271209
Gonda: इटियाथोक ब्लाक में पुल की रेलिंग का निर्माण पूरा, लोगों को मिली राहत
Devrahna, Uttar Pradesh:गोण्डा के इटियाथोक ब्लाक में अयाह से वेदपुर गाँव के बीच स्थित पुराने पुल की दोनों रेलिंग टूटी होने से लोगों को आवागमन में खतरा था। लेकिन अब विधायक विनय कुमार द्विवेदी के निर्देशन में इस पुल की रेलिंग का निर्माण पूरा कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को अब राहत मिली है। इससे पहले हाल ही में विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने इस मार्ग का नवनिर्माण भी कराया था। गांव के लोगों ने पुलिया के रेलिंग निर्माण के लिए विधायक से निवेदन किया था जिसे अब पूरा कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान बोर्ड 2026-27 से डाक विभाग के जरिए उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन करेगा
Jaipur, Rajasthan:माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और कुछ एग्जाम के फाइल विजुअल लगाए,, डाक विभाग के विजवल और पीटीसी OFC se भेजी हैं,,, जयपुर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की उत्तर-पुस्तिकाओं के परिवहन की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अब तक निजी वाहनों के जरिए नोडल केंद्रों से बोर्ड तक पहुंचाई जाने वाली कॉपियां आगामी सत्र से डाक विभाग के पार्सल वाहनों के जरिए मंगवाई जा सकती हैं। इससे न केवल परिवहन व्यवस्था अधिक सुरक्षित होगी, बल्कि ऑनलाइन ट्रैकिंग के जरिए प्रत्येक पार्सल की लोकेशन और डिलीवरी की जानकारी भी मिल सकेगी। इस संबंध में बोर्ड और डाक विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। डाक विभाग की ओर से प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है और बोर्ड स्तर डाक विभाग द्वारा बिछाए जाने वाली गोपियों के एंगल पर मंथन चल रहा है, अब दोनों विभागों के बीच एमओयू होना है। संभावना है कि सत्र 2026-27 से ठेका प्रथा समाप्त कर डाक विभाग के माध्यम से उत्तर-पुस्तिकाओं का परिवहन शुरू किया जाएगा। अब बोर्ड की कॉपीयां डाक विभाग के जिम्मे, दसवीं-बारहवीं की उत्तर-पुस्तिकाएं अब निजी वाहनों से नहीं आएंगी। 41 जिलों के नोडल केंद्रों से डाक पार्सल वाहनों में होगा परिवहन। ऑनलाइन ट्रैकिंग से हर पार्सल की लोकेशन पर रहेगी नजर। कॉपियों की सुरक्षा बढ़ेगी, गुम होने और बदलने की आशंका होगी कम। निजी वाहनों के टेंडर खत्म होने से सालाना 2.50 करोड़ रुपए तक की बचत की उम्मीद। वर्तमान व्यवस्था में बोर्ड को सालाना करीब 2 से 2.50 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ते हैं। प्रदेश के 41 जिलों के नोडल केंद्रों से कॉपियां लाने के लिए 12 से 15 निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ती है। प्रत्येक वाहन के साथ दो से तीन कार्मिक भी तैनात रहते हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर निजी वाहनों के टेंडर, कार्मिकों की तैनाती और लोडिंग-अनलोडिंग की व्यवस्था से भी राहत मिलेगी। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट और रजिस्टर्ड पार्सल सेवा के जरिए उत्तर-Pustikाओं का परिवहन किया जाएगा। प्रत्येक पैकेट की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कॉपियों के गुम होने, बदलने या परिवहन में देरी जैसी आशंकाएं कम होंगी। डाक वाहनों की रवानगी और निर्धारित स्थान पर पहुंचने का रिकॉर्ड भी उपलब्ध रहेगा। सीबीएसई पहले से ही परीक्षा सामग्री और उत्तर-पुस्तिकाओं के सुरक्षित परिवहन के लिए डाक विभाग की सेवाएं ले रहा है। इसी मॉडल को राजस्थान बोर्ड भी अपनाने की तैयारी में है। बोर्ड सचिव कैलाशचन्द्र शर्मा के का कहना हैं कि कॉपियों को डाक विभाग से मंगवाने की योजना पर बात की जा रही हैं, डाक विभाग की तरफ से प्रस्ताव आया है । तकनीकी पहलुओं पर चर्चा के बाद जल्द निर्णय किया जाएगा.... PTC0
0
Report
टोरडी में फ्लैग मार्च के साथ मालपुरा में मतदान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत
Tonk, Rajasthan:मालपुरा (टोंक) पंचायती राज चुनाव 2026 के अंतिम चरण में होने वाले मतदान को लेकर आज पुलिस प्रशासन की ओर से टोरडी गांव में निकाला गया फ्लैग मार्च। फ्लैग marcher में डीवाईएसपी मालपुरा आशीष प्रजापत, थाना प्रभारी चेनाराम बेडा सहित एसटीएफ के जवान व पुलिसकर्मी रहे मौजूद। टोरडी क्षेत्र के प्रमुख मार्गो से निकाला गया फ्लैग मार्च。0
0
Report
धौलपुर के चतुर्थ चरण चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना, सुरक्षा भारी तैनाती
