271504
Gonda - होली पर्व पर रंग गुलाल की दुकानों पर उमड़े ग्राहक
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर क्षेत्र में होली पर्व को लेकर जगह- जगह रंग गुलाल की चारों तरफ धूम रही है. गुरुवार को सुबह से रंग गुलाल पिचकारी व होली कपड़ो की दुकानें सजी रही है। रंग गुलाल मिठाई पकवान कपड़े की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही है। होली पर्व में भीड़ उमड़ने के चलते पूरे दिन बाजार में यातायात मोटर वाहन की रफ्तार धीमी रही है। व्यवसायी बबलू गुप्ता ने कहा कि रंग गुलाल, अबीर पिचकारी व बच्चों के खिलौने खरीददारी को खूब ग्राहक उमड़े।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर-देपालपुर को स्वच्छ शहर जोड़ी अवॉर्ड; राष्ट्रपति सम्मान के साथ सफाई कर्मी सम्मानित
Indore, Madhya Pradesh:स्वच्छता के क्षेत्र में इंदौर और देपालपुर की जोड़ी ने एक बार फिर अपनी पहचान बनाई है। स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर के अव्वल आने के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव इंदौर पहुंचे। यहां उन्होंने सफाई मित्रों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की। साथ ही स्वच्छता अभियान में सहभागी बने सफाई मित्रों और शहरवासियों का आभार जताया। दरअसल, स्वच्छ शहर जोड़ी श्रेणी में इंदौर और देपालपुर को उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि के बाद इंदौर पहुंचे महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने सफाई मित्रों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया। महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सफाई मित्रों की अहम भूमिका है। उनके परिश्रम और शहरवासियों के सहयोग से ही यह उपलब्धि हासिल हुई है। इस दौरान उन्होंने सभी सफाई मित्रों और इंदौरवासियों का धन्यवाद देते हुए स्वच्छता की इस मुहिम को लगातार जारी रखने की अपील की।0
0
Report
कटनी ज्वैलर्स चोरी: दीवार फाड़कर करोड़ों के आभूषण चुरा लिए चोर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ज्वैलर्स शोरूम में करोड़ों की चोरी, दीवार में सेंध लगाकर घुसे शातिर चोर। कटनी में चोरों ने अब तक की बड़ी चोरी की वारदातों में से एक को अंजाम देकर पुलिस महकमे में हड़कम्प मचाया है. माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित किशना ज्वैलर्स के शोरूम को शातिर चोरों ने निशाना बनाया. चोर शोरूम के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर दाखिल हुए और करोड़ों रुपए के सोने-चांदी डायमंड के जेवरात लेकर फरार हो गए. यह चोरी करीबन 12 से 15 करोड़ रुपए हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस आसपास और शो रूम के कैमरों के वीडियो देख चोरों की पहचान की जा रही है. चोरों तक पहुंचने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके. चोरी की रकम को लेकर शोरूम संचालक और पुलिस के आंकड़ों में अंतर सामने आया है. फर्म के मालिक मोहन बजाज ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि शोरूम में करीब 12 से 15 करोड़ रुपए तक के आभूषण रखे हुए थे. शुरुआती आकलन में करीब 10 करोड़ रुपए की ज्वैलरी चोरी होने की बात सामने आई है.0
0
Report
बेगूं में पंचायती राज चुनाव को लेकर चित्तौड़गढ़ में फ्लैगमार्च, सुरक्षा संदेश दिया
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं विधानसभा क्षेत्र में आगामी 14 और 16 नवंबर को होने वाले पंचायतीराज चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत पारसोली कस्बे में पुलिस की ओर से फ्लैगमार्च निकाला गया। पारसोली थानाधिकारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैगमार्च में चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन सहित जिले के अन्य पुलिस थानों से आए जवान शामिल हुए। पुलिस जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों पर मार्च कर आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया। चुनाव के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड, AQI 414 तक पहुँचा
