271002
गोण्डाः साइकिल सवार दादी-पोते को डीसीएम ने कुचला, दोनों की मौत
kumbh nagar, Uttar Pradesh:अयोध्या-गोंडा हाईवे पर दर्जी कुआं के पास साइकिल सवार दादी और पोते को डीसीएम गाड़ी ने कुचल दिया। इस हादसे में दोनों की दर्द नाक मौत हो गई। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गोपियापुर गांव की निवासी धनपता (70) और उनका पोता कुलदीप (18) उर्फ पल्लू साइकिल से जमुनिया बाग आ रहे थे। दर्जी कुआं से थोड़ा पहले ही अयोध्या की तरफ जा रही डीसीएम गाड़ी ने चढ़ा दिया। कुलदीप उर्फ पल्लू की मौके पर ही मौत हो गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जम्मू-कठरा हाईवे के जंगलों में भीषण आग, धुआं आसमान तक
Jammu, जम्मू कटरा हाईवे पर जंगलों में लगी भीषण आग। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों में जंगलों में आग लगने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। इसी क्रम में कल देर रात से जम्मू कटरा हाईवे पर नुमाइ इलाके में जंगल में भीषण आग लगी हुई है कई किलोमीटर तक आज की लपटे जंगल को अपनी चपेट में ले चुकी हैं। वहीं आसमान में धुआं साफ तौर पर देखा जा सकता है। Fire brigade की टीम भी मौके पर पहुंची। आग बुझाने में जुटी fire brigade और स्थानीय लोग फोरेस्ट विभाग के साथ मिलकर0
0
Report
गंगा के मैदानी इलाकों तक मौसमी ट्रफ; यूपी, बिहार, बंगाल समेत दिल्ली-उत्तर भारत पर असर
Noida, Uttar Pradesh:• पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, Bihar और झारखंड होते हुए गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल तक समुद्र तल पर मौसमी ट्रफ़ (कम दबाव का क्षेत्र) बनी हुई है।• उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक चक्रवाती हवाओं का घेरा (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) बना हुआ है।• पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आस-पास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है।• पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवाओं के घेरे से छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश होते हुए विदर्भ तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर एक ट्रफ़ बनी हुई है।• मध्य क्षोभमंडल (ट्रोपोस्फीयर) की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ), जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है, अब लगभग 64°E देशांतर (लॉन्गिट्यूड) के साथ 32°N अक्षांश (लैटिट्यूड) के उत्तर में आगे बढ़ रहा है।Weather Report• अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और 12 जून 2026 तक इसमें 6-7°C की गिरावट आएगी, जिसके बाद 2-4°C की बढ़ोतरी होगी।• अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3°C की बढ़ोतरी होगी और 13 जून 2026 तक इसमें 4-5°C की गिरावट आएगी, जिसके बाद 2-3°C की बढ़ोतरी होगी।बीता हुआ मौसम• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में हल्की बारिश के साथ आंधी/बिजली कड़कने की घटनाएं देखी गईं।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2°C की गिरावट आई और कुछ जगहों पर न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जबकि बाकी हिस्सों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में न्यूनतम तापमान 23-28°C और अधिकतम तापमान 42-44°C के बीच रहा।• कुछ अलग-अलग जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी कम (-5.1°C या उससे कम) रहा और दिल्ली के बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा। • दिल्ली के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज़्यादा (3.1°C से 5.0°C) रहा, कुछ जगहों पर सामान्य से ज़ादा (1.6°C से 3.0°C) रहा और बाकी हिस्सों में सामान्य (-1.5°C से 1.5°C) रहा।• पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पश्चिम-पश्चिमी हवाओं की गति 20-25 किमी/घंटा रही, और हवा के झोंकों की गति 120 किमी/घंटा तक पहुँच गई。0
0
Report
