271002
Gonda - सड़क सुरक्षा माह का जिलाधिकारी ने किया समापन
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा, गुरुनानक चौराहे से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन कार्यक्रम के अवसर पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर एवं अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों को हेलमेट व प्रमाण पत्र देकर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित कर अधिकारियों एवं अन्य लोगों को शपथ दिलाई गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वरनार नदी पुल निर्माण में घटिया मटेरियल के आरोप से सियासी हल्ला तेज
Jamui, Bihar:जमुई : सोनो-चुरहेट मुख्य मार्ग पर वरनार नदी पर करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल के आरोपों ने राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में भी हलचल पैदा कर दी है। ग्रामीणों के विरोध और गंभीर शिकायतों के बाद स्थानीय सांसद अरुण भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया है। दरअसल, यह वही स्थान है जहां पूर्व में बना पुल और कॉजवे बाढ़ में ध्वस्त हो गया था। उस समय स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करना पड़ा था। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत बेली ब्रिज बना और फिर स्थायी उच्च स्तरीय पुल निर्माण की स्वीकृति दी गई थी। ऐसे में अब इसी महत्वाकांक्षी परियोजना में घटिया निर्माण के आरोप सामने आने से लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यदि आरोप सही साबित होते हैं तो यह केवल सरकारी धन की बर्बादी ही नहीं, बल्कि हजारों लोगों की सुरक्षा से भी जुड़ा गंभीर मामला होगा। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद अरुण भारती ने स्पष्ट कहा कि यदि निर्माण कार्य में सब-स्टैंडर्ड मटेरियल का उपयोग किया जा रहा है तो यह किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कराई जाएगी और निर्माण सामग्री के नमूनों को लैब में भेजकर गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी। जांच में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाल के वर्षों में बिहार में कई पुलों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। कई मामलों में जांच एजेंसियों द्वारा कार्रवाई भी की गई है। ऐसे माहौल में वरनार नदी पुल निर्माण पर उठे सवालों ने लोगों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो भविष्य में बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। सांसद अरुण भारती के सख्त रुख के बाद अब लोगों की निगाहें प्रशासन और निर्माण एजेंसी की कार्रवाई पर टिकी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि शुरुआती स्तर पर ही गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक सुधार नहीं किए गए, तो करोड़ों रुपये की यह परियोजना भी विवादों में घिर सकती है。0
0
Report
धनबाद CHC में एक्सपायर्ड दवाओं का बड़ा खुलासा; पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद जिले के तोपचांची साहूबहियार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का DMFT टीम ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान CHC में भारी गड़बड़ी और कर्मियों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कई दवाएं एक्सपायर मिलीं। DMFT टीम इसे गंभीरता से लेते हुए जवाबदेह स्टोर इंचार्ज, डेंटल MO, फार्मेसी इंचार्ज, GNM को जिम्मेदार बताया गया। डीडीसी ने कर्मियों की लापरवाही के कारण CHC प्रभारी को शोकॉज जारी करने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद प्रभारी डॉ. श्वेता गुंजन ने डेंटल MO डॉ. राज शेखर भट्टाचार्य, स्टोर इंचार्ज शेखर सुमन, GNM सोनामुनी अड्डी तथा फार्मेसी इंचार्ज मो. तनवीर आलم को शोकॉज जारी किया है। शोकॉज पत्र में कहा गया है कि एक्सपायरी दवा पाए जाने के संबंध में सभी संबंधित कर्मियों को अपना स्पष्ट जवाब देना सुनिश्चित करना होगा। मामला असैनिक शल्य चिकित्सा के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी धनबाद एवं उप विकास आयुक्त धनबाद को भी भेजा गया है। विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने कहा कि CHC तोपचांची में स्वास्थ्य कर्मी लापरवाह हैं और कई कर्मी 20 साल से एक ही जगह ड्यूटी कर रहे हैं। डीसी से मिलने की बात कही गई। CHC प्रभारी ने कहा कि DMFT टीम ने निरीक्षण किया और दवाइयां एक्सपायर पाई गईं। चार लोगों को शोकॉज किया गया।0
