271319
Gonda -नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के महादेवा प्राथमिक विद्यालय मे शंकुल बैठक संपन्न
Pahli, Uttar Pradesh:नवाबगंज शिक्षा क्षेत्र के महादेवा न्याय पंचायत के शंकुल शिक्षकों की बैठक बुधवार को महादेवा प्राथमिक विद्यालय में हुआ। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश यादव ने बताया कि मौके पर कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों की मौजूदगी मे शंकुल बैठक संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई , बैठक में प्रधानाध्यापक राकेश मिश्रा सुरेश कुमार सहित तमाम शिक्षक व प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
निर्मला सीतारामन ने कहा: यूपीआई पर कोई ट्रांजेक्शन चार्ज नहीं लगेंगे
Noida, Uttar Pradesh:वित्त मंत्री निर्मला सीताराण ने राज्यसभा में कहा था कि यूपीआई पर कोई ट्रांजैक्शन चार्ज नहीं लगेगा0
0
Report
नाथद्वारा में चुनावी नतीजों के बाद भाजपा पार्षद परिवार पर अपहरण का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद के नाथद्वारा से बड़ी खबर नाथद्वारा में चुनावी नतीजों के बाद बड़ा बवाल, भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप पार्षद के बेटे का बड़ा आरोप "अध्यक्ष पद का नामांकन करने का आया था कॉल, फिर अचानक हुए लापता। नाथद्वारा उपखंड कार्यालय के बाहर विजेता पार्षदों के परिजनों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस-प्रशासन में हड़कंप भाजपा पार्षद प्रदीप काबरा के बेटे ने दी आत्मदाह की चेतावनी, बड़ी संख्या में लोगों ने किया प्रदर्शन आक्रोशित परिजनों की मांग- सांसद, विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को तुरंत मौके पर बुलाया जाए। नाथद्वारा के अन्य पार्षदों के परिजनों का आरोप- बाड़ेबंदी के नाम पर किया जा रहा है गुमराह, पिछले 3 दिनों से नहीं हो रहा सम्पर्क0
0
Report
इंदापुर के ग्रामीण भाग में आज शाम भारी बारिश, बिजली कड़ककर गरजी
Rui, Maharashtra:इंदापूर तालुक्यातील ग्रामीण भागात आज सायंकाळी पावसाने हजेरी लावली वीजांच्या कडकडाटासह जोरदार पाऊस सुरु बरसल्याने नागरिक आणि शेतकऱ्यांमध्ये समाधानाचे वातावरण निर्माण झाले आहे इंदापूर तालुक्यातील शेटफळ हवेली वडापुरी रामवाडी वकीलवस्ती या परिसरात पावसाने हजेरीन लावली आहे0
0
Report
Advertisement
पीपाड़ सिटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव: 21 सितम्बर को फैसला
Jodhpur, Rajasthan:जिला रिपोर्टर- राकेश भारद्वाज विधानसभा- बिलाड़ा इनफार्मर- माधुसिंह पीपाड़ सिटी में अध्यक्ष पद की जंग तेज भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, 21 सितंबर को होगा फैसला पीपाड़ सिटी नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बुधवार को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से आशा देवी और भाजपा की ओर से मनु कच्छावाह ने रिटर्निंग अधिकारी नेमाराम रॉयल के समक्ष नामांकन दाखिल किया。 नगर पालिका के 35 वार्डों के चुनाव परिणाम में भाजपा को 16, कांग्रेस को 15 और चार निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली थी। ऐसे में अध्यक्ष पद के लिए बहुमत का आंकड़ा 18 पार्षद है。 चार निर्दलीय बने किंगमेकर..... चुनाव परिणाम के बाद अध्यक्ष पद की चाबी चार निर्दलीय पार्षदों के हाथ में आ गई थी। अब भाजपा की ओर से इन चारों निर्दलीयों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। अब चारों निर्दलीय पार्षद भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष महेंद्रसिंह कच्छावाह के संपर्क में बताए जा रहे हैं। यदि चारों निर्दलीय भाजपा के पक्ष में मतदान करते हैं तो भाजपा के समर्थन में 20 पार्षद हो जाएंगे。 कांग्रेस के सामने चुनौती..... वहीं कांग्रेस के पास 15 पार्षद हैं और बहुमत के लिए उसे अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा। चुनाव से पहले पार्टी के भीतर कथित गुटबाजी और आपसी खींचतान को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं。 हालांकि निर्दलीय पार्षद अंतिम मतदान में किसके पक्ष में मतदान करेंगे, यह अभी आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं है। अंतिम समय में समीकरण बदलने और क्रॉस-वोटिंग की चर्चाएं भी राजनीतिक गलियारों में जारी हैं。 21 सितंबर को होगा फैसला.... पीपाड़ सिटी में पार्षदों का फैसला हो चुका है, लेकिन अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला अभी बाकी है। भाजपा के पास संख्या बल का दावा, कांग्रेस के सामने समर्थन जुटाने की चुनौती—अब 21 सितंबर को खुलेगा अध्यक्ष पद का सियासी पता।0
