271504
Gonda - संवैधानिक अधिकार रैली निकाल , निषाद पार्टी ने किया एकजुटता का आह्वान
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर नगर में सोमवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों बाइक से रैली निकाली गई . संवैधानिक जन अधिकार रैली का फूल मालाओं से स्वागत हुआ. परसपुर में सीबीएन मार्ग पर पार्टी के झंडे से सजे वाहनों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे हैं . कार्यकर्ता विनोद ने कहा कि गरीब शोषित वंचित समाज को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से रैली निकाली गई। शांति सुरक्षा दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस फोर्स मुस्तैद रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा सेवा ज्योति यात्रा में हंगामा: LED स्क्रीन पर टैब फेंकने वाला युवक गिरफ्तार
Chhindwara, Madhya Pradesh:भाजपा के सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम में हंगामा, युवक ने LED स्क्रीन पर फेंका टैब ,पुलिस ने किया गिरफ्तार भाजपा के दशहरा मैदान में चल रहे सेवा ज्योति यात्रा के कार्यक्रम के दौरान अचानक उस समय हंगामा हो गया जब एक युवक ने मंच के सामने लगी एलईडी स्क्रीन पर टैब फेंक दिया. घटना के तुरंत बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया. युवक की पहचान सुधीर पिता देवीप्रसाद यादव उम्र 46 वर्ष निवासी विजडम स्कूल के पास, पातालेश्वर, थाना कुंडीपुरा के रूप में हुई है .पुलिस युवक को थाने ले जाकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है. अचानक हुई इस घटना से कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का वर्चुअल संबोधन होना था. इसी दौरान जब यह घटना हुई उसके बाद मौजूद कार्यकर्ताओं ने युवक के साथ मारपीट भी की जिसके बाद पुलिस ने टैब फेंकने वाले युवक को दशहरा मैदान से लेकर कोतवाली थाने तक पैदल लेके गई .0
0
Report
छत्तीसगढ़: 15 निकाय चुनाव में बीजेपी- कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में इसी साल दिसम्बर में प्रस्तावित चार नगर निगम सहित 15 निकायों के चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. भिलाई, रिसाली, बिरगांव और भिलाई-चरौदा नगर निगम में होने वाले चुनाव सिर्फ स्थानीय सरकार चुनने का चुनाव नहीं, बल्कि बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है. इसे अगले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता का सेमीफाइनल भी माना जा रहा है. सत्ता पक्ष यानि बीजेपी अपने 3 साल के कामकाज और विकास को जनता के बीच लेकर जाने की तैयारी में है, वहीं कांग्रेस स्थानीय मुद्दों के सहारे बीजेपी को घेरने की रणनीति बना रही है. इस बीच दोनों दलों में प्रत्याशी चयन की कवायद भी तेज है और अपनी-अपनी जीत के दावे भी किए जा रहे हैं0
0
Report
फतेहपुर में स्कूल बस पलटने से 4 छात्र घायल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में छात्रों से स्कूली बस अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में 4 छात्रों के घायल होने की खबर। जानकारी के मुताबिक बस में सवार थे 15 छात्र- छात्राएं। घायल छात्रों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्टे रिंग फेल होने के चलते हादसे की आशंका। खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली मोड़ के समीप हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत, महिला घायल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर—आकाशीय बिजली गिरने से किशोर की मौत। चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल। अचानक तेज आंधी बारिश से गिरी आकाशीय बिजली। खेत में काम कर रहे पिता को पानी दे जा रहा था किशोर। पास में खड़ी महिला भी आई चपेट में। झुलसी महिला को सीएचसी में कराया गया भर्ती। मिश्रिख कोतवाली इलाके के इमलिया गांव का मामला।0
0
Report
प्रयागराज में नंदी की पहल: एक लाख से अधिक लोग हनुमान मूवी देखकर संकल्प
