icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271202
NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollow18 Jan 2025, 07:02 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्व बर्धमान के गोदा में बंगाल Faith अस्पताल के मेडिकल कॉलेज पर आरोप, जांच की मांग

Bardhaman, West Bengal:पूर्व बर्धमान के गोदा में बंगाल Faith अस्पताल के मेडिकल कॉलेज के प्रस्तावित परिकल्पना को लेकर गुरुवार health department की एक टीम ने निरीक्षण किया। इसके बाद अस्पताल के खिलाफ ग्रामीण इलाकों से प्रतिदिन 400 रुपये के चुकाने पर लोगों को भर्ती कर मरीज बनाने के चौंकाने वाले आरोप सामने आये। अस्पताल के अधिकारीयों का कहना है कि यह सब पूरी तरह से असत्य और प्रेरित है; उनका दावा है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में सामान्य लोगों की भलाई के लिए भविष्य में कुछ बिस्तरों पर मुफ्त और सस्ते इलाज का कार्यक्रम और कैंपेन चला रहे थे, जिसके ऑडियो रिकॉर्ड और चेजिंग शॉट्स मौजूद हैं। फिर भी राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ रहा है—तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता देवु टुडु ने कहा कि अगर वास्तविकता में ऐसा some unethical घटना हुआ है तो उसे निंदा करनी चाहिए और नीति-आचार बनाए रखना चाहिए; वे इसकी सत्यता और कहीं से राजनीतिक साजिश तो नहीं, यह भी जाँच की मांग कर रहे हैं। इसके विपरीत भाजपा के डॉक्टर-प्रभक्त स्पोक्सपर्सन डा. शांतরূপ दे ने भी अस्पताल पर सवाल उठाते हुए कहा कि पूर्व शासक दल के दौर के अनियमितताओं और दस्तावेजी गड़बड़ियों की वजह से यह संस्थान अब चर्चा में है और पूरी तरह निष्पक्ष एवं कठोर जाँच की जरूरत है। वार्ता के बाद भी गपशप जारी रही और राजनीतिक दबाव तेज हुआ।
0
0
Report

हरियाणा में छठ पूजा की मजबूती से तैयारियाँ: घाटों पर पानी, सुरक्षा और अवकाश की मांग वायरल

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद - छठ पूजा की तैयारियां पूरी, घाटों पर भरा गया पानी, साफ-सफाई और सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम, पूर्वांचल विकास मंच ने हरियाणा सरकार से छठ पर दो दिन का अवकाश घोषित करने की उठाई मांग। छठ पूजा को लेकर छठ घाटों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। छठ समितियों की ओर से घाटों में पानी भरवाने के साथ साफ-सफाई, रोशनी और व्रतियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर 3 बजे के बाद श्रद्धालुओं का घाटों पर पहुंचना शुरू हो जाएगा। वहीं, पूर्वांचल विकास मंच समिति ने हरियाणा सरकार से छठ पर्व पर दो दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। समिति के सदस्यों का कहना है कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी छठ पूजा के लिए अवकाश होना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में बड़ी संख्या में पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं। बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पूर्वांचल विकास मंच समिति की ओर से छठ घाट पर विशेष तैयारियां की गई हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि भगत सिंह कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-3, सेक्टर-4, पटेल नगर, रामनगर और आसपास की झुग्गी बस्तियों से बड़ी संख्या में छठ व्रती यहां पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। व्रतियों की संख्या अधिक होने के चलते मुख्य घाट के बराबर में एक अतिरिक्त घाट भी तैयार किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी न हो। इसके अलावा बैठने और अन्य जरूरी सुविधाओं का भी इंतजाम किया गया है। समिति के सदस्यों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर घाट पर पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। समिति ने श्रद्धालुओं से व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है, ताकि छठ महापर्व शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्वक संपन्न हो सके।
0
0
Report