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पंचायतीराज चुनाव चतुर्थ चरण हेतु पोलिंग पार्टियां रवाना हो रही हैं। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़ी रोड से मतदान दलों की रवानगी हो रही है। प्रत्येक पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए गए हैं। बसेड़ी राजाखेड़ा सरमथुरा तीनों ब्लॉकों के लिए टीमें रवाना की गई हैं। 305 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान हेतु व्यापक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मौजूद रहेगा। कुल 1700 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के चौथे चरण में 92 पंचायतों पर मतदान आज, 3.05 लाख मतदाता
Bikaner, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण को लेकर मतदान दलों की रवानगी कल नोखा, पांचू और जसरासर की 92 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान 426 मतदान केंद्रों के लिए पॉलीटेक्निक कॉलेज से रवाना हो रहे दल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन कर रहे तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग पूर्वकल्पना: पंचायती राज चुनाव अब अपने चौथे और अंतिम चरण की ओर बढ़ रहे हैं बीकानेर जिले में कल नोखा, पांचू और जसरासर पंचायत समिति क्षेत्र की 92 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा इसके लिए आज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों की रवानगी की जा रही है 426 मतदान केंद्रों पर होने वाले इस चुनाव में 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं बीकानेर में पंचायती राज चुनाव का चौथा चरण अब निर्णायक दौर में पहुंच गया है मतदान से एक दिन पहले आज राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में मतदान दलों की रवानगी की प्रक्रिया जारी है नोखा, पांचू और जसरासर की 92 ग्राम पंचायतों में कुल 426 मतदान केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद मतदान सामग्री सौंपी जा रही है इसके बाद सभी दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे चौथे चरण में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस टीमें भी अलर्ट हैं मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन पूरी चुनाव प्रक्रिया की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं अब प्रशासन के सामने चुनौती शांतिपूर्ण मतदान कराने और सभी मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की है0
0
Report
रतलाम में छठ महापर्व की तैयारी तेज
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मे भी छठ पर्व का उत्साह दिखाई देता है; बड़ी संख्या में बिहारी लोग ratlam में भी बसें हैं लेकर अपनी संस्कृति अपने महापर्व को लेकर आज भी उतना ही उत्साह दिखाई देता है। रतलाम के झाली तालाब और हनुमान ताल पर तैयारियाँ की जा रही हैं; नगर निगम यहाँ साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए फेंसिंग कर रहे हैं।0
0
Report
आगरा में दो समुदाय के बीच बवाल, पथराव और छेड़छाड़ के आरोप
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा में दो समुदाय के बीच जमकर बवाल और पथराव महिलाओं से मारपीट के आरोप के बाद भड़का विवाद महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी का आरोप महिला से अभद्रता के बाद ताजगंज में भड़का विवाद पथराव और हंगामे के बीच अपना ही सामान फेंकने का वीडियो आया सामने मदरसे की छत से पथराव का वीडियो वायरल पीड़ित महिलाओं ने लगाया पुलिस पर गंभीर आरोप थाना ताजगंज क्षेत्र की तेलीपाड़ा कब्रिस्तान के पास का गुरुवार का मामला0
0
Report
Advertisement
2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस बागेश्वर में संगठनात्मक तैयारी तेज
Bageshwar, Uttarakhand:उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बागेश्वर में संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला प्रभारी पुष्कर जैन और विधानसभा प्रभारी महेश चंद ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। कांग्रेस ने जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा किया। बैठक में भाजपा सरकार पर शिक्षा व्यवस्था में गिरावट, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर निशाना साधा गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी जल, जंगल, जमीन और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर गांव-गांव और बूथ स्तर तक जाएगी। इसके लिए 20 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। वहीं 23 नवंबर को देहरादून में प्रस्तावित रैली के जरिए सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।0
0
Report
कूड़ा निस्तारण नाम पर लापरवाही: भागीरथी नदी किनारे डंप ने एनजीटी मानकों की धज्जियां उड़ाईं
