271001
Gonda - जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित मुद्दों पर दिए जरुरी निर्देश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा कलेक्ट्रेट में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित एचआईवी के संबंध में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
माली से केमिस्ट्री शिक्षक: सरकारी स्कूल में नई पहल
Yamuna Nagar, Haryana:सरकारी स्कूल में माली की नौकरी, लेकिन दिल में शिक्षक बनने का जुनून. सुबह पौधों की देखभाल और स्कूल परिसर को संवारने की जिम्मेदारी निभाने वाला एक कर्मचारी अब बच्चों की केमिस्ट्री की क्लास भी ले रहा है. शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने के बाद जब 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी, तो तरुण इंदौरा ने अपनी शैक्षणिक योग्यता और शिक्षण अनुभव के दम पर बच्चों की जिम्मेदारी संभाल ली. देखिए ये खास रिपोर्ट... ये तस्वीर है राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल व्यासपुर की... जहां सुबह तरुण इंदौरा स्कूल के पौधों और परिसर की देखभाल करते हैं, लेकिन क्लास का वक्त होते ही हाथ में चॉक लेकर ब्लैकबोर्ड के सामने खड़े हो जाते हैं. माली के पद पर कार्यरत तरुण इन दिनों करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों को केमिस्ट्री पढ़ा रहे हैं। दरअसल स्कूल में केमिस्ट्री शिक्षक के डेपुटेशन पर जाने के बाद 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के सामने पढ़ाई का संकट खड़ा हो गया. खासकर 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की चिंता सताने लगी. ऐसे में जुलाई 2026 में स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ की योग्यता का आकलन किया और तरुण की केमिस्ट्री में योग्यता सामने आई. तरुण दो बार यूजीसी नेट क्वालिफाई कर चुके हैं। उनके पास एमए, बीएड, सीटीईटी और एचटीईटी टीजीटी जैसी योग्यताएं हैं. पहले भी वह कई वर्षों तक निजी स्कूल में शिक्षण कार्य कर चुके हैं. ट्रायल क्लास में तरुण ने कठिन टॉपिक्स को आसान भाषा और उदाहरणों के जरिए समझाया. विद्यार्थियों के सकारात्मक फीडबैक के बाद उन्हें पढ़ाने की जिम्मेदारी जारी रखी गई. सितंबर की परीक्षा को देखते हुए वह अब तक करीब 20 फीसदी सिलेबस पूरा करा चुके हैं. तरुण का कहना है कि उनका मकसद सिर्फ सिलेबस पूरा कराना नहीं, बल्कि बच्चों की शंकाएं दूर कर उनमें विषय के प्रति रुचि पैदा करना है. माली की जिम्मेदारी के साथ शिक्षक की भूमिका निभा रहे तरुण इंदौरा की ये पहल बताती है कि बच्चों का भविष्य संवारने का जुनून पद और जिम्मेदारी की सीमाओं से कहीं बड़ा हो सकता है.0
0
Report
दिल्ली के सदर बाजार में भरोसे के धोखे से लाखों की लूट: कर्मचारी ने किया UPI से धोखा
New Delhi, Delhi:दिल्ली के सदर बाजार इलाके में कपड़ा व्यापारी के भरोसे का ऐसा कत्ल हुआ, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. व्यापारी ने जिस कर्मचारी को कारोबार के लेनदेन के लिए अपना मोबाइल सौंपा, उसी ने मालिक के खाते पर हाथ साफ कर दिया. UPI के जरिए लाखों रुपये की खरीदारी की और कुछ रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी. नॉर्ट्थ् साइबर पुलिस ने आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. यह कहानी है भरोसे और विश्वासघात की... एक कपड़ा व्यापारी ने अपने कारोबार से जुड़े लेनदेन और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए अपनी दुकान पर काम करने वाले 19 साल के कर्मचारी अभिषेक पर भरोसा किया और उसे अपना मोबाइल फोन दे दिया. लेकिन मालिक का यही भरोसा उस वक्त भारी पड़ गया, जब अभिषेक ने मोबाइल का गलत इस्तेमाल शुरू कर दिया. आरोप है कि अभिषेक ने व्यापारी के मोबाइल में मौजूद UPI सुविधा का इस्तेमाल करते हुए लाखों रुपये की खरीदारी कर डाली. इतना ही नहीं, व्यापारी के खाते से रकम दूसरे अकाउंट