271002
Gonda - युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडे के मौत की निष्पक्ष जांच और मुआवजे की मांग
Gonda, Uttar Pradesh:उ0प्र0 कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर विगत 18 दिसंबर को भाजपा कुशासन के खिलाफ विधानसभा घेराव के दरमियान पुलिसिया बर्बरता में युवा कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव प्रभात पांडे के मौत की निष्पक्ष जांच और परिजनों को नौकरी तथा एक करोड़ मुआवजा की मांग को लेकर गोंडा के कांग्रेसियों ने निवर्तमान जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्र के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी के माध्यम से दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आबूरोड की नवनिर्वाचित चेयरमैन भावना अग्रवाल के विजय जुलूस का शानदार स्वागत
Sirohi, Rajasthan:एंकर - आबूरोड नगर पालिका की नवनिर्वाचित चेयरमैन श्रीमती भावना अग्रवाल के सम्मान में आज विजय जुलूस का आयोजन किया गया, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी। भावना अग्रवाल ने कहा, "मेरे लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। यह विजय हम सभी के लिए खुशी का अवसर है और आबू रोड की जनता के विश्वास, स्नेह एवं आशीर्वाद की विजय है।" शाम 4:00 बजे पालिका से शुरू हुए इस ऐतिहासिक जुलूस का शहर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम भीतर मंडल, अग्रवाल जागृति मंच, रोटरी क्लब, अग्रवाल महिला मंडल, कर्म शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, लायंस क्लब अरावली, अग्रवाल सेवा समिति, अग्रवाल समाज, भारत विकास परिषद, रेलवे पैसेंजर एसोसिएशन सहित शहर की सभी सेवाभावी संस्थाओं, क्लबों और महिला संगठनों ने बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया। जनता का विश्वास हमारी शक्ति है। सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने सपरिवार पहुंचकर भावना अग्रवाल को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं।0
0
Report
राम गोपाल यादव: समाजवादी पार्टी अधिक उम्मीदवार उतारेगी, BJP भी उताने ही उतारेगी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनावों पर समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव कहते हैं, "उस कोटे के आधार पर, समाजवादी पार्टी ज़्यादा से ज़्यादा उम्मीदवार उतारेगी और BJP भी उतने ही उम्मीदवार उतारेगी जितने वह उतार सकती है। पार्टियों को ठीक-ठीक पता होता है कि वे कितनी सीटें जीत सकती हैं, इसलिए वे उतने ही उम्मीदवार उतारती हैं और चुनाव निर्विरोध हो जाते हैं। अगर पार्टी टिकट देती है, तो मैं ज़रूर चुनाव लड़ूंगा।"0
0
Report
धनबाद के बेकारबांध में ई-रिक्शा-कार दुर्घटना के बाद मारपीट, दो युवक हिरासत
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध के समीप जमकर मारपीट और हाथापाई की घटना हुई। बेकारबांध के समीप मुख्य सड़क में ई-रिक्शा और कार की टक्कर हो गई। टक्कर में ई-रिक्शा पलट गई और क्षतिग्रस्त हो गया। ई-रिक्शा के क्षतिग्रस्त होने के लिए कार सवार से पैसा मांगा गया; बहस होने लगी। इस दौरान दर्जनों ई-रिक्शा चालक मौके पर पहुँचकर कार सवार से मारपीट करने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के दुकानों में समान लेने पहुँचे लोग हंगामा देखकर डर गए। सूचना मिलने पर गश्ती दल पुलिस मौके पर पहुँची और भीड़ को खदेड़ दिया। मौके से दो युवक हिरासत में लेकर थाना ले गई। धनबाद एसआई ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पहुँचे थे; हंगामा शांत करा दिया गया है। दो युवक हिरासत में लिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में चांदी के गहनों की लूट: चांदनी चौक के पास चार मोटरसाइकिल सवार आरोपी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: DCP आकांक्षा यादव ने कहा, यह घटना दोपहर में हुई। शुरुआती जांच से पता चला है कि राजेश पटेल नाम का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर चांदी के गहने लेकर जा रहा था। कुछ युवक उसका पीछा कर रहे थे। एक चौड़ी और खुली सड़क पर पहुँचने पर, उन्होंने उसकी मोटरसाइकिल को घेरकर उसे रोका, उसे उतरने पर मजबूर किया, उसके साथ हाथापाई की और गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। हम अभी इस मामले की और जांच कर रहे हैं और टीमें काम पर लगी हुई हैं। चांदी की मात्रा के बारे में—अनुमान है कि यह लगभग 30 से 35 किलोग्राम है... वह पुरानी दिल्ली इलाके—खासकर चांदनी चौक—से आ रहा था... शुरुआती जांच में अभी तक किसी हथियार के इस्तेमाल का पता नहीं चला है। खबरों के मुताबिक, तीन से चार युवक थे।0
0
Report
योगी आदित्यनाथ की औद्योगिक विकास समीक्षा: 5 कालिदास मार्ग पर अहम बैठक
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH): CHIEF MINISTER YOGI ADITYANATH HOLDS REVIEW MEETING ON INDUSTRIAL DEVELOPMENT DEPARTMENT AT 5 KALIDAS MARG. लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पर औद्योगिक विकास विभाग के संबंध में समीक्षा बैठक की।0
