271209
Gonda - भाजपा इटियाथोक मंडल मे विभिन्न जगहों पर हुआ संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम
Devrahna, Uttar Pradesh:भाजपा इटियाथोक मंडल मे विभिन्न जगहों पर पार्टी द्वारा चलाये जा रहे संविधान गौरव दिवस कार्यक्रम में अनुसूचित भाईयों के बीच मंडल अध्यक्ष सन्तोष चौरसिया टीम सहित मौजूद रहे. क्षेत्र के भरिया लबेदपुर, अर्जुनपुर, कलेना व बिनोहनी मे यह कार्यक्रम हुआ ,मौके पर अनेक भाजपाई मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, धरना-प्रदर्शन के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी
Mumbai, Maharashtra:आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के द्वारा भोजपुर जिले में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को ले डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास एवं आरा रेलवे स्टेशन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। और छात्रों से बातचीत की गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर कल्याण छात्रावास में रह रहे छात्रों से संवाद स्थापित कर उनकी सुविधाओं, रहन-सहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, छात्रों से अपील की गई कि वे किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन के दौरान पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से अपनी बात रखें तथा किसी भी भ्रामक सूचना, अफवाह या बहकावे में आकर कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों में शामिल न हों। इसके उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा आरा रेलवे स्टेशन एवं रेलवे प्लेटफॉर्म का भी गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित सुरक्षा कर्मियों एवं पदाधिकारियों को सतर्कता बरतने, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में प्रस्तावित छात्रों के धरने प्रदर्शन को ले काफी सतर्कता देखी जा रही है। जगह जगह दंडाधिकारी और भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गए है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना होने से रोकी जा सके। साथ ही साथ आरा रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया गया है。0
0
Report
धर्मांतरण मामले में आयुष मलिक और पत्नी को जमानत मिली
Shamli, Uttar Pradesh:एंकर ...शामली जनपद के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में जिला न्यायालय से बड़ा फैसला सामने आया है। मामले में नामजद आयुष मलिक की कथित पत्नी चांदनी कुरैशी और उसके पिता इस्लाम कुरैशी को जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। जबकि इसमें अभी भी कई आरोपी गिरफ्तार होने बाकी हैं आपको बता दे कि शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी में दवा व्यापारी के बेटे आयुष मलिक द्वारा धर्मांतरण के मामले में जहां उसके पिता देवराज सिंह मलिक ने 10 लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश की अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद पिता-पुत्री की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इसके बाद दोनों को राहत मिल गई है। गौरतलब है कि आयुष मलिक शामली नगर के दवा व्यवसायी देवराज मलिक का पुत्र है। देवराज मलिक ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे का प्रॉपर्टी के लालच में कथित रूप से माइंडवॉश कर धर्मांतरण कराया गया। इस मामले ने जिले में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी इसे लेकर प्रदर्शन किए थे। अब जिला न्यायालय से चांदनी कुरैशी और इस्लाम कुरैशी को जमानत मिलने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। हालांकि, मुकदमे की सुनवाई और अन्य कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।0
0
Report
सीतामढ़ी में थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान तेज
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी जिले में संचालित नया सवेरा अभियान थ्री जीरो के तहत मानव तस्करी के विरुद्ध व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर थाना क्षेत्र के रेड लाइट एरिया में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों को मानव तस्करी के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधानों एवं बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आमजन से अपील की गई कि मानव तस्करी, बाल तस्करी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराध पर अंकुश लगाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
बरडीहा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील नकली तेल- मसाला से खतरे में
