गोंडाः कटरा भोगचंद गांव मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज विकासखंड के कटरा भोगचंद गांव में बीते सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का समापन बुधवार को हवन पूजन और भंडारे के साथ हो गया है। कथावाचक पंडित दीपक मिश्रा ने भक्तो को संगीतमय कथा का श्रवण कराया। अंतिम दिन कथा के साथ भंडारे का प्रसाद लोगों ने ग्रहण किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