RK पुरम सेक्टर-9 में छठ पूजा के अवसर पर बच्चों की आर्ट प्रतियोगिता

New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम सेक्टर 9 में छठ घाट सजधज कर तैयार हुआ बच्चों दिखा रहा है बड़ा उत्सव छठ घाट पर छठ की आस्था पर्व लेकर बच्चों आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ लोकेशन... सेक्टर 7 एंकर....पूरे देश के साथ-साथ राजधानी दिल्ली में भी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली के आरके पुरम सेक्टर-9 में भी छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि छठ समिति की ओर से यहां छठ घाट को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। घाट की सजावट से लेकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं तक, हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है।खास बात यह है कि इस बार छठ समिति की ओर से बच्चों के लिए आर्ट कंपटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की थीम प्रकृति पर आधारित रखी गई थी। बच्चों ने अपनी कला के माध्यम से प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए खूबसूरत चित्र बनाए। इसके अलावा छठ घाट परिसर में स्थानीय निवासियों की सुविधा के लिए मेडिकल कैंप भी लगाया गया है, जहां सेक्टर-9 के लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवा रहे हैं। इतना ही नहीं, पूरे परिसर में डेंगू मलेरिया मच्छर के लिए धुआँ फॉगिंग भी करवाई गई है, ताकि साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा सके। आरके पुरम सेक्टर-9 में छठ समिति की ओर से आस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य और बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। अब श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व मनाने के लिए तैयार हैं।
0
0
Report
Advertisement

जींद में किराये के मकान से 1148 किलो पटाखा और विस्फोटक बरामद, एक गिरफ्तार

Jhanj Kalan, Haryana:हरियाणा के जींद में पटाखों के अवैध कारोबार का बड़ा खुलासा, किराये के मकान में मिला 1150 किलो विस्फोटक सामान रिहायशी इलाके में बना रखा था पटाखों का अवैध गोदाम, 1150 किलो विस्फोटक सामग्री के साथ एक गिरफ्तार पुलिस की रेड में खुला पटाखों के अवैध कारोबार का राज, मकान के अंदर मिला विस्फोटक सामान का पहाड़ हरियाणा के जींद में पुलिस की एक ऐसी कार्रवाई सामने आई है, जिसने रिहायशी इलाकों में अवैध पटाखों के भंडारण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। शहर के बीचोंबीच एक किराये के मकान में 1148 किलो 650 ग्राम पटाखे और विस्फोटक सामग्री जमा करके रखी गई थी। पुलिस ने छापेमारी कर पूरे जखीरे को कब्जे में लिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सवाल है कि आखिर रिहायशी इलाके में इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री किसके लिए जमा की गई थी? देखिए जींद से यह बड़ी खबर。 तस्वीरें जींद के रोहतक रोड स्थित लक्ष्मी नगर की हैं। बाहर से सामान्य दिखाई देने वाले एक किराये के मकान के अंदर पटाखों का इतना बड़ा जखीरा मिला कि पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई。 जींद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पुराने मकान में बिना लाइसेंस पटाखों का अवैध भंडारण और बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस ने एएसआई अमित कुमार के नेतृत्व में रेडिंग टीम तैयार की और मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान गत्ता पेटियों और प्लास्टिक के कट्टों में भरे 1148 किलो 650 ग्राम पटाखे एवं विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने मौके से कृष्ण गोयल नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पटाखों के भंडारण और बिक्री का कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इसके बाद पूरी सामग्री को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया。 आरोपी के खिलाफ थाना शहर जींद में एक्सप्लोसिव एक्ट की धारा 9B के तहत मामला दर्ज किया गया है。 अब जांच के दायरे में यह सवाल भी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए थे, इनकी सप्लाई कहां होनी थी और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन हैं रिहायशी इलाके में इस तरह पटाखों का भंडारण किसी बड़े खतरे को न्योता दे सकता था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है。 जींद से गुलशन चावला की रिपोर्ट。
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा के Knowledge Park में नाले से शव मिलने से इलाके में हड़कंप

