271002
गोंडाः जिलाधिकारी ने टीम के साथ शहर में अलाव और रैन बसेरा का किया निरीक्षण
Gonda, Uttar Pradesh:आज शाम शहर के चौक बाजार, पीपल चौराहा, बड़गांव पुलिस चौकी (झूलेलाल चौराहा), गुरुनानक चौराहा पर अलाव का जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर रैन बसेरा की हकीकत को जाना। रैन बसेरा में ठहरे हुए लोगों से व्यवस्था के बारे में जानकारी लीं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर दशहरा महोत्सव: 111 फुट रावण, 250 फुट लंका दहन का भव्य प्रदर्शन
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के दशहरा मैदान पर दशहरा महोत्सव के दौरान 111 फीट ऊंचे रावण और 250 फीट लंबी लंका का दहन किया गया। रावण दहन से पहले महू नाका चौराहे से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जो दशहरा मैदान पहुंची। यहां भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध के साथ हनुमान जी और वानर सेना द्वारा लंका पर चढ़ाई का भव्य चित्रण किया गया। वहीं, रावण दहन से पहले होलकर स्टेट के पदाधिकारियों की पालकी सहित शोभायात्रा निकाली गई और शमी पूजन किया गया।0
0
Report
हांसी दशहरा: 52 फीट रावण दहन पर AK-47 निशान और 2027 स्लोगन चर्चा विषय
Hansi, Haryana:हांसी बाइट : हांसी विधायक विनोद भयाना, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सैनी रावण के कानों पर AK-47 का निशान, दूसरी तरफ लिखा ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’, हथियारों के प्रचार पर उठे सवाल हांसी में विधायक विनोद भयाना ने किया 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन, नई ऑटो मार्केट में उमड़ी भीड़; पुतले पर बने निशान की वजह स्पष्ट नहीं कर पाए रामलीला कमेटी के प्रधान हांसी। विजयदशमी पर्व पर हांसी की नई ऑटो मार्केट में आयोजित दशहरा उत्सव के दौरान विधायक विनोद भयाना ने 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। रावण दहन होते ही पूरा परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग उत्सव देखने पहुंचे। आतिशबाजी, झांकी और भगवान श्रीराम-रावण के बीच युद्ध के मंचन ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। हालांकि, इस बार रावण के पुतले के कानों के पास बनाया गया AK-47 का निशान और दूसरी तरफ लिखा ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’ का स्लोगन चर्चा का विषय बना रहा। पारंपरिक दशहरा उत्सव के बीच रावण के पुतले पर AK-47 जैसे हथियार का निशान बनाए जाने से लोगों के बीच सवाल उठे कि आखिर इसे बनाने का उद्देश्य क्या था। क्या यह किसी हथियार का प्रचार-प्रसार था या इसके पीछे कोई अन्य संदेश देने की मंशा थी? पुतले पर लिखे स्लोगन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। हालांकि, इस निशान और स्लोगन के पीछे का वास्तविक उद्देश्य स्पष्ट नहीं हो पाया। आदर्श रामायण मंच हांसी रजिस्टर्ड के प्रधान रमेश मेहता से जब रावण के पुतले पर AK-47 का निशान बनाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुतला दिल्ली से लाया गया था। हालांकि, पुतले पर हथियार का निशान क्यों बनाया गया और ‘चलते हैं, मिलते हैं 2027 में’ स्लोगन लिखने के पीछे क्या उद्देश्य था, इस बारे में वह स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में दशहरा उत्सव के दौरान पुतले पर बने इस निशान को लेकर चर्चा बनी रही। नई ऑटो मार्केट में आयोजित कार्यक्रम में विधायक विनोद भयाना ने 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरवासी और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। रावण दहन के साथ हुई आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में झांकी निकाली गई और भगवान श्रीराम तथा रावण के बीच युद्ध का मंचन किया गया। रावण दहन के बाद विधायक विनोद भयाना ने शहरवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम ने अपने आदर्शों और मर्यादाओं से समाज को सत्य