New Delhi, Delhi:दिल्ली में प्रदूषण बढ़ता ही जा रहा है। IIT दिल्ली के पास आज प्रदूषण सबसे ज्यादा 414 दर्ज किया गया। दिल्ली सुबह, दोपहर और शाम तीनों समय प्रदूषण ही प्रदूषण नजर आता है। राजौरी बॉर्डर पर 338 AQI, जो हवा खराब श्रेणी में आती है। लोकेशन... राजौरी बॉर्डर। दिल्ली राजौरी बॉर्डर के आस-पास प्रदूषण का AQI बढ़ता जा रहा है। दोपहर के वक्त 338 AQI पहुँचा। आसमान में प्रदूषण की चादर लिफ्टिंग नजर आ रही है। सूर्य देवता भी साफ नहीं नजर आ रहे हैं... जेएनयू में 338 AQI, IIT दिल्ली में 414 AQI, RT0 पर 397, शाद поч में 316, चांदनी चौक में 387 सहित इलाके हवा जहरीली होती जा रही है। सरकार मीटिंग पर मीटिंग कर रही है लेकिन प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है।0
0
Report
दिनदहाड़े दुकान में घुसे चोर: सारनी में 20 लाख से अधिक गहने उड़ाए
Betul, Madhya Pradesh:बैठूल में चोरों के हौसले देखिए अब चोर चोरी करने के लिए दुकान का ताला नहीं तोड़ते,बल्कि ग्राहक बनकर दुकानों में पहुंच रहे हैं। दुकानदार को अपनी बातों में उलझाते हैं और पलक झपकते ही लाखों का माल लेकर रफूचक्कर हो जाते हैं। ऐसा ही शातिराना खेल सारनी के बगडोना में देखने को मिला,जहां दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 20 लाख रुपये से अधिक कीमत के सोने के जेवर पार कर दिए गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर SIT गठित की है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। तस्वीरों में देखिए चोरों की यह शातिर करतूत मामला सारनी थाना क्षेत्र के बगडोना स्थित आरना ज्वेलरी शॉप का है। यहां आरोपी बाकायदा ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। दुकानदार अरविंद सोनी से सोने की बालियां,ताबीज और दूसरे आभूषण दिखाने की मांग की। दुकानदार ग्राहकों की मांग पूरी करने के लिए जैसे ही जेवर निकालने अंदर गया,आरोपियों ने अपना खेल शुरू कर दिया। मौका मिलते ही दुकान में रखे सोने के झुमकों और कीमती आभूषणों का एक पैकेट उठाया और चुपचाप जेब में रख लिया। हैरानी देखिए लाखों के जेवर उड़ाने के बाद आरोपी बिना कोई खरीदारी किए आराम से दुकान से बाहर निकले और फरार हो गए। कुछ देर बाद जब दुकानदार को जेवर गायब होने का पता चला तो उसके होश उड़ गए। इसके बाद CCTV फुटेज खंगाले गए तो शातिर चोरों की पूरी करतूत कैमरे में कैद मिली। दुकानदार ने सारनी पुलिस को शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस का दावा है कि CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। मामले में SIT गठित की गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। अब सवाल यह है कि दिनदहाड़े दुकान में घुसकर लाखों के जेवर उड़ाने वाले इन शातिर चोरों को पुलिस कब तक सलाखों के पीछे पहुंचाती है。0
0
Report
CAQM की सख्ती: कैथल में 63 जगहों पर पराली जलाने के मामले दर्ज
Kaithal, Haryana:पराली जलाने के मामलों पर CAQM सख्त, कैथल में 63 जगहों पर मिले फसल अवशेष जलाने के मामले 43 स्थानों की पुष्टि, 43 किसानों के खिलाफ दर्ज हुए मामले; आगामी दिनों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश कैथल में फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी कड़ी में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के सदस्य एस.डी. अत्री ने आज कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र और जींद जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में फसल अवशेष प्रबंधन के तहत अब तक किए गए प्रयासों और आगामी दिनों की विस्तृत जानकारी ली गई। बैठक के दौरान एस.डी. अत्री ने अधिकारियों से पराली प्रबंधन को लेकर जमीनी स्तर पर किए जा रहे कार्यों का फीडबैक लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी दिनों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए तथा अधिकारी अलर्ट मोड पर रहकर फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर नजर रखें। वहीं, कैथल जिले की बात करें तो अब तक पराली जलाने के 63 स्थान चिन्हित किए जा चुके हैं। इनमें से 43 स्थानों पर फसल अवशेष जलाने की पुष्टि हो चुकी है। इन मामलों में संबंधित 43 किसानों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए जा चुके हैं। प्रशासन की ओर से आगामी दिनों में निगरानी और कार्रवाई को और तेज करने की तैयारी की जा रही है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
