Back
गोंडा में 100 से अधिक अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर से सख्त कार्रवाई
AKAtul Kumar Yadav
Dec 17, 2025 14:32:21
Gonda, Uttar Pradesh
एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में जिला प्रशासन ने एक बार फिर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। गोंडा की करनैलगंज तहसील स्थित नवीन मंडी स्थल पर आज प्रशासन का 'पीला पंजा' जमकर चला। लंबे समय से मंडी परिसर में किए गए 100 से अधिक अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नेहा मिश्रा के नेतृत्व में आज एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसके बाद पूरा मंडी परिसर अतिक्रमण मुक्त नजर आया। दरअसल करनैलगंज की नवीन मंडी समिति में पिछले काफी समय से अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायतें लगातार प्रशासन के पास पहुंच रही थीं। इन अतिक्रमणों के कारण न केवल मंडी की व्यवस्था प्रभावित हो रही थी, बल्कि आम जनमानस को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, एसडीएम नेहा मिश्रा ने पूर्व में ही अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किया था। प्रशासन की ओर से कई बार चेतावनी दी गई कि वे खुद अपना अवैध कब्जा हटा लें, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने इन निर्देशों को अनसुना कर दिया। नोटिस और चेतावनी की मियाद पूरी होने के बाद, जब अतिक्रमण नहीं हटा, तो आज एसडीएम नेहा मिश्रा पूरी तैयारी के साथ बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गईं। पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मंडी समिति में अवैध निर्माणों और अस्थाई अतिक्रमण को ढहाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते प्रशासन ने मंडी परिसर से अतिक्रमण हटाकर सरकारी जमीन को खाली करा लिया। कुछ ही देर में जो मंडी स्थल कल तक अतिक्रमण से घिरा हुआ था, वह पूरी तरह साफ और खुला नजर आने लगा। इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम नेहा मिश्रा के तेवर काफी सख्त नजर आए।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DSDM Seshagiri
FollowDec 17, 2025 16:08:230
Report
KHKHALID HUSSAIN
FollowDec 17, 2025 16:08:120
Report
SPSohan Pramanik
FollowDec 17, 2025 16:07:450
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 17, 2025 16:07:280
Report
SRSANJAY RANJAN
FollowDec 17, 2025 16:06:490
Report
0
Report
SKSundram Kumar
FollowDec 17, 2025 16:06:170
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 17, 2025 16:05:350
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowDec 17, 2025 16:05:230
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowDec 17, 2025 16:05:110
Report
TCTanya chugh
FollowDec 17, 2025 16:04:430
Report
SKSATISH KUMAR
FollowDec 17, 2025 16:03:570
Report
PPPREMANANDA PUJARI
FollowDec 17, 2025 16:03:370
Report
KSKAMARJEET SINGH
FollowDec 17, 2025 16:03:050
Report