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा स्तिथ नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-150 में रविवार को नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान 58 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम पुत्र अजीज के रूप में हुई है। वह कोंडली गांव में रहता था और मूल रूप से संभल जिले के रजपुरा का निवासी था।वह तीन दिन से गायब था। पुलिस के अनुसार, मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहम्मद इस्लाम हाउसकीपिंग का काम करता था। वह शराब पीने के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वापस नहीं लौटा। रविवार को सेक्टर-150 स्थित नाले में उसका शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल की। मृतक के शरीर पर चोट के कोई जाहिरा निशान नहीं मिले हैं。 प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में संतुलन बिगड़ने के कारण वह नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

फरीदाबाद में 10 करोड़ की परियोजनाओं का शुभारंभ, पॉल्यूशन कम करने पर जोर

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। दरसल हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने आज फरीदाबाद के सेक्टर 14 में लगभग 10 करोड़ 35 लाख रुपए की कई नई परियोजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा की ग्रेप खत्म होते ही सभी परियोजनाओं का कार्य विधिवत रूप से चालू हो जाएगा जिससे सभी सेक्टर वासियों को काफी फायदा मिलेगा। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा वही कूड़े को लेकर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि यह कूड़ा हमारे शहर का है इसका यही प्रक्रिया किया जाएगा कुछ लोग विरोध कर रहे हैं परंतु वह सभी लोग हमारे अपने लोग हैं ऐसी कोई बात नहीं जल्द ही शहर से कूड़े की समस्या का समाधान किया जाएगा। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा वही अपने ही विभाग निगम मुख्यालय की बिल्डिंग में ग्रेप के नियम लागू होने के बाद भी हो रही कंस्ट्रक्शन के सवाल पर मंत्री विपुल गोयल ने सफाई देते हुए कहा मुझे पता नहीं क्या हुआ है पर रही बात पॉल्यूशन की तो पहले के मुकाबले फरीदाबाद में काफी पॉल्यूशन कम हुआ है गुरुग्राम नोएडा दिल्ली फरीदाबाद सभी जगह पॉल्यूशन है परंतु अधिक पेड लगाने से फरीदाबाद में पहले के मुकाबले स्थिति में सुधार हुआ है। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा
0
0
Report
Advertisement

गरीब नवाज कॉलोनी में 43 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर दी, पुलिस जांच जारी

Kota, Rajasthan:गरीब नवाज कॉलोनी में 43 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित रामगंजमंडी(कोटा) कोटा जिले के रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी में रविवार को एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान इजराइल पुत्र कयूम खान (43) के रूप में हुई है。 जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर परिजन युवक को तत्काल रामगंजमंडी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

कोटा डेयरी आग में कर्मचारी की मौत, परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना दिया

Kota, Rajasthan:जिंदा जलने वाले युवक मामले में नारेबाजी कर परिजन कर रहे हैं प्रदर्शन मुआवजे की मांग को लेकर मोर्चरी के गेट पर दिया धरना 18 घंटे बाद भी नहीं हुआ फिलहाल पोस्टमार्टम एएसपी, एसडीएम सहित कई अधिकारियों द्वारा की जा रही है समझाइश पुलिस व आरएसी का अतिरिक्त जाब्ता किया गया है तैनात आग में जिंदा जलने से डेयरी कार्मिक की हुई थी मौत मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों ने जताया था आक्रोश एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जुटे हुए बड़ी संख्या में परिजन डेयरी में गैस लीकेज से धमाके के साथ लगी थी आग भीमगंज मंडी थाना पुलिस जुटी मामले की जांच में
0
0
Report

झुंझुनूं के सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने के विरोध में छात्रों का मोर्चा तेज

