271122
Gonda - मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर व्यापारी व ग्राहक में विवाद,जमकर हुई मारपीट
Usraina, Uttar Pradesh:साप्ताहिक बाजार में मोटरसाइकिल खड़ा करने को लेकर व्यापारी व ग्राहक में विवाद हो गया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई,सूचना पर चौकी प्रभारी दोपहर बाजार वीरेंद्र प्रसाद पाल मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को पुलिस चौकी पर ले गई। जहां दोनों पक्षों ने कोई भी कार्यवाही न करने पर 16 समझौता किया।इसके बाद शुक्रवार शाम सुबह आसपास के साइकोलॉजी लोग दोहा बाजार पहुंच गए,पुलिस की सूझबूझ से बड़ा सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने से बच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों से लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के निर्देश दिए
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर लंबित मामलों पर कड़ी नाराजगी जताई है। बैठक के दौरान भू-अर्जन के लंबित प्रकरणों, नामांतरण, सीमांकन और आम नागरिकों से जुड़े अन्य राजस्व कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई, जिसमें कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए समय-सीमा के भीतर मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के लिए आवश्यक भू-अर्जन प्रकरणों की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लंबित है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए ताकि विकास कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने की हिदायत देते हुए चेतावनी दी कि कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए राजस्व विभाग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से अपने मामलों की समीक्षा करें और शासन की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण सहित सभी राजस्व कार्यों का समयबद्ध तरीके से निपटारा करें, जिससे आम जनता को त्वरित लाभ मिल सके और प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बनी रहे।0
0
Report
NEET पेपर लीक के विरोध में देशभर के छात्र, इस्तीफे की मांग
Jodhpur, Rajasthan:NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच सोमवार को जोधपुर में भी छात्र संगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। NEET पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं और लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की गिरफ्तारी का भी विरोध जताते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। वहीं, कोकरोज जनता पार्टी के समर्थन में जुटे युवाओं ने भी अलग से प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामले में शामिल सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें तथा पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता और न्याय दिया जाए। प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में भी आवाज बुलंद करने का ऐलान किया और कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
धमतरी के कुरूद में 27 वर्षीय युवक की हत्या से इलाके में सनसनी
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह नारी पुल के पास 27 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया. वारदात के कोई हमलावर मौके से फरार हो गए, जबकि पुलिस ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है. मृतक की पहचान नीरज उर्फ राजा साहू निवासी ग्राम कुंडेल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है नीरज अपनी पिकअप वाहन से कहीं जा रहा था. इसी दौरान बुधवार सुबह करीब 10 बजे नारी पुल के पास पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमलावरों ने नीरज के गले पर कई गहरे वार किए. हमला इतना बेरहम था कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. इस वारदात में दो से तीन हमलावर शामिल होने की आशंका है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए. घटना की खबर मिलते ही कुरूद थाना और करेली बड़ी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. साथ ही आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस पुरानी रंजिश, आपसी विवाद और अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.0
0
Report
Advertisement
डॉ. चौधरी ने जन्मदिन पर 2500 पौधे लगाने का संकल्प लिया
Jaipur, Rajasthan:दूनी टोंक सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया डॉ. शिवजी चौधरी का जन्मदिवस, एक पेड़ माँ के नाम 2500 पौधे लगाने का लिया संकल्प शिक्षाविद, भामाशाह एवं जनसेवक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने अपना जन्मदिवस सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ "सेवा संकल्प दिवस" के रूप में मनाया। इस अवसर पर उन्होंने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत 2500 पौधे लगाने का संकल्प लिया। दिनभर आयोजित जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में नर सेवा, नारायण सेवा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. चौधरी ने अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेकर की। इसके बाद विभिन्न मंदिरों में देवदर्शन एवं पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपनी कर्मस्थली पहुंचने पर विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में केक काटा गया तथा साथियों ने 21 किलोग्राम की विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। सेवा संकल्प दिवस के अंतर्गत डॉ. चौधरी ने विभिन्न राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को ड्रेस वितरित की। "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पुलिस थाना परिसर सहित विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने दूनी एवं बंथली गौशालाओं में पहुंचकर गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ खिलाया। वहीं, दूनी अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए तथा गाड़िया लुहार समाज के बालक-बालिकाओं को ड्रेस एवं फल देकर मानवीय सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। dिनभर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, युवा साथियों, वरिष्ठ नागरिकों, समाजबंधुओं एवं क्षेत्रवासियों ने डॉ. चौधरी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। सोशल मीडिया के माध्यम से भी उन्हें हजारों शुभकामना संदेश प्राप्त हुए। जनसेवा, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं गौसेवा के संकल्प के साथ मनाया गया यह जन्मदिवस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।0
0
Report
मदन सहनी पर नेताओं की तीखी प्रतिक्रियाएं, आप क्या कहेंगे?
