271202
गोंडाः चतुर्भुज मंदिर में आयोजित महायज्ञ और कथा के दसवें दिन द्रौपदी चीर हरण का संवाद
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत पारा सराय स्थित चतुर्भुज मंदिर में आयोजित रुद्र महायज्ञ और संगीतमय कथा के दसवें दिन कथा प्रवाचिका साध्वी अंजली शास्त्री ने द्रौपदी चीर हरण का भावुक प्रसंग सुनाया। साध्वी अंजली ने कहा भगवान अपने भक्तों की रक्षा उसी प्रकार करते हैं, जैसे एक मां अपने संतान की करती है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उन्नाव में दिशा समिति की बैठक: बिजली समस्या के समाधान पर साक्षी महाराज बयान
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ । उन्नाव - बीजेपी सांसद साक्षी महाराज की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक । बैठक में डीएम घनश्याम मीणा और एसपी जेपी सिंह रहे मौजूद । जनप्रतिनिधियों ने बैठक में बिजली की समस्या को उठाया । बीजेपी सांसद साक्षी महाराज का बयान । बिजली की समस्या से जनता ही नहीं जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी त्रस्त हैं - साक्षी महाराज । बिजली का समाधान होना चाहिए, इसको लेकर हम अलग से बात करने वाले हैं - साक्षी महाराज । उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने दिशा समिति की बैठक ली ।0
0
Report
झांसी पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टेबाज़ी गिरोह के सर्वर प्रोवाइडर को गिरफ्तार किया
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की नवाबाद थाना पुलिस को आईपीएल सट्टेबाज़ी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के एक सर्वर प्रोवाइडर को अरेस्ट किया है। आरोपी इंदौर का रहने वाला शिवेश चव्हाण है, जो बैटिंग एप के लिए सर्वर मुहैया कराता था। पुलिस ने उसके पास से लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में सट्टेबाजी से जुड़े कई और नाम सामने आए हैं। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े लोकल एजेंटों की तलाश कर रही है जो झांसी और आसपास के जिलों में सट्टा खिलवा रहे थे। झांसी की नवाबाद थाना पुलिस लंबे समय से आईपीएल मैचों पर चल रहे ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर नजर रख रही थी। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने इंदौर निवासी शिवेश चव्हाण को इलाहाबाद बैंक चौराहे से झांसी होटल के बीच से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी शिवेश ऑनलाइन बैटिंग एप और वेबसाइट के लिए सर्वर उपलब्ध कराने का काम करता था वह http://Dbmw99.com और http://Gorahh247.com जैसे डोमेन के जरिए सट्टा नेटवर्क को ऑपरेट करने में मदद कर रहा था। इन वेबसाइटों के माध्यम से आईपीएल के हर मैच पर करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा था। इसके पास से एक लैपटॉप और दो मोबाइल मिले हैं। पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने आरोपी शिवेश चव्हाण के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
एटा में शॉर्ट सर्किट से घर में आग, प्रभावित गोदाम जलकर राख
Etah, Uttar Pradesh:एटा में शॉर्ट सर्किट के चलते घर में लगी आग, आग लगने से घर के गोदाम में रखा परचून का सामान जलकर हुआ राख, आग लगने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम, फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के शिवपुरी की घटना।0
0
Report
Advertisement
गोंडा में कंचन वर्मा का दौरा: अधिकारियों का निरीक्षण और ग्रामीण योजनाओं पर संवाद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा से खबर है। गोंडा जिले की एक दिवसीय दौरे पर शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी व आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश कंचन वर्मा एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंची। गोंडा जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन मुख्य विकास अधिकारी दयानंद जिले के सभी अधिकारीयों और कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। इन्होंने सभी अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अलग-अलग जगह पर पहुंचकर निरीक्षण करके लोगों संवाद