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद के नगरपालिका परिषद चिन्यालीसौड़ में कूड़ा निस्तारण के नाम पर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। नगरपालिका की ओर से कूड़ा निस्तारण का जिम्मा संभाल रही कंपनी ने रातोंरात भागीरथी नदी से महज दस मीटर की दूरी पर कूड़ा डंप कर दिया। नदी के इतने नजदीक कूड़ा डंप करने से पर्यावरण और भागीरथी नदी के प्रदूषित होने का खतरा बढ़ गया है। मामला सामने आने के बाद नगरपालिका अध्यक्ष मनोज कोहली मौके पर पहुंचे और संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। नगरपालिका अध्यक्ष के अनुसार शहर के कूड़े के सेग्रीगेशन और निस्तारण के लिए संबंधित कंपनी को 15 वर्षों का ठेका दिया गया है। अनुबंध के तहत कंपनी को कूड़े का पृथक्करण कर उसका उचित निस्तारण करना है। लेकिन आरोप है कि कंपनी ने कूड़े का सेग्रीगेशन करने के बजाय उसे नगरपालिका की गोशाला के समीप खुले में डंप कर दिया। यह स्थान भागीरथी नदी से महज दस मीटर की दूरी पर स्थित है। पालिका अध्यक्ष ने इसे पर्यावरणीय नियमों और एनजीटी के मानकों का खुला उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह नदी के किनारे कूड़ा डंप करना बेहद गंभीर मामला है। इससे भागीरथी नदी के प्रदूषित होने के साथ ही आसपास के क्षेत्र में भी पर्यावरणीय नुकसान की आशंका है। उन्होंने कहा कि कंपनी को कूड़े का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन कंपनी की कार्यप्रणाली से नगर की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से भी मामले का स्वतः संज्ञान लेने और संबंधित कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है。0
0
Report
द्वारका में नकाबपोश बदमाशों का हमला: घर पर लाठी-डंडों से निशाना, बिजली सप्लाई बाधित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका के मोहन गार्डन इलाके में बदमाशों के हौसले बुलंद होने की तस्वीर सामने आई है. साईं एनक्लेव के इलाके में बीते दिनों आधी रात को कुछ नकाबपोश बदमाशों ने घर को निशाना बनाया. सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों को बेखौफ होकर घर पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते दिखाया गया है और वे गाली-गलौज भी कर रहे थे. घर प्रताप सिंह का बताया गया है. हमलावरों ने घर के अंदर महिलाओं की मौजूदगी की परवाह नहीं की और घर पर पत्थर बरसाते रहे. आरोप है कि उन्होंने बिजली मीटर को भी बुरी तरह तोड़ दिया, जिससे बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई. परिवार का कहना है कि हमले के दौरान घर के अंदर मौजूद लोग मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास से स्थानीय लोगों ने मदद नहीं की.0
0
Report
Advertisement
GRAP-3 लागू: चरखी दादरी के क्रेशर और माइनिंग जोन बंद, रोजगार संकट
Charkhi Dadri, Haryana:दीपावली की आतिशबाजी से बिगड़ी जिले की आबोहवा, प्रदूषण नियंत्रण के लिए GRAP-3 लागू कर अगले आदेशों तक बंद कराए क्रेशर और माइनिंग जोन; हजारों लोगों के रोजगार पर भी संकट. वहीं ग्रेप 3 के बाद भी निर्माण सामग्री डालना चालू नहीं हुआ है, कुछ माइनिंग अभी तक बंद. चरखी दादरी। दीपावली पर हुई आतिशबाजी का असर अब चरखी दादरी की आबोहवा पर दिखाई देने लगा है। जिले में प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। जहरीली होती हवा और आमजन के स्वास्थ्य पर मंडराते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने GRAP-3 के तहत बड़ा कदम उठाते हुए जिले के सभी क्रेशर और माइनिंग जोन को अगले आदेशों तक बंद करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। हरियाणा प्रदेश के सबसे बड़े माइनिंग जोन वाले चरखी दादरी जिले में करीब 350 क्रेशर संचालित हैं। ऐसे में प्रशासन के इस फैसले का असर हजारों लोगों के रोजगार पर भी पड़ा है। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिले में हर वर्ष दीपावली के आसपास प्रदूषण का स्तर बढ़ जाता है। इस बार दीपावली के दिन और उससे एक दिन पहले प्रदूषण का स्तर 400 के पार पहुंच गया था। हालात को देखते हुए प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए GRAP-3 लागू करते हुए क्रेशर और माइनिंग जोन को आगामी आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने बताया कि फिलहाल प्रदूषण का स्तर घटकर करीब 270 पर पहुंच गया है, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। जहरीली हवा के कारण आमजन के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। प्रदूषण को कम करने के लिए शहर में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। साथ ही लोगों से कूड़ा-कचरा नहीं जलाने और अपने आसपास पानी का छिड़काव करने की अपील की गई है। प्रशासन के आदेश के बाद जिले के क्रेशर और माइनिंग जोन बंद हो गए हैं। क्रेशर जोन के प्रधान मुकेश कुमार ने बताया कि सभी क्रेशर बंद हैं और बिजली की सप्लाई भी काट दी गई है। क्रेशर बंद होने से हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि प्रदूषण नियंत्रण के साथ-साथ मजदूरों और क्रेशर कारोबार से जुड़े लोगों के रोजगार को ध्यान में रखते हुए समस्या का समाधान निकाला जाए।0
0