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की अनूठी पहल चर्चा में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत शहरवासियों को पीवीआर में हनुमान अंश मूवी दिखाई जा रही है। खास बात ये है कि अब तक करीब एक लाख से अधिक लोग इस फिल्म को देख चुके हैं और मंत्री की इस पहल की शहरवासी जमकर सराहना कर रहे हैं। प्रयागराज में सेवा और जनसरोकार से जुड़ी एक अनूठी पहल देखने को मिल रही है। योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की। इसी अभियान के तहत शहर वासियों को हनुमान अंश फिल्म दिखाई जा रही है। फिल्म के जरिए भगवान हनुमान के जीवन, उनके आदर्शों और सनातन संस्कृति से जुड़ा संदेश आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। इस पहल के तहत बड़ी संख्या में शहरवासी फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। पीवीआर सिनेमा में लंबी लंबी लाइन लग रही है। दावा है कि अब तक करीब एक लाख से ज्यादा लोग हनुमान अंश फिल्म देख चुके हैं। खास बात ये है कि इस पहल को लेकर शहरवासियों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं और मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। प्रयागराज में सेवा संकल्प अभियान के जरिए धार्मिक- सांस्कृतिक संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की ये पहल अब शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है और एक लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच के साथ इसे जनभागीदारी की बड़ी पहल के तौर पर देखा जा रहा है।0
0
Report
रतनपुर के महामायापारा में सांप्रदायिक गतिविधियों के आरोप, प्रशासन जांच करेगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले की धार्मिक नगरी रतनपुर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की गई है। शिकायत में एक दंपती समेत कुछ लोगों पर मां महामाया देवी मंदिर परिसर में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। वहीं कलेक्टर ने मामले की जांच कराने की बात कही है।Shikayat में आरोप लगाया गया है कि रतनपुर के महामायापारा वार्ड क्रमांक-3 निवासी राजू शर्मा और उनकी पत्नी स्वीटी शर्मा सहित कुछ अन्य लोगों द्वारा नगर के शांतिपूर्ण माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बीते दिनों मां महामाया देवी मंदिर के ट्रस्ट परिसर में देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच कथित तौर पर अमर्यादित और भड़काऊ नारे लगाए गए। आरोप है कि इस दौरान मंदिर के कथित दलालों और बाहरी लोगों को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।शिकायत में कहा गया है कि इस तरह की गतिविधियों से रतनपुर के विभिन्न समाजों के बीच आपसी सौहार्द प्रभावित हो सकता है और धार्मिक आस्था को भी ठेस पहुंच रही है। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासन से संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और मंदिर परिसर में किसी भी तरह की सांप्रदायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है।वहीं इस पूरे मामले को लेकर कलेक्टर से चर्चा की गई, जिस पर उन्होंने शिकायत की जांच कराने की बात कही है। अब जांच के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर पहुंचे जीआरपी डीजी प्रकाश डी।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जीआरपी के डीजी प्रकाश डी दो दिवसीय सहारनपुर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सहारनपुर और मुजफ्फरनगर जीआरपी थानों का निरीक्षण किया। अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने पर दोनों थानों को ISO सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। डीजी प्रकाश डी ने कहा कि रेलवे में मोबाइल व सामान चोरी, यात्रियों को नशीला पदार्थ देकर लूट, ट्रेनों पर पथराव और रेलवे ट्रैक पर बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे अनजान लोगों से खाने-पीने की वस्तुएं न लें और किसी भी लावारिस वस्तु की सूचना तत्काल पुलिस को दें।उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश के 76 प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया विकसित किए जा रहे।0
0
Report
पुसौर में प्रोफेसर का अपहरण, चार अपराधियों ने ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर लिए
Darogapara, Chhattisgarh:पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम जकेला में इवनिंग वॉक पर निकले डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर का चार आरोपियों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर प्रोफेसर को बंधक बनाकर उनके मोबाइल का पासवर्ड और UPI की जानकारी हासिल की और Google Pay व BHIM App के जरिए करीब 1 लाख रुपये एक महिला के खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद प्रोफेसर को भूपदेवपुर क्षेत्र के पंडरीपानी में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। जानकारी के मुताबिक, 5 अक्टूबर की शाम करीब 6 से 7 बजे प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता (49) ग्राम जकेला में डीपापारा और शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहे थे। थकान होने पर वे सड़क किनारे डबरी के पास