271002
GONDA-विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित होने वाले विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करती हुई जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैहर सिविल अस्पताल में गर्भवती को बाहर बैठाकर ब्लड चढ़ाने का वीडियो वायरल, प्रशासन पर सवाल
Maihar, Madhya Pradesh:लोकेशन - मैहर मैहर सिविल अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अस्पताल परिसर के बाहर खुले में एक गर्भवती महिला को बैठाकर ब्लड (रक्त) चढ़ाए जाने का दृश्य सामने आया है। वायरल वीडियो में प्रसूता बाहर बैठी नजर आ रही है, जबकि उसके परिजन हाथों में ब्लड बैग थामे खड़े दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो गए है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रही गर्भवती महिला की पहचान मैहर के हरनामपुर वार्ड न. 24 निवासी, ललिता बंसल (उम्र 22 वर्ष), पति राजा बंसल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि प्रसव (डिलीवरी) के लिए ललिता को करीब 8 दिन पहले मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार दोपहर जब उसे बाहर बैठाकर खून चढ़ाते देखा गया, तो मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो सिविल अस्पताल के आरएमओ डॉ. आरएन पांडेय ने पूरे घटनाक्रम पर सफाई दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए ऑपरेशन थिएटर में लिया गया था और उसका सीजर (ऑपरेशन) प्लान किया गया था। डॉ. आरएन पांडेय, आरएमओ (सिविल अस्पताल, मैहर ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि महिला के शरीर में रक्त (हीमोग्लोबिन) की अत्यधिक कमी है और उसका ब्लड प्रेशर (BP) भी काफी बढ़ा हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तत्काल ब्लड चढ़ाना शुरू किया गया और बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया। एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही प्रसूता और उसके परिजन स्वयं ब्लड बैग हाथ में लेकर वार्ड से बाहर आ गए थे, यह वीडियो उसी दौरान का है।0
0
Report
आगरा के STF-गुजरात संयुक्त कार्रवाई में सोना लूट गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग गुजरात में सोना लूट और डकैती करने वाले गिरोह का सदस्य आगरा से गिरफ्तार गुजरात के अहमदाबाद जिले में हुई सोना लूट की वारदात में 6 साल से फरार था आरोपी STF आगरा और गुजरात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सुंदर सिंह गिरफ्तार आरोपी सुंदर सिंह थाना किरावली क्षेत्र के गांव सहारा का निवासी गुजरात के बगोदरा थाना क्षेत्र में 2021 में हुई सोना लूट की वारदात में था वांछित बस में पार्सल और सोना ले जा रहे लोगों को निशाना बनाकर की गई थी लूट आयकर विभाग का अधिकारी बनकर बस को रुकवाने का आरोप वारदात में कार पर नीली बत्ती लगाकर फर्जी आईडी कार्ड का किया गया था इस्तेमाल STF आगरा की टीम ने गुजरात पुलिस को गिरफ्तारी में सहयोग किया0
0
Report
एटा में तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीनों को मारी टक्कर, दो की मौत एक घायल
Etah, Uttar Pradesh:एटा में तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर, हादसे में युवक-युवती की हुई दर्दनाक मौत, एक युवक हुआ घायल, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, ड्राइवर और प्राइवेट बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर भेजा थाने, राजीव और रोहित अपनी ममेरी बहन कंचन को परीक्षा दिलाकर घर लौट रहे थे, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के नगला मदिया के पास की पूरी घटना।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में अवैध बालू खनन पर छापेमारी, कोडरी घाट से ट्रॉली सीज
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में अवैध बालू खनन पर प्रशासन की छापेमारी, कोडरी घाट से बालू लदी ट्रॉली सीज बलरामपुर जनपद में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने छापेमारी कर कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) संदीप केला ने खनन विभाग की टीम के साथ कोडरी घाट पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से बालू खनन करते हुए एक ट्रॉली पकड़ी गई। प्रशासन ने ट्रॉली को सीज कर दिया। ट्रॉली अभिषेक के नाम बताई गई है। मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी अवैध खनन की शिकायत या मामला सामने आएगा, वहां छापेमारी कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
जालौन: पोक्सो केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, किशोरी से छेड़खानी के आरोप
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और छेड़खानी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मध्य प्रदेश के दतिया निवासी आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल, जालौन की कैलिया थाना पुलिस ने की फरार आरोपी की गिरफ्तारी।0
0
Report
नौकरानी और प्रेमी ने 9 महीनों में गहने चोरी कर, FD तक बनवाए