किया। सबसे पहले कंचन वर्मा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ गौ आश्रय केंद्र बिरवा बभनी पहुंची जहां भीषण गर्मी को लेकर छुट्टा जानवरों को लेकर की व्यवस्थाओं को देखा और बेहतर तरीके से भीषण गर्मी से बचाव को लेकर के व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। यहां से निरीक्षण के बाद बिरवा बभनी पंचायत भवन पहुंची जहां उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को लेकर चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों को सभी योजनाएं पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए। इसके बाद नोडल अधिकारी कंचन वर्मा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय दर्जी कुआं पहुंची जहां उन्होंने आधुनिक तकनीकी के साथ बनाए गए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लैब का निरीक्षण करते हुए बच्चों को विस्तार से इसके बारे में जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। कंचन वर्मा द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ Civil लाइन गोण्डा में फायर स्टेशन निर्माणाधीन कर्मचारी आवास का निरीक्षण करते हुए गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। फायर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आग लगने की समस्या तथा तत्काल प्रभाव से वहां पहुंचें, कोई भी लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए। कर्मचारियों के आवास निर्माण में भी लापरवाही मिलने पर कठोर कार्रवाई को लेकर चेतावनी दी गई है।0
0
Report
भीनमाल शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद: दिनदहाड़े युवक पर हमला
Jalore, Rajasthan:#Jalore : #भीनमाल : शहर में बदमाशों के हौसले में बुलंद.. दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, गाड़ी में सवार होकर आए हमलावरों ने एक युवक पर लोहे के सरियो से हमला कर की मारपीट, घायल युवक पर स्कॉर्पियो चढ़ाने का किया प्रयास, घटना के बाद क्षेत्र में मची अफरा तफरी, सूचना पर पुलिस पहुँची मौके पर, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, आपसी विवाद का बताया जा रहा है मामला, घटना के बाद पुलिस कीकानून व्यवस्था पर भी उठ रहे हैं सवाल,भीनमाल शहर के महावीर चौराहे के पास की घटना।0
0
Report
बयाना के मिराना रोड पर कचड़े में लगी आग से कार जलकर अफरा-तफरी
Bharatpur, Rajasthan:बयाना(भरतपुर) अज्ञात कारणों से कचड़े में लगी आग की चपेट में आने से कार में लगी भीषण आग, कार में आग लगने से आस पास मौजूद लोगों में मची अफरा तफरी, स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची मौके पर, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा मौके आग को बुझाने का किया जा रहा प्रयास, फिलहाल मिराना में स्थित शाही कब्रिस्तान में बढ़ती जा रही आग, गंभीर हालत हो देखते हुए खुद थाना अधिकारी रामगिलास गुर्जर पहुंचे मौके पर, फायर ब्रिगेड की मदद से स्वयं आग को बुझाने का कर रहे प्रयास, आमजन कर रहा थाना अधिकारी के कार्य की सराहना, मौके पर स्थानीय लोगों की जुटी भारी भीड़, बयाना कस्बे के मिराना रोड की है घटना。0
0
Report
Advertisement
खाना मांगने पर पत्नी ने खौलती सब्जी से पति पर हमला कर दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के बाजना क्षेत्र के जसगुंवा कला मे रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। खाना मांगने पर पत्नी ने गुस्से में आकर पति के ऊपर खौलती हुई सब्जी डाल दी। गर्म सब्जी से पति का चेहरा, सीना और हाथ बुरी तरह झुलस गए। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने एसपी दफ्तर जाकर शिकायत दी है, पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि रात में वह मजदूरी से घर लौटा और पत्नी से खाना मांगा। खाना देने में देरी पर दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्से में पत्नी ने गैस पर रखी खौलती हुई सब्जी का भगोना उठाकर पति के ऊपर उड़ेल दिया, खौलती सब्जी से पति का चेहरा, गर्दन, सीना और दाहिना हाथ बुरी तरह झुलस गया। चीख सुनकर पड़ोसी दौड़े और उसे बिजावर अस्पताल लेकर गए। हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह 30% तक झुलस गया है। पीड़ित पति की शिकायत पर बाजना थाना पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
