icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जेपीएनआईसी के प्रबंधन को निजी क्षेत्र के हवाले, 30 साल की लीज मंजूर

Lucknow, Uttar Pradesh:जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय केंद्र (जेपीएनआईसी) को लेकर एलडीए के दस्तावेजों से एक और अहम जानकारी सामने आई है। दस्तावेजों के अनुसार, जेपीएनआईसी के संचालन के लिए सामान्य सरकारी व्यवस्था के बजाय एक निजी संचालन समिति गठित की गई थी। इस समिति में कुछ गैर-सरकारी लोगों को आजीवन और संस्थापक सदस्य बनाया गया था। इनमें रेस्टोरेंट, जिम, होटल समेत अन्य सुविधाएं शामिल थीं। दस्तावेजों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, पूर्व मुख्यमंत्री के निजी सचिव गजेंद्र सिंह, सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, सांसद धर्मेंद्र यादव, अंजू नारायण, वसीफ हसन और अनुपमा प्रकाश को आजीवन नि:शुल्क सदस्य बनाए जाने की व्यवस्था की गई थी। एलडीए के दस्तावेजों में कहा गया है कि सरकारी परियोजनाओं के संचालन में प्रचलित सामान्य व्यवस्था के बजाय जेपीएनआईसी के लिए निजी संचालन समिति बनाई गई। गैर-सरकारी सदस्यों को फाउंडर और लाइफटाइम मेंबर बनाकर उन्हें सुविधाओं के मुफ्त इस्तेमाल का अधिकार देना सरकारी परियोजनाओं के सामान्य नियमों से अलग व्यवस्था थी। जेपीएनआईसी को लेकर सरकार ने अब संचालन की नई व्यवस्था की है। अगस्त 2026 में कैबिनेट ने इसे Private क्षेत्र के जरिए संचालित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वृंदावन बॉटलर्स प्राइवेट लिमिटेड और रॉकवुड होटल्स एंड रिजॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड को 30 साल की लीज पर संचालन देने का फैसला हुआ है। चयनित संचालक को अधूरे काम अपने खर्च से पूरे करने होंगे। जेपीएनआईसी को पूरा करने में अब भी करीब ₹200–250 करोड़ के अतिरिक्त खर्च का अनुमान बताया गया है। परियोजना पर अब तक करीब ₹821.74 करोड़ खर्च होने की बात सरकारी पक्ष की ओर से कही गई है। गौरव है कि जेपीएनआईसी लंबे समय से बंद पड़ा है और इसका निर्माण अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ था। अब इसके संचालन की जिम्मेदारी निजी क्षेत्र को देने के साथ ही पुराने संचालन और सदस्यता प्रावधान भी चर्चा में आ गए हैं。
0
0
Report

चूरू रेलवे ओवरब्रिज पर स्टंटबाजी: बाइक सीज, युवक पकड़ लिया गया

Churu, Rajasthan:चूरू। विधानसभा-चूरू लोकेशन--चूरू सड़क पर स्टंट करना बाइक सवार को पड़ा भारी, यातायात पुलिस व कालिका टीम ने बाइक सवार की घेराबंदी कर बाइक को किया सीज, अग्रसेन नगर रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त का पुलिस लगा रही आरोप, चूरू। चूरू-जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक को बाइक पर स्टंटबाजी करना महंगा पड़ गया। कालिका टीम व यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया। मगर टीम के पहुंचने से पहले ही बाइक सवार युवक मौके पर बाइक छोड़कर चला गया। सूचना पर पहुंची टीम ने बाइक को यातायात पुलिस थाना ले आयी। जहां बाइक को एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर दी गयी। कालिका टीम प्रभारी कौशल्या भादू ने बताया कि सूचना मिली कि जयपुर रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक बाइक से स्टंटबाजी कर रहा हैं। जिससे किसी भी राहगीर, वाहन व बाइक सवार की जान पर आ सकती हैं। कालिका टीम ने इसकी सूचना यातायात पुलिस को दी। पुलिस को सूचना मिली कि युवक की बाइक से स्टंटबाजी के कारण अग्रसेन नगर रेलवे फाटक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर चला गया। सूचना पर आरपीएफ के इंचार्ज नन्दकिषोर भी मौके पर पहुंच गये। रेलवे पुलिस ने रेलवे अधिनियम के तहत युवक को थाने बुलाकर पाबंद कर दिया हैं। दूसरी ओर यातायात पुलिस की ओर से बाइक को भी सीज कर दिया गया हैं。
0
0
Report
Advertisement

