271002
Gonda - पुलिस मुठभेड़ में हुआ बदमाश घायल
सूबेदार, Uttar Pradesh:बीती रात धानेपुर पुलिस एवं सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हुई मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ फायरिंग करने से एक शातिर बदमाश को पैर में गोली लगी ,जिससे वो घायल हो गया,घायल बदमाश को गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कब्जे से लूट,चोरी के सोने चांदी के आभूषण,नगद तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल,तमँचा,जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कलेक्ट्रेट ध्वस्तीकरण स्थल पर मिले कुएं का पुरातत्व विभाग ने किया निरीक्षण।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायिक आदेशों के अनुपालन में हटाए गए धार्मिक ढांचे के मलबे के नीचे से उजागर हुए पुराने कुएं का निरीक्षण करने उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व विभाग (लखनऊ) की टीम सहारनपुर पहुंची। सहायक पुरातत्व अधिकारी मनोज कुमार यादव ने मौके पर उतरकर संरचना की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के मुख्य बिंदु व तकनीकी तथ्य संरचना और कालक्रम के बारे में बोलते हुए एएसआई सहायक अधिकारी मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह संरचना उत्तर-मध्यकालीन (उत्तर मध्य काल) वास्तुकला से संबंधित आंकी गई है, जो लगभग 200 से 250 वर्ष पुरानी प्रतीत होती है। संरचना की गहराई धरातल से लगभग 20 फीट और इसका व्यास करीब 3 फीट दर्ज किया गया है।इसमें निर्माण कार्य की सामग्री में लखौरी ईंटों का उपयोग हुआ है, जिनका आकार 20 \times 10 \times 5\text{ सेमी} है। संरचना को चूना-सुर्खी से जोड़ा गया है तथा ऊपरी हिस्से पर चूने का प्लास्टर मिला है। संरचना के ऊपर लगभग ढाई से तीन फीट मिट्टी का स्वाभाविक जमाव (deposit) मौजूद है, जो लंबे समय तक हुए प्राकृतिक भराव और मानवीय आवास के फैलाव को दर्शाता है। अधिकारियों का पक्ष मनोज कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि किसी भी संरचना को सिर्फ अनुमान के आधार पर धार्मिक या किसी खास शासक (जैसे शाहजहां) से जोड़कर नहीं देखा जा सकता; इसके लिए ठोस पुरातात्विक साक्ष्य (सिक्के, मुहरें आदि) आवश्यक होते हैं। उन्होंने बताया कि कुएं के भीतर मलबा भरा हुआ है। आगे खुदाई अथवा विस्तृत पुरातात्विक अन्वेषण कराना शासन, प्रशासन और विभाग के नीतिगत निर्णयों पर निर्भर करेगा। वर्तमान में सुरक्षा और संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कुएं के मुख को सुरक्षित रूप से ढकवा दिया है और परिसर में आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है।0
0
Report
नहर में अज्ञात शव मिलने पर पुलिस पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह बताएगी
Aligarh, Uttar Pradesh:खैर में नहर से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव नयावास गांव के पास नहर में उतराता मिला शव ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को दी सूचना करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है शव सूचना पर हल्का इंचार्ज प्रशांत कुमार पुलिस टीम के साथ पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेजा शव की हालत देखकर ग्रामीणों में मचा हड़कंप शव नहर में कहां से आया, पुलिस कर रही जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी साफ खैर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी0
0
Report
राहुल गांधी के रायबरेली दौरे की तैयारी: इलाही बॉर्डर से प्रवेश, व्यापारी मीटिंग
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस सांसद के.एल.शर्मा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के रायबरेली दौरे को लेकर कहा, "राहुल गांधी का दौरा दो दिवसीय है, तो वो कल शाम को इलाही बॉर्डर से प्रवेश करेंगे... सर्राफा के व्यापारियों के साथ उनकी मीटिंग है, तो वो मीटिंग करेंगे, मीटिंग के बाद फिर भुएमऊ गेस्ट हाउस में डेलीगेशन से मिलेंगे..."0
0
Report
Advertisement
Satya Niketan हादसे के पीछे पूर्व सरकारों पर तीखा हमला; PG आवास नियमों में कड़े कदम
New Delhi, Delhi:Delhi Urban Development Minister Shri Ashish Sood on Monday launched a sharp attack on previous governments following the Satya Niketan building collapse, accusing past administrations of decades of neglect and bad governance. Shri Ashish Sood said, "The Congress and AAP are the Team A and Team B who have neglected during their rule. No reforms were carried out by the previous AAP Government. They did not bring out any rules and regulations for regulating PG accommodation particularly in the areas of colleges and universities. The previous dispensation was exploiting the situation with the motive of earning and making money." Highlighting the current administration's ongoing struggle against this past failure, Shri Ashish Sood said, "We have been in governance of one and half years. We are giving governance as well as working out to correct the mis-governance of the 10-12 years of previous government. The challenge before the government is twofold—it must deliver good governance