271003
गोंडाः धोबहाराय चौकी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार
Gonda, Uttar Pradesh:आज शनिवार को धोबहाराय चौकी की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। चौकी इंचार्ज धोबहाराय अखिलेश राही ने बताया कि भीम सिंह पुत्र शोभाराम निवासी धोबहाराय न्यायालय द्वारा वंचित था जिसको न्यायालय के आदेश पर गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर में गोकशी की कोशिश नाकाम: मुठभेड़ में एक गिरफ्तार, एक फरार
Rampur, Uttar Pradesh:गोकशी की कोशिश नाकाम,पुलिस मुठभेड़ में गौकश गिरफ्तार, तमंचा,कारतूस और गोकशी के उपकरण बरामद, एक आरोपी फरार,जंगल में तलाश जारी, रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोकशी की घटना को अंजाम देने से पहले ही नाकाम कर दिया,चमरपुरा के जंगल में गोकशी की फिराक में पहुंचे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई, पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, वहीं, उसका एक साथी अंधेरे और जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अखलाख पुत्र वारिश, निवासी ग्राम जुठिया, थाना शहजादनगर, घायल हो गया, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया, वहीं दूसरा आरोपी रिजवान फरार है, बरामदगी: 315 बोर का तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, पशुओं को काटने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं.0
0
Report
हरदोई: नाली के पानी के विवाद में बीएससी छात्र की हत्या, चार FIR
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में नाली के पानी के निकास को लेकर शुरू हुआ विवाद में 18 साल के छात्र की हत्या कर दी गई। आरोप है कि नाली साफ करने की बात को लेकर पड़ोसी से कहासुनी और गाली-गलौज हुई। विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला किया गया, जिसमें बीडीसी सदस्य प्रेमादेवी और उनका बेटा धीरेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। धीरेन्द्र को हरदोई मेडिकल कॉलेज से लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए चार थानों की पुलिस तैनात की गई है। मामला हरपालपुर थाना क्षेत्र के बेहटा रमपुरा गांव का है। मृतक धीरेन्द्र पुत्र रामलखन की उम्र 18 वर्ष थी। उसकी मां प्रेमादेवी गांव की क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। परिजनों के अनुसार पड़ोसी से नाली के पानी के निकास को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमादेवी ने नाली साफ करने को लेकर रामकिशोर से बातचीत की थी। आरोप है कि इस बात पर रामकिशोर नाराज हो गया और गाली-गलौज करने वाला। विरोध करने पर सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मौके पर प्रेमादेवी और धीरेन्द्र मौजूद थे। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों को पीटा गया। गंभीर हालत में दोनों को हरपालपुर सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। धीरेन्द्र की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। धीरेन्द्र एपीएस सांडी डिग्री कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। परिवार में पांच भाई नरेंद्र, अनंतराम, रावेंद्र, पवन और धीरेन्द्र थे, जबकि साधना उसकी बहन है। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पिता रामलखन की तहरीर पर पुलिस ने सीबू, रामकिशोर, रेखा और जीनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रामकिशोर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना के दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिलाएं और पुरुष गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोगों के हाथों में लाठी-डंडे नजर आ रहे हैं। वीडियो में मारपीट स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रही है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। तनाव को देखते हुए अरवल, हरपालपुर, सवायजपुर और लोनार थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात है।0