की राह दिखाई। रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों, अहंकार और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का संदेश भी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से आपसी सहयोग और एकता के साथ क्षेत्र के विकास में योगदान देने तथा आने वाली पीढ़ियों को अच्छे संस्कार देने का आह्वान किया। विधायक ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई भी दी। हांसी में विजयदशमी के अवसर पर दो स्थानों पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। नई ऑटो मार्केट में 52 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन हुआ, जबकि पंचायती रामलीला ग्राउंड में भी दशहरा उत्सव आयोजित किया गया था। पंचायती रामलीला का आयोजन इस बार अपने 113वें वर्ष में पहुंचा। यहां भी रावण दहन देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।0
0
Report
डिप्टी स्पीकर मुख्य अतिथि बनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते दिखे
Jhanj Kalan, Haryana:डिप्टी स्पीकर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की0
0
Report
Advertisement
लेह के पोलो ग्राउंड में दशहरा: रावण दहन की धमाकेदार धूम
Noida, Uttar Pradesh:लेह, लद्दाख: #दशहरा के मौके पर लेह के ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड में रावण दहन किया जा रहा है।0
0
Report
खंडवा कांग्रेस का दशहरा विरोध: ज्ञानेश कुमार का पुतला रावण के रूप में दहन
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कांग्रेस ने दशहरे पर अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला रावण के रूप में दहन किया। मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और लोकतंत्र की गरिमा पर प्रहार के आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने कहा रावण रूपी ज्ञानेश कुमार का दहन किया है। VO,शहर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन परिसर में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस ने कहा कि कुम्भकर्ण और मेघनाद के नाम SIR में कट गए हैं, फॉर्म - 6 भरकर उनके नाम जुड़वाएंगे और अगले साल उनके भी पुतले दहन करेंगे।0
0
Report
बैतूल दशहरा: 50 फीट रावण और 45 फीट कुंभकरण जलते, पारंपरिक अंदाज में उत्सव
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विजयादशमी का पर्व पूरे हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। बीते 9 दिनों से श्री कृष्णा पंजाब सेवा समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा था और दशहरे के दिन भगवान राम और रावण के बीच भीषण युद्ध का मंचन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित जनप्रतिनिधि रहे मौजूद। युद्ध के बाद जैसे ही भगवान राम ने अग्निबाण चलाया,देखते ही देखते 50 फीट ऊंचे रावण और 45 फीट ऊंचे कुंभकरण के पुतले धू-धू कर जल उठे। रावण दहन देखने के लिए स्टेडियम में बड़ी संख्या में नागरिक और जनप्रतिनिधि पहुंचे। भोपाल के कलाकारों द्वारा तैयार किए गए रावण और कुंभकरण के विशाल पुतलों में लगाए गए डिजिटल मुखौटे लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं शानदार आतिशबाजी ने पूरे आसमान को रोशनी से भर दिया। इस बार दशहरा कार्यक्रम की एक खास बात भी देखने को मिली। श्री कृष्णा पंजाब सेवा समिति ने डीजे से दूरी बनाते हुए पारंपरिक लाउडस्पीकर के जरिए कार्यक्रम का संचालन किया, जिससे आयोजन में पारंपरिक दशहरा उत्सव की झलक भी देखने को मिली। जय श्रीराम के जयघोष और धू-धू कर जलते रावण के साथ बैतूल में बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश गूंज उठा।0
0
Report
Advertisement
