icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर: एक्सीडेंट को लेकर बाइक सवारों ने कार सवार की बीच सड़क पर पिटाई

Kanpur, Uttar Pradesh:दबंगो ने कार सवार को बीच सड़क पर जमकर पीटा कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक्सीडेंट के विवाद में बाइक सवार युवाओं ने पनकी रोड पर कार रोक ली। इसके बाद कार सवार युवकों के साथ मारपीट की। घटना के दौरान किसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। कार सवार आदित्य वर्मा ने मारपीट के साथ ही अपने साथ लूट किए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस वायरल वीडियो और तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report
Advertisement

बसौना में छत की कुंडी से लटका महिला का शव, पति-ससुराल पर हत्या का आरोप

Mumbai, Maharashtra:V/O-भोजपुर जिले के धनगाई थाना क्षेत्र के बसौना गांव में सोमवार को छत की कुंडी से लटका एक महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि मायके वालों द्वारा उसके पति एवं ससुराल वालों पर उसकी गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है। जानकारी के अनुसार मृतका धनगाई थाना क्षेत्र के बसौना गांव निवासी नेजाम अंसारी की 28 वर्षीया पत्नी खैरुन निशां है। इधर, नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी मृतका के भाई महबूब अली ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी वर्ष 2018 में धनगाई थाना क्षेत्र के बसौना गांव निवासी नेजाम अंसारी से की थी। शादी के चार साल बाद से उसके पति नेजाम अंसरा का किसी दूसरी लड़की प्रेम-प्रसंग चलने लगा और वह उससे बातचीत भी करता है। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा होता रहता था। जिसको लेकर उन लोगों के द्वारा धनगाई थाना में उसके खिलाफ शिकायत की गई थी। थानाध्यक्ष ने उसे समझाया और उठक-बैठक कराकर सही से रहने की सलाह गई थी। इसी बीच उनके बहन के देवर ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि आपकी बहन दुनिया में नहीं है। वह छत से गिरकर मर गई है। सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो, उन्होंने देखा कि उसके कमरे में टूटी हुई चूड़ी बिखरी हुई है और उसके गले पर निशान है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। सूचना पाकिस्तानी थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। वहीं दूसरी तरफ मृतका के भाई महबूब अली ने उसके पति एवं देवर सहित ससुराल के अन्य सदस्यों पर उसके अवैध संबंध होने के कारण अपनी बहन की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जाता है कि मृतक अपने छह बहन व एक भाई में छोटी थी। उसे जुड़वा बेटी नजमा एवं नगमा है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। हालांकी इस पूरे मामले पर पुलिस ने तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।
0
0
Report

गुलदार ने पोल्ट्री फार्म में आतंक मचाया, रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित पकड़ लिया

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर-अल्मोड़ा सीमा से लगे कंगाड़छीना इलाके में गुलदार ने एक पोल्ट्री फार्म में घुसकर जमकर आतंक मचाया। गुलदार ने करीब आधे घंटे के भीतर दर्जनों मुर्गियों को मार डाला। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो गुलदार मुर्गी बाड़े के गेट के पास बैठा गुर्रा रहा था। सूचना मिलते ही वन विभाग और अल्मोड़ा बिनसर वाइल्डलाइफ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू किया और अपने साथ ले गई। पोल्ट्री फार्म मालिक ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने और नुकसान का उचित मुआवजा देने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

अमरोहा में मामूली विवाद के पड़ोसी ने शख्स की बेरहमी से पिटाई; CCTV वायरल

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि विवाद के दौरान एक दबंग पड़ोसी ने एक शख्स के साथ जमकर मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। मारपीट की पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अब इसी मारपीट का लाइव सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस वायरल वीडियो और पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

टिटवळ्यात गणपती विसर्जनावरून भाजप-ठाकरे गट आमने-सामने; 70-80 जणांवर गुन्हा दाखल

Thane, Maharashtra:टिटवळ्यात गणपती विसर्जनावरून भाजप-ठाकरे गट आमनेसामने; दोन्ही बाजूंकडून आरोप-प्रत्यारोप, 70 ते 80 जणांवर गुन्हा. अँकर:- टिटवळ्यात गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान झालेल्या वादानंतर भाजप आणि ठाकरे गट आमनेसामने आले आहेत. मिरवणूक पुढे नेण्यावरून दोन्ही गटांमध्ये गोंधळ झाला. दोन्ही बाजूंनी एकमेकांवर आरोप केले असून पोलिसांनी 70 ते 80 जणांविरोधात गुन्हा दाखल केला आहे. V/O:- टिटवळ्यात गणपती विसर्जन मिरवणुकीदरम्यान मिरवणूक पुढे नेण्यावरून वाद झाला. ठाकरे गटाने भाजपच्या नगरसेविका उपेक्षा भोईर यांच्यावर गोंधळ घातल्याचा दावा केला. तर उपेक्षा भोईर यांनी ठाकरे गटाने आपली मिरवणूक तीन तास अडवल्याचा पलटवार केला. या वादानंतर दोन्ही गटांतील 70 ते 80 जणांवर गुन्हा दाखल करण्यात आला असून पोलिसांकडून नोटिसा बजावण्याची प्रक्रिया सुरू आहे. परिसरात तणावाचे वातावरण असून पोलिसांचा तपास सुरू आहे.
0
0
Report
Advertisement