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले के बरडीहा प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में मिड डे मिल (मध्याहन भोजन) में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ के आरोप सामने आए हैं। बरडीहा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीन कुमार ने मौके पर जाँच कर सेमरी गाँव के पीएम श्री विद्यालय और आदर गाँव के सरकारी विद्यालयों में परोसी जाने वाली सरसो के तेल और मसाले की जाँच की; दोनों उत्पाद नकली पाए गए। तेल असल नहीं बल्कि मोबिलयुक्त प्रतीत होता है और मसाला भी नाम मात्र का है। बीडीओ ने दोनों सैम्पल जप्त कर खाद्य विभाग को गहन जाँच के निर्देश दिए। अभिभावकों ने कहा कि अगर बच्चों को नुकसान हुआ तो जिम्मेदार कौन होगा। पूर्व में एक वर्ष पहले भी इस इलाके से पानी में खट्टा करने के लिए हार्पिक मिलाने और गुपचुप के आटे को गुदने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसे स्थानीय लोगों ने व्यापक रूप से देखा और हंगामा हुआ था।0
0
Report
शेखपुरा के बरबीघा में पेट्रोल पम्प लूट: बदमाश मारपीट कर दो लाख नकद ले गए
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहाँ बीते देर रात अपराधियों ने पेट्रोल पम्प को निशाना बना दो लाख रुपया लूट की बड़ी बारदात को अंजाम दिया। और विरोध करने पर कर्मियों को मारपीट कर जख्मी कर सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त कर डीवीआर को अपने साथ ले गए। घटना शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र के माउर के पास स्थित मेसर्स चन्देश्वर एंड संस फिलिंग स्टेशन की है जहां शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे के करीबी एक कार पर तीन बदमाश आए और पेट्रोल पम्प के कर्मियों के साथ मारपीट कर काउंटर में रखे दो लाख रुपया नगद और सीसीटीवी के डीवीआर को उठाकर ले गए। घटना के बाद कर्मियों ने स्थानीय थाना को सूचना दी। कर्मियों ने बताया कि एक कार में सवार तीन बदमाश आए और पेट्रोल पम्प के ऑफिस में पहुंचे, जिसके बाद मारपीट कर काउंटर में रखे दो लाख रुपये ले लिया और सीसीटीवी कैमरे को क्षतिग्रस्त करते हुए डीवीआर को उठाकर ले गए। घटना के बाद कर्मियों में दहशत है। मैनेजर ने बताया कि पहले भी रंगदारी की मांग की जा रही थी, जिसको लेकर शेखपुरा एसपी, एसडीपीओ को आवेदन दिया गया था, जिसके बाद आज घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मौके पर पहुंचे मामले की जांच की जा रही है और जल्द उद्भेदन की बात कही गई है।0
0
Report
24 घंटे में हत्या का पर्दाफाश: ओझा बताकर ठगी, तीन गिरफ्तार
Ranchi, Jharkhand:रांची के सदर थाना क्षेत्र के खोरहाटोली में हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा ली है। इस मामले का खुलासा जितना तेज़ है, उससे कहीं ज़्यादा चौंकाने वाली है हत्या की वजह। पुलिस के मुताबिक, मृतक खुद को ओझा बताकर लोगों को झाड़-फूंक, धन वर्षा और परी दिखाने का झांसा देता था। जब लंबे समय तक आरोपियों की कथित मनोकामना पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसकी हत्या की साजिश रच डाली। रांची पुलिस ने खोरहाटोली हत्याकांड में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक रमेश ठाकुर खुद को तांत्रिक और ओझा बताकर लोगों को करोड़पति बनाने, परी दिखाने और धन वर्षा कराने का लालच देता था। इतना ही नहीं, कथित तांत्रिक प्रक्रिया के नाम पर लोगों को गुमराह कर अप्राकृतिक यौनाचार भी कराता था। आरोपी भी इसी झांसे में लंबे समय से उसके संपर्क में थे और उसकी बताई बातों का पालन कर रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो उन्हें कथित परी दिखाई दी और न ही धन वर्षা हुई। इसके बाद तीनों ने फैसला किया कि अगर इस बार भी कुछ नहीं हुआ, तो रमेश ठाकुर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। योजना के तहत तीनों ने प्लास और शीशे के गिलास से उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सामान भी बरामद कर लिया है। डीएसपी संजीव बेसरा और सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया0
0
Report
Advertisement
देहरादून में कारगिल हीरोज मैराथन, धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
Dehradun, Uttarakhand:एंकर राजस्थानी देहरादून में रन का कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई इस दौरान बड़ी संख्या में युवा और सीनियर सिटीजन भी नजर आए 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेवा ने कारगिल में विजय पताका फहराई थी। हर साल 26 जुलाई को देश में विजय दिवस के तौर पर मनाया जाता है। कारगिल विजय दिवस से ठीक 1 दिन पहले राजधानी देहरादून में रन का कारगिल हीरोज मैराथन का आयोजन किया गया। स्कूल कॉलेज के छात्र से लेकर सीनियर सिटीजन भी बड़ी संख्या में इस मैराथन में नजर आए। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि भारतीय सेवा ने जब भी देश के लिए जरूरत पड़ी है अपना अदम्य में साहस का परिचय दिया है। देश के जवानों ने अपना बलिदान देकर देश की रक्षा की है। नई पीढ़ी में जोश भरने और युवाओं को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन बेहदजरूरी है बाइट पुष्कर धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड उत्तराखंड के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कारगिल का युद्ध विश्व के इतिहास में सबसे चुनौती पूर्ण युद्ध है। पाकिस्तान ने धोखे की नीयत से विपरीत मौसम में भारत की ऊंची चोटियों पर अपना कब्जा किया। लेकिन भारतीय सेवा ने अपनी वीरता और साहस से दुश्मन को अन चोटियों से मार भगाया। कारगिल विजय दिवस पूरे विश्व को भारतीय सेवा की वीरता से परिचय करने वाला दिन है बाइट गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ा, पटना दियारा में नावों के संकट के बीच सुरक्षा खतरा