19.49 लाख की संदिग्ध नगद मिली; पुलिस ने जब्त कर आयकर विभाग को सौंप दी
Ujjain, Madhya Pradesh:महिदपुर रोड पुलिस की कार्रवाई, आयकर विभाग कर रहा जांच उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से करीब 19 लाख 49 हजार 500 रुपए की संदिग्ध नगदी बरामद की है। रकम के संबंध में मौके पर कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने राशि जब्त कर आयकर विभाग को जांच सौंप दी。 एडिशनल एसपी आलोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि नागदा रोड स्थित शनि मंदिर के पास एक बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में नगदी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही महिदपुर रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को रोककर जांच शुरू की。 पुलिस ने बोलेरो वाहन क्रमांक MP-13-ZK-2554 में मौजूद लोगों से पूछताछ की। वाहन चालक ने अपना नाम हरीश निवासी नागदा बताया, जबकि साथ बैठे व्यक्ति ने खुद को सुनील उर्फ प्रदीप पोरवाल निवासी नागदा बताया。 जांच के दौरान सुनील के पास मौजूद एक काले रंग के बैग की तलाशी ली गई। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराई गई और आयकर विभाग को भी सूचना दी गई। बाद में आयकर विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में बैग खोला गया, जिसमें 500, 200 और 100 रुपए के कुल 4428 नोट मिले। गिनती में कुल राशि 19 लाख 49 हजार 500 रुपए निकली。 पूछताछ में वाहन चालक रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया। वहीं सुनील उर्फ प्रदीप पोरवाल ने बताया कि यह राशि महिदपुर निवासी अल्पेश जैन से लेकर नागदा स्थित गोल्डन केमिकल पहुंचाई जा रही थी। हालांकि मौके पर रकम से जुड़े कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किए जा सके。 प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि यह रकम जमीन के सौदे से जुड़ी बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गोल्डन केमिकल के मालिक गुलजारीलाल त्रिवेदी और अल्पेश जैन के बीच जमीन को लेकर लेन-देन हुआ था। दोनों पक्षों में विवाद होने के बाद रकम वापस नागदा ले जाई जा रही थी。 मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने नियमानुसार नगदी जब्त कर सीलबंद की और थाना मालखाने में जमा करा दी। वाहन को भी सीसीटीवी निगरानी में सुरक्षित रखा गया है। अब आयकर विभाग नगदी के स्रोत, लेन-देन और दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर रहा है。0
0
Report
Rahul Gandhi के बयान पर भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला दहन किया
Rajnandgaon, Chhattisgarh: कांग्रेस नेता राहुल गाड़ी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। भाजपा युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल गांधी का पुतला दहन किया। साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भी नाराजगी जताते हुए उनका पुतला फूंका गया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए कांग्रेस नेताओं पर देश के शीर्ष नेतृत्व का अपमान करने का आरोप लगाया। युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अशोभनीय और अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश कर रही है। भाजपा युवा मोर्चा नेताओं का कहना था कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी केवल भाजपा ही नहीं बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का भी अपमान है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जमकर विरोध जताया।0
0
Report
Advertisement
जिला कलक्टर के निर्देश: किसानों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करें
Noida, Uttar Pradesh:किसानों का कल्याण सर्वोपरि, योजनाओं का लाभ हर पात्र तक पहुंचाएं – जिला कलक्टर जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव ने कृषि विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तारबंदी, फार्म पॉण्ड, पाइपलाइन, पॉलीहाउस सहित विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने, किसानों को वैज्ञानिक व जैविक खेती के लिए प्रेरित करने तथा गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी सीजन को देखते हुए खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर0