माइलस्टोन पर बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान दो आरोपी उनके पास पहुंचे और उन्हें पकड़कर डबरी की ओर ले गए। आरोपियों ने उनकी आंखों पर पट्टी बांध दी और पेट, गर्दन व छाती पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उन्हें मोटरसाइकायल से पंडरीपानी ले गए, जहां मारपीट कर मोबाइल का पासवर्ड, Google Pay और BHIM App की जानकारी हासिल की गई। आरोपियों ने एक महिला से संपर्क कर उसका QR कोड मंगवाया और प्रोफेसर के खाते की करीब 1 लाख रुपए की लिमिट खत्म होने तक रकम ट्रांसफर कराई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने प्रोफेसर से घर फोन करवाकर सब कुछ ठीक होने की बात कहलवाई, ताकि परिजनों को शक न हो। राशि ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने प्रोफेसर की आंखों पर फिर पट्टी बांधी और पंडरीपानी स्थित एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। इधर, परिजनों को घटना पर संदेह हुआ तो उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रोफेसर को सकुशल रेस्क्यू कर थाने लाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस ने रातभर पतासाजी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण और UPI के जरिए रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है। मामले में थाना पुसौर में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जिस महिला के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई थी, उससे संपर्क कर पूरी रकम सुरक्षित करा ली है। अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।0
0
Report
मुरैना: कृष्णा एग्रो चाय के असुरक्षित पाए जाने पर विभाग ने नोटिस जारी किया
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई में एक बड़ा खुलासा हुआ है। कृष्णा एग्रो की चाय की जांच में इसे असुरक्षित पाया गया है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने संबंधित फर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। वीओ-: जानकारी के मुताबिक खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कृष्णा एग्रो के खिलाफ פעולה करते हुए चाय का सैंपल लिया था। जांच के लिए भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट में 180 एमएल चाय को ‘Unsafe’ यानी असुरक्षित बताया गया है। रिपोर्ट के आधार पर संबंधित फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 46(4) के तहत नोटिस जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक असुरक्षित खाद्य पदार्थ के मामले में धारा 59 के तहत 6 माह तक की सजा और एक लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। अब सवाल यह है कि आखिर बाजार में असुरक्षित खाद्य पदार्थ कैसे पहुंचा और इसकी बिक्री पर समय रहते रोक क्यों नहीं लगी? मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
कवर्धा में मोदी के 25 साल पूरे मौके पर सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया गया। पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित डोम से शुरू हुई यात्रा में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे किए। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक उनके सार्वजनिक जीवन का उल्लेख किया। विधायक भावना बोहरा ने भी प्रधानमंत्री के कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान विजय शर्मा ने कवर्धा शहर में ‘सेवा ज्योति संकल्प’ नाम से चौक बनाने की घोषणा की। इसके बाद शहर में रैली निकाली गई।0
0
Report
मौसम में अचानक भारी बदलाव: तेज हवा, ओले और बारिश से कार्यक्रम प्रभावित
Kondagaon, Chhattisgarh:अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश के साथ कई जगहों पर ओले भी गिरे। कुछ देर पहले तक तेज धूप थी, लेकिन अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया। तेज हवाओं और बारिश का असर इतना ज्यादा रहा कि लोग बारिश से बचने के लिए सुरक्षित ठिकाना तलाशते नजर आए। वहीं, कुछ जगहों पर कार्यक्रमों के लिए लगाए गए टेंट भी तेज हवाओं के आगे टिक नहीं सके और उखड़ते दिखाई दिए। अचानक हुई बारिश ने आम लोगों के साथ-साथ कार्यक्रम आयोजकों की भी मुश्किलें बढ़ा दीं। फिलहाल तेज हवाओं के साथ ओले और बारिश का दौर जारी है।0
0
Report
कम बारिश से बैतूल में जल संसाधन संकट, किसानों की सिंचाई के लिए बैठक