0
Report
सरायकेला में हाईटें्शन तार से टकराने पर लॉजिस्टिक कंटेनर में आग, चालक घायल
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित पम्मी कांटा के समीप शनिवार आज सुबह करीब साढ़े छह बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। धर्मकांटा पर वजन कराने जा रहा एक बड़ा लॉजिस्टिक कंटेनर हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गया, जिससे उसमें अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कंटेनर धर्मकांटा की ओर बढ़ रहा था। इसी दौरान वाहन का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। संपर्क होते ही तेज चिंगारी निकली और कंटेनर आग की लपटों में घिर गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया。 घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। समाचार लिखे जाने तक अग्निशमन विभाग एवं पुलिस को सूचना दे दी गई थी और राहत-बचाव कार्य की तैयारी की जा रही थी।इधर चालक को अस्पताल भेजा जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गंगा नदी में खतरनाक साइकिल स्टंट वीडियो वायरल, युवक ने जान जोखिम में डाली
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में एक युवक ने अपनी जान जोखिम में डाल दी। युवक गंगा नदी के बीच साइकिल के साथ खतरनाक स्टंट करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट का बताया जा रहा है। घटना कड़ा धाम थाना क्षेत्र के कुबरी घाट की है, जहां एक युवक गंगा नदी के बीच साइकिल लेकर पहुंच गया और खतरनाक अंदाज में रील बनवाने लगा। वायरल वीडियो में युवक नदी के बीच स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत में युवक ने अपनी जान की परवाह तक नहीं की और सुरक्षा नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा दीं। मौके पर मौजूद एक श्रद्धालु ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोग युवक की इस लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी प्रकार की आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
ललितपुर के किसान पर रात अज्ञात बदमाश ने तमंचे से गोली चलाई, हालत गंभीर
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में घर के बाहर सो रहे एक किसान पर देर रात किसी अज्ञात हमलावर द्वारा तमंचे से फायर छोंक दिया , जिसके चलते किसान के सिर में गोली के छर्रे लग गये । किसान के सिर पर गोली के छर्रे लग जाने की वजह से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन बाहर आये और घायल किसान को आनन फानन में जिला मेडिकल कॉलेज लाकर उसे इलाज के लिये भर्ती कराया । जहां डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है , वहीं फायरिंग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है । घटना नाराहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटना ग्राम की है ।0
0
Report
एटीएस ने कासगंज के शहवाज के पाकिस्तानी लिंक की पूछताछ शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:18 मई को एटीएस के हाथों गिरफ्तार हुआ कासगंज निवासी शहवाज सिटीकी जैश-ए-मोहम्मद के सक्रिय पाकिस्तानी सदस्य मोहम्मद उमर से इंस्टाग्राम व वॉट्सऐप के जरिए जुड़ा था उनकी सोशल मीडिया चैट में भारत में इस्लामी शासन लागू करने, जिहाद और राज्य व्यवस्था के खिलाफ गतिविधियों से जुड़े विचार साझा किए गए थे एटीएस ने शहबाज को पांच दिन की कस्टडी रिमांड में लिया एटीएस ने अदालत को बताया कि आरोपित के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं इनमें मौजूद डेटा अभी खंगाला जाना बाकी है एजेंसी का दावा है कि डिजिटल साक्ष्यों से यह भी पता लगाने की जरूरत है कि आरोपित किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या वह किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा है एटीएस के मुताबिक शहबाज और उमर की चैट में जिहाद और देश की व्यवस्था को बदलने संबंधी विचार, भारत में इस्लामी शासन स्थापित करने की चर्चा हुई है शहबाज उमर के साथ हुई चैट को डिलीट कर देता था 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी दोनों के बीच चैट हुई थी जिस पर उमर ने शहबाज से कहा था कि आज तुम्हारे देश में ब्लैक डे होगा और हमारे यहां खुशियां मनाई जा रही हैं एटीएस रिमांड के दौरान शहबाज के मोबाइल फोन से मिले डेटा व जानकारियों के आधार पर पूछताछ करेगी0