Indore, Madhya Pradesh:अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामानगर मेन का मामला पिछले 9 महीने से धीरे-धीरे चुरा रही थी सोने-हीरे के जेवर नौकरानी पिंकी अपने प्रेमी युवराज को देती थी चोरी के गहने प्रेमी इलेक्ट्रिशियन का काम करता है, गहने बेचकर और गिरवी रखकर जुटाई रकम चोरी की रकम से दोनों ने की जमकर मौज-मस्ती कपड़े, मोबाइल और अन्य शौक पूरे करने में उड़ाए पैसे चोरी की रकम से बैंक में कराई फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) शादी समारोह के लिए अलमारी से जेवर निकालने पर हुआ चोरी का खुलासा नौकरानी के मोबाइल चैट और लाखों के लेनदेन से पुलिस को मिला सुराग पुलिस की पूछताछ में नौकरानी ने कबूली चोरी की वारदात अन्नपूर्णा पुलिस दोनों आरोपियों से कर रही पूछताछ, गहनों की बरामदगी के प्रयास जारी0
0
Report
Advertisement
AIIMS में Rotary Center of Excellence बना, एसिड अटैक व बर्न्स पीड़ितों को बेहतर इलाज
New Delhi, Delhi:AIIMS दिल्ली में बर्न्स और प्लास्टिक सर्जरी के क्षेत्र में एक बड़ी पहल शुरू करने जा रहा है। AIIMS दिल्ली के प्लास्टिक, रिकंस्ट्रक्टिव एंड बर्न्स सर्जरी विभाग और Rotary International District 3011 मिलकर ‘Rotary Center of Excellence in Burns and Reconstructive Surgery’ विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य आग से झुलसे, एसिड अटैक पीड़ितों और गंभीर चोटों से प्रभावित मरीजों को बेहतर इलाज और पुनर्वास की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस सहयोग के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की विशेष सर्जरी में मदद की जाएगी, साथ ही ऑपरेशन के बाद देखभाल, काउंसलिंग, फिजिकल और सोशल रीहैबिलिटेशन जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की ट्रेनिंग, आधुनिक चिकित्सा तकनीकों का ज्ञान और शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिसमें 워्कशॉप और प्रशिक्षण कार्यक्रम शामिल होंगे। इस साझेदारी में AIIMS के क्लिनिकल और मेडिकल एक्सपर्टीज के साथ Rotary के सामाजिक नेटवर्क और संसाधन जुटाने की क्षमता का उपयोग होगा; Rotary अपने क्लबों, सदस्यों और दानदाताओं के जरिए आर्थिक संसाधन जुटाने की योजना रखता है जबकि AIIMS से वित्तीय योगदान मांगना नहीं होगा। इस कार्यक्रम में AIIMS के Plastic, Reconstructive and Burns Surgery विभाग के प्रमुख डॉ. मनिष सिंघल और Rotary International की पूर्व अध्यक्ष Jennifer Jones आदि प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सेंटर का लक्ष्य मरीजों को बेहतर इलाज देना ही नहीं, बल्कि गंभीर रूप से झुलसे और एसिड अटैक पीड़ित लोगों को दोबारा सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करना है।0
0
Report
इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस ने शराब सप्लाई के एक आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के चंदन नगर थाना पुलिस की कार्रवाई गुजरात में शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार。 पूर्व में तीन आरोपियों को 121 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया था。 आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 के तहत दर्ज हुआ था केस。 पूछताछ में कंचनबाग की दुकान से शराब सप्लाई होने का हुआ खुलासा。 शराब सप्लाई करने वाला बंटी उर्फ सिद्धार्थ यादव पुलिस की गिरफ्त में。 आरोपी बाणगंगा थाना क्षेत्र का रहने वाला, पूर्व में दर्ज हैं तीन आपराधिक रिकॉर्ड。 पुलिस अब आरोपी से शराब सप्लाई नेटवर्क को लेकर कर रही पूछताछ।0
0
Report
मंडला के जंगलों में चार हाथी, वन विभाग अलर्ट और ग्रामीण सतर्कता
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में चार हाथियों का दल छत्तीसगढ़ की सीमा पार कर मंडला जिले के कान्हा टाइगर रिजर्व के फेन अभ्यारण्य पहुंचा था। इसके बाद हाथियों ने मवई, मोतीनाला और गढ़ी के जंगलों में विचरण किया। वन विभाग की टीमें लगातार हाथियों की लोकेशन ट्रैक कर रही हैं, आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को सावधान किया जा रहा है। 27 नवंबर को मुख्य वन संरक्षक एम.आर. बघेल, कान्हा टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक रवीन्द्र मणि त्रिपाठी और पूर्व सामान्य वनमंडलाधिकारी प्रीता एस.एम. ने बिछिया और सिझोरा में समीक्षा बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 28 नवंबर को हाथियों के दल की लोकेशन कान्हा टाइगर रिजर्व के गढ़ी बफर परिक्षेत्र में मिली है। वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद रहकर हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। राजस्व, पुलिस, विद्युत और कृषि विभाग के साथ समन्वय बनाकर संभावित खतरे से निपटने की तैयारी की जा रही है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों के करीब न जाएं, उन्हें छेड़ने या उत्तेजित करने की कोशिश न करें। हाथियों की मौजूदगी की सूचना तत्काल वन विभाग को दें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं। फिलहाल मंडला के जंगलों में चार हाथियों का दल वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। निगरानी और सतर्कता के बीच इंसान और हाथी, दोनों सुरक्षित रहें और यह वन्य मेहमान बिना किसी नुकसान के अपने प्राकृतिक रास्ते पर आगे बढ़ सकें।0
