271504
GONDA-मौनी अमावस्या को सरयू तट पर उमड़े श्रद्धालु
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र के पसका, भौरीगंज, जम्बू तीर्थ सरयू तट समेत विभिन्न स्थानों पर मौनी अमावस्या को श्रद्धालुओं ने स्नान दान किया। बुधवार को ठंडक माह में मौसम खुशनुमा होने से सुबह से ही सरयू तट पर स्नान के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी। श्रद्धालुओं ने स्नान ध्यान किया और वाराह भगवान मंदिर में प्रसाद चढ़ाया और परिक्रमा किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने मेले में आवश्यक वस्तुओं की खरीददारी भी की। भौरीगंज में भी सरयू तट पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी दिखी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
IYC आरोप: संसद मार्ग प्रदर्शन में पुलिस बर्बरता, FIR अभी तक वापस नहीं ली गई
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ROOPESH SINGH BHADAURIA (NATIONAL HEAD OF LEGAL DEPARTMENT OF INDIAN YOUTH CONGRESS) ON INDIAN YOUTH CONGRESS HAVE REGISTERED A COMPLAINT AT MANDIR MARG POLICE STATION REGARDING THE BRUTALITY WHICH HAS BEEN DONE BY THE GOONS ON THE STUDENT WHO WERE PROTESTING IN DIFFERENT CITIES दिल्ली: इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) लीगल सेल के नेशनल चेयरमैन रूपेश सिंह भदौरिया ने कहा कि यह कोई शिकायत नहीं, बल्कि उन छात्रों की आवाज है जिन्होंने संसद मार्ग पर खराब शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाई थी। बदले में उन्हें जो मिला, उसे न सिर्फ देश बल्कि पूरी दुनिया ने देखा। उन पर लाठियां बरसाई गईं, पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। एक छात्र की आंखों की रोशनी चली गई... दिल्ली पुलिस ने ऐसी बर्बरता दिखाई। इसकी इजाज़त किसने दी? इसके पीछे एक गहरी मिलीभगत है। प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस की सारी बर्बरता सबके सामने है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 जुलाई को आदेश दिया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी FIR वापस ली जाएं, लेकिन 65 FIR में से एक अभी भी वापस ली जानी बाकी है। कई छात्र अभी भी जेल में हैं। बीजेपी के गुंडों की एक और फौज तैयार की गई और वे प्रदर्शनकारियों के घरों तक पहुंच गए... उनकी पहचान उजागर की गई और उन्हें सबके सामने शर्मिंदा किया गया। उनसे माफी मंगवाई गई। ऑनलाइन परेशान किया जा रहा है, निशाना बनाया जा रहा है और डॉक्सिंग (निजी जानकारी सार्वजनिक करना) की जा रही है... लगभग 15 वकीलों के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम विभाग से संपर्क किया और FIR दर्ज कराई...0
0
Report
गुलाबचंद कटारिया ने प्रवासियों के योगदान की सराहना की
Jaipur, Rajasthan:बेंगलुरु पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बधाई प्रवासी राजस्थानी संगम के आयोजकों को भेजा संदेश अपने संदेश में गुलाबचंद कटारिया ने कहा प्रवासियों का प्रदेश के विकास में अहम योगदान स्कूलों के निर्माण से लेकर अस्पतालों तक में प्रवासियों ने हमेशा करायें हैं विकास के काम देश दुनियाँ के किसी भी कोने में रहने वाले प्रवासी अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए रहते हैं सदा तैयार अध्यक्ष सचिन पांडिया की टीम को दी शुभकामनाएं0
0
Report
सहारनपुर में ड्रोन निगरानी से कांवड़ यात्रा की सुरक्षा हाईटेक, शांति पूर्ण
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बना दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद के सभी प्रमुख कांवड़ मार्गों, संवेदनशील स्थानों, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों और शिविर स्थलों पर ड्रोन कैमरों के माध्यम से लगातार हवाई निगरानी की जा रही है। ड्रोन से मिलने वाली लाइव फुटेज पर पुलिस कंट्रोल रूम और फील्ड में तैनात अधिकारी लगातार नजर बनाए हुए हैं। इसके जरिए भीड़ की स्थिति, यातायात व्यवस्था, संदिग्ध गतिविधियों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी किसी भी स्थिति की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। यदि कहीं भी अधिक भीड़, जाम, संदिग्ध व्यक्ति या کوئی آپात स्थिति दिखाई देती है तो संबंधित पुलिस बल को तुरंत मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रोन सर्विलांस से न केवल श्रद्धालुओं की सुरक्षा मजबूत हुई है, बल्कि यातायात संचालन और भीड़ प्रबंधन भी अधिक प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। ड्रोन निगरानी के अलावा पूरे कांवड़ मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस पिकेट, मोबाइल गश्त, क्यूआरटी टीम और यातायात पुलिस भी लगातार सक्रिय है। सहारनपुर पुलिस ने कांवड़ श्रद्धालुओं और आम नागरिकों से अपील की है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस या आपातकालीन सेवा 112 पर दें। पुलिस का दावा है कि आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के जरिए कांवड़ यात्रा-2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान पर राज्यपाल का प्रेरक संदेश