0
Report
Advertisement
सिरमौर में 89 पंचायतों के लिए मतदान का अंतिम दिन, सुबह से उत्साह
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन : नाहन( सिरमौर) हिमाचल में अंतिम चरण में पंचायत चुनाव के लिए मतदान प्रक्रिया जारी, सिरमौर में आज अंतिम चरण में हो रहा 89 पंचायतों में मतदान, सुबह ठीक 7:00 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया, 515 बूथों पर चल रही मतदान प्रक्रिया, सुबह से ही मतदान को लेकर लोगों में उत्साह, दोपहर 3:00 बजे तक चलेंगे प्रक्रिया, देर शाम आएंगे चुनावी नतीजे। एंकर: पंचायती राज चुनाव के अंतिम चरण में सिरमौर जिला की 89 पंचायत में आज मतदान होने जा रहा है मतदान प्रक्रिया सुबह ठीक 7:00 शुरू हुई जो 3 बजे तक चलेगी मतदान प्रक्रिया को लेकर सुबह से ही लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग मतदान करने पहुंच रहे हैं मतदान को लेकर बुजुर्ग और युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है जहां युवा मतदाता मतदान को लेकर उत्साहित नजर आए वही बुजुर्ग मतदाता भी वोट डालने पहुंचे और सभी लोगों से वोट डालने की अपील की। बाईट: बजुर्ग मतदाता बाईट: भव्या: युवा मतदाता0
0
Report
पानी की किल्लत से किसान बेहाल, गांव-गांव में सूखा कहर
Shirdi, Maharashtra:Ahilyanagar जिल्ह्यात अनेक भागात पाण्याच दुर्भिक्ष्य निर्माण झाले आहे.. शेतीसाठी तर सोडा पिण्याच्या पाण्याचाही तुटवडा निर्माण झाला आहे.. विहीरींनी तळ गाठले असून जनावरांच्या चारा पाण्याचा प्रश्न शेतकऱ्यांना भेडसावत आहे.. कालव्याच्या शेवटच्या गावांना शाश्वत पाणी मिळत नसल्याने दुष्काळी परीस्थीती निर्माण झाली आहे.राहाता तालुक्यातील रामपुरवाडी, वाकडी, जळगाव आणि एकरुखे.ही गावं आज अक्षरशः तहानलेली आहेत. विहिरींनी तळ गाठलाय, बोअरवेल कोरडेठाक झालेत… पाण्याचा एक थेंब मिळवण्यासाठी ग्रामस्थांची धडपड सुरू आहे… गोदावरी आणि निळवंडे कालव्यांच्या टेलला असलेल्या या गावांपर्यंत पाणी पोहोचतच नसल्याने परिस्थिती दिवसेंदिवस गंभीर बनत चालली आहे. चारापिकं पाण्याअभावी डोळ्यांसमोर करपत आहेत… आणि आता खरिप हंगाम तोंडावर असताना शेतकरी अक्षरशः हवालदिल झालाय.पाण्याविना शेती कशी करायची, हा मोठा प्रश्न त्यांच्या समोर उभा ठाकलाय.गावोगावी पिण्याच्या पाण्याची तीव्र टंचाई निर्माण झाल्याने नागरिकांचं जगणं कठीण झालंय.प्रशासनाने तात्काळ उपाययोजना करावी, अशी मागणी शेतकरी करत आहेत..0
0
Report
हरदा के ग्रामीण क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, गौवंश पर हमला
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा के ग्रामीण क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, गौवंश पर हमला; ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग, हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेड़ा में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। आवारा कुत्तों के झुंड ने एक गौवंश पर हमला कर उसे घायल कर दिया, जिससे ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि वेयरहाउस क्षेत्र और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। ये कुत्ते न केवल पशुओं पर हमला कर रहे हैं, बल्कि सड़क से गुजरने वाले बाइक सवारों और राहगीरों के लिए भी परेशानी का कारण बन रहे हैं। कई बार कुत्ते वाहनों के पीछे दौड़ पड़ते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर को मौके पर बुलाया, जिसके बाद घायल गौवंश का उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से आवारा कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान करने तथा लोगों और पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
रांची में भारी बारिश और ठंडी हवा, 31 मई तक मौसम यही रहने का अनुमान