0
Report
बहराइच में लापता व्यक्ति का नहर में शव, पुलिस ने जांच शुरू की
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. बाजार जाने के बाद लापता हुए व्यक्ति का नहर में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी, बहराइच। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ताजखोदाई निवासी देवी प्रसाद सोमवार सुबह घर से बाजार जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसी बीच सूचना मिली कि रानीपुर थाना क्षेत्र में एक नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान देवी प्रसाद के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में नकली रेबीज वैक्सीन का बड़ा खुलासा, 481 वैक्सीन जब्त
New Delhi, Delhi:Breaking *दिल्ली में नकली रेबीज वैक्सीन का बड़ा खुलासा, 481 यूनिट जब्त* *दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल डिपार्टमेंट की भागीरथ पैलेस में बड़ी कार्रवाई* छापेमारी के दौरान करीब 2 लाख रुपए कीमत की 481 नकली रेबीज वैक्सीन जब्त जब्त वैक्सीन Abhayrab (Purified Vero Cell Rabies Vaccine) के नाम से थी असली निर्माता कंपनी Human Biologicals Institute, तेलंगाना ने बैच नंबर को फर्जी बताया जांच के लिए 120 वायल के सैंपल कब्जे में लिए गए बाकी 361 वैक्सीन और 7 खरीद चालान जब्त किए गए सभी सैंपल जांच के लिए कसौली स्थित CRI सेंटर भेजे गए फर्म ने नकली वैक्सीन कानपुर की एक एजेंसी से खरीदने की जानकारी दी दिल्ली ड्रग्स कंट्रोल विभाग की सूचना पर यूपी में भी कार्रवाई कानपुर की एजेंसी ने दिल्ली में नकली वैक्सीन सप्लाई करने की बात स्वीकार की नकली वैक्सीन के पूरे नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच जारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा—नकली दवाओं के खिलाफ सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति दोषियों के खिलाफ Drugs and Cosmetics Act, 1940 के तहत सख्त कार्रवाई के निर्देश0
0
Report
HC ने पन्ना कलेक्टर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया: अवमानना मामले में नया मोड़
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज MP HC ने पन्ना जिला कलेक्टर के खिलाफ जारी किया गैर जमानती वारंट... पन्ना जिले की कलेक्टर ऊषा परमार को 30सितंबर को HC में हाजिर होने के आदेश... पन्ना जिले के एसपी को वारंट तामील करने के दिए आदेश.. अवमानना याचिका की सुनवाई के दौरान जस्टिस विवेक जैन ने जारी किया वारंट... रिटायर्ड कर्मचारी जे ए अंसारी के द्वारा नियमितीकरण को लेकर दायर की गई थी याचिका... HC ने नब्बे दिन में इस प्रकरण को निराकृत करने के पन्ना कलेक्टर को दिए थे निर्देश... पन्ना कलेक्टर द्वारा कोई निर्णय ना लेने पर याचिका कर्ता ने दायर की अवमानना याचिका... आदेश का पालन ना होने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी..0
0
Report
शिवापार हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार की मौत, ग्रामीणों ने लगाया चक्का जाम
Jaunpur, Uttar Pradesh:शिवापार हाईवे पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में तोड़फोड़ कर दी और मृतक का शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, साइकिल सवार युवक हाईवे से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया। मृतक की पहचान मिथुन गौतम के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोश जताते हुए कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद शव को हाईवे पर रखकर आवागमन रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक जाम रहने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ सीओ सिटी और आईपीएस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों से बातचीत कर उन्हें समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया और यातायात बहाल कराया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार में सवार युवक नाबालिग थे और कथित तौर पर नशे की हालत में वाहन चला रहे थे। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। ग्रामीणों ने शिवापार हाईवे पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए अंडरपास बनाए जाने की मांग की। उनका कहना है कि हाईवे पार करने के दौरान आए दिन हादसे होते हैं, इसलिए यहां सुरक्षित आवागमन के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के बाद फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के मुताबिक, मिथुन गौतम की चार छोटी बेटियां हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है।0
0
Report
Advertisement
स्टील गंज तालाब पर अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर, दुकानदारों पर कार्रवाई
