271301
गोंडाः गढ़ी गांव में नाली का निर्माण कार्य शुरू, ग्राम प्रधान ने कहा इससे लोगों को मिलेगी सहूलियत
Harhava, Uttar Pradesh:ग्राम पंचायत गढ़ी में ग्राम प्रधान अरूणेश यादव द्वारा नाली निर्माण का कार्य शुरू कराया गया। ग्राम प्रधान ने बताया कि नाली निर्माण का काम पूरा हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी। नाली की लंबाई 220 मी है जो गांव से लेकर गांव के बगल बने तालाब तक जाएगी। पानी इस नाली से जाकर तालाब में गिरेगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर के पत्रकार कॉलोनी के निजी अस्पताल में ठगी, CCTV में कैद बदमाश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu पत्रकार कॉलोनी में निजी हॉस्पिटल में ठगी का मामला हेलमेट पहनकर हॉस्पिटल पहुंचा बदमाश महिला स्टाफ को बातों में उलझाकर ले गया 4 हजार रुपये बिना नंबर प्लेट की स्कूटी से आया था आरोपी पूरी वारदात हॉस्पिटल के CCTV कैमरे में कैद पत्रकार कॉलोनी में लगातार चोरी की घटनाओं के बाद ठगी की वारदात से चिंता हॉस्पिटल के आसपास रातभर पुलिस और निजी गार्ड की तैनाती के बावजूद वारदात संदिग्ध लोगों पर नजर रखने और पुलिस से कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों से संदिग्ध व्यक्ति की सूचना पुलिस को देने और सतर्क रहने की अपील0
0
Report
ऐशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर माहेश्वरी चौहान का उदयपुर में गर्मजोशी से स्वागत
Udaipur, Rajasthan:एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली माहेश्वरी चौहान का शनिवार को उदयपुर पहुंची। जहां परिजनों और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस मौके पर उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और जालौर जिले के खेल जगत की हस्तियों और खेलप्रेमी मौजूद रहे। फतहसागर स्थित राज बाग में आयोजित हुए सम्मान समारोह में माहेश्वरी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता को सलाम किया गया। परिवार के सदस्यों ने माहेश्वरी के सफर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पदक विजेता माहेश्वरी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वे इससे अच्छा प्रदर्शन और सकती थी, लेकिन देश के लिए पदक जीतना खुशी की बात है। उन्होने कहा कि अभी तो शुरुआत है अभी सफर बहुत लंबा है। वे इसके लिए लगातार मेहनत करती रहेंगी।0
0
Report
टोंक में पंचायती राज चुनाव: 8.22 लाख मतदाता तीसरे-चौथे चरण के लिए वोट डालेंगे
Tonk, Rajasthan:टोंक में पंचायती राज चुनावों का शेड्यूल जारी: 8.22 लाख वोटर चुनेंगे सरकार; तीसरे और चौथे चरण में टोंक होंगे चुनाव, 148 महिला सरपंच और 4 महिला प्रधान बनेंगी टोंक जिले में पंचायती राज चुनावों की घोषणा के साथ ही सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रशासन द्वारा 31 जिला परिषद सदस्यों, 8 पंचायत समितियों के 160 सदस्यों और 282 सरपंचों व वार्ड पंचों के चुनाव के लिए विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जिले में कुल 8 लाख 22 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे。 ईवीएम और बैलेट पेपर दोनों से होगा मतदान चुनाव प्रक्रिया में इस बार दो अलग-अलग पद्धतियों का प्रयोग किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों का चुनाव ईवीएम (EVM) मशीन के माध्यम से होगा, जबकि सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान बैलेट पेपर (मतपत्र) द्वारा कराया जाएगा। चुनाव संपन्न होने और मतगणना के बाद जिला प्रमुख एवं प्रधान पदों के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी。 50% आरक्षण से 148 महिला सरपंच और 4 प्रधान बनेंगी महिला सशक्तिकरण की दिशा में इस बार टोंक जिले में 50% आरक्षण व्यवस्था लागू की गई है। इसके तहत जिले की 282 ग्राम पंचायतों में से 148 पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इसके अलावा, जिले की 8 पंचायत समितियों में से 4 सीटों पर महिला प्रधान काबिज होंगी, जिनमें अनुसूचित जाति (SC) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) की महिलाएं शामिल हैं। बता दें कि टोंक जिला प्रमुख का पद पहले ही एससी (SC) महिला के लिए आरक्षित किया जा चुका है। नई बनी पचेवर पंचायत समिति में पहली बार चुनाव जिले में इस बार पचेवर के रूप में नई पंचायत समिति का गठन किया गया है, जिसके बाद अब कुल 8 पंचायत समितियां हो गई हैं। पचेवर पंचायत समिति में पहली बार ही प्रधान की सीट एससी महिला के लिए आरक्षित की गई है। लॉटरी के 8 दिन बाद जारी हुआ शेड्यूल आरक्षण स्थिति स्पष्ट करने के लिए गत 23 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 31 जिला परिषद और 8 प्रधान पदों की लॉटरी निकाली गई थी। इसके अगले दिन, 24 सितंबर को उपखंड स्तर पर 282 सरपंच और वार्ड पंच पदों की लॉटरी संपन्न हुई। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के ठीक 8 दिन बाद निर्वाचन विभाग द्वारा चुनावी शेड्यूल जारी कर दिया गया है。0
0
Report
Advertisement
वेंकटेश्वरा यूथ पावर ड्रीम डिसिप्लिन लीडरशिप का आयोजन मुख्य अतिथि रहे में IPS अधिकारी क्वैयर खालिद।
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा:- गजरौला के श्री वेंकटेश्वरा यूथ पावर ड्रीम डिसिप्लिन लीडरशिप विषय पर प्रेरणादायी का विषेश प्रोगाम का आयोजन किया गया जिसमें युवा शक्ति देश की बड़ी ताकत और सफलता के लिए बड़े सपनों के साथ अनुशासन एवं एकर्ता का संदेश दिया गया वही इस मौके पर वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एवं एडीजी महाराष्ट्र पुलिस क्वैसर खालिद ने विद्यार्थियों को लक्ष्य जीवन में संतुलन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश भी दिया साथ ही युवाओं से अपनी ऊर्जा में प्रतिभा का सकारात्मक उपयोग कर राष्ट्र एवं समाज के विकास में योगदान देने का आवाहन भी किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में आईपीएस क्वैसर खालिद ने किया वही इस मौके पर प्रतिकुलाधिपति डॉ राजीव त्यागी, कुलपति प्रो.कृषणकान्तदवे, पीयूष कुमार पाण्डेय, प्रदीप कुमार आदि लौग उपस्थित रहे वहीं मुखिया तिथि को स्मृति चिन्ह बैठकर सम्मानित किया गया वही वेंकटेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा युवा शक्ति देश देश की सबसे बड़ी ताकत है विभिन्न बातो को साझा किया।0
0
Report
उदयपुर में सप्ताहांत के दौरान ट्रैफिक जाम ने शहर भर में हलचल मचा दी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर तीन दिन से वीकेंड पर लेक सिटी में पर्यटकों की भीड़, शहर के हर चौराहे और मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति, ट्रैफिक की अव्यवस्था देखकर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने सड़क पर उतरकर ट्रैफिक व्यवस्था संभाली, उदयपुर पोल चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाली, गाड़ी से उतर कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करवाई, लोगों को लम्बे जाम से मिली राहत,0
0
Report
रेनवाल में जमीनी विवाद: दो पक्षों के खूनी संघर्ष में एक घायल
Dudu, Rajasthan:रेनवाल (जयपुर) रलोवता गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष। खेत में मवेशी घुसने की बात को लेकर दोनों पक्षों में बढ़ा विवाद। विवाद के दौरान अधेड़ धन्नाराम पूनिया पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास। जानलेवा हमले में धन्नाराम गंभीर रूप से घायल। पुलिस-एंबुलेंस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में जयपुर रेफर। हमलावर मौके से फरार, शिकायत पर रेनवाल पुलिस ने जांच शुरू। रेनवाल थाना क्षेत्र के रलावता गांव की घटना।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर: महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की ऑपरेशनल तैयारी की समीक्षा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों का जायजा सप्त शक्ति कमांड के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने की तैयारियों की समीक्षा लेफ्टिनेंट जनरल वी.एस. देशपांडे, कोर कमांडर भी रहे मौजूद अग्रिम क्षेत्रों में तैनात सैनिकों से सीधे संवाद कर तैयारियों की ली जानकारी बदलते सुरक्षा वातावरण और भविष्य के युद्धक्षेत्र को लेकर तैयारियों पर हुआ मंथन आधुनिक युद्धक अवधारणाओं और तकनीकी क्षमताओं को लगातार विकसित करने पर जोर Mission-oriented technology absorption और capability enhancement पर विशेष फोकस लेफ्टिनेंट जनरल मोहित मल्होत्रा ने सैनिकों की तत्परता, अनुशासन और पेशेवर दक्षता की सराहना की आर्मी कमांडर बोले- बदलते युद्ध के स्वरूप के साथ रणनीति, तकनीक और warfighting concepts को लगातार विकसित करना जरूरी महाजन की चुनौतीपूर्ण रेगिस्तानी परिस्थितियों में सैनिकों की ऑपरेशनल क्षमता को परखा गया “Transforming Today. Ready for Tomorrow.” के संदेश के साथ भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तैयारियों पर जोर0
