Gonda - मंदिरों के विकास में करोड़ों का खेल, साधु संतों का आक्रोश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के दर्जनों मंदिरों के सुंदरीकरण और विकास के लिए करोड़ों रुपए सरकार द्वारा पर्यटन विभाग को दिया गया है, जिसका पर्यटन विभाग जमकर दुरुपयोग कर रहा है. विभाग द्वारा संबंधित मंदिरों के पुजारी,महंत,संचालक से कोई जानकारी ना लेकर अपने तरह से मनमानी तरीके से विकास के नाम पर अनर्गल खर्च कर करोड़ों रुपए का खेल कर रहा है. जिसका जीता जागता उदाहरण गोस्वामी तुलसीदास जी की जन्म भूमि है, जहां 51 फीट का सीढ़ी और शौचालय बनाकर एक करोड़ 42 लख रुपए खर्च कर दिया गया. जिस पर साधु -संत आक्रोशित है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
