गोण्डाः पारासराय चतुर्भुज मंदिर में कथा के दौरान भजनों पर झूमें भक्त
Devrahna, Uttar Pradesh:विकासखंड क्षेत्र इटियाथोक के पारासराय श्री चतुर्भुज मंदिर में जन सहयोग से श्री रुद्र महायज्ञ और विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया है। आज यहाँ कथा के दौरान भजनो के बीच भक्तों ने जमकर नृत्य किया। अयोध्याधाम से कथावाचक साधवी अंजली शास्त्री को आमंत्रित किया गया है और यज्ञाध्यक्ष अयोध्या के अनिल शास्त्री जी हैं। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमे अंतिम दिन हवन और भण्डारा होगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।