Jhunjhunu, Rajasthan:SLUG- 1511ZRJ_JHUN_MEETING_R झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर — झुंझुनूं में सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने पर बवाल! — जमीन बेचने की चर्चाओं से भड़के पूर्व छात्र, खोला मोर्चा — कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ समिति ने बैठक कर साझा की जानकारियां — पूर्व छात्रों का दो टूक ऐलान, किसी कीमत पर जमीन नहीं बिकने देंगे — आर्थिक संकट है तो समाज तैयार, लेकिन कॉलेज की जमीन नहीं देंगे — 85 साल पुरानी शैक्षणिक विरासत बचाने के लिए शहरवासियों से जुटने की अपील शेखावाटी की शैक्षणिक पहचान और झुंझुनूं की गौरवशाली विरासत माने जाने वाले सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन बेचने के कथित प्रयासों को लेकर झुंझुनूं शहर में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं। कॉलेज की जमीन को बेचने की चर्चाओं और अब तक सामने आई सूचनाओं के बाद शहर के प्रबुद्धजनों एवं कॉलेज के पूर्व छात्रों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। इसी मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक में सेठ मोतीलाल कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ समिति के सदस्यों ने अब तक हुई कार्रवाई और प्राप्त जानकारियां साझा कीं। बैठक में सभी ने एक सुर में दो टूक ऐलान किया कि किसी भी कीमत पर कॉलेज की जमीन बिकने नहीं दी जाएगी। करीब 85 वर्ष पहले स्थापित इस शिक्षण संस्थान को बचाने के लिए अब शहरव्यापी जनसमर्थन जुटाने की तैयारी है। पूर्व छात्रों और जागरूक नागरिकों का कहना है कि यह महज जमीन का मामला नहीं, बल्कि झुंझुनूं की शैक्षणिक विरासत, हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और एक ऐतिहासिक संस्थान के अस्तित्व से जुड़ा सवाल है। समिति का स्पष्ट कहना है कि आर्थिक या प्रशासनिक परेशानियां कॉलेज की जमीन बेचने का आधार नहीं बननी चाहिए। यदि प्रबंधन को किसी तरह की दिक्कत है तो पूरा समाज सहयोग के लिए तैयार है। कॉलेज के पूर्व छात्र परमेश्वरलाल हलवाई ने कहा कि सेठ मोतीलाल कॉलेज बचाओ एवं बढ़ाओ संगठन की महत्वपूर्ण सभा और प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य इस संस्थान को हर हाल में अक्षुण्ण बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि करीब 85 वर्ष पहले सेठ मोतीलाल जी ने लोककल्याण की भावना और दूरदर्शी सोच के साथ इस संस्थान की स्थापना की थी। आज उसकी विरासत को बचाना केवल ट्रस्टियों या प्रबंधन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे जिले के नागरिकों और जिला प्रशासन का भी नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी संस्कृति और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के दौर में पुरानी शिक्षण संस्थाएं धीरे-धीरे अपना अस्तित्व और गौरव खोती जा रहे हैं। गोयनका सागर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि कभी विशाल रहे इस जलाशय की जमीन भी कम हुई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर पुरानी संस्थाओं की जमीनें लगातार कम क्यों होती जा रही हैं? सेठ मोतीलाल कॉलेज के साथ ऐसा किसी भी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। हलवाई ने ट्रस्टियों और प्रबंधन से अपील की कि संकट की इस घड़ी में धैर्य और पारदर्शिता के साथ आगे आएं तथा कॉलेज के गौरव को लौटाने के लिए सुनियोजित योजना बनाएं। उन्होंने कहा कि संगठन किसी गुट या कुछ व्यक्तियों का नहीं, बल्कि पूरे झुंझुनूं समाज का है। पूर्व छात्रों तक संस्थान को बचाने का संदेश पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे स्वेच्छा से इस अभियान से जुड़ें और सहयोग करें। पूर्व छात्र मनीष बगड़िया ने कहा कि कॉलेज की जमीन बेचने के प्रयासों की चर्चा जब गहराई से सामने आई तो उन्हें गहरा दुख हुआ। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने इसी कॉलेज में पढ़ाई की, उन्होंने स्वयं यहां से स्नातक किया और उनके बेटे ने भी इसी संस्थान में शिक्षा प्राप्त की है। यानी उनका परिवार तीन पीढ़ियों से इस कॉलेज से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि रानी सती मंदिर के सामने उनकी दुकान है। देश-विदेश में कारोबार करने वाले इस कॉलेज के पूर्व छात्र जब झुंझुनूं आते हैं तो मंदिर दर्शन के साथ कॉलेज के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं। उनके लिए यह संस्थान केवल पढ़ाई की जगह नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व, चरित्र निर्माण और सफलता की बुनियाद है। बगड़िया ने कहा कि कॉलेज की संपत्ति बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इस संस्थान ने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य बनाया है और आगे भी आने वाली पीढ़ियों को शिक्षा देने का काम जारी रहना चाहिए। उन्होंने प्रबंधन को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि यदि संचालन में आर्थिक परेशानी है तो समाज आर्थिक सहयोग देने को तैयार है। प्रशासनिक समस्या है तो उसमें भी पूरा समाज साथ खड़ा होगा। किसी भी तरह की दिक्कत हो, समाज कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि ट्रस्टियों को समाज से सहयोग लेने में किसी तरह की झिझक नहीं होनी चाहिए। झुंझुनूं का यह शैक्षणिक सिरमौर आगे बढ़ना चाहिए, इसकी जमीन और संपत्ति कम नहीं होनी चाहिए। बैठक से निकला संदेश साफ है कि सेठ मोतीलाल कॉलेज की जमीन को लेकर उठे सवालों को अब केवल चर्चा तक सीमित नहीं रहने दिया जाएगा। पूर्व छात्र और शहर के प्रबुद्धजन संस्थान की संपत्ति की सुरक्षा के लिए एकजुट हो रहे हैं। समिति का प्रयास है कि अधिक से अधिक पूर्व छात्रों और नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाए। आंदोलन से जुड़े लोगों का कहना है कि कॉलेज की आर्थिक, प्रशासनिक या प्रबंधन संबंधी समस्याओं का समाधान बातचीत और सामूहिक सहयोग से निकाला जा सकता है, लेकिन संस्थान की जमीन बेचकर विरासत को कमजोर करना स्वीकार नहीं होगा। अब निगाहें कॉलेज प्रबंधन और ट्रस्टियों के रुख पर टिकी हैं। इस मौके पर नितिन नारनौली, अंजनी जालान, सुरेंद्र अग्रवाल चिड़ावावाला, गणेश तिवाड़ी, राकेश सहल समेत अन्य मौजूद थे. बाइट 01 : परमेश्वरलाल हलवाई, पूर्व छात्र, सेठ मोतीलाल कॉलेज (सफेद कुर्तें में) बाइट 02 : मनीष बगड़िया, पूर्व छात्र, सेठ मोतीलाल कॉलेज (लाल कलर के कुर्ते में)
0
0
Report
Advertisement