Patna, Bihar:मदन सहनी पर प्रतिक्रिया बाइट 1 संदीप सौरभ,सीपीआई एलएल विधायक बाइट 2 गौतम कृष्ण,आरजेडी विधायक बाइट 3 कॉंग्रेस विधायक कमरूल होदा बाइट 4 बीजेपी प्रमोद कुमार बाइट 5 जेडीयू विधायक उपेन्द्र प्रसाद0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तेज, NEET प्रभावितों को न्याय का आश्वासन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले के सुभाष पार्क पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एकत्र हुए और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।\n\nप्रदर्शन के दौरान छात्र छात्राओं ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल, धर्म या जाति विशेष के खिलाफ नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि छात्रों की मांग पूरी तरह से शिक्षा और छात्र हितों से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही नीट (NEET) परीक्षा से जुड़े मामलों में प्रभावित छात्रों और परिवारों को न्याय एवं उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए。0
0
Report
Advertisement
पेपर लीक से छात्रों का भविष्य खतरे में: राहुल गांधी का बड़ा आरोप
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAHUL GANDHI (CONGRESS MP & LOK SABHA LoP) PRESS CONFERENCE DELHI: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कहते हैं, "एक बात जो सभी को साफ पता है, वह यह है? कि हमारा एजुकेशन सिस्टम - जिसे दुनिया के सबसे अच्छे एजुकेशन सिस्टम में से एक माना गया था - आज एक धांधली वाला सिस्टम बन गया है... हम यह जानते हैं कि पिछले दशक में 152 बार पेपर लीक हुए हैं। अगर आप हिसाब लगाएं, तो लगभग हर महीने एक पेपर लीक हुआ है। हर महीने, लाखों छात्रों से कहा जाता है? कि जिस तनाव से वे गुज़रे हैं, उससे उन्हें फिर से गुज़रना होगा। उसके बाद उनसे कहा जाता है? कि हमें कोई परवाह नहीं है... इससे 7.5 करोड़ छात्र और उनके परिवार प्रभावित हुए हैं। ये मिडिल क्लास और गरीब परिवार हैं। वे अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगाते हैं और फिर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया जाता है। और सबसे बड़ी बात यह है? कि किसी को भी सज़ा नहीं हुई है। पिछले 10 सालों में 152 बार पेपर लीक हुए हैं और सज़ा किसी को नहीं मिली। तो कोई व्यक्ति या लोगों का समूह हमारे एजुकेशन सिस्टम को - जो भारत की सबसे कीमती संपत्ति है? - बर्बाद कर रहा है? और हमारे छात्रों की ज़िंदगी खराब कर रहा है। सरकार क्या करती है? सज़ा किसी को नहीं..." "बात सिर्फ़ इतनी नहीं है कि सिस्टम में गड़बड़ी है, बल्कि यह भी है कि यह सिस्टम आम लोगों की पहुँच से बाहर है। यह एक ऐसा आँकड़ा है जिसके बारे में हर युवा जानता है, लेकिन भारत सरकार को शायद इसकी जानकारी नहीं है। एक परीक्षा पर परिवारों का उतना ही खर्च होता है जितना हमारे पूरे शिक्षा बजट का है। भारत सरकार सभी टैक्स इकट्ठा करने के बाद हमारे बच्चों के भविष्य पर पैसा खर्च करती है। वह पैसा शिक्षा बजट में जाता है, जो 1.4 लाख करोड़ रुपये है। वहीं दूसरी ओर, हर साल NEET परीक्षा देने वाले परिवार भी लगभग इतनी ही रकम यानी 1.32 लाख करोड़ रुपये खर्च करते हैं। यह उन परिवारों के साथ सरासर लूट है, और कुछ नहीं। और फिर, उनसे पैसे ऐंठने के बाद, आप उन्हें बताते हैं कि पेपर लीक हो गया है या सिस्टम में गड़बड़ी है। तो, यही वह दूसरी और वाजिब वजह है जिसकी वजह से हमारे युवा सड़कों पर हैं।0
0
Report
UCC बिल पर मोहन यादव बोले: महिलाओं के सम्मान के लिए सुधार
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल UCC पर सीएम डॉ मोहन यादव ने जी मीडिया से की खास बातचीत सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना और खास तौर पर मुस्लिम महिलाओं की कठिनाइयों का समाधान खोजना इस बिल को लेकर आने का उद्देश्य है मध्य प्रदेश की धरती पर वही रहेगा जिनका एक विवाह होगा UCC बिल आने के बाद कट्टर पत्तियों की जमीन खिसक रही है यह हमेशा से होता आया है जब भी कोई अच्छा सुधार हो कुछ चुनिंदा धर्म के ठेकेदार भ्रम फैलाने का काम करते हैं हम जनता के बीच गए सुझाव लिए लेकिन हमें कहीं विरोध नजर नहीं आया महिलाओं के अधिकार को और ताकत मिलेगी आदिवासियों की अलग पद्धती है आदिवासी धर्म की बात नहीं करते इसलिए उन्हें UCC में शामिल नहीं किया , लेकिन हिंदू मुस्लिम धर्म है भविष्य में सरकार एक देश एक चुनाव पर भी आगे बढ़ेगी।0
0
Report
विकासनगर में कांग्रेस का धरना, प्रधानमंत्री-शिक्षा मंत्री पर जवाबदेही की मांग