in 1.5 years while also rectifying the legacy of the rotten infrastructure and institutional neglect from the A-Team–B-Team's 27 years." Connecting the incident to the tragic cost of this neglect, the Minister expressed deep grief over the loss of lives. Shri Ashish Sood said, "The Satya Niketan accident is extremely tragic. Our deepest condolences are with every family affected by this incident." Moving to corrective measures, the Minister assured that the government is taking swift action to protect students in education hubs. Shri Ashish Sood said, "We are already working on the law to regulate the PG accommodation particularly for students. The regulation will see the light of the day very soon." He added that the Urban Development Department is drafting a comprehensive bill covering key areas like rent control, food quality standards, and local businesses. Enforcing immediate accountability on officials for the mishap, Shri Ashish Sood said, "That is why decisive steps are being taken, not just words. For the first time in history, Deputy Commissioner of the Municipal Corporation Rakesh Kumar, the highest-ranking Superintendent Engineer of the zone's engineering department, and the Executive Engineer have been suspended for negligence.” "Action against negligence. Reforms in the system. Safety first. Accountability first. Delhi first", He stated.0
0
Report
बगरू में चुनाव प्रचार का आख़िरी दिन: भाजपा-आरएलपी की रैलियाँ और डोर-टू-डोर प्रचार
Jaipur, Rajasthan:बगरू (जयपुर) नगर पालिका आम चुनाव 2026... चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टियों ने झोंकी ताकत, भाजपा ओर आरएलपी की हुई रैलियाँ व जनसभाएं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संभाली कमान, आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भी भरी हुंकार, रैली निकालकर जनसभा को किया संबोधित, भाजपा की ओर से सांसद मंजू शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर व विधायक कैलाश वर्मा ने भी किया सम्बोधित, कांग्रेस ने गली मोहल्लों में घर घर किया जनसंपर्क, अपने-अपने पार्टी प्रत्याशियों को जिताने का किया आह्वान。 इन्हें,बगरू में नगर पालिका चुनाव के प्रचार अभियान का आज अंतिम दिन रहा... और अंतिम दिन सियासी दलों ने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा और आरएलपी की ओर से रैलियां निकालकर जनसभाएं की गईं... तो कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गली-मोहल्लों में घर-घर जनसंपर्क किया। भाजपा के प्रचार अभियान की कमान प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने संभाली। रैली के जरिए भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन किया और जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की। सांसद मंजू शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर और बगरू विधायक कैलाश वर्मा ने भी जनसभा को संबोधित किया। नेताओं ने विकास और स्थानीय मुद्दों को लेकर मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया。 इधर, आरएलपी ने भी अंतिम दिन पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार किया। राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में रैली निकाली गई और जनसभा के जरिए पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में वोट की अपील की गई। आरएलपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए मतदाताओं से समर्थन मांगा。 वहीं कांग्रेस ने प्रचार के अंतिम दिन बड़े शक्ति प्रदर्शन के बजाय जनसंपर्क अभियान पर जोर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों ने गली-मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की और कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की。 कुल मिलाकर प्रचार के अंतिम दिन बगरू में सियासी मुकाबला पूरी तरह गरमाया नजर आया... एक ओर भाजपा और आरएलपी ने रैली और जनसभाओं के जरिए अपनी ताकत दिखाई...तो दूसरी ओर कांग्रेस ने डोर-टू-डोर कैंपेन के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश की।अब प्रचार का शोर थम चुका है...और प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला बगरू की जनता के हाथ में है। देखना होगा कि मतदान के दिन मतदाता किसके पक्ष में अपना जनादेश देते हैं।0
0
Report
2047 के विकसित भारत के लिए छह माइनॉरिटी संस्थाओं को सेमिनार का निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश | कमीशन फॉर माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस (NCMEI) के ऑफिसिएटिंग चेयरमैन डॉ. शाहिद अख्तर ने कहा, "आज डायरेक्टरेट ऑफ माइनॉरिटीज में एक मीटिंग हुई, जिसमें सभी छह धार्मिक माइनॉरिटी कम्युनिटी के रिप्रेजेंटेटिव शामिल हुए। एक बड़ी पहल के तहत, हम देश भर के माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस के साथ मीटिंग कर रहे हैं और 2047 के 'विकसित भारत' में उनकी भूमिका पक्का कर रहे हैं... सभी माइनॉरिटी एजुकेशनल इंस्टिट्यूशंस को 15 दिनों के अंदर 'विकसित भारत' पर एक सेमिनार ऑर्गनाइज़ करने के लिए कहा गया है..."0