0
Report
श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग निर्माण धंसना, उद्घाटन से पहले सड़क धंसी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज श्रृंगवेरपुर में राम वन गमन मार्ग की निर्माणाधीन सड़क धंसी, शुरू होने से पहले ही राम वन गमन मार्ग की सड़क धंस गई, श्रृंगवेरपुर के सामने बने ब्रिज पर भी कई जगह दरारें आई हैं, अभी राम वन गमन मार्ग का औपचारिक रूप से उद्घाटन नहीं हुआ है, अयोध्या से चित्रकूट को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा राम वन गमन मार्ग, कई जगह पर सड़क धंसने से निर्माण कार्य पर उठ रहे सवाल, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी मामले का लिया है संज्ञान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जांच कराके कार्रवाई की बात कही है, डिप्टी सीएम ने कहा है कि सड़क बनेगी तो धंधेगी और धंसेंगी तो फिर बनेगी, उन्होंने राम वन गमन मार्ग सड़क की गुणवत्ता की भी जांच की बात कही है。0
0
Report
Advertisement
झारखण्ड के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक जताया गया
Ranchi, Jharkhand:झारखण्ड सरकार के मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के बाद राज्यभार में शोक की लहर है। मंत्री सुदीव्य सोनू के निधन के बाद राजकीय शोक है और नेताओं का कहना है कि उनकी कमी की भरपाई नहीं हो सकती ।वो जो खालीपन है उसे कभी भरा नहीं जा सकता।0
0
Report
सीएम सम्राट चौधरी ने राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों को खुद खाना खिलाया
Hajipur, Bihar:बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले में चल रहे राहत शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने पहले हाजीपुर राहत शिविर का निरीक्षण किया जिसके बाद सीएम सोनपुर पहुंचे।लेकिन सोनपुर में सीएम का अलग ही अंदाज देखने को मिला।सीएम ने सबसे पहले राहत शिविर में चल रहे बाढ़ पीड़ितों की सुविधाओं का जायजा लिया उसके बाद सीएम सीधा सामुदायिक किचन पहुँच गए जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को अपने हाथ से खाना खिलाया और खुद भी बाढ़ पीड़ितों के साथ खाना खाया।निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सबका साथ मिल रहा है और सरकार भी बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद कर रही है।सीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के रहने खाने से लेकर बाढ़ पीड़ित बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था भी प्रशासन कर रही है।सीएम ने कहा कि अगले 24 घण्टे में राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि पानी का जलस्तर तेजी से घट रहा है।उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्थायी समाधान पर भी काम किया जा रहा है और इसी के तहत सेंट्रल वाटर कमीशन से बात हुई है और योजना बनाई जा रही है कि कैसे गंगा मईया के पानी को नियंत्रित कर लोगो को बाढ़ से निजात दिलाई जाए।बता दे कि सीएम के साथ जलसंसाधन मंत्री के अलावा सारण डीएम एसपी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। बाइट-सम्राट चौधरी,सीएम0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन में गिरी इमारत, मालिक हरिराम बंसल घर के बाहर की तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:गुरुग्राम, हरियाणा: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में गिरी इमारत के मालिक हरिराम बंसल के घर के बाहर की तस्वीरें।0
0
Report
Advertisement
नोराज गांव में जहरीली शराब से मौतें, पुलिस-शराब माफियाओं की मिलीभगत सामने