Noida, Uttar Pradesh:बारिश के बाद गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अब इसका असर पटना के दियारा इलाकों में दिखने लगा है। कई परिवार अपने मवेशियों के साथ नावों से सुरक्षित जगहों की ओर जाने लगे हैं। तेज बहाव के बीच सबसे बड़ी चिंता सुरक्षा की है। कई जगहों पर जर्जर और बिना निबंधन वाली नावें चल रही हैं। वहीं, गंगा में बहकर आ रही जलकुंभी के बड़े-बड़े गुच्छे नावों की आवाजाही को और जोखिम भरा बना रहे हैं। बढ़ते जलस्तर का असर विकास कार्यों पर भी पड़ा है। दीघा में जेपी सेतु के समानांतर बन रहे नए गंगा पुल के कई पिलर पानी में लगभग डूब गए हैं, जिसके कारण निर्माण एजेंसी ने फिलहाल कई काम रोक दिए हैं। अगर आंकड़ों की बात करें, तो दीघा घाट पर गंगा का जलस्तर 24 घंटे में 24 सेंटीमीटर बढ़कर 46.97 मीटर पहुंच गया है। हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से 3.48 मीटर नीचे है। वहीं गांधी घाट पर जलस्तर 46.53 मीटर दर्ज किया गया, जबकि हाथीदह में यह 39 मीटर तक पहुंच चुका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव में नहाने या सेल्फी लेने से बचें, बिना लाइफ जैकेट नाव की सवारी न करें और जर्जर नावों पर सफर करने से परहेज करें।0
0
Report
अलीगंज अग्निकांड इमारत पर LDA की ध्वस्तीकरण कार्रवाई शुरू
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ अलीगंज अग्निकांड की इमारत पर LDA की कार्रवाई का मामला 15 दिन की ध्वस्तीकरण समयसीमा कल हो रही समाप्त LDA की टीम मौके पर पहुंचकर करेगी विस्तृत निरीक्षण पूरी इमारत की नाप-जोख कर तैयार होगी रिपोर्ट मालिक ने कितना हिस्सा गिराया, इसका होगा सत्यापन अवैध निर्माण का शेष हिस्सा भी किया जाएगा चिन्हित ध्वस्तीकरण की रफ्तार पर LDA रखेगा पैनी नजर तकनीकी टीम मौके पर वास्तविक स्थिति का करेगी आकलन निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी तय नियमों का पालन न होने पर LDA की कार्रवाई संभव0
0
Report
Advertisement
हापुड़ - गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला।
Gulaothi, Uttar Pradesh:*हापुड* गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला: चलती डबल डेकर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर की सूझबूझ बची यात्रियों की जान। उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह एक बेहद डरावना हादसा सामने आया है जहाँ दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रही एक डबल डेकर बस अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया_ यह घटना बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह करीब 3:15 बजे की है। जब चलती बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ,जिसके बाद चिंगारी ने देखते ही देखते पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर खाक हो गई। राहत की बात यह रही कि यह बस सीएनजी की नहीं बल्कि डीजल से चलने वाली थी,जिसके कारण आग लगने के बाद भी गैस सिलेंडर की तरह कोई बड़ा ब्लास्ट नहीं हुआ और एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। आग लगते ही बस के अंदर चीख-पुकार मच गई थी। हालांकि, ड्राइवर,कंडक्टर और यात्रियों की सूझबूझ से समय रहते सभी सवारियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।_ घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस,स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और यात्रियों को उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था में जुट गई।0
0
Report
सुलताना में बारिश से जलभराव, नगरपालिका की नालों की सफाई पर उठी मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना में बारिश के बाद मुख्य सड़क पर जलभराव बस स्टैंड से टेकड़ा मोड़ तक सड़क बनी तालाब जलभराव से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी नालों और चैंबरों की सफाई नहीं होने से बढ़ी समस्या हर बारिश में जलभराव से लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में बारिश ने नगरपालिका की नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद बस स्टैंड से टेकड़ा मोड़ तक मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हुईं और कई दोपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, क्योंकि नगरपालिका की ओर से नालों और चैंबरों की नियमित सफाई नहीं कराई जाती। नालों में जमा गाद और कचरे के कारण बारिश का पानी निकासी नहीं होने से सड़क पर भर जाता है। ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यदि समय रहते नालों और चैंबरों की सफाई कर दी जाए तो इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। उनका आरोप है कि जल निकासी व्यवस्था की अनदेखी के कारण हर बारिश में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। लोगों ने नगरपालिका प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड से टेकड़ा मोड़ तक सभी चैंबरों और नालों की तत्काल सफाई कराई जाए तथा जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि भविष्य में बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव की स्थिति न बने और आमजन को राहत मिल सके।0