0
Report
बकाया गन्ना भुगतान को लेकर 12 अक्टूबर को तहसील में धरना देंगे किसान, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत तराई क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम बहेड़ी से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान पिछले दो पेराई सत्रों के बकाया गन्ना भुगतान, चीनी मिल की बिक्री और मिल के नए खरीदार द्वारा दिए गए चेक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान के निर्देश पर प्रतिनिधिमंडल ने अधिकारियों को अवगत कराया कि बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 12 अक्टूबर, सोमवार को तहसील परिसर में विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। किसान नेताओं ने धरने में जिलाधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी की उपस्थिति की मांग की, ताकि किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके और लंबे समय से लंबित भुगतान को लेकर ठोस निर्णय लिया जा सके। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रदेश मीडिया प्रभारी चौधरी अजीत सिंह ने किया। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता चौधरी सुरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य योगेश पाल सिंह, प्रदेश महासचिव चौधरी प्रदीप सिंह, युवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वंश चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री चौधरी सूरज पाल सिंह, कांता प्रसाद गंगवार, अंबा प्रसाद मौर्य, नंदराम गुर्जर, अपूर्व सिंह, अजय पाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष चौधरी अमरपाल सिंह, महाराणा सिंह, गुरविंदर सिंह, मोहम्मद सलीम, रिजवान, गजेंद्र सिंह, सरदार गुरमुख सिंह, प्रेमपाल मौर्य, विजयवीर सिंह, संदीप सिंह और रिंकू सिंह सहित तमाम किसान मौजूद रहे। किसान नेताओं ने बकाया गन्ना भुगतान जल्द कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य समय पर मिलना चाहिए। लंबित भुगतान के चलते किसानों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।0
0
Report
सनवर पटेल ने उज्जैन की मस्जिद का निरीक्षण कर मीनार निर्माण के निर्देश दिए
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शाही मस्जिद का किया निरीक्षण, मस्जिद के दूसरे भाग में निर्माणाधीन नई मीनार को उच्च तकनीक से बनाने के दिए निर्देश, चौडीकरण में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिमजनो द्वारा हटाने का कार्य जारी, मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि से मस्जिद का अन्य हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है जिसे और बेहतर तकनीक से बनाया जाएगा, सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मसले पर चर्चा की, शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतेक़ाल पर परिजनो से की मुलाकात, मस्जिद ध्वस्त करने की अफवाह पर कहा की मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है, साफ दिखाई दे रही है, राजनीति चमकाने वालों ने मस्जिद को अपना जरिया बना रखा है, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि कुछ लोगों ने भड़काना ही अपना व्यवसाय बना रखा है ऐसे लोगों की बातों में कोई ना आए, पत्थर बाजी में बेगुनाह लोगों को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा, वक्फ बोर्ड कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सनवर पटेल ने शनिवार को उज्जैन की शाही मस्जिद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मस्जिद परिसर के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और संबंधित लोगों से मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने मस्जिद के दूसरे हिस्से में निर्माणाधीन नई मीनार को आधुनिक और उच्च तकनीक के माध्यम से