icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर के रपटों-पुलियों पर तेज बहाव से खतरा; प्रशासन लोगों से दूरी बनाए रखने की अपील

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर जिले में लगातार बारिश के चलते रपटों और पुलियों के ऊपर तेज बहाव बना हुआ है। इसके बावजूद कुछ लोग अपनी जान जोखिम में डालकर इन स्थानों को पार करने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी। जिला प्रशासन संवेदनशील स्थानों पर समझाइश दे रहा है और सुरक्षा इंतजामों के बारे में लोगों को अवगत करा रहा है। यदि कोई व्यक्ति लापरवाही बरतते हुए तेज बहाव वाले स्थानों को पार करने का प्रयास करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। आपदा के समय बच्चों, परिवार के सदस्य और आसपास के लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की।
0
0
Report

बारिश से घर की छप्पर गिरने से ग्राम कोटवार घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Damoh, Madhya Pradesh:बारिश से गिरा घर का छप्पर, ग्राम कोटवार घायल, बटियागढ़ अस्पताल में इलाज जारी दमोह जिले में जारी बारिश के बीच अब हादसे भी सामने आ रहे हैं। जिले के मगरोंन थाना क्षेत्र के इटवा मंगोला गांव में बारिश से एक घर का छप्पर गिर गया; छप्पर गिरने से घर के अंदर मौजूद रविकांत अठया घायल हुए, रविकांत गांव के कोटवार हैं। घायल कोटवार को निजी वाहन से इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। घायल के मुताबिक वो घर के अंदर खाना खा रहे थे, भारी बारिश हुई जिस कारण मकान का छप्पर गिर गया; घटना की सूचना राजस्व विभाग अधिकारियों को भी दी गई है और जांच की जा रही है बाइट/ रविकांत अठया (घायल कोटवार मंगोला दमोह)
0
0
Report
Advertisement

खरगोन में तेज बहाव ने युवक को नदी में डुबो दिया, शव नहीं मिला

Khargone, Madhya Pradesh:एंकर - खरगोन जिले के झिरनिया में झिरनिया-रतनपुर रोड पर रूपारेल नदी में बहा 33 वर्षीय युवक । अधिक तेज बहाव में काफी दूर तक तैरने की कोशिश के बाद पुलिया के नीचे घुस जाने से डूब गया युवक । आज झिरनिया ने बाजार हाट का दिन होने से काफी लोग नदी किनारे मौजूद थे उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की मगर नाकाम रहे। पुलिया में फंसने के बाद रस्सी से निकालने के दौरान रस्सी टूटने से पुल के रपट के नीचे से युवक बह गया। उसका शव बरामद नहीं हो सका। मौके पर SDM ,पटवारी सहित पुलिस टीम पहुंची SDRF की टीम को भी बुलाया। शव को नदी में ढूंढने के प्रयास जारी। अधिक बहाव होने से शव अधिक दूरी तक बह जाने का अंदेशा। युवक का नाम दादू निवासी झिरनिया बताया जा रहा है।
0
0
Report

आकाशीय बिजली का कहर, धान रोपाई कर रहे किसान की मौत, एक गंभीर घायल।

FKFirasat KhanFollow1m ago
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,तहसील क्षेत्र के गांव वक्तापुर शिवपुरिया में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 60 वर्षीय किसान गंगाराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि 50 वर्षीय गयादीन गंभीर रूप से झुलस गया।जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी गंगाराम पुत्र तोताराम और गयादीन पुत्र नत्थूलाल बुधवार दोपहर करीब 3 बजे अपने खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों किसान खेत के किनारे लगे पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही देर बाद पेड़ के पास जोरदार आकाशीय बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से दोनों किसान बुरी तरह झुलस गए और जमीन पर गिर पड़े।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूरनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही गंगाराम ने दम तोड़ दिया। वहीं गयादीन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। मृतक गंगाराम के घर कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
0
0
Report

योगी ने विंध्याचल धाम में दर्शन के बाद विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

Ukhdand, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विंध्याचल धाम में बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन किया। इसके बाद अष्टभुजा गेस्ट हाउस में मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं में तेजी लाने और 15 जुलाई तक सभी प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ओडीआर, एमओआर, सेतु निर्माण, बाईपास, लॉजिस्टिक रोड और अन्य विकास परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विधायकों को सांसदों से समन्वय स्थापित कर प्रस्ताव तत्काल उपलब्ध कराने तथा जिलाधिकारियों को बिना देरी के उन्हें शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि 15 जुलाई तक स्वीकृति और 15 अगस्त तक धनराशि जारी की जा सके। मुख्यमंत्री ने मिर्जापुर की आधारभूत समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने मतवार रोड सहित पुराने मार्गों की मरम्मत और इंटरलॉकिंग कराने, आवश्यक होने पर वन विभाग से शीघ्र एनओसी जारी कराने तथा नगर की सड़कों को स्वच्छ, सुंदर और स्मार्ट बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विंध्याचल, अष्टभुजा और कालीखोह मार्गों के सौंदर्यीकरण पर भी जोर दिया। रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने रेलवे अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े सभी विकास कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं और उनकी नियमित समीक्षा होती रहे.
0
0
Report
Advertisement