Report
सीकर पंचायत चुनाव: कल 12 जिला परिषद एवं 75 पंचायत समिति सदस्य मतदान
Sikar, Rajasthan:सीकर: पंचायती राज चुनाव, पांच पंचायत समितियों में मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल कल होगा 12 जिला परिषद व 75 पंचायत समिति सदस्य का मतदान, करीब 4 लाख से अधिक के मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण और सीकर जिले के तीसरे चरण के मतदान को लेकर आज श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय से मतदान दल रवाना हुए। मतदान दलों को चुनाव संबंधी अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद ईवीएम मशीन, बैलेट पेपर (मतपत्र) सहित अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। सीकर जिले में कल पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलारां, फतेहपुर और रामगढ़ शेखावाटी में चुनाव होंगे। इन पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद के 13 वार्ड और पंचायत समिति सदस्य के 75 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पांचों पंचायत समितियों में चार लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना करवाई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान दलों की रवानगी के साथ ही जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।0
0
Report
दिवाली पर घर आया 17 वर्षीय युवक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुडी गांव में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या ली। युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता था और दिवाली पर घर आया था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चक महुडी निवासी धनजी कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा लक्ष्मण अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह दिवाली पर घर आया था। वही कल शाम को घर से निकला था। वही वापस नहीं लौटा। इधर आज उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वही ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
छठ पूजा पर घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम,DM SP ने लिया जायजा
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि छठ पूजा को लेकर जनपद के सभी प्रमुख घाटों और तालाबों पर तैयारियां की जा रही हैं। बढ़िया घाट, पक्का घाट, नारघाट, विंध्याचल और चुनार सहित सभी प्रमुख स्थानों पर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। घाटों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पक्का घाट पर चेंजिंग रूम को भी आज शाम या कल दोपहर तक दुरुस्त करा दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में परिवार के साथ छठ महापर्व मना सकें।0
0
Report
बागेश्वर में 32 हजार की क्रिकेट किट पर सियासी घमासान
Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया की ओर से युवाओं को दी जाने वाली क्रिकेट किट को लेकर बागेश्वर में सियासी विवाद गहराता जा रहा है। करीब 32 हजार रुपये कीमत बताई जा रही एक किट को लेकर विपक्ष ने लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए विधायक और भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। विवाद बढ़ने के बाद अब विधायक सुरेश गढ़िया ने भी जांच की बात कहकर मामले पर अपना पक्ष रखा है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट किट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कपकोट विधानसभा प्रत्याशी वरुण चंदोला ने भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट किट वितरण के नाम पर युवाओं को चुनावी प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है।0
0
Report
अमेठी CHC भेटुआ में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का नया मामला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: CHC भेटुआ में प्रसव के नाम पर महिला से अवैध वसूली का आरोप! शशि बाला सिंह नाम की नर्स पर गर्भवती महिला से ₹1000 मांगने का आरोप。 महिला द्वारा ₹500 देने पर कथित तौर पर नर्स ने पैसे लेने से किया इनकार。 बाद में ₹700 देने पर प्रसव कराने का परिजनों ने लगाया आरोप。 सरकारी अस्पताल में निःशुल्क प्रसव सुविधा के बावजूद पैसे मांगने पर उठे गंभीर सवाल。 पूर्व में भी CHC भेटुआ से इस तरह के आरोप आ चुके हैं सामने。 बार-बार शिकायतों के बावजूद शशि बाला सिंह नाम की नर्स पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी क्यों? CHC अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने केवल पत्र जारी कर कर्मचारियों को ऐसा न करने की दी हिदायत。 क्या महज पत्र जारी करना ही विभाग की कार्रवाई है? बड़ा सवाल—बार-बार वसूली के आरोपों के बावजूद जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई कब होगी?0
0
Report
Advertisement