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नोराज गांव में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों के परिजनों के रोने-रोने के हाल बेहाल हैं; इस गांव में किराने की दुकानें और घरों से जहरीली शराब बेची जा रही थी। परिजनों ने बताया कि शराब बेचने वाले लोग बताते थे कि 20,000 rupees महीने पुलिस को देते हैं, इसलिए उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। शराब बेचने वाली महिला ने जानकारी देते हुए कहा कि शराब तस्कर रहीम नाम के व्यक्ति घर-घर शराब की पेटियाँ लाकर देता था; चार हजार में शराब की पेटी दी जाती थी। बंडा से रहीम उन्हें शराब देने के लिए कार से आता था। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने नोराज़ गांव के घटनाक्रम पर बातचीत में कहा कि अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है, और मौतों की कुल संख्या 13 तक पहुंच चुकी है, आगे की करवाई जारी है। मुकाम-जी मीडिया की टीम ने उन घरों तक पहुंचकर जानकारी जुटाई है जहाँ कुछ दिनों पहले शराब बेची जा रही थी। शराब बेचने वाली महिला ने भी कुछ खुलासे किए हैं, और गाँव के ग्रामीणों से मिली-जुली बातें सामने आ रही हैं। नोट: डिप्टी सीएम के सार्वजनिक प्रदर्शन में वॉकथ्रू, घर-घर जाने का क्रम और मृतक परिवारों से बातचीत की पुष्टि की गई है।0
0
Report
नोराज जहरीली शराब मामला: माफिया के राज खुलें, पुलिस कमीशन फिक्स का दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल Exclusive जी मीडिया के कैमरे पर शराब माफियाओं ने खोले राज कैसे आती थी जहरीली शराब,और कैसे बेची जाती थी नोराज के ग्रामीण बोले 20 हजार महीना पुलिस का था कमिशन फिक्स नोराज गांव में जहरीली शराब से चार लोगों की मौत हो गई और करीब 30 से अधिक लोग अस्पताल में भर्ती है मृतकों के परिजनों के रो रो कर हाल बेहाल है...इस गांव में किराने की दुकान और घरों से जहरीली शराब बेची जा रही थी मृतकों के परिजनों ने बताया शराब बेचने वाले लोग बताते थे कि ₹20000 महीने पुलिस को देते हैं इस वजह से उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। शराब बेचने वाली महिला ने खोले राज जी मीडिया की टीम उन घरों तक पहुंची जहां पर कुछ दिनों पहले तक शराब बेची जा रही थी, शराब बेचने वाली महिला ने बताया रहीम नाम कास्ट शराब तस्कर उसको घर तक शराब की पेटियां लाकर देता था, चार हजार में सागर गोल्ड शराब की पेटी देकर उनको जाते थे। बंडा से रहीम उनको शराब देने कार से आता था। वही नोराज गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल मिलने पहुंचे जी मीडिया से बातचीत में राजेंद्र शुक्ल ने बताया 10 लोगों को अब तक हिरासत में लिया गया,13 लोगों की मौत हुई आगे की करवाई जारी है।0
0
Report
तेलंगाना विधानसभा गेट पर बवाल: ब्लैक टी-शर्ट के कारण MLA-MLCs रोके, धक्का- मुक्की
Hyderabad, Telangana:Hyderabad: High drama unfolded at the Telangana Assembly main gate as police stopped BRS MLAs and MLCs from entering the premises wearing black T-shirts. Police reportedly said the legislators would not be allowed inside wearing black T-shirts, leading to a heated argument between BRS leaders and the police. BRS MLA Harish Rao removed his T-shirt and asked police to allow him into the Assembly. The situation escalated into a scuffle, during which Harish Rao and Jagadish Reddy reportedly fell to the ground. BRS MLA Sabitha Indra Reddy was allegedly pushed by the police by her neck, while MLA Sunitha Lakshma Reddy broke down in tears, alleging that her saree was pulled during the commotion. BRS working president KTR and Jagadish Reddy reportedly sustained injuries in the scuffle. KTR suffered injuries to his face and hand. Police subsequently shifted the BRS MLAs to a police station.0
0
Report
Advertisement
सकरी के चोरभट्ठी में गांजा बेचती महिला गिरफ्तार, 310 ग्राम जब्त