काशी विश्वनाथ दर्शन अब बिना भीड़ के, 4B गेट से स्थानीय नागरिकों के लिए आसान प्रवेश

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:अब काशी के स्थानीय निवासी बिना भीड़-भाड़ और धक्का-मुक्की के कर सकेंगे बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन। श्रावण मास को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने गेट नंबर 4 के पास विशेष रूप से गेट नंबर 4B खोला। स्थानीय निवासी अपना काशी का परिचय पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर पा सकेंगे सीधा प्रवेश। नए गेट से लेकर बाबा के दरबार तक स्थानीय नागरिकों के लिए अलग से सुगम मार्ग बनाया गया। काशी के दर्शनार्थियों को सुबह 4 बजे से रात 10:45 बजे तक मिलेगा सुगम दर्शन। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अपने काशी दौरे में दिया था निर्देश। CM के निर्देश के बाद 4 नंबर VIP गेट के बगल में बना काशी द्वार 4B गेट आधार कार्ड दिखा कर दर्शन कर रहे श्रद्धालु। सावन के महीने में नहीं लागू होगा यह विशेष नियम सभी VIP और स्पर्श दर्शन भी पूरी तरह होंगे बंद। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक विश्व भूषण मिश्रा ने दी व्यवस्था की पूरी जानकारी। मंदिर प्रशासन के इस ऐतिहासिक फैसले का हर तरफ स्वागत, काशीवासियों में बेहद उत्साह का माहौल।
0
0
Report

भीवंडी बाढ़ में तीन युवक डूबे, एक शव मिला

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील पुराच्या पाण्यात आतापर्यंत 3 युवक वाहून गेले, त्यापैकी एकाचा मृतदेह सापडला. भिवंडी शहर और ग्रामीण भागात पडणाऱ्या मुसळधार पावसामुळे नद्या-नाले दुथडी भरून वाहत आहेत. याच पावसामुळे 3 वेगवेगळ्या ठिकाणी दुर्दैवी घटना़ घडल्या. कामवारी नदीपात्रात 17 वर्षीय मोहम्मद गौस नफीस अन्सारी हा मित्रांसोबत खेकडे पकडण्यासाठी गेला होता. पोहायला गेल्यानंतर तो पुराच्या पाण्यात वाहून गेला. दुसरी घटना काकूबाई चाळ परिसरात घडली. 13 वर्षीय मोहम्मद अबुजर अन्सारी हा मित्रांसोबत खेळत असताना नाल्याच्या पाण्यात वाहून बेपत्ता झाला. तिसऱ्या घटनेत 10 वर्षीय आतिफ इरफान शेख हा कचरा फेकण्यासाठी गेला असता पाय घसरून तो नदीपात्रात पडला. त्याचा मृतदेह म्हाडा कॉलनीजवळील पात्रात आढळून आला आहे. सध्या अग्निशमन दलाचे जवान आणि आपत्कालीन कक्षाकडून इतर दोन बेपत्ता मुलांचा शोध घेण्याचे काम युद्धपातळीवर सुरू आहे. पावसाचा जोर अद्याप कायम असून नागरिकांना नदी-नाल्यांच्या काठावर जाऊ नये असे आवाहन प्रशासनाने केले आहे.
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली में भारी बारिश से जलभराव, डाबरी–गुरुग्राम मार्ग पानी में डूबा

New Delhi, Delhi:दिल्ली में भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाने वाली बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बन गई। बुधवार को हुई कुछ देर की बारिश के बाद ही डाबरी से गुरुग्राम की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव हो गया। और लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई जगह वाहन पानी में धीमी गति से चलते दिखाई दिए, स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन जल निकासी की समस्या का अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया है। लोगों ने संबंधित विभागों से मांग की है कि बारिश के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि थोड़ी सी बारिश के बाद भी लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े。
0
0
Report

OBC आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखा, ऑनलाइन सर्वे रोक हटाने की अपील