तैयार करने के निर्देश दिए। चौड़ीकरण की जद में आ रहे मस्जिद के हिस्से को मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा हटाने का कार्य जारी है। इसी दौरान मीनार हटाते समय तकनीकी त्रुटि के कारण मस्जिद के अन्य हिस्से को भी नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई। पटेल ने कहा कि क्षतिग्रस्त हिस्से को अब पहले से बेहतर तकनीक और मजबूत निर्माण पद्धति के साथ तैयार किया जाएगा, ताकि मस्जिद की संरचना सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के बाद सनवर पटेल ने शहर काजी से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की। दोनों के बीच मस्जिद से जुड़े निर्माण कार्य, चौड़ीकरण और मौजूदा परिस्थितियों को लेकर बातचीत हुई। पटेल ने शाही मस्जिद के पूर्व सदर अरशद खान के इंतकाल पर उनके परिजनों से भी मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की。 मस्जिद को लेकर सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से चल रही अफवाहों पर पटेल ने स्पष्ट किया कि मस्जिद पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि मौके पर मस्जुद स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है और इसे लेकर किसी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा नहीं की जानी चाहिए। राजनीतिक बयानबाजी को लेकर पटेल ने कहा कि कुछ लोगों ने मस्जिद को राजनीति चमकाने का जरिया बना रखा है। उन्होंने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का नाम लेते हुए कहा कि कुछ लोगों ने लोगों को भड़काना ही अपना व्यवसाय बना लिया है। उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि वे ऐसे लोगों की बातों में न आएं और किसी भी मामले में तथ्य एवं वास्तविक स्थिति को देखकर ही प्रतिक्रिया दें। पत्थरबाजी की घटना का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति को आरोपी नहीं बनने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मामले में दोषियों की पहचान तथ्यों और जांच के आधार पर होनी चाहिए, ताकि बेगुनाह लोगों के साथ अन्याय न हो। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पदाधिकारी और समाज के लोग भी मौजूद रहे। अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों से मस्जिद के निर्माण एवं मरम्मत कार्य को तकनीकी मानकों के अनुरूप पूरा करने पर जोर दिया गया।0
0
Report
Advertisement
झाँसी-इलाहाबाद स्नातक MLC सीट से सपा प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने दाखिल किया नामांकन, समर्थकों के
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी इलाहाबाद-झाँसी स्नातक विधान परिषद (एमएलसी) निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने शनिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।नामांकन के दौरान सपा समर्थकों के साथ उनका काफिला कुंजवाटिका (बस स्टैंड) के पास से रवाना हुआ। काफिला जेल चौराहा, इलाइट चौराहा, जीवनशाह और बीकेडी होते हुए कमिश्नरी पहुंचा। यहां डॉ. मान सिंह यादव ने अपने प्रस्तावक के साथ मंडलायुक्त न्यायालय कक्ष में पहुंचकर रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।0
0
Report
झोटवाड़ा में जनसुनवाई: मंत्री राठौड़ ने मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर झोटवाड़ा में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ की जनसुनवाई। क्षेत्रवासियों के साथ पूर्व सैनिकों और सेना के जवानों ने भी की मुलाकात। कर्नल राठौड़ ने लोगों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों से किया संवाद। आवश्यक मामलों में मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। झोटवाड़ा में जारी विकास कार्यों को लेकर लोगों ने जताया आभार। सड़क और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों की लोगों ने की सराहना। कर्नल राठौड़ बोले राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा। डबल इंजन सरकार का संकल्प विकास। जनता के सहयोग और विश्वास के साथ झोटवाड़ा की विकास यात्रा जारी रहेगी。0
0
Report
मानगो जिउतिया पर्व के दौरान नदी में डूबे दो बहनों में एक की मौत