Dungarpur, Rajasthan:नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान, भारत पराक्रमी देश, पड़ोसी देश नशे से कमजोर करने का प्रयास कर रहे: राज्यपाल राजपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे आज गुरुवार देर शाम को देवल में स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। यहां नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नशे के नुकसान बताए ओर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। बॉडी - राजपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे ने कहा कि भारत पराक्रमी है। यहां कई वीर योद्धा पैदा हुए। लेकिन हमारे यहां इन वीर योद्धाओं का पाठ नहीं पढ़ाया जाता, उनकी जगह अंग्रेज, मुग़लों ओर औरंगज़ेब का पाठ पढ़ाया जाता था। इसका मकसद हमारे योद्धाओं की वीर गाथा की छुपना था। उसी तरह नशे से देश के युवाओं की ताकत को खत्म करने का प्रयास किया जा रहा है। पड़ोसी देश यहां पैसा कमाने के लिए नशा नहीं भेजते है। ये नशा भारत देश के ताकतवर युवाओं को कमजोर करने का प्रयास है। नशे से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक कर सामाजिक ताकत और प्रतिष्ठा भी खत्म होती है। इसलिए आज से ही नशे को ना कहे ओर कसम खाए कि अब नशा नहीं करेंगे। राज्यपाल ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए सबसे पहला प्रयास सरकार ओर उसके कर्मचारियों को करना होगा। अधिकारी से लेकर कर्मचारी ये शपथ ले की वे न तो नशा करेंगे ओर न करने देंगे। अगर वे खुद नशा करेंगे तो फिर रोकेंगे कैसे। इसलिए शुरुआत खुद से करे। उन्होंने कहा पुलिस तो नशा करती ही नहीं है। लेकिन दूसरे नशे से दूर रहे। उन्होंने घर, गांव, समाज ओर जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया। राज्यपाल ने मौजूद लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम मेंउदयपुर संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरामानी, कलेक्टर देशलदान समेत कई अधिकारी मौजूद रहे。0
0
Report
पीपाड़ में 23.68 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं से बदलेगा शहर का चेहरा: RUIDP संवाद
Jodhpur, Rajasthan:जिला रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज विधानसभा- बिलाड़ा इनफार्मर- माधुसिंह पीपाड़ सिटी (जोधपुर) आरयुआआईडीपी संवाद कार्यक्रम में पीपाड़ के भविष्य की विकास रूपरेखा पर मंथन राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (RUIDP) के पांचवें चरण के अंतर्गत पीपाड़ शहर के लिए प्रस्तावित ₹23.68 करोड़ की विकास परियोजनाओं को लेकर गुरुवार को नगर पालिका सभागार में "RUIDP संवाद कार्यक्रम" आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि, पूर्व पार्षद, विभागीय अधिकारी, मीडिया प्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भामाशाह एवं बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। सभी हितधारकों ने शहर के समग्र एवं दीर्घकालिक विकास को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। कार्यशाला में अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से पीपाड़ शहर में आधुनिक शहरी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। अपशिष्ट जल शोधन संयंत्र, ड्रेनेज एवं बाढ़ प्रबंधन, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (CCC), विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास तथा ठोस कचरा प्रबंधन जैसे कार्यों से शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जाएंगे। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि पीपाड़ शहर के लिए प्रस्तावित ₹23.68 करोड़ में से 16.63 करोड़ अपशिष्ट जल प्रबंधन एवं शोधन, 1.06 करोड़ ड्रेनेज एवं बाढ़ प्रबंधन, 2.25 करोड़ कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, 2.25 करोड़ विरासत संरक्षण एवं पर्यटन विकास तथा 3.19 करोड़ ठोस कचरा प्रबंधन पर व्यय किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से शहर में जलभराव की समस्या में कमी आएगी, स्वच्छता व्यवस्था सुदृढ़ होगी, आधुनिक निगरानी तंत्र विकसित होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। बाइट.. मोहम्मद सुहेल शेख ईओ नगरपालिका पीपाड़ सिटी0
