271002
Gonda: जिलाधिकारी और CDO ने EVM, वीवीपैट और वेयरहाउस का निरीक्षण किया
Gonda, Uttar Pradesh:आज जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने राजनीतिक पार्टियों के साथ मिलकर EVM, वीवीपैट और वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी सुरक्षा व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी दर्शन के बाद लौट रहे युवक पर बदमाशों ने गोली चलाई, मौत
Faridabad, Haryana:फर्रukhाबाद में नेशनल हाईवे पर उस समय सनसनी फैल गई जब देर रात वाराणसी से दर्शन कर परिवार के साथ लौट रहे एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। युवक अपनी पत्नी और बच्चे के साथ हाईवे किनारे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक और चिप्स लेने के लिए रुका था। तभी कार सवार बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दो गोलियां लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है फर्रुखाबाद के कादरीगेट थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 9 बजे हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी। फरीदाबाद के दयालपुर निवासी 32 वर्षीय अरुण हुड्डा अपनी पत्नी राखी और बच्चे के साथ कार से वाराणसी दर्शन के लिए गए थे। रविवार को परिवार के साथ वापस लौटते समय वह पांचाल घाट के पास एक किराना दुकान पर रुके। जब म्रतक अरुण ने दुकान से कोल्ड ड्रिंक, चिप्स और पानी की बोतल खरीदी। वह कोल्ड ड्रिंक खोलकर उसमें नमक डाल रहे थे और अपनी पत्नी को देने ही वाले थे कि तभी एक सफेद रंग की कार वहाँ आकर रुकी। कार से उतरे बदमाशों ने अचानक अरुण पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अरुण को दो गोलियां लगीं और वह मौके पर ही गिर पड़े। पत्नी और बच्चे के सामने हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस बल व अधिकारी मौके पर पहुचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को लोहिया अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर शव को मोर्चरी में रखवा दिया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और डीवीआर को कब्जे में लेकर अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं। वहीं इस घटना पर पुलिस अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि 112 पर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि मृतक वाराणसी से अपने घर फरीदाबाद लौट रहा था। दुकान पर सामान खरीदने के दौरान दो युवकों ने उस पर फायरिंग की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगाई गई हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा कब तक कर पाती है।0
0
Report
जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,
Orai, Uttar Pradesh:जालौन के उरई बस स्टैंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में कथित तौर पर गाली-गलौज, धमकी और विवाद जैसी स्थिति दिखाई दे रही है। यह सब ऐसे स्थान पर बताया जा रहा है, जहां से रोज हजारों यात्री सफर करते हैं और पास में पुलिस चौकी भी मौजूद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही बस स्टैंड पर प्राइवेट ट्रैवल्स की बसों का जमावड़ा लग जाता है। सड़क के दोनों ओर बसें खड़ी होने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम लोगों, ई-रिक्शा चालकों, बाइक सवारों और एंबुलेंस तक को परेशानी होती है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर यह भी दावा किया जा रहा है कि एक मंदिर और उसके महंत का नाम लेकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। हालांकि, इन दावों और वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। मामले की जांच संबंधित प्रशासनिक एजेंसियों द्वारा की जानी बाकी है।0
0
Report
रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने कॉमनवेल्थ गोल्ड से इतिहास रचा
Rewari, Haryana:रेवाड़ी की शर्मिला धनखड़ ने रचा स्वर्णिम इतिहास…कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड जीतकर पूरी दुनिया में लहराया तिरंगा….महिला पैरा शॉटपुट F57 मे 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया.....2 साल की उम्र में पोलियो,लेकिन हौसले कभी कमजोर नहीं पड़े... 26 साल की उम्र में टूटा परिवार, लेकिन नहीं टूटा आत्मविश्वास….नौकारी गई... घर तक बेचना पड़ा,फिर भी सपना नहीं छोड़ा….2018 में हरियाणा रोडवेज में राज्य की पहली महिला कंडक्टर बनने का गौरव मिला...हार से सीख,फिर जीत की उड़ान….बेटियां भी बढ़ा रही हैं मां का गौरव…0