0
Report
बालेसर नगरपालिकाः वार्ड 17 से निरमा सांखला भाजपा प्रत्याशी विजयी
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर *एंकर*_बालेसर जोधपुर कस्बे की नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामाकंन की अंतिम तिथी के दिन वार्ड संख्या 17 से जीती भाजपा प्रत्याशी निरमा सांखला को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवणसिंह बगड़ी ने प्रत्याशी घोषित किया । इसके बाद शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ के नेतृत्व में सैकड़ो की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता गाजो- बाजो के साथ बालेसर उपखंड कार्यालय पहुंच । जहां पर रिर्टनिंग अधिकारी सुमन राठौड़ के समक्ष नामाकंन प्रस्तुत किया । वही उपखंड अधिकारी सुमन राठौड़ ने नवनिवार्चित पार्षदों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई । इस मौके पर पूर्व प्रधान भवंरसिंह इंदा, पार्षद रूपसिंह इंदा, सवाईसिंह इंदा, जुगराज सांखला, टीकम सांखला, गुलाबसिंह राठौड़, बजरंग शर्मा,तिलोकसिंह इंदा, मनीष शर्मा, जबरसिंह इंदा, हिम्मतसिंह इंदा, प.स. सदस्य कुन्दनसिंह इंदा, हुकमाराम प्रजापत सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। शेरगढ विधायक ने जताया आभार – वही इस मौके शेरगढ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने बताया कि जनता ने भाजपा को आर्शीवाद दिया है। नगरपालिका में करवाये गये विकास कार्यो की बदोलत भाजपा का स्पष्ठ बहुमत से बोर्ड बन रहा हैँ। सभी की सहमती से निरमा सांखला का नाम तय किया गया है। नामाकंन करवा दिय गया है। 21 सितम्बर को पूरे के पूरे वोट मिलेंगें और भाजपा का बोर्ड बनेगा । केडिडेट प्रोफाईल – निरमा सांखला पत्नी खींवराज सांखला निवास स्थान – गुमाणियों का बेरा बालेसर सत्ता वार्ड संख्या -17 से 41 मतों से विजयी हुई शिक्षा –स्नातक स्वंय गृहणी हैं। पति और ससुर के माईन्स का कारोबार है। कांग्रेस ने प्रत्याशी खड़ा नही करके निर्दलीय को दिया सर्मथन – वही कांग्रेस पार्टी ने 9 सीट जीती है। लेकिन स्वंय की पार्टी से जीते हुऐ उम्मीदवार का नामाकंन नही करवाया और वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी भावना सोलंकी को कांग्रेस पार्टी का सर्मथन देकर उसका नामाकंन दाखिल करवाया। नामांकन दाखिल करवाने के लिए पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के निर्देशन में पूर्व सरपंच कालूसिंह इंदा,पार्षद भूपेन्द्रसिंह इंदा, इकलाश खान,आमिर खान ,दुर्जनराम मेघवाल, महेश शर्मा बस्तवा,जालमसिंह इंदा, कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र पालीवाल,पवन शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे। केडिडेट प्रोफाईल –भावना सोलंकी पत्नी गिरधारी राम सोलंकी निवास स्थान – बालेसर सत्ता वार्ड संख्या 19 वार्ड संख्या -19 से 21 मतों से विजयी हुई शिक्षा –आठवी पास स्वंय गृहणी हैं। पति के माईन्स का कारोबार है।0
0
Report
अमेठी के जर्जर अस्पताल में जल निगम बोरिंग पर रोक, नगरपालिका टीम हरकत में
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जर्जर बंद पड़े महिला अस्पताल में अवैध तरीके से जल निगम विभाग द्वारा बिना कोई जानकारी दिए अस्पताल परिसर में कराई जा रही थी जल निगम की बोरिंग, स्थानीय कस्बेवासियों में जानकारी होने पर पहुंच अस्पताल परिसर, जहां पर लोगों विरोध जाहिर करते हुए नगरपालिका को दी जानकारी, सूचना पर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने सर्वे करते हुए जल निगम विभाग व जायस नगर पालिका के अधिकारियों को दी जानकारी, अस्पताल परिसर के अंदर शुरू होने वाली बोरिंग पर लगवाई गई रोक - सीएमओ जायस नगर पालिका कस्बा क्षेत्र का है मामला0