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्रवाई के दौरान एक महिला को गांजा बेचते पकड़ा गया है। चोरभट्ठी गांव में बिजली ऑफिस मोड़ के पास महिला के पास से 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम 270 रुपये भी मिली। मामले में 40 वर्षीय उम्मद बी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी में गांजा बिक्री की सूचना के बाद इलाके में निगरानी बढ़ाई गई थी। सूचना के आधार पर बिजली ऑफिस मोड़ के पास घेराबंदी कर उम्मद बी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास काले रंग की पॉलीथिन में रखा 310 ग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की कीमत करीब 15 हजार रुपये बताई गई है, जबकि महिला के पास से बिक्री के 270 रुपये नकद भी मिले। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर सकरी थाने मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।0
0
Report
मोदी के 25 साल सेवा: भाजपा का सेवा संकल्प अभियान आज देशभर में शुरू
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता की प्रैस वार्ता अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प अभियान के तहत पुरे देश में अपनी सेवाएं देने वाली है。 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के प्रति सेवा और त्याग के 25 साल पुरे होंगे। वे चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री रहे या अब प्रधानमंत्री का उनका कार्यकाल है। इनके 25 साल पुरे हो रहे हैं।। प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और किसानों के इस अभूतपूर्व काम किए हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत हम सभी 17 सितंबर को अपने अपने घरों में दीया जलाएंगे। इस दिन रक्तदान शिविर आयोजित कराए जाएंगे । अवधिः 17 सितंबर से 7 अक्टूबर; राज्य 7 से 10 दिन निर्धारित करेंगे विद्यालयों में 25 वर्षों की सेवा और विकसित भारत विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएँ कराना, चित्रों की प्रदर्शनी लगाना और विजेताओं को सम्मानित करना। सेवा स्मरण अवधिः 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 25 से 30 मिनट के नुक्कड़ नाटों के माध्यम से 25 वर्षों के सेवा कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और बदलाव की जानकारी गाँव-गाँव पहुँचाना। आंगन का मिलन अवधिः 25 सितंबर से 7 अक्टूबर; प्रत्येक केंद्र पर 3 दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान करना, माताओं से संवाद करना और पोषण, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की सरल जानकारी देना। कहानी बदलाव की अवधिः 17 सितंबर से 17 अक्टूबर लाभार्थियों के जीवन में आए बदलाव की वास्तविक वीडियो कहानियाँ जुटाना, प्रत्येक शक्ति केंद्र से कम से कम 10 रील तैयार करना और जिलावार डिजिटल संग्रह बनाना。 वडनगर से वाराणसी अवधिः अभियान अवधि में, निर्धारित तिथियों पर वडनगर से वाराणसी तक प्रधानमंत्री जी की सेवा यात्रा और देश-प्रदेश के परिवर्तनकारी स्थलों की वास्तविक विकास कहानियाँ जनता तक पहुँचाना। सेवा ज्योति यात्रा अवधिः अभियान अवधि में, स्थानीय कार्यक्रम के अनुसार गाँव एवं जिले की विभिन्न दिशाओं से जनभागीदारी यात्राएँ निकालना; समापन पर उपलब्धियों पर संवाद करना और विकसित भारत 2047 का सामूहिक संकल्प लेना। सेवा मेरा योगदान अवधिः 17 सितंबर से 17 अक्टूबर प्रत्येक नागरिक को 25 निर्धारित सेवा गतिविधियों में से किसी एक से जोड़ना और हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दो स्थानों पर स्पष्ट एवं स्थायी बदलाव लाना। सेवा सेतु अभियान अवधिः अभियान अवधि में, ब्लॉक एवं विधानसभा कार्यक्रम के अनुसार "सरकार आपके द्वार" शिविरों में पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी, आवेदन में सहायता और लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना। सेवा रंग अवधिः अभियान अवधि में एक निर्धारित दिन प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों और विकसित भारत विषय पर मानव रंगोली बनाना तथा ड्रोन रिकॉर्डिंग और डिजिटल जनभागीदारी सुनिश्चित करना। हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज अवधिः अभियान अवधि