0
Report
Advertisement
उत्तर प्रदेश के कोटेदार लखनऊ में प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन सतर्क
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ- उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कोटेदार लखनऊ पहुंचे। विधानसभा आवाहन को लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन पर सुबह से भीड़ उमड़ी। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। स्टेशन परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर भीड़ को नियंत्रित किया गया। कोटेदारों को इको गार्डन की ओर भेजा गया। प्रदर्शन को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।।0
0
Report
झुंझुनूं में रवि गुप्ता को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — रवि गुप्ता बिरमीवाला बने जिलाध्यक्ष — अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई झुंझुनूं जिला इकाई के जिलाध्यक्ष पद पर रवि गुप्ता को मनोनीत किया गया है। जिसके बाद अग्रवाल समाज में खुशी की लहर है। रवि गुप्ता जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन कर उसकी घोषणा करेंगे。0
0
Report
झुंझुनूं के दोबड़ा में प्रतिभा खोज परीक्षा टॉपर्स सम्मानित
Jhunjhunu, Rajasthan:खबरां गांव री... के लिए दोबड़ा, झुंझुनूं दोबड़ा में प्रतिभा खोज परीक्षा में टॉपर्स को किया सम्मानित सरपंच राजेश कस्वां के आतिथ्य में हुआ कार्यक्रम झुंझुनूं के दोबड़ा गांव में शिक्षा विकास समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज परीक्षा में अव्वल रहे स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह कार्यक्रम में सरपंच राजेश कस्वां थे। इसके अलावा सेवानिवृत्त हैडमास्टर धर्मपाल कस्वां, प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार को विधानसभा बेस्ट अचीवमेंट अवॉर्ड, सम्मान समारोह शानदार
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं — सूरजगढ़ विधायक को मिला बेस्ट अचीवमेंट अवॉर्ड — एमडी चोपदार ने बाड़मेरी अजरक ओढ़ाकर किया सम्मानित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार ने जयपुर स्थित निवास पर झुंझुनूं जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा में उत्कृष्ट कार्य के लिए ''विधानसभा बेस्ट अचीवमेंट अवॉर्ड'' प्राप्त करने पर उन्हें बाड़मेरी अजरक ओढ़ाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी ने झुंझुनूं के युवाओं से वर्चुअल संवाद किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झुंझुनूं के युवाओं से संवाद किया। उन्होंने माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के प्रतिभागियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद किया। झुंझुनूं में जिला युवा अधिकारी मधु यादव की मौजूदगी में प्रतिभागियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।0
0
Report
सोम नदी में युवक डूबा: सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शव मिला
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा आसपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन आसपुर सोम नदी में युवक के डूबने का मामला, सर्च ऑपरेशन के बाद तीसरे दिन मिला शव डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के सड़ा खुदरड़ा गांव में सोम नदी से भैंसों को निकलते समय डूबे युवक का तीसरे दिन जाकर शव मिला। एसडीआरएफ की ओर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद मिले शव को पुलिस ने आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मामले के अनुसार सड़ा खुदरड़ा निवासी 40 वर्षीय राइया मीणा की भैंसे जो सोम नदी में विचरण कर रही थी जिसे रविवार दोपहर को अपनी भैंसों को सोम नदी से निकालने का प्रयास कर रहा था कि अचानक पैर फिसलने से सोम नदी में गिर गया था। ग्रामीणों ने कई प्रयास किए पर नहीं मिला। बाद पुलिस ने डुंगरपुर से सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ टीम को सूचना दी। सोमवार को 13 सदस्य की टीम कमांडर हेड कांस्टेबल शिवराज व सिविल डिफेंस टीम के रवि परमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग पाने और अंधेरा होने से आसपुर रुकी और आज सवेरे 7 बजे टीम ने वापस सर्च ऑपरेशन शुरू किया और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर आसपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर युवक की मौत के बाद उसके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