Dehradun, Uttarakhand:विकासनगर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन... दिल्ली में आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी के साथ पुलिस द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के विरोध में विकासनगर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया. जिलाध्यक्ष संजय किशोर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व कैबिनेंट मंत्री नवप्रभात भी धरने पर बैठे नजर आए. इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नव प्रभात ने पूरी घटना के पीछे गृह मंत्री को जिम्मेदार ठहराया. नवप्रभात ने कहा कि मामले में प्रधानमंत्री की जवाबदेही बनती है. शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हम छात्रों के साथ हैं.0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर: अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट मुकदमा; लाइसेंस सत्यापन में गड़बड़ियाँ
Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में सांसद अफजाल अंसारी समेत तीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज, शस्त्र लाइसेंस जांच में बड़े खुलासे। 145 शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन में कई अनियमितताएं सामने आईं, कई पत्रावलियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब मिलीं। सांसद अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से संबंधित मूल पत्रावली भी नहीं मिली, लाइसेंस पर खरीदी गई रायफल की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका। सदर कोतवाली में अफजाल अंसारी, तत्कालीन शस्त्र लिपिक अशफाक अहमद और गौरी शंकर राम के खिलाफ दर्ज किया गया अपराधिक मुकदमा। पुलिस के अनुसार आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह से जुड़े लोगों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान कुल 145 लाइसेंसों का उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में सत्यापन कराया गया। जांच में कई मामलों में तत्कालीन शस्त्र लिपिकों एवं अधिकारियों की मिलीभगत से अनियमितताएं सामने आईं। कुछ खरीदे और बेचे गए शस्त्रों की मूल पत्रावलियां जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय से गायब मिलीं। जांच के दौरान सांसद अफजाल अंसारी को निर्गत शस्त्र लाइसेंस संख्या 1188 P2 से संबंधित पत्रावली भी अभिलेखों में नहीं मिली। इसी लाइसेंस पर खरीदी गई रायफल संख्या 830405 की वर्तमान स्थिति का भी पता नहीं चल सका। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सांसद अफजाल अंसारी, तत्कालीन प्रथम शस्त्र लिपिक अशफाक अहमद तथा द्वितीय शस्त्र लिपिक गौरी शंकर राम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता/आईपीसी की धारा 409, 120-बी तथा आर्म्स एक्ट की धारा 21/25 और 30 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। एसपी डॉ. इरज राजा ने बताया कि आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों और सहयोगियों के शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में 145 शस्त्र लाइसेंसों का विभिन्न राज्यों में सत्यापन कराया गया, जिसमें कई पत्रावलियां गायब मिलीं। सांसद अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस से संबंधित अभिलेख भी उपलब्ध नहीं मिले और संबंधित रायफल की वर्तमान स्थिति का पता नहीं चल सका। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर तीखा हमला, बूथों पर जीत की कवायद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से 2027 विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी में जुटने और विपक्ष के कथित झूठे नैरेटिव का जवाब देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव का असली कुरुक्षेत्र बूथ होता है और जो बूथ जीतेगा, वही चुनाव जीतेगा। गोरखपुर शहर और गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों के 892 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सत्य, विकास और जनकल्याण की राजनीति करती है, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2017 से पहले सपा सरकार में नौकरी और सरकारी योजनाओं पर "सैफई सिंडिकेट" का कब्जा था और उसी की मनमानी चलती थी। मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से कहा कि वे विपक्ष की कथित साजिशों और नकारात्मक प्रचार से सतर्क रहें तथा सरकार की विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "मेरा बूथ सबसे मजबूत" मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि बूथ ही चुनाव का असली कुरुक्षेत्र है और मजबूत बूथ ही जीत की गारंटी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बूथ कार्यकर्ताओं की ताकत के दम पर वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में भाजपा लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आज देश में 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश में 16 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार ने पूरी पारदर्शिता के साथ 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी है। गोरखपुर के विकास का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने सिक्सलेन फ्लाईओवर को बड़ी उपलब्धि बताया और गुरुवार को होने वाले उसके लोकार्पण समारोह में सभी को शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने लोगों से फ्लाईओवर पर जाकर सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया पर साझा करने की भी अपील की।0