0
Report
किसानों ने मूंग खरीदी केंद्र बदलाव के विरोध में चक्का जाम किया
Narmadapuram, Madhya Pradesh:मूंग खरीदी में लगातार आ रही दिक्कतों और खरीदी केंद्र बदलने से नाराज किसानों ने गुरुवार को नर्मदापुरम–पिपरिया स्टेट हाईवे पर माखननगर में मीनेष वेयरहाउस के सामने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने सड़क पर बैठकर यातायात रोक दिया, जिससे करीब ढाई घंटे तक दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। किसानों का कहना था कि बिना पर्याप्त तैयारियों के खरीदी केंद्र को अचानक स्थानांतरित कर दिया गया। नए वेयरहाउस में न तो तुलाई की समुचित व्यवस्था थी और न ही किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध थीं। इसके कारण मूंग की तुलाई बाधित हो गई और बड़ी संख्या में किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा。 जानकारी के अनुसार, सेवा सहकारी समिति बाबई के माध्यम से बुधवाड़ा स्थित आदिदेव वेयरहाउस में मूंग खरीदी की जा रही थी। यहां पिछले पांच दिनों से सैकड़ों किसानों की ट्रैक्टर-ट्रॉलियां तुलाई का इंतजार कर रही थीं। इसी बीच खरीदी केंद्र बदलने के फैसले से किसानों का आक्रोश और बढ़ गया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार सुनील गढ़वाल, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी सहित माखन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने चक्का जाम समाप्त किया।0
0
Report
Advertisement
विदिशा में सड़क सुरक्षा समिति ने ब्लैक स्पॉट खत्म करने और यातायात सुगमता पर जोर दिया
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के कलेक्ट्रेट बेतवा सभागार में आज जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी, अपर कलेक्टर अनिल डामोर के अलावा पीडब्ल्यूडी, यातायात पुलिस और जिला परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स) की पहचान कर दुर्घटनाओं पर रोक लगाना और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना रहा। आज बेतवा सभा कक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया था। शहर में ऐसे मैरिज हॉल जिनमें पार्किंग की सुविधा नहीं है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर बाजार व्यवस्था के बारे में चर्चा की गई है। नगरपालिका द्वारा नाली का निर्माण और पाइपलाइन की खुदाई के कारण पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी जल्दी खत्म करने को कहा गया। बरसात के मौसम के कारण गड्ढों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए गए। नगरपालिका और यातायात टीम मिलकर अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चला रही है, और जो व्यापारी/ठेले वाले रोड पर बैठकर व्यापार करते हैं, उन्हें रोकने की हिदायत दी गई है कि रोड पर व्यवधान न करें; यदि रोड पर ही ठेले लगाते या सामान रखते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने, निर्माण कार्यों से हो रहे गड्ढों को भरने और अतिक्रमण हटाने के लिए सख्त निर्देश दिए गए।0
0
Report
पाडलिया गांव में कुत्ते की भौंक से अजगर घर से बाहर, बड़ा हादसा टला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के खेरवाड़ा से बड़ी खबर, पाडलिया गांव में एक मकान में अजगर जा घुसा। घर के कोने में बैठे अजगर के पास मौजूद पालतू कुत्ते ने लगातार भौंकना शुरू कर दिया। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और अजगर की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित रेस्क्यू कर खुणादरी के जंगल में छोड़ दिया। कुत्ते की सतर्कता की वजह से हादसा टल गया और यह पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गया।0
0
Report
15 वर्षीय मोनू ने कौशांबी में फांसी लगाकर आत्महत्या की, प्रेम प्रसंग तनाव का कारण