भैंस बाँधने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:बक्शा थाना क्षेत्र के एक गांव में मामूली कहासुनी ने रात हिंसक रूप ले लिया. दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. जानکاری के अनुसार, बक्शा क्षेत्र के कौली गांव में भैंस बांधने को लेकर दो पड़ोसी पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और दोनों ओर से मारपीट होने लगी. इस दौरान एक पक्ष के 48 वर्षीय अजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलने पर उनके परिवार और रिश्तेदारी के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि विवाद और बढ़ गया तथा कई लोग मारपीट में घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल नौपेड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान अजय कुमार सिंह ने दम तोड़ दिया. वहीं अन्य चार घायलों का उपचार चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है. क्षेत्र में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल भी तैनात किया गया है. भैंस बांधने के विवाद ने लिया खूनी मोड़, एक की मौत, चार घायल0
0
Report
Advertisement
एटा में आम तोड़ते वक्त करंट से मौत, हाईटेंशन लाइन का स्पर्श
Etah, Uttar Pradesh:एटा में आम के पेड़ से आम तोड़ते वक्त एक व्यक्ति को लगा करंट, व्यक्ति की मौत हुई। 33KV की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से भी मौत हुई। परिजनों ने एटा मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम घर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना बागवाला क्षेत्र के नगला जयराम गांव की घटना।0
0
Report
जालगांव में विधान परिषद चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण, मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित
Jalgaon, Maharashtra:जळगावात विधान परिषद निवडणुकीसाठी नियुक्त कर्मचाऱ्यांचे प्रशिक्षण\n\nमतदान प्रक्रियेतील पारदर्शकता, अचूकता आणि कायदेशीर तरतुदींचे पालन सुनिश्चित करण्यासाठी मतदान केंद्राध्यक्ष व मतदान कर्मचाऱ्यांचे प्रशिक्षण\n\nसहाय निवडणूक निर्णय अधिकारी वैशाली चव्हाण आणि उपविभागीय अधिकारी बबन काकडे निवडणूक प्रक्रियेच्या विविध बाबींवर सविस्तर मार्गदर्शन करण्यात आले.\n\nमतदान पेटी तयार करण्याची प्रक्रिया, तिचा वापर व सुरक्षितता याबाबत प्रत्यक्ष प्रात्यक्षिक सादर करण्यात आले.\n\nतसेच मतदारांना मतपत्रिका देण्याची पध्दत, मतदानाची संपूर्ण कार्यपद्धती याचेही प्रात्यक्षिक उपस्थित कर्मचाऱ्यांना दाखविण्यात आले.\n\nयावेळी प्रशिक्षणाला संबंधित तहसीलदार, मुख्याधिकारी, उपविभागीय अधिकारी तसेच अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित होते.0
0
Report
हमीरपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर, बाइक सवार दो युवकों की मौत
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मारी. हादसों में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत. अस्पताल जाने पर चिकित्सक ने जाँच के बाद मृत घोषित किया. हादसों को अंजाम देने के बाद मौके से अज्ञात वाहन फरार हो गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस वाहन की तलाश में जुटी. जरिया थाना क्षेत्र के गोहनḍ इलाके की घटना।0
0
Report
Advertisement
लखीसराय ब्रिज दरार: मंत्री सिन्हा ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय पहुंचे बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय बायपास रेल ओवरब्रिज (आरओबी) में आई दरारों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दरअसल लखीसराय का लाइफलाइन कहे जाने वाला बायपास आरओबी महज छह वर्ष पहले करीब 146 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया था। हाल ही में पुल के विभिन्न हिस्सों में दरारें दिखाई देने के बाद इसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य पर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि उन्होंने स्वयं संबंधित विभाग के मंत्री और विभागीय सचिव से बात की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक और इंजीनियर को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मंत्री ने कहा कि जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुल की तकनीकी जांच कराकर दोष तय किए जाएंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कर पुल को सुरक्षित बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो。0