0
Report
Advertisement
रतलाम के एटलेन एक्सप्रेसवे पर लावारिस शराब मिली, चालक-वाहन की तलाश जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के एटलेन एक्सप्रेस-वे पर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सड़क के बीच डिवाइडर की खाली जगह में करीब 9 पेटी शराब लावारिस हालत में मिली है। खास बात यह है कि सभी पेटियों में शराब की छोटी बोतलें थीं। पुलिस के पहुंचने से पहले मौके पर मौजूद कुछ लोग लावारिस पड़ी शराब की कुछ बोतलें उठाकर ले गए, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाकी शराब को जब्त कर लिया। जांच के दौरान डिवाइडर के बीच खाली जगह में वाहन के आने और फिर वापस जाने के निशान मिले हैं। साथ ही वाहन के कुछ टूटे हुए हिस्से भी मौके से मिले हैं। ऐसे में आशंका है कि शराब ले जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर के बीच जा घुसा और शराब वहीं गिर गई। इसके बाद चालक वाहन को रिवर्स लेकर मौके से निकल गया। अब पुलिस जांच कर रही है कि शराब किसकी थी और यहां कैसे पहुंची। साथ ही उस वाहन और चालक की तलाश भी जारी है.0
0
Report
16 वर्षीय की हत्या: बस डिपो के पास शव मिला, शिवम बरेठ-शिवम बानी गिरफ्तार
Darogapara, Chhattisgarh:रामभांठा के पुराने बस डिपो के पास खाली प्लॉट में मिले 16 वर्षीय किशोर के शव के मामले का कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में 20 वर्षीय शिवम बरेठ और 23 वर्षीय शिवम बानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, एक लड़की को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने किशोर का मोबाइल छीनकर उससे ₹1000 मांगे और विवाद बढ़ने पर पत्थर से सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, 14 सितंबर की रात किशोर चक्रधर समारोह देखने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह पुराने बस डिपो के पास संजय बेरीवाल के खाली प्लॉट में उसका शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। सिर पर चोट के निशान मिलने के बाद कोतवाली पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मामले में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के साथ आखिरी बार देखे गए युवकों से पूछताछ शुरू की। इस दौरान शिवम बरेठ और शिवम बानी के साथ मृतक के विवाद की जानकारी सामने आई। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें पुलिस के अनुसार दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया। पूछताछ में सामने आया कि चक्रधर समारोह के दौरान आरोपियों ने किशोर को एक लड़की के साथ देखा था। लड़की को लेकर विवाद के बाद उसे पुराने बस डिपो की ओर ले जाया गया। वहां पहले उसका मोबाइल अपने कब्जे में लेकर ₹1000 मांगे गए और फिर लड़की से मिलने-जुलने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान दोनों ने पत्थर से किशोर के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी शिवम बरेठ के कब्जे से मृतक का मोबाइल तथा आरोपियों की निशानदेही पर वारदात के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर क्राइम सीन रिकंस्ट्रक्शन भी कराया गया। पुलिस के मुताबिक शिवम बरेठ के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट के मामले दर्ज हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। बाइट 01 शशि मोहन सिंह वरिष्ठ पुलिसअधीक्षक रायगढ़।0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस भिड़ंत
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर: जोधपुर जिले के तिंवरी नगर पालिका में चेयरमैन पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज चेयरमैन पद के नामांकन के अंतिम दिन है भाजपा-कांग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। भाजपा की ओर से लक्ष्मण कालकर ने चेयरमैन पद के लिए नामांकन दाखिल किया है, वहीं कांग्रेस ने चम्पालाल कटारिया पर दांव खेला है। तिंवरी नगर पालिका में कुल 25 पार्षद हैं, जिनमें भाजपा के 13, कांग्रेस के 11 और एक निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। चेयरमैन पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। अब नामांकन के बाद चेयरमैन पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज हो गई हैं।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में मोदी जन्मदिन पर दीपोत्सव; अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हजार दीये