में भी ट्रांसफर की गई. धीरे-धीरे आरोपी ने व्यापारी के खाते से करीब 9 लाख 50 हजार रुपये निकाल लिए. जब व्यापारी को अपने खाते से लाखों रुपये गायब होने की जानकारी मिली, तो उसके होश उड़ गए. मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायत मिलते ही उत्तरी जिला साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने के लिए ट्रांजैक्शन और बैंक खातों की जानकारी खंगाली. पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के खातों में मौजूद करीब 5 लाख रुपये फ्रीज कराए गए. वहीं आरोपी के पास से करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं. बाकी रकम की बरामदगी के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पूरे लेनदेन की जांच जारी है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि 9 लाख 50 हजार रुपये की रकम में से कितनी राशि खर्च की गई और कितनी रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर हुई. एक बार फिर सामने आया है कि ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए किसी को मोबाइल और बैंकिंग एक्सेस देना कितना भारी पड़ सकता है.0
0
Report
जालौर नगर परिषद सभापति चुनाव: भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों की टक्कर तेज
Jaipur, Rajasthan:जालौर नगर परिषद के चुनाव सभापति के चुनाव तस्वीर हुई साफ भाजपा से जय सिंह बने उम्मीदवार तो वहीं कांग्रेस से बंशी लाल ने अपना नामांकन भरा कांग्रेस पार्टी के पास 19 पार्षद हैं वहीं भाजपा के पास 14 पार्षद हैं निर्दलीय के तौर पर 7 पार्षद जीते हैं नगर परिषद जालौर में कुल वार्डों की संख्या 40 है ऐसे में अब देखना होगा कि जालौर के सभापति कौन बनता है0
0
Report
Advertisement
पत्नी का सिर काटकर थाने पहुँचा पति, इलाके में सनसनी
Hardoi, Uttar Pradesh:पत्नी का सिर काटकर थाने पहुंचा पति!0
0
Report
विशाल यादव हत्या मामला: अजय राय ने परिवार को मुआवजे और नौकरी का आश्वासन
Jaunpur, Uttar Pradesh:विशाल यादव हत्याकांड: परिजनों से मिले अजय राय, एक करोड़ मुआवजा और नौकरी की मांग जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव में हुई विशाल यादव की हत्या के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया。 अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि विशाल यादव के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए न्याय की लड़ाई में पार्टी परिवार का साथ देगी। उन्होंने सरकार से मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की。 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार सामने आ रही हत्या और महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को लेकर लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में सरकार विफल रही है。 अजय राय ने सरकार से मांग की कि विशाल यादव के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए और पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और दोष साबित होने पर उन्हें सजा मिलनी चाहिए। साथ सरकार पर निशाना सधते हुई अजय राय ने कहा जो अपराधी बीजेपी में शामिल हो जाए उसके सारे पाप कर जाते हैं वह एकदम साफ सुथरा हो जाता है कि पहले मंदिर का चंदा चोरी का मामला है अब शमशान घाट घोटाले का मामला सामने आया के लोग गोरखपुर में शमशान घाट का पैसा खा गये अटल बिहारी वाजपेई के समय में ताबूत घोटाला भी आया था इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे。 वहीं सपा के मालिनी विधानसभा विधायक लकी यादव मृतक विशाल यादव के घर पहुंच कर परिवार के संवेदना व्यक्ति की और मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड से जो मेरा नाम जोड़ा जा रहा है वह मेरे विरोधी लोग कह रहे हैं उन्हें कुछ नहीं बचा है तो लकी यादव का नाम लिया जा रहा है लोग लास्ट पर राजनीति करते है लेकिन मैं आज आया और उनके परिवार से मिला अब सब कुछ ठीक हम परिवार से मिले कहा सब ठीक हो गया है विरोधियों का चल खत्म हो गया0