0
Report
जहानाबाद में 76 भवन फायर सेफ्टी मानकों से अनजान, अस्पतालों-होटलों की सुरक्षा संकट
Jehanabad, Bihar:मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में हुए दर्दनाक अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे के बाद सरकार से लेकर प्रशासन तक की नींद टूटी है और राज्यभर में सुरक्षा मानकों की समीक्षा शुरू हो गई है। लेकिन जहानाबाद में इस जांच में जो हकीकत सामने आ रही है, वो बेहद चौंकाने वाली है। अग्निशमन विभाग द्वारा किये गए सर्वे में जिले के 100 भवनों को चिन्हित किया गया जहां अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करना अनिवार्य है। लेकिन जांच के बाद जो आंकड़े सामने आए। उसने प्रशासनिक व्यवस्था और आम लोगो की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़ी कर दिए है। मुजफ्फरपुर की तपिश अभी शांत भी नहीं हुई थी कि जहानाबाद में अग्निशमन विभाग के एक सर्वे ने हर Kisi के होश उड़ा दिए हैं। जिले के 100 ऐसे बड़े व्यावसायिक भवनों को चिन्हित किया गया है, जहाँ फायर सेफ्टी नॉर्म्स का पालन अनिवार्य है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से सिर्फ 24 भवनों में ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम मिले हैं। यानी बाकी के 76 भवन भगवान भरोसे चल रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंताजनक स्थिति स्वास्थ्य क्षेत्र की है। जिन अस्पतालों पर लोगों की जान बचाने का जिम्मा है, वही खुद बारूद के ढेर पर बैठे हैं। जांच में शामिल 60 अस्पतालों और नर्सिंग होम में से केवल 15 के पास ही वैध सुरक्षा संसाधन हैं। वहीं, 40 होटलों और रेस्टोरेंट्स में से सिर्फ 9 प्रतिष्ठान ही नियमों पर खरे उतरे हैं। बाकी जगहों पर न तो अग्निशमन यंत्र सही हालत में हैं, न आपातकालीन निकास की व्यवस्था है और न ही कोई फायर अलार्म सिस्टम काम कर रहा है। इस संबंध में अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा सभी चिन्हित भवन मालिकों और संचालकों को कड़ा नोटिस जारी कर दिया गया है। उन्हें जल्द से जल्द जरूरी उपकरण लगाने और फायर NOC प्राप्त करने का निर्देश दिया गया है। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय सीमा के अंदर सुधार नहीं होने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। प्रशासनिक नोटिस और कार्रवाई अपनी जगह है, लेकिन आज व्यवस्था से कुछ सीधा सवाल है। सवाल नंबर एक क्या प्रशासन को जागने के लिए हमेशा मुजफ्फरपुर जैसे किसी बड़े और दर्दनाक हादसे का इंतजार रहता है? सवाल नंबर 2: जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों और छोटे बाजारों तक धड़ल्ले से बन रहे बहुमंजिला भवनों की नियमित चेकिंग पहले क्यों नहीं की गई? सवाल नंबर 3: बिना फायर एनओसी के इतने समय से इन अस्पतालों और होटलों का संचालन किसकी शह पर हो रहा था? व्यवस्था हाल हादसे के बाद लकीर पीटना प्रशासनिक अमले की पुरानी आदत बन चुकी है। जहानाबाद की यह रिपोर्ट बताती है कि अगर समय रहते इन 76 डिफाल्टर संस्थानों पर ताला नहीं लटकाया गया या इन्हें नियमों के दायरे में नहीं लाया गया, तो किसी भी दिन एक और बड़ा हादसा जान-माल की भारी तबाही मचा सकता है। अब देखना यह है कि नोटिस के बाद प्रशासन कितनी सख्ती दिखाता है।0
0
Report
रामपुर में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमरा, लाखों उपभोक्ता प्रभावित
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में देर रात आई तेज आंधी और बारिश से जिले में 100 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने की आशंका. कई स्थानों पर पोल गिरने और लाइनें टूटने से शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित. लाखों उपभोक्ता प्रभावित, विद्युत विभाग की टीमें युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटीं. तेज आंधी के कारण जिले में 100 से अधिक विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है, कई स्थानों पर पोल सड़क और हाईवे पर गिर गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. कुछ जगहों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा. बिजली लाइनें टूटने से शहर और ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई. लाखों उपभोक्ता बिजली संकट से जूझ रहे हैं, घरों, दुकानों और छोटे कारोबारों पर इसका असर देखने को मिल रहा है. गर्मी और उमस के बीच बिजली गुल होने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. आंधी के साथ शुरू हुई बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ भी गिर गए, जिससे विद्युत लाइनों को और नुकसान पहुंचा. सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है.0
0
Report
Advertisement
डोप टेस्ट नेगेटिव: अजय वर्मा और नीरज भारती के बीच विवाद के बीच रिपोर्ट आई
Shimla, Himachal Pradesh:कांग्रेस नेता अजय वर्मा ने डोप टेस्ट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बुधवार को चंडीगढ़ की एक लैब में डोप टेस्ट करवाने पहुंचे अजय वर्मा ने कहा कि वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि ऐसा कोई टेस्ट नहीं होता, जिससे यह साबित किया जा सके कि किसी व्यक्ति ने पहले कभी नशा किया है या नहीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने छह घंटे पहले नशा किया हो तो उसकी रिपोर्ट आ सकती है, लेकिन उसके बाद इस तरह के परीक्षण का कोई विशेष औचित्य नहीं रह जाता। ऐसे में यह निर्धारित करना मुश्किल है कि किसी ने नशा किया है या नहीं। अजय वर्मा और पूर्व सीपीएस नीरज भारती बुधवार को चंडीगढ़ में एक साथ डोप टेस्ट करवाने पहुंचे थे। दोनों नेताओं की डोप टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हाल के दिनों में दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। ऐसे में दोनों का एक साथ दिखाई देना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना रहा। हimachal Pradesh की राजनीति में पिछले कुछ समय से नशे और डोप टेस्ट को लेकर बयानबाजी तेज रही है। इसी क्रम में अजय वर्मा और नीरज भारती के बीच भी सार्वजनिक रूप से आरोप-प्रत्यारोप हुए थे। विवाद बढ़ने के बाद दोनों नेताओं ने डोप टेस्ट करवाने की बात कही थी। बुधवार को दोनों नेता चंडीगढ़ की एक लैब में पहुंचे, जहां उनके सैंपल लिए गए। बाद में आई रिपोर्ट में दोनों की जांच नेगेटिव पाई गई。0
0
Report
हापुड - बिजली घर पर हुआ हंगामा, नशे में धुत्त विद्युतकर्मी ने लोगों से की अभद्रता।
Gulaothi, Uttar Pradesh:खबर हापुड से है जहां धौलाना बिजली घर में उसे समय हंगामा हो गया जब बिजली संबंधी शिकायत को लेकर कुछ उपभोक्ता बिजली घर पर पहुंचे। नशे में बिजली घर पर ड्यूटी दे रहे कर्मचारियों ने शिकायत करने आए उपभोक्ताओं से अभद्रता व गाली गलौज शुरू कर दी। बताया जा रहा था कई घंटे से बिजली की समस्या से जूझ रहे लोग अपनी समस्या को लेकर धौलाना बिजली घर गए थे जब उन्होंने अपनी समस्या के बारे में बिजली कर्मियों को बताया तो उसके बाद बिजली घर पर तैनात कर्मचारियों से उनकी कहासुनी शुरू हो गई, इसी दौरान नशे में ड्यूटी कर रहा एक कर्मचारी सामने आया उसमें शिकायत करने आए उपभोक्ताओं के साथ गाली गलौज व अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया, साथ शिकायत करने आए लोगों को सोलर पैनल लगवाने की सलाह तक दे डाली, इसके बाद बताया मौके पर डायल 112 के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए लेकिन नशे में धुत्त विद्युत कर्मचारी पुलिस कर्मियों के सामने भी शिकायत दर्ज करने आए लोगों के साथ अभद्रता करता रहा। बड़ा सवाल यह है कि आखिर ड्यूटी के दौरान कोई कर्मचारी शराब पीकर कैसे अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है ? साथ ही अगर आमजन बिजली संबंधी किसी समस्या को लेकर बिजली घर पर जाता है तो क्या उसे अभद्रता का सामना करना पड़ेगा ? अब देखने वाली बात होगी कि विद्युत विभाग के आलाअधिकारी उपभोक्ताओं से अभद्रता व गाली गलौज करने वाले इन कर्मचारियों पर कब तक कोई एक्शन लेते हैं।0
0
Report
जलगांव जिले में शराब विरोधी अभियान: 188 मामले दर्ज