0
Report
धार में दरगाह पर संदल शरीफ आयोजन, सुरक्षा के बीच शांति का संदेश
Dhar, Madhya Pradesh:भोजशाला के पास स्थित दरगाह पर संदल शरीफ का आयोजन। धार की ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर चल रहे संवेदनशील माहौल के बीच आज भोजशाला परिसर से लगी दरगाह पर संदल शरीफ का आयोजन किया गया। 4 जिलहिज्जा के मौके पर होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर मुस्लिम समाज ने तैयारियां की थी प्रशासन ने भी पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी क्योंकि भोजशाला में पूजा पाठ भी जारी था वही पास हीं बनी दरगाह पर संदल का आयोजन…उर्स कमेटी के सचिव सैय्यद रफीफुदीन कारी ने बताया शाहंशाह मालवा हजरत ख्वाजा मौलाना कुतुब कमालुद्दीन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह पर शुक्रवार को संदल शरीफ कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में संदल शरीफ की रस्म के साथ लंगर की भी व्यवस्था रखी गई है। आयोजकों ने लोगों से शांति और सौहार्द के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की थी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए और चादर पेश की। वहीं भोजशाला को लेकर पहले से ही संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस पूरे क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है…0
0
Report
उत्तम नगर हत्या: 23 वर्षीय बिहार युवक के परिवार को न्याय और मुआवजा
Noida, Uttar Pradesh:सौरभ भारद्वाज और संजीव झा ने उत्तम नगर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की सौरभ भारद्वाज ने कहा पीड़ित परिवार से हमने मुलाकात की है, पुलिस को जब यह सूचना मिली तो परिवार को अपने पास बुला लिया एक महीने से कोई सुध नहीं ली गई। पुलिस और डीएम ने अपने दफ्तर में परिवार को बिठा रखा है हम यहां बैठे हैं एक पुलिसकर्मी द्वारा 23 साल के बिहार से आने वाले युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार ने अब तक अस्थि का विसर्जन नहीं किया है न्याय की मांग परिवार कर रहा है। एक करोड रुपए का मुआवजा और परिवार में नौकरी की मांग कोई बड़ी मांग नहीं है। बीजेपी का कार्यकर्ता फेशियल कर यमुना में गिर गया बीजेपी सरकार ने कार्यकर्ता के परिवार को सरकारी नौकरी दे दी। बाकियों के लिए कुछ नहीं।0
0
Report
Advertisement
भादरा में दिनदहाड़े फायरिंग: मोबाइल दुकान मालिक और युवक घायल
Noida, Uttar Pradesh:भादरा (हनुमानगढ़) कलाना गांव में दिन दहाड़े फायरिंग से दशहत का माहौल गांव के श्याम चौक स्थित मोबाइल की दुकान पर चलाई गोलियां दुकान मालिक मनीष उम्र 20 साल व उसके साथी संदीप उम्र 18 साल के लगी गोलियां गांव के ही दो छोटी उम्र के युवक आए मोटरसाइकिल पर मोबाइल दुकान पर बैठे युवकों पर चलाई गोलिया गोली लगने से दोनों युवक हुए घायल प्राथमिक उपचार के बाद दोनों युवकों को किया हिसार रेफर फायरिंग करने वाले दोनों युवक मौके से फरार0
0
Report
धार में पूजा-अर्चना और नमाज से सामाजिक एकता का संदेश
Dhar, Madhya Pradesh:धार से भाजपा विधायक नीना वर्मा..... आज का दिन बहुत ऐतिहासिक रहा लंबे समय बाद धार की भोजशाला में शुक्रवार के दिन पूजा अर्चना हुई कोर्ट के निर्णय के बाद सभी पक्षो ने आदेश का पालन किया आज हिन्दू समुदाय ने बड़ी संख्या में भोजशाला पहुंच कर पूजा अर्चना की और मुस्लिम समाज ने अपने अपने स्थानों पर नमाज अदा की शहर ने साबित कर दिया यंहा कोमी एकता कायम है प्रशासन ने सतर्कता रखी जल्द हीं माँ वाग्देवी की मूर्ति लंदन से धार आएगी..... भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को धार आने का न्योता दिया और मांग की है की धार में महाँकाल लोक की तरह सरस्वती लोक का निर्माण हो.....0
0
Report
सिरोही में स्पेशल टीम ने डिंगार में अवैध गांजे के पौधे पकड़े
Sirohi, Rajasthan:सिरोही में स्पेशल टीम ने ड Dingar में अवैध गांजे के पौधे पकड़े? Wait ensure clean text correct.0
0
Report
Advertisement