HPCL का नव्या गैस सिलेंडर सीतामढ़ी में लॉन्च, 90 मिनट में घर पहुंचना संभव

Sitamarhi, Bihar: हाल के दिनों में रसोई गैस की किल्लत और बुकिंग को लेकर देशभर में उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। स्थिति सामान्य होने के बाद सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग को लेकर समय-सीमा भी निर्धारित कर दी। शहरी उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर बुक करने के लिए 25 दिन, जबकि ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में बड़े परिवारों के लिए यह नियम परेशानी का कारण बन रहा है। उपभोक्ताओं की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार के पहल पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सीतामढ़ी में 10 किलोग्राम क्षमता वाला ‘नव्या’ गैस सिलेंडर को लॉन्च किया है । ‘नव्या’ सिलेंडर की खासियत यह है कि यह पारंपरिक सिलेंडर से अलग है यह पारदर्शी है। इसकी मदद से उपभोक्ता सिलेंडर में बची गैस की मात्रा को बाहर से ही देख सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, सुरक्षा के लिहाज से इसे ब्लास्ट प्रूफ तकनीक से तैयार किया गया है। इस सिलेंडर की एक और खासियत इसकी त्वरित उपलब्धता है। उपभोक्ताओं के मुताबिक, बुकिंग के बाद इसे 90 मिनट के भीतर घर तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।सिलेंडर लेने के लिए कोई डेड लाइन नहीं है जब चाहे कोई भी उपभोक्ता इसे अपने वितरक से ले सकता है ।देखने में यह काफी खूबसूरत है और मॉडलर किचेन को ध्यान में रखकर इसको आकर्षक डिजाइन दिया गया है । कुल मिलाकर, रसोई गैस की बुकिंग को लेकर निर्धारित समय-सीमा के बीच ‘नव्या’ सिलेंडर बड़े परिवारों वाले अतिरिक्त गैस की जरूरत वाले उपभोक्ताओं के लिए एक वैकल्पिक सुविधा के रूप में सामने आया है।
0
0
Report

गया पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, जमीन के नीचे हथियार मिले

Gaya, Bihar:मिनी गन फैक्ट्री का गया पुलिस ने किया खुलासा, जमीन के नीचे रखे थे हथियार。 गुरारू थाना क्षेत्र के मथुरापुर बिहार गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के ठिकाने का खुलासा करते हुए 60 वर्षीय सालिक मिस्त्री को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में छापेमारी कर घर के कमरे से चौकी के नीचे जमीन के अंदर बोर में छुपा कर रखें हथियारों के अर्ध निर्मित इससे बरामद किए गए हैं। वही मौके से हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी मिले हैं। इस संबंध में गुरारू थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टिकरी के प्रभारी डीएसपी राजन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक गया के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि मथुरापुर डीह में मिनी गन फैक्ट्री चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान सालिक मिस्त्री पिता बिगन मिस्त्री निवासी मथुरापुर डीह गुरारू को गिरफ्तार किया गया है。
0
0
Report

लोनी, गाजियाबाद: मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कर्मी से मारपीट का आरोप

RRRaju Raj13m ago
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता पर मुस्लिम युवकों ने मारपीट का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता का नाम पूछकर मारपीट की और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। मुस्लिम युवकों ने आरोप लगाया कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, लेकिन मुस्लिम युवकों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का आरोप है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मुस्लिम युवकों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की; जल्द गिरफ्तार करें। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार है। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी नहीं होती है, तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