0
Report
Advertisement
सलमान खान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, आयोग की कार्रवाई रोक दी गई
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है। जस्टिस डॉ. नूपुर भाटी की एकलपीठ ने राजश्री पान मसाला के विज्ञापन से जुड़े विवाद में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, जोधपुर (द्वितीय) में चल रही समस्त कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।चौपासनी, जोधपुर निवासी गजेंद्र कुमार ने जिला उपभोक्ता आयोग में राजश्री पान मसाला और इसके ब्रांड एंबेसडर सलमान खान के खिलाफ परिवाद पेश किया था। इस प्रकरण में आयोग ने 16 सितंबर 2026 को आदेश जारी कर सलमान खान का नाम पक्षकारों की सूची से हटाने और परिवाद के क्षेत्राधिकार पर उठाई गई प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया था। आयोग का मानना था कि इन कानूनी बिंदुओं पर फैसला अंतिम सुनवाई के दौरान किया जाएगा। उपभोक्ता आयोग के इस निर्णय को चुनौती देते हुए सलमान खान ने अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी धारक एवं माता सलमा खान के जरिए हाईकोर्ट में रिट याचिका दायर की। सुनवाई में वरिष्ठ अधिवक्ता विकास बालिया ने याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखा। उन्होंने तर्क दिया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की धारा 2(7) के तहत परिवादी ''उपभोक्ता'' की श्रेणी में ही नहीं आता है। इसके अतिरिक्त, भ्रामक विज्ञापनों के आरोपों की सुनवाई का वैधानिक अधिकार उपभोक्ता आयोग के पास नहीं है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल ब्रांड एंबेमडर होने के नाते अभिनेता पर व्यक्तिगत जानकारी या लापरवाही का कोई आधार नहीं बनता, इसलिए इस कानूनी प्रश्न का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही किया जाना आवश्यक था। सुनवाई के दौरान जयपुर पीठ द्वारा पूर्व में दिए गए ऐसे ही अंतरिम आदेशों का भी संदर्भ दिया गया। इन दलीलों पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने प्रतिवादी गजेंद्र कुमार को नोटिस जारी किया है और आगामी तारीख तक उपभोक्ता आयोग की कार्यवाही को स्थगित रखने के आदेश दिए हैं।0
0
Report
झारखण्ड के साहिबगंज में मुख्यमंत्री ने दिये कई सौगात; नए पुलिस भवनों का उद्घाटन
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस समारोह के समापन पर साहिबगंज जिला पुलिस को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कई सौगात दिया हैँ. जिससे साहिबगंज पुलिस प्रशासन को जिले कि विधि व्यवस्था में काफ़ी सोहलियत होंगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज रांची से साहिबगंज जिले के एस टी / एस सी थाना भवन, महिला थाना भवन, सदर सर्कल इंस्पेक्टर भवन और पुलिस क्वार्टर का ऑनलाइन उदघाटन किया. जिसके बाद साहिबगंज के सभी नए भवन में पूजा पाठ कर नए भवन में थाना का कार्य संचालन शुरू हुआ. इस मौके पर महिला थाना प्रभारी गायत्री कुमारी, नगर इंस्पेक्टर अमित कुमार, मेजर सर्जेन्ट संदीप दुबे ने अपना कार्यालय में कार्यभार संभाला. इस उद्घाटन अवसर पर साहिबगंज एस पी अमित कुमार सिंह ने कहा कि आज साहिबगंज जिला को सरकार से कई सौगात मिला हैँ। जिससे संसाधन में इजाफा हुआ हैँ. अब सभी नए भावनो में आज से काम काज शरू हो गया. जो मुख्य सडक पर सभी के पहुंच में हैँ.अब लोग सम्बंधित थानो के मामले नए भवन में लेकर आये.0
0
Report
खंडोली डैम के पास दो साइबर अपराधी गिरफ्तार; सोनू और सौरभ मंडल जेल
Giridih, Jharkhand:एभीबी : साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गिरिडीह पुलिस ने खंडोली डैम के पास से दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र निवासी सोनू मंडल और सौरभ मंडल के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी एपीके फाइल भेजकर लोगों को साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। आरोप है कि इनके द्वारा कई जिलों में साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। ठगी की रकम भी काफी अधिक बताई जा रही है। दोनों आरोपियों की तलाश कई जिलों की पुलिस कर रही थी। एसपी डॉ. बिमल कुमार को साइबर अपराधियों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके आधार पर साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को खंडोली डैम के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड की जांच कर इनके नेटवर्क तथा ठगी की अन्य वारदातों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खजराना गणेश मंदिर में गर्भगृह प्रवेश पर रोक, सुरक्षा चूक पर 51 हजार जुर्माना