0
Report
नायब सिंह सैनी ने मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को नमन किया
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH (HARYANA): NAYAB SINGH SAINI (CM / BJP) ON PM NARENDRA MODI'S 25 YEARS OF PUBLIC SERVICE/SEVA SANKALP CAMPAIGN/PM MODI'S DEVELOPMENT PROJECTS IN HARYANA चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "17 सितंबर को हमारे लिए एक विशेष अवसर है। ये वो दिन है जब हम नए भारत के शिल्पी, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के साथ-साथ राष्ट्र और समाज की सेवा में उनके 25 वर्षों के समर्पित सार्वजनिक जीवन को नमन करेंगे। हम सभी जानते हैं कि उनका पूरा जीवन राष्ट्र सेवा, जन कल्याण और गरीबों के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। इस अवसर पर हम उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर यश की कामना करें..."0
0
Report
Advertisement
मौके से और विजुअल जारी
Noida, Uttar Pradesh:मौके से और विजुअल0
0
Report
जयपुर में AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियाँ
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में 18-19 सितंबर को जुटेगा देशभर का हेल्थकेयर नेतृत्व स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से बदलती तकनीक, बढ़ती लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी और मरीजों की बढ़ती अपेक्षाओं के बीच देशभर के स्वास्थ्य विशेषज्ञ जयपुर में मंथन करेंगे। AHPI नेशनल लीडरशिप समिट 2026 का आयोजन 18 और 19 सितंबर को जयपुर में AHPI National Leadership Summit 2026 के रूप में किया जाएगा। समिट में देश के प्रमुख नीति-निर्माता, अस्पताल प्रमुख, चिकित्सक, नर्सिंग लीडर्स, हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटर्स और हेल्थकेयर इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे। समिट में स्वास्थ्य संस्थानों के सामने मौजूद वास्तविक चुनौतियों पर चर्चा होगी। इनमें बढ़ती स्वास्थ्य लागत, कुशल मानव संसाधन की कमी, तेजी से बदलती मेडिकल टेक्नोलॉजी, मरीजों की बढ़ती अपेक्षाएं और स्वास्थ्य संस्थानों के प्रति विश्वास बनाए रखना प्रमुख विषय होंगे।18 सितंबर को उद्घाटन सत्र में नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरमैन डॉ. अभिजात सेठ मुख्य अतिथि होंगे।0
0
Report
टोंक में DST की बड़ी कार्रवाई: 6 गिरफ्तार, स्मैक-शराब-हथियार बरामद
Tonk, Rajasthan:टोंक में पुलिस का बड़ा एक्शन टोंक में नशे और हथियारों पर DST की बड़ी कार्रवाई, नासिरदा में 6 गिरफ्तार, स्मैक-शराब, चाकू और नकदी बरामद टोंक जिले में अवैध नशे और हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी रोशन मीणा के निर्देशन में DST और स्थानीय पुलिस की कार्रवाई में नासिरदा क्षेत्र से अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक नामजद आरोपी समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई में करीब 13.30 ग्राम अवैध स्मैक, 10 लीटर हथकढ़ शराब, 51 पव्वे देशी शराब, दो धारदार चाकू, 27,700 रुपये नकद, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार रामसिंह के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक और 51 पव्वे देशी शराब, जबकि एक महिला आरोपी से 5.30 ग्राम स्मैक, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, 700 रुपये और मोबाइल बरामद हुआ। संदीप सांसी से धारदार चाकू और 27 हजार रुपये तथा अनिल सांसी से एक चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा दौलतराम सांसी और बाबूनाथ को 5-5 लीटर हथकढ़ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। संजय सांसी के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया गया है。 पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई लाइन और अवैध हथियारों से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