थानागाजी में जमीनी विवाद पर ट्रैक्टर चालक बंधक, तीन घंटे मारपीट; चार गिरफ्तार

Thanagazi, Rajasthan:थानागाजी में जमीनी विवाद को लेकर एक ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर उसे बंधक बनाने का मामला सामने आया है। थानागाजी थाना क्षेत्र के जोधावास गांव में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के भीतर पीड़ित को आरोपियों के चंगुल से मुक्त करा लिया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, जोधावास गांव निवासी जगदीश का अपने ही परिवार के दूसरे पक्ष के लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि जगदीश खेत में ट्रैक्टर से जुताई करने के बाद वापस घर लौटने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान परिवार के दूसरे पक्ष के महेश शर्मा, रोहिताश, मुकेश, बाबूलाल सहित अन्य लोगों ने उसे ट्रैक्टर से नीचे उतार लिया। इसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए एक कमरे में बंद कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने करीब तीन घंटे तक उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी महावीर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक इंदु लोधी के निर्देशन में पुलिस टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में पीड़ित को आरोपियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। पुलिस ने बंधक बनाने और मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर में पेश किया। थाना अधिकारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी अन्य प्रकरण दर्ज हैं। ऐसे में उनके आपराधिक रिकॉर्ड को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
0
0
Report

झालावाड़ में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ी, 12 देहदान हो चुके