Noida, Uttar Pradesh:जयपुर।OBC आयोग का राज्य सरकार को पत्र。 सर्वे पूरा होने तक अधिकारियों को रिलीव नहीं करने का आग्रह। सर्वे में लगे नोडल अधिकारी जिनके हो चुके तबादले । ऐसे अधिकारियों को रिलीव नही करने के लिए लिखा पत्र। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र। OBC परिवारों के घर-घर सर्वे का हवाला देकर लिखा पत्र। 10 से 23 जुलाई तक प्रस्तावित है ऑनलाइन सर्वे अभियान। बीच में तबादले होने से सर्वे प्रभावित होने की आशंका जताई। जिला कलेक्टरों और सभी विभागों को निर्देश जारी करने के लिए कहा। आरक्षण संबंधी आंकड़ों के संकलन और रिपोर्ट तैयार करने का कार्य जारी। आयोग ने कहा-सर्वे बाधित हुआ तो रिपोर्ट में होगी अनावश्यक देरी।
0
0
Report
Advertisement

रक्सौल-नेपाल सीमा पर घुसपैठ के आरोप: यूक्रेन महिला और बंग्लादेशी गिरफ्तार

Motihari, Bihar:रक्सौल बॉर्डर से लगातार विदेशी नागरिकों की घुसपैठ भारत नेपाल सीमा को अस्थिर करने की साजिश तो नहीं है। पिछले दो दिनों में रक्सौल बॉर्डर एवं बॉर्डर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से दो विदेशी नागरिकों को घुसपैठ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पहला मामला हरपुर थाना क्षेत्र के सैनिक रोड से पुलिस और SSB ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए यूक्रेन की एक महिला नागरिक को कल गिरफ्तार किया था। महिला पर बिना किसी वैध आव्रजन दस्तावेज के भारत में रहने तथा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा को अवैध रूप से पार करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, महिला हरपुर बॉर्डर के रास्ते भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रही थी। इसके बाद उसे विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरा मामला आज का है, भारत नेपाल सीमा के रक्सौल मैत्री पुल का है, जहाँ से एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मैत्री पुल के पास भारत से नेपाल जाने के क्रम में एक बांग्लादेशी नागरिक मो श्याम हुसैन उम्र 28 वर्ष पिता गियासुद्दीन साकिन बरोएगांव थाना श्रीनगर जिला मुंशीगंज ढाका, बांग्लादेश, का निवासी अवैध रूप से भारत में रह रहा था. पहचान बदल कर रक्सौल बॉर्डर के नेपाल जाने के क्रम में SSB टीम द्वारा پکड़ कर हरैया थाना को सुपुर्द किया गया। फिलहाल दोनों विदेशी नागरिक से पूछताछ की जा रही है. पुलिस और संबंधित एजेंसीज उसके भारत आने, यहां रहने तथा नेपाल जाने के प्रयास से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हैं.
0
0
Report

झुंझुनूं नगर परिषद ने आधुनिक शहर के लिए विकास-नवाचार का नया मॉडल दिखाया

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं इवेंट के लिए स्पॉन्सर एवी नं. 10 नगर परिषद झुंझुनूं नगर परिषद झुंझुनूं पिछले वर्षों में शहर के समग्र विकास को नई गति देने में सफल रही है। विधायक राजेंद्र भांबू के निर्देशन में नगर परिषद ने केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक खुद को सीमित नहीं रखा। बल्कि नवाचार, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याण को भी विकास की मुख्यधारा में शामिल किया है। यही कारण है कि झुंझुनूं आज आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर में सड़कों, नालों, पेयजल व्यवस्था, पार्कों, सामुदायिक भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार तेजी से किया गया है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े स्तर पर सोलर प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं, वहीं जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर और वर्षा जल संचयन जैसे कार्य भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से सैकड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराकर उनके जीवन में स्थायी बदलाव लाया गया है। नगर परिषद ने स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। नियमित सफाई, कचरा प्रबंधन, हरित क्षेत्र का विस्तार और शहर को सुंदर बनाने के लिए वेस्ट मटेरियल से आकर्षक कलाकृतियों का निर्माण इसकी अनूठी पहल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गारंटी योजना, स्वनिधि योजना और लोक कल्याण मेलों के माध्यम से आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उपलब्ध कराया जा रहा है। आयुक्त रविंद्र कुमार मीणा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया जिसमें आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास, नए पार्कों का निर्माण, डिजिटल नागरिक सेवाओं का विस्तार, यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाना, पेयजल एवं सीवरेज नेटवर्क को मजबूत करना तथा शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाना प्रमुख प्राथमिकताएं हैं। इसके अलावा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। विकास, नवाचार और जनभागीदारी के इस समन्वित मॉडल के साथ नगर परिषद झुंझुनूं न केवल शहर की वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक स्वच्छ, सुंदर, आत्मनिर्भर और आधुनिक शहर की मजबूत नींव भी तैयार कर रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top