Advertisement
पोकरण नगरपालिका चुनाव: भाजपा- कांग्रेस के बीच पालिकाध्यक्ष पद का रोचक मुकाबला
Jaisalmer, Rajasthan:जिला-जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन- पोकरण पोकरण नगरपालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को सियासी हलचल तेज हो गई। नामांकन के अंतिम दिन भाजपा की ओर से शोभा व्यास और कांग्रेस की ओर से कल्पना रंगा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। दोनों प्रमुख दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के साथ ही पालिकाध्यक्ष पद का मुकाबला रोचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी कल्पना रंगा के नामांकन के दौरान कांग्रेस ने एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया। इस दौरान पूर्व जिला प्रमुख अब्दुल्ला फकीर, पर्यवेक्षक अंकुर चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता आईदान माली, नारायण रंगा, पार्षद छोटेश्वरी माली सहित कांग्रेस के कई नेता एवं समर्थक मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनने का दावा करते हुए पार्टी के एकजुट होने की बात कही। कांग्रेस नेताओं के अनुसार दोनों निर्दलीय पार्षद भी कांग्रेस समर्थित हैं। वहीं भाजपा की ओर से शोभा व्यास के नामांकन के बाद भाजपा खेमे में भी पालिकाध्यक्ष पद को लेकर रणनीति तेज हो गई है। गौरतलब है कि 25 वार्डों वाली पोकरण नगरपालिका में कांग्रेस के 12, भाजपा के 11 और 2 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं। किसी भी दल के पास अपने दम पर स्पष्ट बहुमत नहीं है। ऐसे में दोनों निर्दलीय पार्षदों की भूमिका अध्यक्ष पद के चुनाव में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अब पालिकाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। दोनों दल अपने-अपने पार्षदों को साधने में जुटे हैं और अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पोकरण की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। अध्यक्ष की कुर्सी किसके खाते में जाएगी, इसका फैसला चुनावी गणित और पार्षदों के समर्थन पर निर्भर करेगा। बाइट -कल्पना गोपाल रंगा, कांग्रेस प्रत्याशी, पालिकाध्यक्ष पोकरण बाइट -अब्दुला फकीर, पूर्व जिला प्रमुख, जैसलमेर0
0
Report
भाजपा के तीन प्रत्याशी दाखिल करें नामांकन, सभापति पद को लेकर सियासी हलचल तेज
Noida, Uttar Pradesh:नगर परिषद सभापति पद के लिए भाजपा के तीन प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन.... भाजपा से पार्षद भरत शर्मा ने दाखिल किया नामांकन.... पार्षद सुरेश अग्रवाल और संजय भूटानी ने भी भरा नामांकन... पार्टी की ओर से अंतिम समय में दिया जाएगा सभापति पद का सिंबल.... चुनाव प्रभारी महेश विजय और जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा तीनों प्रत्याशियों के साथ पहुंचे.... तीन नामांकन दाखिल होने के बाद भाजपा खेमे में बढ़ी सियासी हलचल बाइट- सुरेश अग्रवाल, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार संजय भूटानी, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार महेश विजय चुनाव प्रभारी भरत शर्मा, भाजपा पार्षद सभापति पद के दावेदार0
0
Report
NCPCR नोटिस के बाद Meta इंडिया के MD अरुण श्रीनिवास NCPCR कार्यालय पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ARUN SRINIVAS, MANAGING DIRECTOR AND HEAD FOR META IN INDIA REACHED NCPCR OFFICE AFTER BEING SUMMONED FOR CHILD SEXUAL EXPLOITATIVE AND ABUSE MATERIAL (CSEAM) ADS/VISUALS दिल्ली: भारत में मेटा के मैनेजिंग डायरेक्टर और हेड, अरुण श्रीनिवास NCPCR ऑफिस पहुँचे। NCPCR ने 3 जुलाई 2026 को बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार से जुड़े मटीरियल (CSEAM) वाले विज्ञापनों को लेकर मेटा को नोटिस जारी किया था। आयोग ने इस मामले में मेटा से जवाब माँगा था। मेटा ने एक हफ़्ते बाद अपना जवाब सौंपा。0