0
Report
सूरजगढ़ के पिलोद में तेज बोलेरो ने पिकअप को मारी टक्कर, चालक घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं पिलोद में तेज रफ्तार बोलेरो ने पिकअप को मारी टक्कर सड़क क्रॉस कर रही पिकअप हादसे का हुई शिकार भीषण टक्कर का CCTV फुटेज आया सामने हादसे में पिकअप चालक विनोद घायल जीवन ज्योति रक्षा समिति ने पहुंचाया अस्पताल घायल विनोद का सूरजगढ़ अस्पताल में उपचार जारी झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ क्षेत्र के पिलोद गांव में तेज रफ्तार बोलेरों गाड़ी ने सड़क क्रॉस कर रही पिकअप गाड़ी को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि एक पिकअप सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई और उसका चालक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। समिति की एंबुलेंस से घायल पिकअप चालक विनोद पुत्र हनुमान, निवासी अडूका को तत्काल सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुँचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया। सूरजगढ़ पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फुटेज के आधार पर दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ में रास्ते के विवाद पर वकील और परिवार पर हमला, कई घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं नवलगढ़ में रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप वकील जगदीश वर्मा व परिवार पर हमला, कई घायल ईंटों और लाठी-डंडों से हमले का आरोप गंभीर घायल वकील जगदीश वर्मा सीकर रेफर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल वकीलों का थाने पर प्रदर्शन, गिरफ्तारी की मांग झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 4 में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष ने वकील जगदीश वर्मा और उनके परिवार पर हमला कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट होती दिखाई दे रही है।जानकारी के अनुसार वकील जगदीश वर्मा के घर के एक दरवाजे के सामने पड़ोसी पक्ष द्वारा दीवार निर्माण कर रास्ता बंद किया जा रहा था। जिसका वकील जगदीश वर्मा और उसके परिवार ने विरोध किया। विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसके बाद सीताराम जांगिड़, रामचंद्र काजला, मूलचंद जाट सहित अन्य लोग एकत्रित होकर ईंटों और लाठी-डंडों से परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वकील जगदीश वर्मा, उनकी पत्नी मंजू देवी, पुत्र यश, पुत्री नेहा और उनकी माता संतोष देवी को चोटें आई। घायल वकील जगदीश वर्मा को प्राथमिक उपचार के बाद नवलगढ़ अस्पताल से सीकर रेफर किया गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में वकील नवलगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। वकीलों का कहना है कि जगदीश वर्मा ने रास्ता बंद किए जाने के मामले में पहले से सिविल न्यायालय में वाद दायर कर रखा था। जिसकी तामील भी हो चुकी थी और सुनवाई होनी थी। आरोप है कि इसी बीच उन पर जानलेवा हमला किया गया। वकीलों ने कहा कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हैं, जिन्हें पुलिस को सौंपा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मिलकर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच डीएसपी सुगन सिंह कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर जांच की जा रही है और सभी तथ्यों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
नाशिक में बाढ़ से चांदोरी और सायखेडा के गाँवों में स्कूल बंद
Niphad, Maharashtra:गेल्या दोन दिवसांपासून नाशिक जिल्ह्यात होत असलेल्या संत धारेमुळे धरणांच्या पाणीसाठ्यात वाढ झाली आहे. गोदावरी नदी पात्रात मोठ्या प्रमाणात विसर्ग सुरू असल्याने चांदोरी, सायखेडा या गावांना पुराच्या पाण्याचा वेढा पडला आहे. यात दोन्ही गावातील सर्व शाळा अर्ध्या पाण्यात बुडाल्या असल्याने शाळांना अघोषित सुट्टी देण्यात आली असून शाळेमध्ये विद्यार्थ्यांचे रेकॉर्ड, शालेय साहित्य वाचवण्यासाठी शिक्षकांना मोठी कसरत करावी लागली आहे. चांदोरी येथील आदर्श प्राथमिक शाळेसमोरून आढावा घेतला आहे.0
0
Report
डंपर की टक्कर से संडीला युवक की मौत, कोहराम मचा
Kanpur, Uttar Pradesh:डंफर ने दो लोगो को रौंदा एक की मौत एक घायल देर रात मिट्टी खनन में लगे डंपर की टक्कर से युवक की हुई मौत 22 साल के युवक की मौत से परिवार में मचा कोहराम मृतक युवक संडीला गांव का रहने वाला बताया जा रहा है मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में。 बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना-गंगाबैराज हाईवे के निकट हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