गुरुग्राम सिधरावली हत्याकांड: 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम के सिधरावली हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 02 मुख्य आरोपी गिरफ्तार। क्राइम ब्रांच सेक्टर-40 ने आरोपी जतिन और मोनू उर्फ धोलिया को दबोचा, राजस्थान से भी गिरफ्तारी। पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए बस स्टैंड पर कार में मारी थी 35 वर्षीय दीपक को गोली। आरोपीयों के कब्जे से 01 देसी, 01 विदेशी पिस्टल, 07 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद। कुख्यात अपराधी लिपिन नेहरा ने हथियार उपलब्ध कराए थे। मृतक और आरोपी दोनों पर 8-8 मुकदमे दर्ज हैं。0
0
Report
छत्तीसगढ़ में निर्वाचन कानूनों में संशोधन पर उच्चस्तरीय बैठक, मुख्य सचिव ने प्रशासनिक पुनर्गठन के दि
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन (अपराध) अधिनियम सहित विभिन्न निर्वाचन कानूनों में प्रस्तावित संशोधनों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में भारतीय न्याय संहिता, लोक प्रतिनिधित्व, कोलाहल नियंत्रण और पंचायत राज अधिनियमों के प्रावधानों की समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्य सचिव ने आगामी 10 वर्षों की जरूरतों के अनुरूप प्रशासनिक संरचना के पुनर्गठन, नए पदों के सृजन और मंत्रालय कर्मचारियों को बेहतर यातायात सुविधा देने के निर्देश दिए। High-Level Meeting on Amendments to Election Laws in Chhattisgarh; Chief Secretary Directs Administrative Restructuring0
0
Report
युवती से प्रेम प्रसंग के विवाद में दबंगों पर मारपीट—मारने की धमकी का आरोप
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला में में युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद, भाई ने लगाए गंभीर आरोप; दूसरे समुदाय के दबंग लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी दावा, पुलिस से लगाई इंसाफ की गुहार अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव सिरसा कला में युवती से प्रेम प्रसंग को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। मूल रूप से बुलंदशहर जिला निवासी एक युवक ने आरोप लगाया है कि करीब दो साल पहले उसकी बहन गांव के एक स्कूल में कंप्यूटर कोचिंग करने जाती थी, जहां स्कूल संचालक शौकीन के बेटे नदीम से उसकी बातचीत शुरू हुई और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। युवक का कहना है कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। इसके बाद परिवार ने युवती की शादी कर दी, लेकिन आरोप है कि शादी के बाद भी बातचीत जारी रही। युवक ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने थाने जाते समय उसे बातचीत के मां ने घर बुलाकर कमरे में बंद करके मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट पीड़ित युवक रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
Advertisement
बेगूं में मिठाई दुकान के गोदाम से चोरों ने मिठाई और तेल चुरा लिया
Begun, Rajasthan:बेगूं नगर, चित्तौड़गढ़ जिले में चोरों ने मिठाई की दुकान के गोदाम को निशाना बनाते हुए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना अहिंसा सर्किल के पास संचालित हरि भाई कचोरी वाले की दुकान के गोदाम की है, जहाँ अज्ञात चोरों ने सरिये की मदद से गोदाम का शटर टेढ़ा कर अंदर प्रवेश कर गए। चोर गोदाम में रखे तेल के 6 डिब्बे, करीब 10 किलो मिठाई और मिठाई बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य सामग्री चुरा ले गए। सुबह दुकान खोलने पहुंचे मालिक को घटना की जानकारी मिली तो उनके होश उड़ गए। दुकान मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करवाया है।0
0
Report
रोहतक: गांव खेड़ी साध में देवेंद्र टावर पर चढ़ा, पानी-समस्या के विरोध में