0
Report
चरखी दादरी में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन; लाठीचार्ज के आरोप
Charkhi, Haryana:चरखी दादरी। पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज और पीएम हाउस के सामने प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को जिला चरखी दादरी में कांग्रेस पार्टी, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और सामाजिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी रोज गार्डन से लघु सचिवालय तक march निकालते हुए पहुंचे और उपायुक्त के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का सबसे चर्चित घटनाक्रम उस समय देखने को मिला जब लघु सचिवालय गेट पर प्रदर्शनकारी काफी देर तक उपायुक्त का इंतजार करते रहे। बाद में संदेश मिला कि प्रतिनिधिमंडल कार्यालय में आकर मुलाकात कर सकता है। इस पर कुछ कार्यकर्ता अंदर जाने के पक्ष में दिखे, जबकि कुछ ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच बहस शुरू हो गई और मौके पर आपसी गुटबाजी खुलकर सामने आती नजर आई। कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं और लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब छात्र अपने भविष्य की रक्षा के लिए जंतर-मंत्र पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने पहुंचे तो उन पर दिल्ली पुलिस ने सरकार के इशारे पर लाठीचार्ज किया, जिसमें अनेक छात्र-छात्राएं घायल हुए। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए भाजपा सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों को जल्द स्वीकार नहीं किया गया और पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन पूरे देश में और बड़ा रूप लेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई。0
0
Report
Advertisement
नोएडा प्रशासनिक कार्रवाई: 3 सुपरवाइजर बर्खास्त, वेतन कटौती के साथ कड़ी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा नोएडा प्राधिकरण के CEO कृष्णा करुणेश ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की। जलभराव और सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर 3 सुपरवाइजर की सेवाएं समाप्त की गईं। 3 मैनेजर और 5 जूनियर इंजीनियर का एक माह का वेतन काटने के आदेश जारी हुए। कार्रवाई के आदेश महाप्रबंधक (सिविल) एस.पी. सिंह ने जारी किए। समीक्षा में करीब 30% नालों की सफाई अधूरी मिलने पर एक्शन लिया गया। ओएसडी इंदु प्रकाश और जीएम आर.एस. यादव को नोडल अधिकारी बनाया गया। दोनों अधिकारी सीधे CEO कृष्णा करुणेश को निरीक्षण रिपोर्ट सौंपेंगे। प्राधिकरण ने साफ किया कि लापरवाही पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
अजमेर दरगाह मामले में शिवमंदिर दावे पर अदालत ने 15 सितम्बर की पेशी तय की
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर आज अदालत में तारीख पेशी पर परिवादी विष्णु गुप्ता की ओर से संशोधित दावे की प्रति सौंपी.. अदालत ने इस मामले में अब 15 सितंबर की तारीख मुक़र्रर की है.. अदालत विष्णु गुप्ता सहित महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार भी अपने अधिवक्ताओं सहित उपस्थित हुआ.. परिवादी विष्णु गुप्ता ने बताया कि सभी पक्षों को सूट अमिंटमेंट की कॉपी भेज दी गयी है..0
0
Report
बिलासपुर महमंद: पाँच-छह लोगों ने संतोष रजक पर लात-घूंसे-डंडों से हमला, वीडियो वायरल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।तोरवा थाना क्षेत्र के महमंद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसका मारपीट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला एक मामूली सी बात को लेकर उपजे विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें पाँच से छह लोगों ने मिलकर संतोष रजक नाम के व्यक्ति के साथ उसी की दुकान के सामने लात-घूंसों और डंडों से जमकर मारपीट की।इस घटना का सबसे चिंताजनक पहलू यह रहा कि जब एक व्यक्ति के साथ सरेआम खुलेआम मारपीट की जा रही थी, तब आसपास बड़ी संख्या में लोग और राहगीर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई और सभी लोग चुपचाप खड़े होकर तमाशबीन बने इस पूरी घटना को देखते रहे। अब पुलिस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर वीडियो के आधार पर छानबीन कर रही है और जल्द कार्रवाई की बात कह रही है।0
0
Report
Advertisement