में, क्षेत्रवार निर्धारित तिथियों पर युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप और नवाचार करने वालों को पाँच क्षेत्रीय मंचों पर समाधान प्रस्तुत करने, प्रदर्शन करने और विशेषज्ञों से संवाद का अवसर देना। जनसेवक महाकुंभ अवधि: 17 अक्टूबर 2026; स्थान केंद्रीय निर्णय के अनुसार पंचायत से संसद तक लगभग 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों का समागम; 25 वर्षों की सेवा यात्रा, वंदे मातरम्, प्रधानमंत्री जी का संबोधन और विकसित भारत का संकल्प। नेताओं की ड्यूटी को संतरे कहा कि जन महाकुंभ कार्यक्रम फरीदाबाद सुरजकुंड में होगा। इस लिए कार्यक्रमों की सूची में सासंद के तौर पर सिर्फ कृष्णपाल गुर्जर का नाम शामिल किया गया है। बाकी सांसदों की ड्यूटी केंद्र की और ये लगाई गई है। राव इंद्रजीत हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और वरिष्ठ कार्यक्रम हैं। हमारा बड़ा परिवार है। बड़े परिवार में कोई छोटा मोटा मतभेद हो जाता है। राव इंद्रजीत से मेरी बातचीत होता रहता है। चीफ जस्टिस की नियुक्ति और पंजाब सरकार मामले पर कहा कि पंजाब सरकार ने घोषणाएं करके सरकार तो बना ली। लेकिन एकही घोषणा पूरी नहीं की। पंजाब नशे का केंद्र बन चुका है। पंजाब के लोग त्रस्त हैं। पंजाब सरकार पंजाब के मुद्दों को छोड़कर बेकार के मुद्दे उठा रही है। एक ऐसा मुख्यमंत्री जिसने गुरुओं तक का अपमान कर दिया। विधानसभा सत्र कए बारे में बात करते हुए कहा कि हमारी सरकार सबका सम्मान करती है। कांग्रेस के विधायकों ने एक दलित सिख विधायक का अपमान किया। वे सिखों पर हुए अत्याचार को लेकर एक कागज लेकर खड़े थे। कांग्रेस के विधायक ने उनके हाथ से पोस्टर छीन लिया। कांग्रेसी तो हर मंच पर आपस में लड़ते हैं।0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग गिरने से 7 मौतें: DU और वेंकटेश्वर कॉलेज राहत में आगे
New Delhi, Delhi:दिल्ली सत्य निकेतन में बिल्डिंग गिरने के बाद DU कॉलेज मद्द के आगे आया. PG में जगह नहीं मिली, कॉलेज ने खाने-पानी पीने और सोने के लिए बिस्तर लगाए. वेंकटेश्वर कॉलेज प्रमुख रवि वजला ने Zee मीडिया को बताया हर मद्द के लिए खड़े हैं कॉलेज के छात्र हों या दूसरे छात्र हों. लोकेशन: सत्य निकेतन. बिल्डिंग गिरने के हादसे में मृतों की संख्या 7 बताई गई है, कई घायल हैं. राहत-बचाओ का क्रम जारी. बिल्डिंग हादसे के बाद DU कॉलेज और वेंकटेश्वर कॉलेज ने बेघर PG छात्रों के लिए कॉलेज गेट खोले और दुःख जताया.0
0
Report
Advertisement
सीएम सम्राट चौधरी ने राहत शिविर में खुद खाना खिलाकर दिखाई मानवीय पहल
Hajipur, Bihar:बाढ़ प्रभावित वैशाली और सारण जिले में चल रहे राहत शिविरों का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी ने पहले हाजीपुर राहत शिविर का निरीक्षण किया जिसके बाद सीएम सोनपुर पहुंचे।लेकिन सोनपुर में सीएम का अलग ही अंदाज देखने को मिला।सीएम ने सबसे पहले राहत शिविर में चल रहे बाढ़ पीड़ितों की सुविधाओं का जायजा लिया उसके बाद सीएम सीधा सामुदायिक किचन पहुंच गए जहाँ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को اپنے हाथ سے खाना खिलाया और खुद भी बाढ़ पीड़ितों के साथ खाना खाया।निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में सबका साथ मिल रहा है और सरकार भी बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद कर रही है।सीएम ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के रहने खाने से लेकर बाढ़ पीड़ित बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था भी प्रशासन कर रही है।सीएम ने कहा कि अगले 24 घण्टे में राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि पानी का जलस्तर तेजी से घट रहा है।उन्होंने कहा कि बाढ़ के स्थायी समाधान पर भी काम किया जा रहा है और इसी के तहत सेंट्रल वाटर कमीशन से बात हुई है और योजना बनाई जा रही है कि कैसे गंगा मईया के पानी को नियंत्रित कर लोगो को बाढ़ से निजात दिलाई जाए।बता दे कि सीएम के साथ जलसंसाधन मंत्री के अलावा सारण डीएम एसपी के साथ पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था।बाइट-सम्राट चौधरी,सीएम0