बनारस में समरसता अभियान शुरू, कलश में मिट्टी भरकर पहुंचेगा भाजपा
Varanasi, Uttar Pradesh:बनारस में BJP की समरसता अभियान की होने जा रही शुरुआत. BJP के देश के सभी राज्यों से टोलियां कलश में मिट्टी भरकर जिलों में ले जाएंगी. बीजेपी नेता व राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा संत रविदास को मनाने वाले लोगों को जोड़ने का अभियान. विधायक टी राम ने कहा चुनाव में फायदा देखकर नहीं BJP सभी महापुरुषों को इसी तरह करती है याद. संत रविदास की जन्मस्थली दिखाते हुए एवं हंसराज विश्वकर्मा, राज्य मंत्री UP सरकार और टी राम, विधायक, BJP से बातचीत करते हुए.0
0
Report
कॉर्बेट झिरना रेंज में अकेले हाथी शावक का रेस्क्यू, मां से मिलने की कोशिश
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट के झिरना रेंज में वनकर्मियों को गश्त के दौरान एक नन्हा हाथी का बच्चा अकेला मिला, हाथी के बच्चे के आसपास हाथियों का कोई झुंड नजर नहीं आया, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को तत्काल इसकी सूचना दी गई, वन विभाग की टीम ने पूरे दिन हाथी के बच्चे को उसके मूल झुंड से मिलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने के बाद उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है, फिलहाल हाथी के बच्चे को वन विभाग के कैंपस में क्वारंटीन में रखा गया है और उसकी लगातार निगरानी की जा रही है. कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि झिरना रेंज में वनकर्मी नियमित पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी दौरान झिरना रेस्टहाउस के पास करीब तीन से चार महीने की उम्र का हाथी का बच्चा अकेला दिखाई दिया, बच्चों के आसपास उसकी मां या हाथियों का कोई झुंड मौजूद नहीं था, मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया. डॉ. साकेत बडोला के मुताबिक, वन विभाग की पहली प्राथमिकता हाथी के बच्चे को उसके मूल झुंड और मां से मिलाना थी, इसके लिए टीम ने पूरे दिन निगरानी करते हुए उसे झुंड के संपर्क में लाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी झुंड उसे अपने साथ लेकर नहीं गया, ऐसे में बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया। डायरेक्टर के अनुसार हाथी के बच्चे के शरीर पर हल्की चोटें भी दिखाई दी हैं, अब उसका विस्तृत चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा और स्वास्थ्य की स्थिति का आकलन किया जाएगा। फिलहाल उसे क्वारंटीन में रखकर वन विभाग की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है. कॉर्बेट प्रशासन का कहना है कि यदि उसके प्राकृतिक झुंड से दोबारा मिलाने में सफलता नहीं मिलती है, तो नियमानुसार उसे रेस्क्यू सेंटर में शिफ्ट करने का निर्णय लिया जाएगा, वन विभाग की टीम हाथी के स्वास्थ्य के साथ-साथ आसपास के जंगल क्षेत्र में हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर भी नजर बनाए हुए है, ताकि उसकी मां से उसे मिलाया जा सके.0
0
Report
नर्मदा जलस्तर बढ़ने से डिंडोरी में खतरा, डेम घाट किनारे मंदिर डूबने के कगार
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में पहाड़ी क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से नर्मदा का लगातार बढ़ रहा जलस्तर,डेम घाट किनारे बने छोटे मंदिर डूबने के कगार पर,,नर्मदा सहित अन्य सहायक नदियों का भी बढ़ रहा जलस्तर,,प्रशासन ने किया अलर्ट जारी,,उफनाये नदी नाले से दूरी बनाये रखने की अपील,, जिले के कई इलाको में तेज बारिश होने का अनुमान।0
0
Report
Advertisement
मंदसौर तीर्थयात्रा बस दुर्घटना: 40 घायल, हालत स्थिर, राहत जारी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदीश पुरोहित/मंदसौर: नहीं, गलती ठीक की गई: मंदसौर की यात्रा एजेंसी की तीर्थ यात्रियों से भरी एक बार जम्मू कश्मीर में रंगा मोड़ पर उस समय दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई जबकि बालटाल से श्रीनगर जा रही थी बस के 40 यात्री घायल हुए हैं जिसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है यात्रियों को उप जिला स्वास्थ्य केंद्र कंगन में प्राथमिक उपचार के बाद जिला स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर रेफर किया गया है अस्पताल के सूत्रों के अनुसार सभी यात्रियों को हेड इंजरी और मल्टी फ्रैक्चर है फिलहाल किसी की मौत की खबर नहीं है सभी यात्रियों की हालत स्थिर बताई जा रही