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के धानमंडी रोड निवासी भंवरलाल पटवा के निधन के बाद परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका पार्थिव शरीर झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को देहदान कर दिया। खास बात यह है कि पटवा ने अपनी पत्नी के साथ जीवित रहते ही देहदान का संकल्प पत्र भरा था। उनका पार्थिव शरीर अब झालावाड़ मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों के अध्ययन और शोध में काम आएगा। झालावाड़ जिले में देहदान को लेकर जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। पिछले 15 दिनों में तीन परिवारों ने उनके दिवंगत परिजनों का देहदान किया है। जिले से अब तक कुल 12 देहदान झालावाड़ मेडिकल कॉलेज को हो चुके हैं और लगभग 150 लोग देहदान का संकल्प ले चुके हैं। देहदान से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की वास्तविक संरचना, विभिन्न अंगों और उनकी कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। इससे भविष्य में कुशल चिकित्सक तैयार करने में भी मदद मिलेगी। गौरतलब है कि झालावाड़ में देहदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। पिछले 15 दिनों में तीन देहदान होना इस जागरूकता का प्रमाण है। जिले में अब तक 12 लोग मृत्यु के बाद देहदान कर चुके हैं, जबकि लगभग 150 लोग इसके लिए संकल्प पत्र भर चुके हैं।
0
0
Report

ED ने शराब घोटाने मामले में चैतन्य बघेल की संपत्ति और प्लॉट कब्जे में लिए

Durg, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के करीब 3000 करोड़ के शराब घोटाले को लेकर ईडी ने कल पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल की 61 करोड़ रुपए की संपत्ति को अपने कब्जे में लिया था। इसके अनुसार कुम्हारी के विट्ठल ग्रीन कॉलोनी में कुल 385 प्लॉट हैं, जिनमें से 30 पहले बिक चुके हैं; शेष 355 प्लॉट ईडी ने कब्जे में ले लिए हैं। यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है और ईडी का आरोप है कि शराब घोटाले से अर्जित अवैध रकम संपत्तियां खरीदने में उपयोग हुई। इसी सिलसिले में विट्ठल कॉलोनी की संपत्तियों पर ईडी ने कब्जे की कार्यवाही की है। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कल पेशी है, कोर्ट में ईडी के वकील खड़े नहीं हो रहे, इसलिए संपत्ति जप्त की जा रही है; संपत्ति कब से जप्त है, इसे आज करने का उद्देश्य समझ से परे है।
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी हत्याकांड: पिता के दावों से फिर उठा नया विवाद

Haridwar, Uttarakhand:अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर विवादित बयानों को लेकर चर्चा में आ गया है। मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता कर कहा कि घटना को पांच साल बीत जाने के बाद भी समाज के सामने पूरी हकीकत आना बाकी है। इस दौरान उनके साथ मौजूद वकील अनुज पुंडीर ने भी मामले को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि हत्याकांड में तीन लोग जेल में बंद हैं, इसके बावजूद उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रेस वार्ता के दौरान वकील ने अंकिता भंडारी के निजी जीवन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। गौरतलब है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड उत्तराखंड का बेहद संवेदनशील मामला है और इसमें न्याय की मांग को लेकर समय-समय पर विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं।
0
0
Report

लौकही थाना पुलिस ने दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक आर्म्स तस्कर को गिरफ्तार किया है।

Madhubani, Bihar:ARMS,MADHUBANI,LAUKAHI, BINDU BHUSHAN THAKUR,. मधुबनी में तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लौकही थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।दो पिस्तौल 19 कारतूस के साथ एक हथियार तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना पर लौकही थाना ने हिरपट्टी गांव स्थित अनिल पासवान के घर की छापेमारी।गिरफ्तार तस्कर से पुलिस पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया पुलिस ने छापेमारी कर एक घर से दो पिस्तौल ,मैगजीन और 19 जिंदा कारतूस बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने घर मे मौजूद युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति से हथियारों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।थानाध्यक्ष गौरव कुमार की टीम ने छापामारी के क्रम में घर के अंदर बेड के गद्दे के नीचे से दो पिस्तौल, दो मैगजीन,उन्नीस जिंदा कारतूस और कारतूस का पट्टा बरामद किया है। पुलिस की कार्रवाई से नेपाल बॉर्डर इलाके में अवैध कारोबारियों सहित मादक पदार्थ तस्कर और हथियार तस्करों में हड़कम्प मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले में अग्रिम कार्रवाई में जुट गयी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top