खंडवा में बे मौसम बारिश ने रावण दहन की तैयारी बिगाड़ दी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में बे मौसम बारिश ने दशहरे की तैयारी पर पानी फेर दिया। दशहरे के मौके पर रावण उत्सव समिति ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले खड़े किए थे, पर तेज हवा और बारिश ने इन पुतलों पर पानी गिरा दिया। एक पुतला जमीन पर गिर गया, दूसरी की गर्दन भी टूटकर नीचे आ गई और तीसरा सीधे खड़े नहीं हो पाया। शहर के तीन स्थानों पर रावण दहन की तैयारी थी—एसएन कॉलेज ग्राउंड, रामनगर, नवचंडी धाम और गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम। गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम के मैदान में पुतला दहन का कार्यक्रम शाम 8 बजे तय था, लेकिन 6:30 से 7:00 के बीच आंधी-बारिश ने पुतलों पर पानी डाल दिया। इससे मैदान में कीचड़ फैल गया और पुतलों के अंदर रखे पटाखे भी भीग गए। आयोजन समिति के लोग पुतलों को फिर से तैयार करने में लग गए हैं, ताकि रावण दहन कार्यक्रम संपन्न किया जा सके। एसएन कॉलेज ग्राउंड की समिति ने दहन कार्यक्रम को टाल दिया है और अब कल वहीं दहन होगा, जबकि गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आज ही दहन किया जाएगा।0
0
Report
रामपुर में रावण दहन: भारी सुरक्षा के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर ब्रेकिंग: रामपुर के उत्सव पॅलेस रामलीला ग्राउंड में रावण का दहन,बुराई पर हुई अच्छाई की जीत, कड़ी सुरक्षा के बीच रामलीला ग्राउंड में रावण का दहन, जोरदार आतिशबाजी के साथ किया गया रावण का दहन,शहर विधायक आकाश सक्सेना सहित कई भाजपाई रहे मौजूद, रावण का दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में उमड़ी लोगों की भीड़, भारी पुलिस सुरक्षा के बीच किया गया रावण दहन,0
0
Report
आगरा रामलीला रावण पुतला जलने से अफरा-तफरी, आग पर फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के रामलीला मैदान में रावण के पुतले में आग लगी. दहन से पहले ही शॉर्ट सर्किट से पुतले में आग लगी. पुतले में आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मची. पुतले के आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया. रावण का पुतला पूरी तरह जलने से पहले आग बुझा दी गई. हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर में ई-रिक्शा और स्कूटी भिड़ंत, दो घायल; तेज रफ्तार के सवाल
Balrampur, Uttar Pradesh:मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास भीषण सड़क हादसा, ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी में भिड़ंत; दो गंभीर घायल बलरामपुर में तेज रफ्तार का कहर, एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाए गए घायल बलरामपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार शाम मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में ई-रिक्शा चालक स्वामीनाथ निवासी चितईपुर और इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार करीब 20 वर्षीय सरवन यादव पुत्र अवधेश, निवासी बैजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर एंबुलेंस सेवा 108 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। तेज रफ्तार पर लगाम लगाने की जरूरत बलरामपुर जिले में सड़क हादसों को लेकर तेज रफ्तार एक बड़ी चिंता बनी हुई है। आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं के बीच यातायात नियमों के पालन और वाहन चालकों की सतर्कता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय के पास हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। वाहन चालकों से अपील है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क पर सावधानी बरतें, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।0
0
Report
छिंदवाड़ा में विजयादशमी पर रावण दहन दर्शकों की भारी मौजूदगी के बीच
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में गौ धूली बेला में हुआ रावण दहन बड़ी संख्या में दर्शक रहे मौजूद छिंदवाड़ा में आज विजयादशमी के उत्सव के अवसर में शाम 6.30 बजे रावण का दहन किया गया. पहले दशहरा मैदान में रामलीला मंडल ने मंच से रामलीला की प्रस्तुति दी जिसमें प्रतीकात्मक रूप से राम जी और रावण का युद्ध हुआ उसके बाद रावण का वध करने के बाद रावण का दहन किया गया .बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे .0