Rohtak, Haryana:रोहतक जिले में गांव खेड़ी साध में एक व्यक्ति मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया। सूचना पाकर आईएमटी थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं टावर पर चढ़े व्यक्ति की पहचान देवेंद्र के रूप में हुई, गांव की टूटी हुई गलियों व पीने के पानी की समस्या को लेकर टावर पर चढ़कर बैठ गया। ग्रामीणों को जब इसका पता लगा तो वह मौके पर पहुंच गए और देवेंद्र को नीचे उतरने के लिए कहने लगे, लेकिन अभी तक देवेंद्र टावर पर ही चढ़ा हुआ है। जानकारी मिलने पर तहसीलदार गुलाब सिंह, पार्षद परीक्षित देशवाल भी मौके पर पहुंच गए देवेंद्र के दूर के नाना रणबीर सिंह ने बताया कि गांव की समस्याओं को लेकर कई बार नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं होता। कुछ दिन पहले भी मेयर से मिलकर आए थे, जिन्होंने काम करवाने का आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। रणबीर सिंह ने कहा कि पिछले 12 साल से पानी की एक बूंद भी नहीं मिली। चौटाला सरकार में पानी आता था, उसके बाद कांग्रेस सरकार में तीसरे दिन पानी आता था। लेकिन भाजपा सरकार में तो एक दिन भी पानी नहीं आ रहा। लोग पानी के लिए तरस रहे है रणबीर सिंह ने कहा कि पानी को लेकर राजनीति हावी हो रही है। पूर्व में वित्तमंत्री के स्कूल के बाहर से पानी की लाइन आ रही है जिसे ठीक करने के लिए खुदाई करनी थी। लेकिन अधिकारियों ने खुदाई करके लाइन को ठीक नहीं किया, क्योंकि बीच में राजनीति आ गई0
0
Report
करनाल ने हरियाणा का पहला स्वच्छ शहर घोषित, राष्ट्रपति पुरस्कार लगातार दूसरी बार
Karnal, Haryana:करनाल ने स्वच्छता में फिर रचा इतिहास, हरियाणा का सबसे स्वच्छ शहर घोषित; लगातार दूसरी बार मिला राष्ट्रपति पुरस्कार\n\nकरनाल, स्वच्छता के क्षेत्र में करनाल ने एक बार फिर हरियाणा में अपनी धमक साबित की है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के परिणामों में करनाल को हरियाणा का पहला स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इसके साथ ही करनाल ने लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल कर प्रदेश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।\nबुधवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करनाल को प्रेसिडेंशियल अवार्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल, विभाग के आयुक्त एवं सचिव अशोक कुमार मीणा, करनाल की महापौर रेणु बाला गुप्ता और नगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा ने राष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण किया।\nइस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और मंत्रालय के सचिव भी मौजूद रहे। राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग अगले दो दिनों में जारी होने की उम्मीद है।\nइस उपलब्धि पर नगर निगम में खुशी का माहौल है। राष्ट्रपति अवार्ड के साथ नगर निगम कमिश्नर सलोनी शर्मा और मेयर रेनू बाला गुप्ता नगर निगम पहुंचे जहां उन्होंने सभी पार्षदों और अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक की। \nनगर निगम आयुक्त सलोनी शर्मा के अनुसार स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत मार्च-अप्रैल में केंद्र सरकार की टीम ने शहर का मूल्यांकन किया था। इसमें दृश्य स्वच्छता, कूड़े का पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक स्वच्छता सुविधाओं की उपलब्धता, प्रयुक्त जल प्रबंधन और डीस्लजिंग सेवाओं के मशीनीकरण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया था।\nइसके अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों का कल्याण, स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता, संस्थागत व्यवस्थाओं, पर्यावरणीय प्रबंधन तथा नागरिकों की प्रतिक्रिया और शिकायतों के निवारण की स्थिति भी जांची गई। मूल्यांकन टीम ने नगर निगम की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की गहन पड़ताल कर अपनी रिपोर्ट केंद्रीय आवासन एवं शहरी मामले मंत्रालय को भेजी थी। इन्हीं मानकों के आधार पर परिणाम घोषित किए गए हैं।