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में एक 15 वर्षीय किशोर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव की चर्चा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कोखराज थाना क्षेत्र के नवादिया गांव में गुरुवार की शाम करीब 7 बजे 15 वर्षीय मोनू पुत्र शीतल सिंहरौर ने घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलनेपर परिजनों ने देखा तो किशोर फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही भरवारी चौकी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार किशोर पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था। परिवार ने उससे कई बार वजह जानने की कोशिश की, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि किशोर का गांव की एक लड़की से प्रेम प्रसंग था और परिवार के विरोध के चलते वह तनाव में था। हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर के बिलोरी में ट्रक-कार भिड़ंत, चालक गंभीर, ट्रक चालक फरार, पुलिस तलाश में
Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर के बिलोरी गांव में तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई, हादसे में कार का अगला हिस्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है, यह घटना परपा थाना क्षेत्र के बिलोरी गांव में हुई।0
0
Report
राजस्थान HC ने कुंभलगढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों के निवास अधिकार को मान्यता दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कुंभलगढ़ किले के आसपास स्थित राजसमंद जिले के गांव गवार के ग्रामीणों को महत्वपूर्ण राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि जो लोग पीढ़ियों से अपने पुराने मकानों में रह रहे हैं, उन्हें केवल पुरातात्विक संरक्षण के नाम पर बेदखल नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि ऐसे ग्रामीण अपने पुराने मकानों की मरम्मत करा सकते हैं तथा मौजूदा ढांचे पर परिवार की आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त निर्माण भी कर सकेंगे, लेकिन इसके लिए संबंधित भवन निर्माण नियमों के तहत आवश्यक अनुमति लेना अनिवार्य होगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा एवं न्यायाधीश संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने वर्ष 2021 से लंबित जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया। याचिका ग्रामीणों की ओर से दायर की गई थी जिसमें अधिवक्ता अजीज खान एवं अधिवक्ता पिंकी बोराणा ने पैरवी की। याचिका में बताया गया था कि ग्रामीण वर्षों से अपनी खातेदारी भूमि पर बसे हुए हैं। परिवारों की संख्या बढ़ने के कारण उन्हें मकानों की मरम्मत और अतिरिक्त कमरे बनाने की आवश्यकता है, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) तथा राज्य सरकार के अधिकारी यह कहते हुए निर्माण कार्य रोक रहे हैं कि यह क्षेत्र कुंभलगढ़ किले के संरक्षित पुरातात्विक क्षेत्र के निकट आता है। ग्रामीणों को प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 की धाराओं 3 और 4 के तहत नोटिस भी जारी किए गए थे। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि राजस्थान के किलों में लोगों का निवास कोई नई बात नहीं है। जैसलमेर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, बीकानेर तथा जोधपुर जैसे ऐतिहासिक शहरों और किलों के आसपास भी लंबे समय से लोग निवास कर रहे हैं और उन्हें सामान्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। ऐसे में केवल पुरातात्विक संरक्षण का हवाला देकर सदियों से बसे लोगों को उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। खंडपीठ ने कहा कि पुरातात्विक स्थलों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है, लेकिन इसके साथ वहां लंबे समय से रह रहे लोगों के आवासीय अधिकारों की भी रक्षा की जानी चाहिए। यदि किसी मकान की पुरानी नींव पहले से मौजूद है तो उसकी मरम्मत और उसी आधार पर आवश्यक अतिरिक्त निर्माण की अनुमति दी जानी चाहिए। हालांकि कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदेश का अर्थ नए निर्माण की अनुमति नहीं है। किसी भी नए भवन की नई नींव डालकर निर्माण करने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पुरातात्विक स्थल पर नहीं किया जा सकेगा। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अतिरिक्त निर्माण से पहले संबंधित व्यक्ति को लागू भवन निर्माण नियमों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी।इसके साथ ही निर्देशों के साथ हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी विशेष मामले में आदेश के संबंध में स्पष्टीकरण की आवश्यकता हो तो संबंधित पक्ष कोर्ट का रुख कर सकते हैं। बाइट अजीज खान अधिवक्ता0
0
Report
जयपुर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार और फिरौती 5 लाख