0
Report
Advertisement
खेतड़ी नगरपालिका के लिए भाजपाई गीता सैनी निर्विरोध चेयरमैन बनेंगी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर खेतड़ी में निर्विरोध बनाएगी भाजपा चेयरमैन! कांग्रेस की गीता सैनी को एनवक्त पर ज्वाइन करवाई बीजेपी अभी तक सिर्फ एक ही नामांकन दाखिल हुआ कांग्रेस से बीजेपी में आई गीता सैनी ने दाखिल किया है नामांकन गीता सैनी है खेतड़ी नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने कर दिया 'बड़ा खेला' कांग्रेस से पार्षद निर्वाचित होकर आई थी गीता सैनी0
0
Report
JANESHWAR PARK के पास कार ने युवती को टकराया, हादसे में घायल
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): महिला घायल होने की घटना हुई जब एक कार ने JANESHWAR MISHRA PARK के पास उसे टक्कर मारी. शुरुआती पुष्टि के अनुसार सुबह 6 बजे की बात है; कार चालक ने पहले कार रोकी, फिर स्कूटी रुकी, लेकिन कार नहीं रुकी. कार ने हाथ पर चढ़कर लड़की को गंभीर रूप से घायल कर दिया. लड़की चिल्लाती रही, 'मुझे बचा लो बुआ मुझे बचा लो'. लड़की ने कार रोकने की कोशिश की, पर चालक ने कार नहीं रोकी और तेजी से चढ़ा दी.0
0
Report
चोपन में बिजली कटौती से आक्रोश, विरोध प्रदर्शन जारी
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के चोपन में बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। चोपन में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान बड़ी संख्या में लोग बिजली सब स्टेशन पहुंच गए और विरोध जताया। लोगों का आरोप है कि रोस्टिंग और फाल्ट के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है। खास तौर पर शाम के वक्त होने वाली कटौती ने बच्चों की पढ़ाई से लेकर छोटे कारोबारियों तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोगों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में करीब 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जाता है, लेकिन हकीकत में निर्बाध बिजली कई घंटे भी नहीं मिल पा रही है। नाराज लोगों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। सोनभद्र के चोपन में बिजली कटौती को लेकर लोगों का आक्रोश सामने आया, जब बड़ी संख्या में लोग बिजली सब स्टेशन पहुंच गए। लोगों ने विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की। सबसे ज्यादा परेशानी शाम के पीक ऑवर्स में होती है। दोपहर के समय से शाम के बीच कई बार तीन घंटे तक रोस्टिंग होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में बिजली कटौती का असर सिर्फ घरों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे रोजगार करने वालों की रोजी-रोटी पर भी असर पड़ रहा है। सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, ठेला लगाने वाले और छोटे दुकानदार कहते हैं कि शाम के समय बिजली नहीं रहने से बाजार अंधेरे में डूब जाते हैं और ग्राहक भी दुकानों तक नहीं पहुंचते। कभी रोस्टिंग के नाम पर बिजली काटी जाती है तो कभी फाल्ट के चलते सप्लाई ठप रहती है। शहर में 21 से 22 घंटे बिजली सप्लाई के दावे के मुकाबले वास्तविक स्थिति बुरी है। चोपन सब स्टेशन का घेराव कर विरोध किया गया और अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। विभाग के अवर अभियंता ने कहा कि बिजली उत्पादन और ओवरलोड के कारण कुछ अधिक कटौती हो रही है और समस्या के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। Сонभद्र को ऊर्जा की राजधानी कहा जाता है, पर यहां के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलना गुस्से की बड़ी वजह बना हुआ है। जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय भाजपा नेता मौके पर पहुंचे ताकि समस्या का तूरंत समाधान हो।0
0
Report
Advertisement