\nरेनू बाला गुप्ता ने कहा कि करनाल के साथ पूरे हरियाणा के लिए यह गौरव का क्षण है। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार दूसरी बार राष्ट्रपति पुरस्कार मिलना नगर निगम की टीम और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से सफाई मित्रों, अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की, जिनकी मेहनत से शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने में सफलता मिली है।\n\nबाइट , सलोनी शर्मा, नगर निगम कमिश्नर 1 मिनट 53 सेकेंड \n\nबाइट , रेनू बाला गुप्ता, मेयर 2 मिनट 12 सेकेंड0
0
Report
Advertisement
खनन माफियाओं के चंगुल से बरामद दो ट्रक, कुशीनगर-गोपालपुर में पुलिस की कार्रवाई
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बिहार के थाने में खनन मामले में दाखिल बालू लदा दो ट्रक यूपी से बरामद - बिहार पुलिस ने कुशीनगर से किया बरामद - बीते दिनो बिहार के गोपालपुर थाने की पुलिस ने अबैध खनन मामले में दो ट्रक को किया था सीज - सीज के बाद खनन माफियाओं ने बीती रात ट्रकों को चोरी से भगाया - मामले की जानकारी होने पर थाने में मची हड़कंप - बिहार पुलिस ने सर्विलांस टीम और ट्रक नम्बर को ट्रेस कर पुलिस ने किया गायब हुए ट्रक को बरामद - बरामद दोनों ट्रक बिहार नम्बर का है लेकिन ट्रक मालिक यूपी के कुशीनगर का बताया जा रहा है - बिहार पुलिस के कार्रवाई से खनन माफियाओं में मची हड़कंप - गोपालगंज के गोपालपुर पुलिस ने कुशीनगर के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से बालू लदी दोनों ट्रकों को बरामद कर ले गई बिहार।0
0
Report
धनरूआ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में संतोष प्रसाद गिरफ्तार किया
Masaurhi, Bihar:धनरूआ पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के जरिए जमीन हड़पने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संतोष प्रसाद, जो नालंदा जिले के चिकसौरा थाना स्थित चक मोहदीनपुर गांव का रहने वाला है। इसके विरुद्ध धनरूआ थाना मे मामला क्रमांक 697/26 दर्ज है, जिसमें वह नामजद आरोपी है। मामला धनरूआ के एक शैक्षणिक ट्रस्ट की जमीन से जुड़ा है। ट्रस्ट के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी की तरफ से दर्ज प्राथमिकी में संतोष प्रसाद, बचिया देवी समेत अन्य लोगों पर फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन पर दावा करने का आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, वर्ष 1980 के एक निबंधित बिक्री-विलेख संख्या 2808 का कथित हिंदी संस्करण प्रस्तुत कर जमीन के स्वामित्व का दावा किया गया, जबकि निबंधन कार्यालय से प्राप्त प्रमाणित प्रति में वही विलेख उर्दू में होने और विक्रेता-क्रेता के नाम अलग होने की बात सामने आई है। आरोप है कि इसी विवादित दस्तावेज के आधार पर ट्रस्ट के खिलाफ दीवानी न्यायालय में टाइटल सूट भी दायर किया गया है। ट्रस्ट ने 23 फरवरी 2026 को निबंधित बिक्री-विलेख के माध्यम से संबंधित जमीन खरीदने का दावा किया है। इसी जमीन पर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
खूँटी के छठ घाटों पर रंग-रोगन और सफाई से महापर्व की तैयारी पूरी
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी । स्लग - छठ घाटों का रंग-रोगन किया गया और घाटों की सफाई की गयी पूरी । चार दिवसीय अनुष्ठान कल से नहाय के साथ शुरू हो जाएगा । इसके लिए खूँटी जिले के नगर पंचायत क्षेत्र में सैकड़ों छठ व्रतियों के साथ हजारों लोग इस उपासना के साक्षी होंगे। जहाँ तीसरा और चौथा दिन विभिन्न छठ घाटों पर पहुँचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा । इसलिए नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न आठ छठ घाटों का साफ सफाई करके रंग-रोगन किया गया है। और दीवारों में भक्तिमय कलाकृति के साथ सोहराय पेंटिंग से चित्र बनाया गया । साथ ही, पानी में चूना और ब्लिचिंग का छिड़काव किया गया। ताकि छठ महापर्व में उपासक स्वच्छ जल में प्रवेश करके उपासना कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