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में हनीट्रैप गैंग का खुलासा हुआ है। सोडाला थाना पुलिस ने एक ऐसी गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसमें महिला पहले व्यापारी से दोस्ती करती थी, फिर उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर सुनसान जगह ले जाती थी। इसके बाद गैंग के बाकी सदस्य व्यापारी का अपहरण कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते और 5 लाख रुपये की फिरौती मांगते थे। पुलिस ने महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह की महिला सदस्य दिनेश बाई उर्फ अनुष्का मीणा ने पहले योजनाबद्ध तरीके से व्यापारी से संपर्क बढ़ाया। वह कई बार उसकी दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंची और धीरे-धीरे विश्वास जीत लिया। इसके बाद उसने व्यापारी को खाटू श्यामजी दर्शन के बहाने अपने साथ चलने के लिए तैयार किया।जैसे ही व्यापारी महिला के साथ रवाना हुआ, रास्ते में पहले से मौजूद गैंग के चार अन्य सदस्य भी पहुंच गए। आरोपियों ने व्यापारी का अपहरण कर लिया और उसके परिजनों को फोन कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगनी शुरू कर दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने व्यापारी को सकुशल दस्तयाब कर लिया और महिला सहित पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि पूरा मामला हनीट्रैप के जरिए ब्लैकमेलिंग और फिरौती वसूलने की साजिश का था।0
0
Report
Advertisement
कार ने मासूम को रौंदा; घायल बच्ची की हालत नाजुक, चालक फरार
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने रौंदा。 दर्दनाक हादसा CCTV कैमरे में हुआ कैद。 घायल मासूम को परिजनों ने सीएचसी अस्पताल में कराया भर्ती हालात नाजुक होने पर परिजनों ने हायर सेंटर कानपुर में कराया भर्ती。 कार चालक इलाज कराने का बहाना बनाकर हुआ फरार。 परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग。 पुलिस मामले की जांच में जुटी。 रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के वार्ड-8 नेहरू नगर की घटना。0
0
Report
जालौन: जमीन विवाद में चार आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी बरामद
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मारपीट की घटना में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी की बरामद, चारों ने बीते दिनों जमीन विवाद को लेकर मारपीट की घटना को दिया था अंजाम, आरोपियों ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर की थी मारपीट, पुलिस ने बाबूराम, दीपक, उदयभान और प्रदीप को गिरफ्तार करते हुए भेजा जेल, जालौन की कदौरा थाना पुलिस ने कान्हाखेड़ा मोड़ से की गिरफ्तारी।0
0
Report
CRPF के हेड कांस्टेबल विष्णु बघेल नागांव कैंप में गोलीबारी से शहीद
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट जिले के परसवाड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम भीकेवाड़ा (शेरपार) निवासी सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल विष्णु बघेल असम के नौगांव स्थित कैंप में हुई गोलीबारी की दुखद घटना में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। 44 वर्षीय विष्णु बघेल श्रीराम बघेल के इकलौते पुत्र थे और सीआरपीएफ की 34वीं बटालियन में पदस्थ थे। जानकारी अनुसार, 4 अगस्त की सुबह करीब 7 बजे 34 वीं बटालियन के नौगांव कैंप में गेट गार्ड ड्यूटी पर तैनात ASI बलानी प्रेमावरम ने गार्ड रूम से इंसास राइफल उठाकर क्वार्टर गार्ड में अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान विष्णु बघेल के पेट में गोली लगी। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी ASI बैरक पहुंचा, जहां उसने फिर गोलीबारी की। इस हमले में SI राम नवल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ASI माने गोबिंद के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। बाद में आरोपी ASI ने उसी राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शहीद विष्णु बघेल के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। शहीद विष्णु बघेल का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर आज उनके पारंपरिक गांव भीकेवाड़ा (शेरपार) पहुंचा, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि और हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उनके पार्थिव शरीर को CRPF के सजे धजे वाहन पर रखकर क्षेत्र भ्रमण उपरांत मोक्षधाम पहुंचा, जहां CRPF के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।0
0
Report
Advertisement
