट्रॉली आग की चपेट में आ गई। चालक कन्हैयालाल मेहता ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आनन-फानन में ट्रॉली में भरी पराली सड़क पर खाली कर दी। इसके बावजूद पूरी पराली जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नीचे झूल रही हाइटेंशन विद्युत लाइनों को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते इन झूलते तारों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से लाइनों को निर्धारित ऊंचाई पर करने और क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की。0
0
Report
सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
Bhadaura, Uttar Pradesh:सहकारी समितियों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, खाद वितरण व्यवस्था मिली सुचारु सेवराई (गाजीपुर)। किसानों को खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से मंगलवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने स्थानीय तहसील क्षेत्र के भदौरा विकास खंड की विभिन्न ग्रामीण सहकारी समितियों का निरीक्षण एवं सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने बारा, गहमर और मनिया स्थित ग्रामीण सहकारी समितियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान खाद वितरण की व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती मिली। निरीक्षण टीम में उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज यादव, अपर जिला सहकारी अधिकारी विकास राय तथा गहमर थाना प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी शामिल रहे। अधिकारियों ने समितियों पर पहुंचकर खाद वितरण से संबंधित व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और उपलब्ध व्यवस्थाओं का सत्यापन किया। इस दौरान अधिकारियों ने वितरण व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए यह सुनिश्चित किया कि किसानों को खाद प्राप्त करने में किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो। निरीक्षण के पश्चात उपजिलाधिकारी ने बताया कि समितियों पर खाद वितरण का कार्य सामान्य एवं सुचारु रूप से चलता पाया गया। किसानों को खाद, बीज आदि किसी भी प्रकार से बिना किसी समस्या को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों के इस निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को निर्धारित व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध कराना तथा वितरण प्रक्रिया पर निगरानी बनाए रखना रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने समितियों की व्यवस्थाओं का सत्यापन कर वितरण की स्थिति का जायजा लिया।0
0
Report
आगरा: महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने कस्तूरबा गांधी विद्यालय का दौरा किया
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान ने किया कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भ्रमण। 3 नवंबर 2026 को राजकीय गांधी शिशु बालिका विद्यालय बरौली में पहुंचीं बबीता चौहान। छात्राओं के साथ बैठकर उनके भविष्य और योजनाओं को लेकर किया संवाद। विद्यालय में छात्राओं की पढ़ाई, भोजन और रहने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा। विद्यालय में उपलब्ध सभी सुविधाओं की अध्यक्ष ने ली विस्तृत जानकारी। छात्राओं को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं पर जताया संतोष। विद्यालय में कार्यरत शिक्षिकाओं के कार्यों की सराहना की। शिक्षिकाओं को छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में पूर्ण योगदान देने के दिए निर्देश।0
0
Report
Advertisement