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में इस बार कम बारिश ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की चिंता बढ़ा दी है। रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता को लेकर आज जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की अहम बैठक हुई। बैठक में जिले के जलाशयों में उपलब्ध पानी की स्थिति की समीक्षा की गई और यह तय करने पर मंथन हुआ कि सीमित जल संसाधनों का इस्तेमाल किस तरह किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके। खास तौर पर उन जलाशयों पर फोकस किया गया, जिनमें पानी की उपलब्धता कम है। ऐसे जलाशयों से रबी फसलों के लिए पानी के उपयोग को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश और निर्णय लिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
पटना के रामकृष्णा नगर थाना में मारपीट मामला: आरोपी फरार, साथियों को हिरासत
Patna, Bihar:पटना के रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र में पुलिस दीदी को थप्पड़ मारने का आरोपी गुलाम अली अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गुलाम अली पटना में रहकर नीट की तैयारी करता था। आरोप है कि पुलिस दीदी से विवाद के दौरान उसने उनके साथ मारपीट करते हुए थप्पड़ मार दिया था। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने गुलाम अली के दो साथियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। इसी मामले में गुलाम अली के रिश्तेदार शमशाद आलम ने रामकृष्णा नगर थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शमशाद का कहना है कि वह करीब 20 वर्षों से पटना में रह रहा है और जिम ट्रेनर है। उसके साले के मामले में पुलिस ने उसे और उसके भांजे को हिरासत में लिया था। शमशाद ने आरोप लगाया कि थाने में दोनों के साथ मारपीट की गई। उसका दावा है कि कैमरे की नजर से बचाकर उसे छत पर ले जाया गया और डेढ़ से दो सौ लाठियां मारी गईं। शमशाद के मुताबिक, उन्हें छोड़ने के बदले 60 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसकी पत्नी ने एटीएम से रुपये निकालकर दिए। रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे उन्हें छोड़ा गया। रिहाई के बाद 4 अक्टूबर की रात शमशाद और उसके भांजे ने LNJP अस्पताल में इलाज कराया। मामला पूर्वी एसपी शैलजा दास के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कराई गई। पूर्वी एसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, रामकृष्णा नगर थाना से संबंधित एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर एक व्यक्ति को पकड़कर थाने लाने, मारपीट करने और पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया गया है। आरोपों की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, सदर, पटना के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। पुलिस के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल संबंधित पुलिस पदाधिकारी या कर्मी के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। बाइट--शमशाद पीड़ित0
0
Report
योगी की 80-20 राजनीति पर बयान, इंडिया गठबंधन मजबूत होकर मैदान में उतरेगा
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 80 और 20 की राजनीति पर इस बार इंडिया गठबंधन और मजबूती के साथ मैदान में होगा 27 के बाद 29 की भी दशा और दिशा तय हो जाएगी हमारे पास मेकैनिज्म है संगठन है अखिलेश यादव राहुल गांधी का घर जोड़ होगा और एक बेहतर राजनीति के लिए इटिया गठबंधन को मजबूत किया जाएगा0
0
Report
सहारनपुर माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को जिला प्रशासन अलर्ट।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना मिर्जापुर शिवालिक की पहाड़ियों में स्थित माता शाकुम्भरी देवी मंदिर मेला की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की अध्यक्षता में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की गोष्ठी आयोजित हुई। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में हुई बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग समेत अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद डीएम और एसएसपी ने मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और मेला अवधि में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। पूरे मेला क्षेत्र की CCTV कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 03 कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे तथा 01 अस्थायी थाना भी स्थापित किया जाएगा। मन्दिर परिसर में पानी आने की समस्या के समाधान के लिए विशेष प्लान बनाया गया है। आपदा के सम्बन्ध में कोई भी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए QRT टीम भी गठित की गई है।0
0
Report
Advertisement