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर जिउतिया पर्व की खुशियों के बीच मानगो में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. मानगो गांधी घाट के पास नदी में नहाने के दौरान दो बहनें तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं. स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बच्ची ज्योति कुमारी को नदी से बाहर निकाल लिया गया, जबकि उसकी 9 वर्षीय बहन पूनम कुमारी पानी के तेज बहाव में बह गई. देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका था. जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियां मानगो के समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की बेटियां हैं. जिउतिया पर्व के अवसर पर वे अपनी मां के साथ मानगो गांधी घाट के पास नदी में स्नान करने गई थीं. इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चली गईं और तेज बहाव की चपेट में आ गईं. दोनों बच्चियों को डूबता देख घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद ज्योति कुमारी को पानी से बाहर निकाल लिया गया. उसकी स्थिति को देखते हुए तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं 9 वर्षीय पूनम कुमारी तेज बहाव में बह गई. स्थानीय स्तर पर उसकी तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. अंधेरा हो जाने के कारण खोज अभियान में भी परेशानी आई. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा के पूर्व नेता विकास सिंह ने मामले की सूचना उपायुक्त को दी. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर लापता बच्ची की खोज के लिए रेस्क्यू अभियान चलाने की मांग की. घटना के बाद संतोष ठाकुर के परिवार में कोहराम मचा है. जिउतिया पर्व पर हुए इस हादसे से आसपास के लोग भी स्तब्ध हैं. अब परिजनों की निगाहें पूनम की तलाश पर टिकी हैं.0
0
Report
Advertisement
दाहा नदी में डूबे दो बच्चों की मौत, बरईपट्टी में मातमी माहौल
Gopalganj, Bihar:जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में शनिवार को दाहा नदी में नहाने के दौरान दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान बरईपट्टी गांव निवासी महंत साह के 13 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार और प्रमोद कुमार के 13 वर्षीय पुत्र सागर कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब 3 बजे दोनों बच्चे दाहा नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए। करीब एक घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद परिजन शवों को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।0
0
Report
बिहार में आचार संहिता के बीच शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू
Patna, Bihar:शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से मांगा गया दिशानिर्देश दिशा निर्देश मिलते ही शुरू होगी सामान्य स्थानांतरण प्रक्रिया आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए चुनाव आयोग से दिशा निर्देश मांगा है विभाग की ओर से इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र भी भेजा गया है आयोग की स्वीकृति मिलते ही शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण की नई तिथि जारी कर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के सामान्य स्थानांतरण के लिए पहले 4 अक्टूबर से ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी थी राज्य में विधान परिषद् के शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू है। अब चुनाव आयोग का दिशा निर्देश प्राप्त होते ही सामान्य स्थानांतरण की तारीख घोषित की जाएगी।0
0
Report
हापुड़ - जंगल में मिला तेंदुए का शव, वन विभाग जांच में जुटा।
Badrinath, Uttarakhand:हापुड़ में जंगल मे तेंदुए का शव मिलने से मची सनसनी। अज्ञात कारणों के चलते तेंदुए की हुई मौत... सुनसान जंगल में पड़ा मिला तेंदुए का शव... वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लिया... पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तेंदुए का शव... हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत की आशंका... वन विभाग के टीम सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच में जुटी... गढ़ क्षेत्र के गांव मानक चौक का मामला...0
0
Report
Advertisement