0
Report
Advertisement
चतरा विधायक के बेटे का अपहरण, रांची पुलिस जांच में जुटी
Ranchi, Jharkhand:चतरा विधायक के बेटा का अपहरण जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण एमिटी यूनिवर्सिटी के पास से अपहरण की सूचना मामले की जानकारी के बाद रांची पुलिस रेस रांची के एंट्री एक्जिट प्वाइंट को किया गया सील पुलिस की टीम जुटी जांच में0
0
Report
बसेड़ी ब्लॉक में पीले चावल से मतदान का आह्वान, जागरूकता अभियान चला
Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी ब्लॉक में चला वोट बुलावा अभियान, पीले चावल बांटकर दिया मतदान का न्यौता बसेड़ी/धौलपुर। नगर निकाय आम चुनाव 2026 के मद्देनजर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सतरंगी सप्ताह कैलेंडर के तहत रविवार को सातवें दिवस पर ब्लॉक बसेड़ी में विशेष वोट बुलावा अभियान चलाया गया। मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के नेतृत्व में राजकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट-गाइड कैडेट्स ने कस्बे के विभिन्न वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर पीले चावल बांटे। परंपरागत रूप से पीले चावल देकर मतदान का न्यौता दिया गया और शत-प्रतिशत मतदान का वोट हेला भी लगाया गया। टीम ने मतदाताओं को समझाया कि आपका एक-एक वोट अमूल्य है। किसी भी प्रलोभन, डर या भेदभाव से ऊपर उठकर स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण के लिए वोट जरूर करें। अपने सारे काम छोड़कर पहले मतदान करें। अभियान के दौरान "वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल" और "छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान" जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान मतदाता जागरूकता प्रकोष्ठ बसेड़ी के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।0
0
Report
नवलगढ़ में फ्लैग मार्च के साथ शांतिपूर्ण मतदान की अपील
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़ कस्बे में आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को शांतिपूर्ण और भयमुक्त मतदान का संदेश दिया। डीएसपी नवलगढ़ सुगन सिंह के नेतृत्व में नवलगढ़ थाना पुलिस, क्यूआरटी टीम और आरएसी के जवानों ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया। डीएसपी सुगन सिंह एवं नवलगढ़ थानाधिकारी ने आमजन से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। फ्लैग मार्च का उद्देश्य चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना, मतदाताओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और भयमुक्त वातावरण में मतदान का संदेश देना है। ऐसी किसी असामाजिक गतिविधि, उपद्रव या कानून व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। पुलिस जवानों ने आमजन को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया में सहयोग का भरोसा दिलाया। डीएसपी नवलगढ़ ने कहा कि पुलिस चुनाव के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और आमजन निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।0
0
Report
Advertisement
रसद विभाग कार्यालय में चोरी: खिड़की तोड़कर चोर भीतर घुसे, उपकरण चोरी
Tonk, Rajasthan:रसद विभाग कार्यालय में फिर हुई चोरी की वारदात, बाथरूम की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर, कार्यालय में रखी की पॉश मशीने सहित उपकरण हुए चोरी, कोतवाली थाना पुलिस को दी गई सूचना, पूर्व में भी कई बार रसद विभाग कार्यालय में हो चुकी है चोरी की वारदात, अब तक भी पुलिस ने चोरी की वारदातों का नही किया है खुलासा, शहर के मेहंदीबाग क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित है रसद विभाग कार्यालय0
0
Report
झुंझुनूं के चिड़ावा में बापू बाजार से नाबालिग चोर: CCTV में कैद साइकिल चोरी
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा शहर के बापू बाजार क्षेत्र से साइकिल चोरी का मामला सामने आया है. साइकिल चोरी की पूरी वारदात बाजार में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई. CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार बापू बाजार क्षेत्र में एक स्थान पर साइकिल खड़ी थी. नाबालिग वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास की स्थिति पर नजर रखता रहा. नाबालिग ने मौका पाकर साइकिल लेकर चला गया. पास के CCTV फुटेज से नाबालिग की पहचान और तलाश के प्रयास जारी हैं.0
0
Report
27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म: 12 बच्चों में 7 की मौत, मालवा क्षेत्र हादसा
New Delhi, Delhi:लगभग 27 घंटे बाद रेस्क्यू अभियान खत्म हुआ। पूरा मालवा हटा दिया गया है। एनडीआरएफ की टीम, दिल्ली फायर सर्विस, सारे कर्मी स्पॉट छोड़कर जा चुके हैं। कल हादसे में 5 मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई जिसके भीतर बच्चे दब गए। इसके बाद कल दोपहर से ही रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था और 12 बच्चे निकले थे, जिनमें से 7 को मृत घोषित कर दिया गया है और पांच अस्पताल में हैं जिनका इलाज चल रहा है। पूरे एरिया में सुविधाओं की कमी और खस्ताहाल इमारतें हैं।0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा में मनीष यादव का शक्ति प्रदर्शन, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में उत्साह
Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण निकाय चुनाव से पहले MLA मनीष यादव का शक्ति प्रदर्शन, चुनाव-प्रचार रोक लगने से ठीक पहले अनाज मंडी में जुटी भारी भीड़, विधायक मनीष यादव ने किया चुनावी जनसभा को संबोधित, कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील, जनसभा में दिखा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह, बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद。 एंकर......निकाय चुनाव के मध्यनजर चुनाव - प्रचार पर रोक लगने से ठीक पहले शाहपुरा में विधायक मनीष यादव ने शक्ति प्रदर्शन किया। शाहपुरा स्थित अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। इस दौरान सभा स्थल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह नजर आया। विधायक मनीष यादव ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। जनसभा में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। चुनावी - प्रचार पर रोक लगने से पहले आयोजित इस सभा को निकाय चुनाव के लिहाज से कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
हांसी में विजिलेंस की नई भ्रष्टाचार रोकथाम यूनिट का उद्घाटन, जीरो टॉलरेंस का संकेत
Hansi, Haryana:हांसी विजिलेंस DG की सख्त चेतावनी हर जिले में हैं दो-चार काली भेड़ें, भ्रष्टाचारियो की लिस्ट का जल्द होगा खुलासा हांसी में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई यूनिट शुरू, शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ नियमनुसार कर रही प्रभावी कार्रवाई हांसी। नया जिला बनने के बाद हांसी में सभी विभागों के कार्यालय खोले जा रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को हांसी में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की नई यूनिट का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने बताया कि हांसी के जिला बनने के बाद प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देने के लिए यह महत्वपूर्ण था。 विजिलेंस विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने भ्रष्टाचार को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि हर जिले में दो-चार काली भेड़ें हो सकती हैं।उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़वाने में मदद करें。 उन्होंने आम जनता से अपील की कि अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है या सरकारी काम के बदले पैसे की मांग करता है, तो इसकी सूचना विजिलेंस को दें। उन्होंने कहा कि हर जिले के भ्रष्टाचारी अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। विजिलेंस DG ने कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। बड़ी रकम के घोटालों के साथ-साथ आम आदमी को परेशान करने वाली छोटी रिश्वतखोरी को भी गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपियों को पकड़वाने में विजिलेंस की मदद करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके。 आपको बता दे कि नई यूनिट के खुलने से हांसी और आसपास के क्षेत्र में भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतों की निगरानी, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच को गति मिलने की उम्मीद है। आमजन को भी भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें दर्ज कराने और उनके निवारण के लिए स्थानीय स्तर पर बेहतर व्यवस्था मिलेगी。 प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस महानिदेशक डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला ने कहा कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि नई यूनिट के माध्यम से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी。 पुलिस महानिदेशक ने स्पष्ट किया है कि विभाग न केवल बड़ी रकम के घोटालों, बल्कि आम नागरिकों को परेशान करने वाली छोटी रिश्वतखोरी पर भी सख्त कार्रवाई कर रहा है। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी सरकारी काम या फाइल को बेवजह न रोका जाए, क्योंकि फाइलों में देरी ही भ्रष्टाचार को जन्म देती है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ तुरंत निलंबन, FIR और उनकी अवैध संपत्तियों पर छापेमारी जैसी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
इटावा में बाथरूम से 70 फीट गहरा कुआं निकलने से सनसनी
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में बाथरूम का फर्श धसने से 70 साल पुराना 70 फीट गहरा कुआं निकल आया,घर में कुआँ निकलने से आस पास के लोग कुएं देखने के लिए पहुंच रहे है। पुलिस ने एहतियात बरतने की बात कही और आस पास ज्यादा भीड़ ना लगाने की बात कही है। इटावा जनपद शहर क्षेत्र स्थित बरहीपुरा मोहल्ले के रहने वाले ब्रजेश कुमार के घर में अचानक कई वर्ष पूर्व पुराना कुआं निकल आने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि घर के पास में एक पास में जैन मंदिर भी है और जैन मंदिर के बगल में ब्रजेश कुमार का घर भी है घर के अंदर बाथरूम में कुँआ निकल आया है जिसके चलते घर वाले दहशत में है मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व पुलिस भी मौके पर पहुंचे है और गड्ढे के पास जाने के लिए मना कर रहे हैं जिससे कोई दुर्घटना हो जाए। वही सभासद के द्वारा गड्ढे भरने की बात कही गई है।0
0
Report
Advertisement