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच शहर के स्टील गंज तालाब पर अवैध अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर, एक सप्ताह पहले से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका ने दुकानदारों को दिया था समय , इसके बावजूद दुकानादारों ने नहीं हटाया था अतिक्रमण , शहर के बीचो बीच स्थित स्टीलगंज तालाब का नगर पालिका द्वारा होगा सौंदर्यीकरण, स्टील गंज तालाब की सौंदर्यीकरण मे बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमण पर नगर पालिका ने की बुलडोजर कार्रवाई , दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, नगर पालिका की ईओ प्रमिता सिंह के साथ मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम रही मुस्तैद,0
0
Report
नवलखा कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट टूटने से 7 घायल, सी-ब्लॉक में हादसा
Indore, Madhya Pradesh:नवलखा कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट अचानक टूटी, सवार 7 लोग घायल सी-ब्लॉक में हुआ हादसा लिफ्ट पुरानी होने और क्षमता से ज्यादा लोगों के सवार होने की आशंका घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया0
0
Report
अजमेर नगर निगम में भाजपा की ताजपोशी से शहर में कमल खिल गया, 8वीं बार
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में भाजपा की नगर निगम में हुई शानदार ताजपोशी ने शहर में कमल खिला दिया है.. लगातार 8वीं बार निगम बोर्ड बनने वाली भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ अजमेर उत्तर से।0
0
Report
Advertisement
करौली नगर परिषद के उपसभापति पद पर अमीनुद्दीन खान निर्वाचित
Karauli, Rajasthan:नगर निकायों में उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न, करौली में अमीनुद्दीन खान निर्वाचित, एंकर इंट्रो - करौली जिले के नगर निकायों में उपाध्यक्ष और उपसभापति पद के चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। करौली नगर परिषद में कांग्रेस के अमीनुद्दीन खान 34 वोट लेकर उपसभापति निर्वाचित हुए, जबकि भाजपा के पुष्पेंद्र उर्फ बबलू शुक्ला को 21 वोट मिले। वहीं हिण्डौन में भाजपा के विक्रम तोमर निर्विरोध उपसभापति चुने गए। टोडाभीम में निर्दलीय देवीसिंह मीना, मंडरायल में कांग्रेस की रेखा भदौरिया और सूरौठ में निर्दलीय आस्था मीणा ने उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। सपोटरा में भाजपा की बरफी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। करौली नगर परिषद उपसभापति पद के चुनाव में कांग्रेस पार्षद अमीनुद्दीन खान ने जीत दर्ज की। उन्हें 34 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र उर्फ बबलू शुक्ला को 21 वोट मिले। अमीनुद्दीन खान वार्ड 35 से पार्षद निर्वाचित थे। परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। हिण्डौन सिटी नगर परिषद में भाजपा के विक्रम तोमर निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए। वे वार्ड 32 से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए थे और भाजपा के पदाधिकारी भी हैं। रिटर्निंग अधिकारी महेश मान ने निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपा। समर्थकों ने माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया。 टोडाभीम नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय देवीसिंह मीना 20 वोटों से विजयी हुए। उन्हें 27, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रश्मी को 7 वोट मिले। एक वोट निरस्त हुआ। सभी 35 पार्षदों ने मतदान किया। जीत के बाद समर्थकों ने नारे लगाकर खुशी जताई। सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा。 मंडरायल नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस की रेखा भदौरिया ने भाजपा के देवेंद्र शर्मा को 2 वोट से हराया। रेखा को 11 और देवेंद्र को 9 वोट मिले। सूरौठ नगरपालिका में निर्दलीय आस्था मीणा ने 15 वोट हासिल कर प्रवीण सैनी को 10 वोट से हराया। प्रवीण को 5 वोट मिले। आस्था वार्ड 19 से निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुई थीं। रिटर्निंग अधिकारी ने प्रमाण पत्र सौंपकर शपथ दिलाई。 सपोटरा नगरपालिका उपाध्यक्ष पद पर वार्ड 2 की पार्षद बरफी देवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण उन्हें निर्विरोध चुना गया। रिटर्निंग अधिकारी अनूप सिंह ने प्रमाण पत्र सौंपा। बरफी देवी ने सपोटरा के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही。0
0
Report
समुद्र की विशाल दावत: व्हेल शार्क इंसानों के लिए हानिरहित
Noida, Uttar Pradesh:The giant lurking (and eating) below the surface Whale sharks are harmless to humans: they're pretty docile and filter feeders, i.e. they don't have to chase after prey as they feed on plankton, krill, and small fish0
0
Report
भेड़िए समूह में रहते हैं, शिकार करते हैं और बच्चों की परवरिश करते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Wolves live, hunt, raise young and spend most of their lives in packs. They're highly social animals.0
0
Report
Advertisement