0
Report
FMG इंटर्न्स की मांग: राजस्थान के अस्पतालों में स्टाइपेंड समानता के लिए प्रदर्शन
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स (FMG) इंटर्न्स ने स्टाइपेंड को लेकर आज जिला अस्पताल में अपनी मांगो को लेकर प्रदर्शन कर मांग उठाई FMG डॉक्टरों का आरोप है कि वे भारतीय MBBS इंटर्न्स के समान अस्पतालों में ड्यूटी कर रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें स्टाइपेंड नहीं दिया जा रहा। डॉक्टरों के अनुसार वे OPD, इमरजेंसी और नाइट ड्यूटी के साथ कई बार 24 घंटे तक सेवाएं दे रहे हैं। FMG इंटर्न्स का दावा है कि अन्य राज्य में भारतीय MBBS इंटर्न्स को करीब ₹21,700 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलता है, जबकि राजस्थान में करीब 2000 FMGs को कथित तौर पर शून्य स्टाइपेंड मिल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि NMC की गाइडलाइंस और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। इंटर्न्स के अनुसार स्टाइपेंड से जुड़ी फाइल कॉलेज, राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC), DME और वित्त विभाग के बीच लंबित होने का आश्वासन दिया जा रहा है। FMGs ने समान काम के लिए समान स्टाइपेंड और ₹21,700 प्रतिमाह भुगतान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर राज्यव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। आज जिला अस्पताल के PMO को लिखित में ज्ञापन सौंपा है साथ ही सरकार को चेतावनी दी है जल्द हमारी मांग सरकार पूरी नहीं करती है तो आगे अनिश्चित काल धरना प्रदर्शन जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार की होंगी।0
0
Report
लेपर्ड की मौजूदगी से सपोटरा किले क्षेत्र में दहशत, वन विभाग सतर्क
Karauli, Rajasthan:सपोटरा किले की दीवार पर नजर आया लेपर्ड, लोगों में दहशत, जिला करौली. वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. किले की दीवार पर लेपर्ड नजर आने की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है. पैंथर की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की दो टीमें किला क्षेत्र में तैनात की गई हैं. टीमें लगातार गश्त कर रही हैं और लोगों को जंगल व किला वन क्षेत्र की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है. लेपर्ड के मूवमेंट की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया. किला क्षेत्र में दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर निगरानी कर रही हैं. वनकर्मी लगातार गश्त कर लेपर्ड की गतिविधियों का पता लगाने में जुटे हैं. लेपर्ड को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए वन विभाग के कार्मिकों द्वारा पटाखे भी चलाए गए. किले की दीवार पर लेपर्ड और दो शावक दिखाई देने की सूचना के बाद आसपास के लोगों ने जंगल की ओर जाना कम कर दिया है. लोग आशंका जता रहे हैं कि लेपर्ड किला वन क्षेत्र से निकल कर आबादी की ओर आ सकता है. क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. वन विभाग की टीमें लेपर्ड की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं. क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल मीना और नाका प्रभारी राजेश मीना ने बताया कि लेपर्ड के मूवमेंट के बाद किला क्षेत्र में दो टीमें लगातार निगरानी और गश्त कर रही हैं. टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. वन विभाग ने लोगों से किला वन क्षेत्र और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की है. विशेष रूप से अकेले जंगल में नहीं जाने और लेपर्ड दिखाई देने पर उसके करीब नहीं जाने या उसे घेरने का प्रयास नहीं करने की सलाह दी गई है. लेपर्ड नजर आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने को कहा गया है.0
0
Report
Advertisement