0
Report
भीलवाड़ा में तेजाजी चौक पर विजयादशमी: राम-रावण युद्ध से पुतले जलकर राख
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा तेजाजी के चौक में श्रीराम के तीर से धू-धू कर जला रावण, कुछ ही पलों में राख हुए पुतले राम-रावण युद्ध के मंचन ने बांधा समां, रावण दहन देखने उमड़े शहरवासी विजयादशमी के पर्व पर शहर के तेजाजी के चौक में परंपरागत रूप से रावण दहन का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम के तीर चलाते ही रावण सहित कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले आतिशबाजी के बीच धू-धू कर जल उठे। देखते ही देखते कुछ ही पलों में विशाल पुतले जलकर राख हो गए। इस दौरान पूरा क्षेत्र जय श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजी की गूंज से माहौल भक्तिमय हो उठा। रावण दहन से पहले राम-रावण युद्ध का सजीव मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी तेजाजी के चौक पहुंचे। युद्ध के दौरान भगवान श्रीराम द्वारा रावण पर तीर चलाने का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। तीर लगते ही रावण की आंखों से आग की लपटें निकलने लगीं और देखते ही देखते पूरा पुतला आग की लपटों में घिर गया। रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। रावण दहन के इस आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया। बच्चे, युवा और परिवारजन बड़ी संख्या में इस पारंपरिक आयोजन के साक्षी बने। आतिशबाजी और युद्ध के मंचन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। विजयादशमी पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर जशंवत कंवर, शहर विधायक अशोक कोठारी,उपमहापोर राधेश्याम सोमाणी सहित कई गणमान्य नागरिक और शहरवासी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
70 फुट के रावण दहन के साथ दुर्गापुर में अंधकार पर अच्छाई की जीत
Durgapur, West Bengal:বিজয়া দশমীর আসল চমক দুর্গাপুরে! দুর্গাপুরের ঐতিহ্যবাহী চিত্রালয় মাঠে এবারও আয়োজিত হলো বিশাল রাবণ দহন উৎসব। ৭০ ফুট উচ্চতার বিশাল রাবণের মূর্তি, তার সাথে মেঘনাদ ও কুম্ভকর্ণ - তিনটি কুশপুতুলকে একসাথে দহন করা হলো। অশুভ শক্তির বিনাশ আর শুভ শক্তির জয় - এই বার্তা নিয়েই প্রতি বছরের মতো এবারও হাজার হাজার মানুষের ভিড় জমেছিল চিত্রালয় মাঠে। সন্ধ্যা নামতেই দাউ দাউ করে জ্বলে উঠল অহংকারের প্রতীক রাবণ। অশুভের বিনাশ, শুভের জয় । ৭০ ফুটের বিশাল রাবণ, সাথে মেঘনাদ ও কুম্ভকর্ণের দহন দেখতে এবারও জনসমুদ্র। আতশবাজি, আলোর খেলা আর হাজারো মানুষের উল্লাস - সব মিলিয়ে এক অবিস্মরণীয় সন্ধ্যা পশ্চিম বর্ধমান জেলার দুর্গাপুরের ইস্পাত নগরির রাজীব গান্ধী মেলা ময়দান বা চিত্রালয় ময়দানে ।0
0
Report
राजाबाजार सर्वजनिन दुर्गोत्सव विधानसभा थीम, 42 साल पुरानी परंपरा, बजट 12 लाख
Mollar Chak, West Bengal:মেদিনীপুর শহরে বিগ বাজেটে পূজা গুলির মধ্যে অন্যতম পুজো হলো রাজা বাজার সার্বজনীন দুর্গোৎসব কমিটি। এবারে তাদের থিম বিধানসভা। রাজ্যের বিধানসভার আদলে তৈরি করা হয়েছে পূজা মন্ডপ। আজছড়া স্বাধীনতা পর থেকে পশ্চিমবঙ্গের এ পর্যন্ত যতজন মুখ্যমন্ত্রী হয়েছেন তাদের সময়কাল ও ছবি মন্ডপে সজ্জিত করা হয়েছে। সাবেকি প্রতিমা। এবছর ৪২ তম বর্ষে পদার্পণ করল এই পূজা কমিটি। বাজেট ১২ লক্ষ টাকা। প্রতিবছরের ন্যায় এ বছরও কিন্তু এই রাজाबাজার সার্বজনীন দুর্গোৎসব কমিটির মন্ডপ দেখতে দর্শনার্থীদের ভিড় কিন্তু চোখে পড়ার মতই রয়েছে।।0
0
Report
शंकर घोष बेटे के साथ टोटो पर शिलिगुड़ी की सड़कों पर घूमे
Siliguri, West Bengal:ছেলে সহজ ঘোষ কে সাথে করে শহর শিলিগুড়ির রাজপথে টোটয় চেপে মন্ত্রী শংকর ঘোষের শহর পরিক্রমা। মহানন্দা ঘটেও ছেলেকে নিয়ে ঘুরতে দেখা গেল তাকে।0
0
Report
Advertisement