दमोह में पति-पत्नी के विवाद के दौरान मामा-चाचा ने पति का कान काट दिया

Damoh, Madhya Pradesh:पति पत्नी का हो रहा था आपस में विवाद, पत्नी के मामा और चाचा में कर दी पति की धुनाई, काट लिया कान... एंकर/ एमपी के दमोह से एक बड़ी सनसनीखेज खबर है यहां पति पत्नी आपस में विवाद कर रहे थे बातचीत हो रही थी कि अचानक महिला के मामा और चाचा की एंट्री हुई और पूरी कहानी ही बदल गई, मामा चाचा ने आव देखा न ताव न बात को समझा और पति की धुनाई कर दी, बात मारपीट तक सीमित नहीं रही बल्कि युवक का कान भी काट लिया गया। दरअसल सागर के रहने वाले भगवत कुर्मी अपनी ससुराल दमोह की जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के राजनगर में अपनी पत्नी के पास आया था। पति पत्नी में कहासुनी हो रही थी और पत्नी उसके साथ जाना चाह रही थी जबकि भगवत् का कहना था कि वो मजदूरी करने दिल्ली जाएगा और पत्नी यही अपने मायके में रहे। दोनों के बीच विवाद हो रहा था और ये विवाद आम साधारण कहासुनी वाला था लेकिन अचानक यहां महिला के मामा चाचा आए और भगवत के साथ उन्होंने मारपीट की, इतना ही नहीं इन लोगों ने चाकू से उसका एक कान भी काट लिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित जिला अस्पताल पहुंचा जहां उसके कान का इलाज किया गया वहीं पीड़ित पति पत्नी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश कर रही है। बाइट/ भगवत कुर्मी ( पीड़ित) बाइट/ पीड़ित भगवत की पत्नी) बाइट/ प्रियंका पटेल ( प्रभारी जबलपुर नाका चौकी दमोह)
0
0
Report

टोंक में कांग्रेस से बगावत: वार्ड 17 से अशरफ गूंज निर्दलीय मैदान में

Tonk, Rajasthan:टोंक कांग्रेस से बगावत, वार्ड 17 से अशरफ गूंज ने निर्दलीय ठोकी ताल, मिल रहा अपार जनसमर्थन टोंक नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस से बगावत के बाद वार्ड नंबर 17 से पूर्व पार्षद अशरफ गूंज ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में ताल ठोक दी है। अशरफ गूंज का दावा है कि उन्हें वार्डवासियों के साथ-साथ युवाओं का भी लगातार अपार समर्थन मिल रहा है। जी मीडिया से बातचीत में अशरफ गूंज ने कहा कि उनके दादा के समय से उनका परिवार लगातार कांग्रेस से चुनाव लड़ता आ रहा है और सभी चुनावों में जीत हासिल की है। इसके बावजूद इस बार कांग्रेस ने उनका टिकट काट दिया, जिसे उन्होंने अपने साथ नाइंसाफी बताया। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें उम्मीद से ज्यादा समर्थन देते हुए दोबारा चुनाव मैदान में खड़ा किया है। अशरफ गूंज ने कहा कि वे आम जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहेंगे और जनता के हितों के लिए लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें युवाओं का भी अपार समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में छावनी क्षेत्र में अशरफ गूंज के समर्थन में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में युवा और समर्थक पहुंचे। समर्थकों ने अशरफ गूंज को अपना आशीर्वाद देते हुए चुनाव में समर्थन का भरोसा दिलाया। सभा के बाद वार्ड नंबर 17 में निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ गूंज के चुनावी अभियान को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है。
0
0
Report
Advertisement

लोनी में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट, पुलिस कार्रवाई की मांग

Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी इलाके में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता से मारपीट का आरोप मुस्लिम युवकों ने लगाया। मुस्लिम युवकों ने हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं का नाम पूछ कर उनके साथ मारपीट की, मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। आरोप है कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने उनके घर के ऊपर फायरिंग की है, पर मुस्लिम युवकों ने पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी। हिंदू रक्षा दल का कहना है कि मुस्लिम युवक गलत आरोप लगा रहे हैं। हिंदू रक्षा दल ने देर रात लोनी थाने का घेराव किया और मांग की कि मुस्लिम युवकों के खिलाफ पुलिस कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, जल्द गिरफ्तार करे। घटना के बाद मुस्लिम युवक परिवार समेत फरार हैं। हिंदू रक्षा दल ने कहा है कि अगर आज शाम तक गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह थाने के आगे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।
0
0
Report
Advertisement