गरबा में मुस्लिमों की एंट्री पर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादास्पद बयान

Bhopal, Madhya Pradesh:भारत के मुस्लिमो का DNA अरब का नही भाजपा विधायक बोले गरबा में मुस्लिमो की एंट्री बहिनो के साथ - बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने गरबा में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर अपने बयान पर कायम। - भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अगर मुस्लिम समुदाय के लोग गरबा में शामिल होना चाहते हैं, तो वे अपनी बहन-बेटियों के साथ आएं मां की आराधना करें और सनातन परंपरा को स्वीकार करें। - BJP MLA ने साफ कहा कि गरबा को तमाशा या नौटंकी नहीं बनाया जाना चाहिए। - विधायक ने यह भी कहा कि भगवान राम, कृष्ण, महावीर और गौतम बुद्ध को अपने मन में बसाने और सनातन को स्वीकार करने की बात कही। शर्मा का यह बयान धार्मिक आयोजन में भागीदारी को लेकर बहस के बीच सामने आया है... - भारत के मुस्लिमो का DNA अरब का नही ... (बाइट- रामेश्वर शर्मा, बीजेपी विधायक)
0
0
Report
Advertisement

टिकमगढ़ के बखतपुरा में मुक्तिधाम जमीन विवाद के बाद अंतिम संस्कार सफल

Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- टिकमगढ़ जिले के बखतपुरा गांव में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई जब 90 वर्षीय लाडकुंवर अहिरवार के निधन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे, लेकिन श्मशान घाट की जमीन को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए अंतिम संस्कार रोक दिया. सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया. तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में सहमति बनने के बाद महिला का अंतिम संस्कार कराया गया. दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के पलेरा थाना क्षेत्र के बखतपुरा गांव का है, जहां 90 वर्षीय लाडकुंवर अहिरवार का निधन हो गया था, जब परिजन अंतिम संस्कार के लिए मुक्तिधाम पहुंचे तो गांव के कुछ लोगों ने श्मशान घाट की जमीन को अपनी जमीन बताते हुए अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया, वही परिजनों कहना है की वह इसी स्थान पर करीब 100 सालों से श्मशान घाट के रूप में इसी जमीन पर उपयोग करते आ रहे हैं. घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार पलक जैन और थाना प्रभारी प्रीति भार्गव मौके पर पहुंचीं और दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद लाडकुंवर अहिरवार का उसी मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार कराया गया, वही तहसीलदार पलक जैन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया की मुक्तिधाम से जुड़ी समस्या का जल्द ही समाधान कराया जाएगा, ताकि भविष्य में अंतिम संस्कार को लेकर किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report

निखार सबलोक हत्याकांड: अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी

Jamshedpur, Jharkhand:निखार सबलोक हत्याकांड में मुख्य आरोपी अशोक सिंह राघव के कार्यालय और आवास पर छापेमारी की गईं, चार थाना की पुलिस ने सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल के कार्यालय और आवास को खंगाला, जांच के दौरान मिले अहम साक्ष्य जमशेदपुर शहर के चर्चित निखार सबलोक हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त बताए जा रहे अशोक सिंह राघव के सोनारी स्थित निजी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ 26 के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चार थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम शामिल रही। जानकारी के अनुसार, चांडिल, चौका, सोनारी और बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने समन्वय के साथ यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने कार्यालय और आवास में मौजूद विभिन्न स्थानों की जांच की तथा मामले से जुड़े संभावित दस्तावेजों और अन्य सामग्रियों को खंगाला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान जांच टीम के हाथ कुछ ऐसे साक्ष्य लगे हैं, जिन्हें निखार हत्याकांड की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस ने बरामदगी या मिले साक्ष्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अभी जारी है और साक्ष्यों को सार्वजनिक करने से आगे की कार्रवाई प्रभावित हो सकती है। इसी कारण छापेमारी के दौरान मिले साक्ष्यों और जांच के अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पुलिस ने फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी देने से परहेज किया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई हत्याकांड की जांच प्रक्रिया का हिस्सा है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को जोड़कर मामले की पड़ताल कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है। छापेमारी के बाद पुलिस टीम अपने साथ जांच से संबंधित आवश्यक सामग्री लेकर वापस लौटी। पुलिस की ओर से आधिकारिक रूप से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि छापेमारी में कौन-कौन से साक्ष्य या सामान बरामद हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आ सकती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top