है इस मामले में उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जम्मू कश्मीर सरकार से संपर्क किया है वही मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी इस हादसे से अवगत कराया है बताया जा रहा है कि अधिकतर यात्री मंदसौर और आसपास के रहने वाले हैं कुछ यात्री राजस्थान के भी हैं 1. दिनेश, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 2. रिजवान, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 3. मुकेश, उम्र 40 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 4. राहुल, उम्र 45 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 5. प्रेम भाई, उम्र 50 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 6. ललिता, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 7. राजेश कुमार, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 8. किशोर पंडित, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 9. विद्या, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान 10. नीलम, उम्र 44 वर्ष, निवासी राजस्थान 11. चंद्रलाल, उम्र 35 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 12. गायत्री, उम्र 56 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 13. सीताबाई, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान 14. कनयाबाई, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान 15. गरुड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान 16. ममता जायसवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान 17. सीमाबाई, उम्र 33 वर्ष, निवासी राजस्थान 18. पूनिका राठौड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान 19. विश्वास राठौर, उम्र 58 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 20. ईश्वरलाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान 21. प्रकाश राज, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान 22. हरिप्रकाश, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान 23. पवन, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजस्थान 24. यशोदा, उम्र 52 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 25. संपत भाई, उम्र 46 वर्ष, निवासी राजस्थान 26. संगीता, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान 27. हीराबाई, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजस्थान 28. देवेंद्र राठौर, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 29. मीरा, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 30. लक्ष्मी, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान 31. शिखा, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान 32. सुपिंदर राठौड़, उम्र 48 वर्ष, निवासी राजस्थान 33. चंदा, उम्र 58 वर्ष, निवासी राजस्थान 34. पार्वती, उम्र 50 वर्ष, निवासी राजस्थान 35. सागरलाल कुमार, उम्र 45 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 36. गोविंद, उम्र 55 वर्ष, निवासी राजस्थान 37. सलकराम, उम्र 55 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 38. इंद्रा, उम्र 57 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश 39. नरेंद्र सिंह पुत्र गुणश्याम सिंह, उम्र 68 वर्ष, निवासी राजस्थान 40. चंद्रकांत, उम्र 48 वर्ष, निवासी मध्यप्रदेश0
0
Report
धौलपुर में CM भजनलाल शर्मा का दौरा, 1 बजे पहुंचने की संभावना
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धौलपुर दौरा , दोपहर 1:00 बजे करीब पहुंचने का है कार्यक्रम, गृह राज्य एवं जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म पहुंचे सभा स्थल, जिला कलेक्टर श्री निधि बेटी पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अधिकारी सभा स्थल पर, मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म अधिकारियों से ले रहे तैयारियों की जानकारी ,0
0
Report
कांसाबेल में आंधी तूफान: मकान ढहने से युवक की मौत, परिवार घायल
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - कांसाबेल क्षेत्र में आंधी तूफान का कहर, आंधी तूफान से कच्चा मकान गिरा, मकान के मलबे में दबकर युवक की मौत, युवक की मां और पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल, आंधी तूफान से कई पेड़ भी गिरे, घायलों का ईलाज कांसाबेल अस्पताल में जारी, कांसाबेल थाने के घोघर की घटना।0
0
Report
Advertisement
