GONDA - तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक, शासन प्रशासन तालाबों का जीर्णोद्धार कर गिरते भूजल स्तर को रोकने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर रहा है। लेकिन इटियाथोक क्षेत्र के ग्राम पंचायत इटियाथोक में गाटा संख्या 571/0.450 हेक्टेयर तालाब पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है।गांव की जमवन्तरी देवी ने मुख्यमंत्री को शिकायत पत्र भेज कर कार्रवाई की मांग की है।वहीं पीड़ित महिला के पुत्र अरुण कुमार गौतम का कहना है कि जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते लोग तालाब की भूमि पर लगातार अतिक्रमण करने में लगे हुए हैं।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन का विरोध करने वालों पर कटाक्ष
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन का विरोध करने वालों पर बिना नाम लिए हमला बोला है। बाबा बागेश्वर ने कहा, "पहले जब यज्ञ हुआ करता था, तब राक्षस-दैत्य हड्डियां डाल देते थे। अब लोग पोस्ट डालते हैं, बस इतना ही अंतर है।"
बता दें कियूपी में गोंडा जिले के इटियाथोक विकासखंड के जयप्रभा में 17 से 25 नवंबर तक श्रीराम कथा होगी। यहां 17 नवंबर से भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्म का ऐसा संगम सजेगा, जिसमें देशभर से आने वाले लाखों श्रद्धालु भगवान श्रीराम कथा का रसपान करेंगे। चारों ओर भक्ति की गूंज होगी और वातावरण राममय बनेगा। आयोजन की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि करीब 40 एकड़ क्षेत्रफल में राम कथा पंडाल तैयार किया जा रहा है। यहां एक साथ ढाई लाख श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। संतों को लाने के लिए हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई है।