Indore, Madhya Pradesh:पापा विधायक तो नियम क्यो माने बेटा,महाकाल मंदिर के बाद इंदौर के खजराना में रील बाजी,प्रशासन सख्त लगाया जुर्माना खजराना गणेश मंदिर में लापरवाही पर कार्रवाई... रुद्राक्ष शुक्ला का गर्भगृह में प्रवेश वाला वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई, सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार का जुर्माना... इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला के गर्भगृह में प्रवेश का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने कार्रवाई की है... सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही सामने आने पर सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है... ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है... वहीं मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं... पुजारियों, मंदिर प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को भी नोटिस जारी किया गया है... दरअसल, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में रुद्राक्ष शुक्ला के प्रवेश और पूजन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था... आम श्रद्धालुओं के लिए प्रतिबंधित गर्भगृह में प्रवेश को लेकर सवाल उठने के बाद प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की... जांच में सीसीटीवी कैमरे बंद होने और लाइव मॉनिटरिंग नहीं किए जाने जैसी खामियां सामने आईं... जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है... सुरक्षा एजेंसी पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया, जबकि ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त कर दिया गया है... मुख्य सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश का सात दिन का वेतन काटने के साथ पुजारियों, मंदिर प्रबंधक और सहायक प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है... अब गर्भगृह के प्रवेश मार्ग पर पांच सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे... हालांकि आम श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह में प्रवेश अब भी प्रतिबंधित रहेगा...0
0
Report
गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण; चाय पर चर्चा कर लोगों को किया जागरूक एसएसआर-2027 के विशेष अभियान में बीएलओ के कार्यों की समीक्षा, पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील; ईसीआई नेट ऐप डाउनलोड कर नाम जांचने के दिए निर्देश गाजियाबाद। जनपद में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत मतदाता सूची को दुरुस्त करने और अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में 28 और 29 नवंबर को संचालित विशेष अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने शनिवार को विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने के निर्देश दिए।0
0
Report
अवैध रूप से निजी जमीन पर बनाए जा रहे धार्मिक स्थल को प्रशासन ने कराया ध्वस्त
Bareilly, Uttar Pradesh:भोजीपुरा।एक गांव में रातों रात बगैर परमीशन के धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों व अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के नेताओं की शिकायत पर पुलिस प्रशासन ने जांच के निर्माण का ध्वस्तीकरण करा दिया। जानकारी के अनुसार भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर में हिंदू मुस्लिम मिश्रित आबादी है।इस गांव के समुदाय विशेष के लोगों द्वारा निजी जमीन पर रातों रात धार्मिक स्थल का निर्माण कराया जा रहा था।तभी गांव के हिंदू समुदाय के लोग अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ भोजीपुरा थाने पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तहरीर देते हुए बताया कि गांव के समुदाय विशेष के लोगों द्वारा धार्मिक स्थल का बगैर परमीशन के रातों रात निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वर्ष 2016 में भी धार्मिक स्थल के निर्माण की कोशिश की गई थी।उस समय पुलिस प्रशासन निर्माण को रुकवाकर ध्वस्त कराकर बगैर परमीशन के निर्माण न करने की बात तय हुई थी। फैसला नामा पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किए थे।इधर ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस अलर्ट हो गई और प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार भोजीपुरा प्रभात कुमार मिश्र व राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम को लेकर पहुंच गए।सीओ हाइवे देवेश सिंह व भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। जांच में पाया गया कि निजी जमीन में बगैर परमीशन के निर्माण कार्य कराया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने जिन लोगों निर्माण कराया उन्हीं लोगों निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया।सीओ हाइवे देवेश सिंह ने बताया कि धार्मिक स्थल का निर्माण बगैर परमीशन के निजी जमीन पर कराया जा रहा था। निर्माण को ध्वस्त करा दिया गया है। गांव में शान्ति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
Advertisement