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दो तरफ से बन रहे निम्न दबाव के क्षेत्रों के प्रभाव के कारण सुबह से ही रांची और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है। इसके साथ तेज हवाएं भी चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे, जिससे दिन में भी रात जैसा नजारा देखने को मिला। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया है। बारिश के चलते नौतपा की भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि, बारिश के साथ कई इलाकों में बिजली कड़कने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।0
0
Report
झारखंड स्वास्थ्य मंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करने की घोषणा की
Noida, Uttar Pradesh:झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने किया घोषणा युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी होंगे सम्मानित, स्वास्थ्य विभाग के बनेंगे ब्रांड एंबेसडर। क्रिकेट जगत में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी, अद्भुत प्रतिभा और कम उम्र में ही पूरे देश को प्रभावित करने वाले युवा क्रिकेट सितारे वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा। डॉ. इरफान अंसारी ने कहा, "वैभव, भले ही तुम्हारी टीम मैच हार गई हो, लेकिन तुम करोड़ों भारतीयों का दिल जीत चुके हो। मैं स्वयं क्रिकेट का खिलाड़ी रहा हूं, लेकिन इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामकता से सामना करते हुए लगातार धुनाई करना, यह असाधारण प्रतिभा का प्रमाण है। तुमने केवल अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे हिंदुस्तान का नाम रोशन किया है। इसके लिए तुम्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही मैं तुम्हें झारखंड में सम्मानित करूंगा।" उन्होंने कहा कि मात्र 15 वर्ष की आयु में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहा है। वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा, मेहनत, अनुशासन और संघर्ष की जीवंत मिसाल हैं। उनकी विस्फोटक बल्लेबाज़ी ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और करोड़ों युवाओं को प्रेरित किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा और सकारात्मक सोच ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से काफी प्रभावित किया है। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश पहुंचाने का कार्य करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वैभव आने वाले समय में भारत का नाम विश्व क्रिकेट में नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और देश को उन पर लंबे समय तक गर्व रहेगा।0
0
Report
पाटन में पुराने विवाद के चलते युवक को गोली, पुलिस जांच में
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के पाटन के खमदेही गांव में एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है. बताया गया है कि पुराने विवाद पर आरोपी रामनारायण पटेल ने युवक को गोली मारी. उसे पाटन अस्पताल लाया गया जहां से उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया. आरोपी रामनारायण पटेल और धर्मेंद्र रैकवार के बीच पहले से विवाद था; धर्मेंद्र ने रामनारायण के कर्मचारियों के साथ मारपीट की थी. इसी को लेकर दोनों के बीच तनाव बना रहा. शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे रामनारायण ने धर्मेंद्र रैकवार को गोली मारी. फिलहाल पाटन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
Advertisement
नाबालिग के साथ थाने में दुर्व्यवहार पर राजनीतिक बवाल, कार्रवाई तेज
Rajnandgaon, Chhattisgarh:डिजिटल के लिए राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र में पुलिस के व्यवहार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों को रातभर थाने में बैठाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया। मामले को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गर्मा गया है और पुलिस प्रशासन पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम इरा की एक नाबालिग बच्ची स्वास्थ्य खराब होने पर सोमनी स्वास्थ्य केंद्र पहुंची थी। जहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने बच्ची को दो माह की गर्भवती बताते हुए इसकी सूचना सोमनी थाना पुलिस को दी। इसके बाद नाबालिक अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची, जहां थाना प्रभारी ने अगले दिन आने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया।परिजनों का आरोप है कि देर रात थाना प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ बच्ची के घर पहुंचे और नाबालाल सहित परिवार के लोगों को थाने ले आए। आरोप है कि थाने में पूरी रात बच्ची और उसके परिजन को बैठाकर रखा गया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।मामले ने।इस दौरान बच्ची और उसके परिवार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो चुके थे ।मामले में राजनीतिक रंग भी ले लिया है। राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए सोमनी थाना प्रभारी और महिला स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस ने इसे पुलिस की अमानवीय कार्यशैली बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है。 राजनदगांव की एस पी अंकिता शर्मा ने किया त्वरित एक्शन लेते हुय सोमनी थाना प्रभारी अरुण नामदेव को लापरवाही और गलत व्यवहार आचरण की वजह से लाइन अटैच कर दिया।उन्होंने पूरी जांच के बाद आवश्यक कार्यवाही की बात कही राजनदगांव जिले के सोमनी उप स्वास्थ्य केंद्र में भी मौजूद मेडिकल आफिसर मोन्या साहू कर खिलाफ CMHO ने कार्यवाही करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया। मामले में राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि नाबालिग बच्ची और उसके परिजनों के साथ थाने में रात भर अमानवीय व्यवहार पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े करते है।ऐसे मामले मै पुलिस द्वारा पूछताछ नावालिग के परिजनों के सामने सुरक्षित स्थान पर होनी चाहिए।पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाहियों को खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए।0
0
Report
झारखंड राज्यसभा सीट पर कांग्रेस-झामुमो बनाम बीजेपी की खींचतान तेज
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सीएम हेमंत सोरन से मिल कर राज्यसभा की एक सीट का मांग किया है। इंडिया गठबंधन में दूसरे सीट पर कांग्रेस ने सीएम से मिल कर दावेदारी पेश किया है। मुख्यमंत्री ने अन्य गठबन्धन के घटक दलों से बातचीत की बात कही है साथ ही अंदर खाने जानकारी मिल रही है। सीएम ने कांग्रेस से दो तीन दिनों का वक्त मांगा है। वहीं गठबंधन के अंदर बने हालात ने विरोधियों को हमलावर होने का मौका दे दिया है। राज्यसभा चुनाव में सीटों की मांग को लेकर कांग्रेस ने सीएम के साथ बैठक कर एक सीट पर दावेदारी पेश किया है। झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने बताया, बहुत ही महत्वपूर्ण मामला है कि राज्यसभा में गठबंधन का कौन उम्मीदवार होगा और किस किस दल का होगा, सीएम के साथ बैठक हुई है। पहले चरण की बैठक में अंतिम निर्णय तक पहुंचना कठिन होता है। आगे एक दो चरण की बैठक में अंतिम निर्णय पर पहुंचेंगे हम लोग। कांग्रेस ने भी अपनी दावेदारी रखी है। झामुमो के कार्यकर्ता की भावना से भी कांग्रेस को अवगत कराया गया है। आगे जल्दी दूसरे चरण की बैठक होगी उसमें तस्वीर साफ हो जाएगा। झारखंड में राज्यसभा की दो सीट के लिए सत्ताधारी दल के बीच दावों का दौर जारी है। कांग्रेस ने सीएम से मिल कर एक सीट की मांग किया तो प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश सचिव अमित कुमार ने कहा, विगत राज्यसभा के कई ऐसे चुनाव हुआ है जिसमें कांग्रेस गिड़गिड़ाती रही है और कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं दिया है। ऐसा लगता है, इस राज्यसभा चुनाव में भी झामुमो कांग्रेस को धोखा देने का ही काम करेगी, इस चुनाव में भी राज्यसभा का सीट नहीं मिलेगा, कांग्रेस इसी तरह गिड़गिड़ाती रहेगी हेमंत सोरेन और झामुमो के पास। झामुमो दोनों सीट पर चुनाव लड़ेगा और कांग्रेस को सीट नहीं मिलेगा0
0
Report
झारखंड में तेज आंधी-पानी के साथ ऑरेंज अलर्ट: राजधानी रांची में जलजमाव
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में मौसम में बदलाव सुबह से ही देखने को मिल रहा है ये बदलाव कल भी जारी रहेगा। राजधानी रांची में सुबह जोरदार बारिश के कारण कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज 13 जिलों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी पानी और बज्रपात की संभावना जताई है इसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है0
0
Report
Advertisement