बरेली में पुलिस मुठभेड़, गौवध का वांछित आरोपी पैर में गोली लगने से घायल

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollow21m ago
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली कैंट थाना पुलिस ने गौवध के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं।पुलिस के मुताबिक, 23 अगस्त को नकटिया नदी के पुल के पास हाईवे किनारे झाड़ियों में प्लास्टिक के कट्टे में गौवंशीय अवशेष मिले थे। इस मामले में कैंट थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने 30 अगस्त को दो आरोपियों पैकर इल्मास वारसी खान और नन्हे बाबू उर्फ अतीक खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कैंट पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मामले में वांछित एक बदमाश कठपुला पुल से होकर गुजरने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी। कुछ देर बाद कृष्णा कॉलोनी की ओर से एक व्यक्ति स्कूटी पर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने स्कूटी तेज कर दी।पुलिस ने पीछा किया तो कठपुला पुल के पास गड्ढे और फिसलन के कारण स्कूटी गिर गई। पुलिस के अनुसार, इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और मैदान की ओर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम छोटा उर्फ राशिद, निवासी पीलीभीत, हाल निवासी इज्जतनगर क्षेत्र बरेली, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस के मुताबिक वह गौवध के मामले में वांछित था।आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा, तीन खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी, मोबाइल फोन और पशु वध में इस्तेमाल होने वाले दो छुरे समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

समस्तीपुर में चार वर्षीय बच्ची का अपहरण, दुष्कर्म की आशंका; पंकज साह की पिटाई

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची का अपहरण ।दुष्कर्म की आशंका पर । आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा ,वीडियो वायरल जांच में जुटी पुलिस । एंकर: समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ घर के दरवाजे पर सो रही चार साल की बच्ची के अपहरण और उसके साथ दुष्कर्म की आशंका का मामला सामने आया है। घटना में गांव के ही पंकज साह का नाम सामने आने के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पिटाई की और उसे सड़क पर घसीटा गया ।घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मामले में बच्ची की मां के बयान पर ताजपुर थाने में पंकज साह के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी । लोगों के अनुसार, मोरवा प्रखंड के एक गांव की रहने वाली महिला रक्षाबंधन के मौके पर अपनी चार साल की बेटी के साथ मायके आई थी। वह दो दिन बाद ससुराल लौटने वाली थी। महिला अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे पर सोई हुई थी। इसी दौरान मध्य रात्रि में बच्ची को कथित तौर पर वहां से उठा लिया गया। महिला की नींद खुली तो बच्ची को वहां नहीं देखकर उसने अपने भाई को जगाया। इसके बाद परिवार के लोगों ने बच्ची की तलाश शुरू की। आसपास तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला तो घटना की सूचना ताजपुर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश शुरू की।इसी दौरान गांव के लोगों ने बच्ची को एक सुनसान खेत के पास झाड़ियों की ओर से रोते हुए आते देखा। उसके शरीर पर चोट के निशान और खून के दाग होने की बात सामने आई। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए परिजन उसे तत्काल निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने गाँव के ही पंकज साह पर घटना में शामिल होने का शक जताया बताया गया कि घटना के बाद से वह अपने घर से फरार था। ग्रामीणों के अनुसार, पंकज साह पूर्व में भी लोगों के घरों में घुसने जैसी हरकतें करता रहा है। जैसे ही ग्रामीणों ने पंकज साह को देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी now पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही इन बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट होगी। ताजपुर थानाधिक्षक मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरुआत में बच्ची के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने के बाद परिवार के लोगों ने बच्ची को गांव के ही एक सुनसान खेत से बरामद किया। इसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि बच्ची की मां के बयान पर गांव के ही पंकज साह को नामजद आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था ।उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी ।इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी के गांव के चौर क्षेत्र में झाड़ियों के बीच छिपे होने की आशंका है और ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पिटाई कर दी,पिटाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल इलाज के लिए भेज मामले की जांच में जुटी हुई है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top