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यात राज्य उत्पादन शुल्क विभागाच्या वतीने गावठी दारू विरुद्ध कारवाईची मोहीम मोहिमेअंतर्गत गेल्या दहा दिवसांत कारवाईत तब्बल १८८ गुन्हे दाखल.. यामध्ये चाळीसगाव भडगाव पिंपळनेर व इतर ठिकाणी या कारवाया करण्यात आलेल्या १ लाख लिटर रसायन (कच्ची दारू) व ३ हजार ६०७ लिटर तयार हातभट्टी दारू नाश करण्यात आली.0
0
Report
Advertisement
राज्यपाल के निर्देश: यूपी मेडिकल-कॉलेजों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित
Lucknow, Uttar Pradesh:प्रदेश के सभी राजकीय तथा निजी विद्यालयों के लिए भी निर्देश जारी हुआ है लखनऊ उत्तर प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेज में अब धर्मांतरण से जुड़े मामलों की रोकथाम के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई जाएगी किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय और पीजीआई से जुड़े कथित धर्मांतरण को गंभीरता से लेते हुए राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने सभी संस्थानों में धर्मांतरण रोकथाम सेल गठित करने के निर्देश दिए हैं इसके बाद अटल बिहारी वाजपेई चिकित्सा विश्वविद्यालय ने अपने सभी संबद्ध कॉलेज को भी इसके आदेश जारी कर दिए हैं विश्वविद्यालय प्रशासन ने मेडिकल और डेंटल कॉलेज से जल्द विशेष सेल गठित कर उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। यह सेल छात्रों रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों के बीच जागरूकता बढ़ाने के साथ किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखेगा अधिकारियों का कहना है कि इस कवायद का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना है साथ ही किसी भी शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी कॉलेज को जागरूकता अभियान चलाने तथा नियमों अधिकारों और जिम्मेदारियां की जानकारी देने के निर्देश भी दिए गए हैं राज्यपाल के निर्देश के बाद प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में निगरानी बढ़ाने की कवायत की जा रही है।0
0
Report
बारां में राष्ट्रीय मोर के शिकार के आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार ,आरोपियों ने जहरीले गेहूं के दाने डालकर इस बेजुबान पक्षी किया था शिकार वन विभाग को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वन खण्ड खजूरी क्षेत्र में कुछ शिकारी सक्रिय हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। टीम ने घेराबंदी कर मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जगदीश और गोलू के रूप में हुई है, जो शंकर कॉलोनी और खेड़खेड़ा के निवासी बताए जा रहे हैं। वन विभाग की टीम ने आरोपियों के पास से शिकार में इस्तेमाल की गई सामग्री और मृत पक्षी को बरामद कर वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। कार्यवाही के बाद दोनों आरोपियों को स्थानीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से विद्वान न्यायाधीश ने दोनों शिकारियों की गंभीरता ko देखते हुए उन्हें 15 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश जारी किए हैं।0
0
Report
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने सोनू को गिरफ्तार, मुठभेड़ में पैर में गोली लगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच में हुई मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद बदमाश के पैर में लगी गोली आईएमटी के समीप पुलिस ने बदमाश सोनू को गिरफ्तार गैंगस्टर सोनू पर दर्ज है दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे उत्तर प्रदेश हरियाणा दिल्ली सहित कई राज्यों में है मुकदमे दर्ज पुलिस पिछले काफी दिनों से लगी हुई थी बदमाश के पीछे देर रात पुलिस के हत्थे चढ़ा दिल्ली का रहने वाला बदमाश सोनू घायल बदमाश को उपचार के लिए कराया गया भर्ती बदमाश सोनू ने पुलिस पर किये थे चार फायर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में लगी गोली एसीपी क्राइम ब्रांच वरुण दहिया का कहना गुंडागर्दी किसी भी सूरत में नहीं होगी बर्दाश्त नियम अनुसार की जाएगी बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई फरीदाबाद और अन्य प्रदेशों के बदमाशों को दी चेतावनी0
0
Report
Advertisement