Ranchi, Jharkhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर झारखंड़ भाजपा के द्वारा आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है。 प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी एवम संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल होंगे अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये जाएंगे, साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से प्रधानमंत्री के तस्वीर के साथ आशीर्वाद देने का काम करेंगे。0
0
Report
भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले हंगामा, लाठीचार्ज के साथ नामांकन शुरू
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, 6 नामांकन के बाद पार्षद की खरीद-फरोख्त को लेकर हंगामा, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज भोपालगढ़। नगरपालिका चेयरमैन के चुनाव को लेकर बुधवार को दिनभर सियासी घमासान मचा रहा। अध्यक्ष पद के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने 6 नामांकन रिटर्निंग अधिकारी गोपाल जांगिड़ के समक्ष अपने आवेदन पेश किए, जिसके बाद नगरपालिका परिसर चुनावी अखाड़ा बन गया। --किसने भरा पर्चा?--- जानकारी के अनुसार कांग्रेस खेमे से 4 नाम सामने आए। जमना जेपी देवड़ा, नारायणराम जाखड़, शिवकरण सैनी और रामदीन देवड़ा ने कांग्रेस की ओर से दावेदारी पेश की। वहीं नारायणराम जाखड़ ने निर्दलीय भी आवेदन भरा। वहीं भाजपा से देवेश चौधरी ने आवेदन जमा करवाया। देर शाम पार्टी आलाकमान ने तस्वीर साफ कर दी। कांग्रेस ने जमना जेपी देवड़ा को अपना अधिकृत सिंबल दिया, जबकि भाजपा ने युवा चेहरे देवेश चौधरी पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। --नगरपालिका के बाहर समर्थकों की भारी भीड़, हाईवोल्टेज ड्रामा--- नामांकन के दौरान नगरपालिका के बाहर समर्थकों की बड़ी संख्या में भीड़ भी जमा हो गई थी। दोनों पार्टियों के समर्थक अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया। इसी भीड़ के बीच उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब पार्षद शोभादेवी के पुत्र मनोहर मेघवाल को अपने पाले में करने के लिए उम्मीदवार के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई और दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस प्रशासन हरकत में आया। सीओ गुलाबाराम और सीआई राजूराम बामनिया के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते ने मोर्चा संभाला। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज करना पड़ा। बाद में माहौल को शांत करते हुए पुलिस ने कांग्रेस खेमे के सभी पार्षदों को सुरक्षा घेरे में वहां से रवाना किया।0
0
Report
कोटपूतली-बहोड़ नगर परिषद सभापति चुनाव: कांग्रेस ने नवीन कुमार यादव को उम्मीदवार बनाया
Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली-बहोड़र जिले की बहोड़ नगर परिषद में सभापति चुनाव के लिए पांच आवेदन मिले। कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी को ओर से टिकट के बारे में सस्पेंस बना हुआ है। बीजेपी की ओर से कुल तीन नामांकन दाखिल किए गये हैं—कमल यादव, सरोज यादव और निधि यादव। वहीं शेरपुर निवासी वीरेंद्र यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है। वीरेंद्र यादव किसी वार्ड से पार्षद नहीं है, इस वजह से हाइब्रिड मॉडल के तहत उन्होंने दावेदारी पेश की है। रिटर्निंग ऑफिसर पंकज बड़गुजर ने बताया-कल स्क्रूटनी के दौरान लिफाफा खोला जाएगा और फॉर्म के साथ अटैच किया जाएगा। बीजेपी का प्रत्याशी कौन है ये कल बताया जा सकेगा। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश के अनुसार लिफाफा आज शाम तक भी खोला जा सकेगा। बहरोड़ नगर परिषद में वार्ड बनाने के लिए 28 पार्षदों की जरूरत है। बीजेपी और कांग्रेस में से किसी भी दल को बोर्ड बनाने के लिए पर्याप्त बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 20 वार्डों में जीत मिली। सभापति बनाने के लिये 8 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस को 6 सीटें मिली हैं। ऐसे में उन्हें बोर्ड बनाने के लिए 22 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है। कांग्रेस से नवीन कुमार यादव ने भरा नामांकन... सभापति पद के लिए कांग्रेस की ओर से नवीन कुमार यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है। नवीन यादव वार्ड 4 से पार्षद चुने गए हैं। उन्हें पार्टी के सिंबल के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बीजेपी से तीन उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन... वार्ड नंबर 41 से भाजपा पार्षद कमल यादव ने पार्टी की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके कुछ देर बाद वार्ड नंबर 28 से भाजपा पार्षद सरोज यादव भी नामांकन भरने पहुंचीं और उन्होंने भी भाजपा की ओर से दावेदारी पेश की। वार्ड 42 से बीजेपी की प्रत्याशी निधि यादव ने भाजपा से सभापति पद के लिए आवेदन किया है।0
0
Report
Advertisement
संत कबीरनगर: 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद किया है। युवक की मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से गोद कर हत्या कर दी गई थी। मामले का खुलासा करते हुए एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि पैसे के लेन देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने युवक की हत्या की थी। रपट के अनुसार 15 सितंबर को जंगल दशहर गांव के रहने वाले राजू नाम के युवक की पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रामदास गुप्ता ने रात में धारदार औजार से वार कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी रामदास गुप्ता को बेलहर थाना क्षेत्र के पिपरी गांव से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से आलाकत्ल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक राजू की पत्नी मंजू और उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था; मंजू को लगता था कि वह महेन्द्र को भड़काता है। इसी बात को लेकर 15 सितंबर को गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिससे गुस्से में आकर उसने राजू पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।0
0
Report
महाराजगंज नाले में पैर फिसलने से मां समेत दो बच्चों की मौत, गांव में मातم
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज नाले में डूबने से मां समेत दो बच्चों की मौत परिजनों में मचा कोहराम महराजगंज जिले के सदर कोतवाली के पकड़ी जंगल इलाके के बोकड़ा मंदिर के पास नाले में पैर फिसलने की वजह से हुए हादसे में मां समेत दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक पनियरा थाना क्षेत्र के डिंगुरी निवासी पूनम अपने दो बच्चों के साथ ससुराल जाने के लिए मायके से निकली थी रास्ते में बोकड़ा मंदिर के पास नाला पार करते समय पैर फिसलने से तेज बहाव के कारण पानी में बह गए। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक ही परिवार के तीन लोगों की इस तरह असमय मौत से पूरे गांव और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
करनाल इंद्री रोड पर डंपर ने बाइक चालक कुचलकर मौत, आरोपी चालक गिरफ्तार
Karnal, Haryana:करनाल । इंद्री रोड पर तेज रफ्तार रेत से भरे डंपर ने बाइक चालक को कुचला, मौके पर मौत । लोगो की भीड़ ने आरोपी डंपर चालक पकड़ कर पुलिस के हवाले किया । पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की । करनाल इंद्री रोड पर हुआ हादसा रेत के डंपर ने कुचला व्यक्ति मामले की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची आरोपी डंपर चालक को गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है फिलहाल आरोपी पुलिस के कब्जे में हैं और वहीं मृतक के शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
