icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271502
Anurag SinghAnurag SinghFollow30 Jan 2025, 04:10 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वैशाली में दुर्गा पूजा सुरक्षा: 460 जगहों पर मजिस्ट्रेट पुलिस, डीजे-नाव प्रतिबंध

Hajipur, Bihar:दुर्गा पूजा को लेकर वैशाली जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है.पूजा पंडालों से लेकर विसर्जन घाटों तक सुरक्षा का सख्त पहरा रहेगा.जिले में 460 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. वहीं, विसर्जन में नाव और डीजे के इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.दुर्गा पूजा के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा प्लान तैयार किया है... जिले में 460 स्थानों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई है.सभी पूजा पंडालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जबकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी होगी.अग्निशमन व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा गया है. मिशन शक्ति के तहत पंडाल के वॉलंटियर्स को फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई है.महिलाओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होगी... चेन स्नेचिंग, छिनतई और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार गश्त करेगी. स्कूटी और बाइक से भी निगरानी रखी जाएगी.वहीं, हाजीपुर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर तीन पार्किंग जोन बनाए गए हैं.इनमें रामाशीष चौक, अक्षयवट स्टेडियम और सिनेमा रोड के पास नगर परिषद पार्किंग शामिल है.अंदरूनी सड़कों पर वाहनों, टू-व्हीलर और ई-रिक्शा की आवाजाही बंद रहेगी, जबकि श्रद्धालुओं को पैदल आवागमन करना होगा.श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, पेयजल और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था की गई है... जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे... स्वास्थ्य, बिजली और अग्निशमन विभाग की टीमें भी अलर्ट रहेंगी.विसर्जन घाटों पर बैरिकेडिंग, रोशनी, साइन बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और गोताखोरों की तैनाती होगी.एसडीआरएफ की नावें भी सुरक्षा के लिए मौजूद रहेंगी.डीएम ने स्पष्ट किया है कि नाव से प्रतिमा विसर्जन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा. विसर्जन के लिए हाइड्रा का इस्तेमाल किया जाएगा.वहीं, डीजे बजाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाए
0
0
Report

95 साल में पहली बार महिलाओं के नेतृत्व में दुर्गाबाड़ी पूजा: इतिहास रचा गया

Gaya, Bihar:गया की दुर्गाबाड़ी में इतिहास रच रहीं महिलाएं, 95 साल में पहली बार संभाली पूजा की पूरी कमान शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को शहर के ऐतिहासिक गयापाल रोड स्थित दुर्गाबाड़ी में मां दुर्गा का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. इसके साथ ही चार दिनों तक चलने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हो गई. इस बार का आयोजन खास है, क्योंकि दुर्गाबाड़ी के 95 वर्षों के इतिहास में पहली बार पूजा की पूरी जिम्मेदारी और प्रबंधन महिलाओं ने संभाली है. मां का पट खुलते ही दुर्गाबाड़ी परिसर जयकारों से गूंज उठा. पूजा समिति से जुड़ी महिलाएं एक ही रंग की पारंपरिक साड़ियों में नजर आईं. सभी ने मिलकर विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की षष्ठी पूजा-अर्चना की. दुर्गाबाड़ी की सजावट और पूजा-अनुष्ठानों में बंगाल की प्राचीन संस्कृति और लोक परंपराओं की झलक देखने को मिल रही है. बंगाली शैली में मां की आराधना से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया है. दुर्गाबाड़ी समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं. आयोजन के तहत लगातार चार दिनों तक महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा. इसके साथ ही भव्य भंडारे की भी व्यवस्था की गई है, ताकि मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें. समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है. दुर्गाबाड़ी में महिलाओं की अगुवाई में हो रहा यह आयोजन नारी सशक्तीकरण, एकजुटता और सामूहिक नेतृत्व की मिसाल बन रहा है. 95 साल पुरानी परंपरा में महिलाओं को पहली बार आयोजन की पूरी जिम्मेदारी मिलने से इस वर्ष का महोत्सव खास बन गया है. दुर्गाबाड़ी की सचिव सुष्मिता गोहा ने कहा कि दुर्गाबाड़ी का यह 95वां वर्ष सभी के लिए ऐतिहासिक है. इतनाे लंबे इतिहास में पहली बार पूजा की पूरी बागडोर महिलाओं ने संभाली है. महिलाओं की सामूहिक भागीदारी नारी सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने बताया कि आयोजन को भव्य रूप देने के लिए महिलाओं ने दिन-रात मेहनत की है. बंगाल की परंपरा के अनुसार पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है.
0
0
Report
Advertisement

पटना शाहपुर के गंगा घाट पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर फायरिंग; 3 गिरफ्तार

Danapur, Bihar:गंगा नदी में छापेमारी करने पहुंची पटना पुलिस पर अपराधियों ने चलाई गोली , बाल बाल बचे पुलिस कर्मी,गंगा नदी मे नविको से रंगदारी वसूलने की सूचना पर पहुंची थी शाहपुर पुलिस नाबालिक सहित तीन गिरफ्तार,एक दुनाली बंदूक के साथ एक नाव जप्त, अंधेरे के फायदा उठाकर कई फरार पटना के शाहपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी के शंकरपुर घाट पर रंगदारी वसूली की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। हालांकि, इस घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया। वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर कई अन्य अपराधी मौके से फरार हो गए。 ए एसपी दानापुर अजीत कुमार ने बताया की 15 और 16 अक्टूबर की मध्यरात्रि में गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर थाना अंतर्गत मकसूदपुर ओपी क्षेत्र के शंकरपुर गांव स्थित गंगा नदी घाट पर कुछ अपराधी हथियार के बल पर दारू और बालू परिवहन में लगे नाविकों को लाने-ले जाने वाले नाविकों से अवैध रूप से पैसे वसूल रहे हैं。 सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, दानापुर-1 के नेतृत्व में शाहपुर थानाध्यक्ष और मकसूदपुर ओपी प्रभारी की टीम गठित की गई। छापेमारी दल जब घाट पर पहुंचा, तो पुलिस को देखते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और एक नाबालिग को निरुद्ध किया。 पुलिस ने मौके से एक देशी दो नाली बंदूक, तीन मोबाइल फोन, एक नाव और एक मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR03AV-3096) जब्त की है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान दिनेश राय (33 वर्ष), सनेजर राय (32 वर्ष) और कमलेश कुमार (21 वर्ष), तीनों निवासी शंकरपुर गांव, थाना शाहपुर, जिला पटना के रहने वाले है इसको लेकर शाहपुर में कांड दर्द कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुदृढ़, महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ा

Noida, Uttar Pradesh:दुष्टों, असुरों और रक्तबीज जैसी तामसिक शक्तियों का संहार कर धर्म की स्थापना एवं भक्तों को अभय प्रदान करने वाली माँ कालरात्रि का दिव्य स्वरूप हमें संदेश देता है कि अधर्म, अत्याचार व आतंक का अंत ही न्याय, शांति एवं निर्भय समाज की स्थापना का आधार है। वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में रक्तबीज रूपी माफिया, दंगाइयों और अपराधियों के आतंक से उत्पन्न भय एवं अराजकता के अंधकार/वातावरण ने बहन-बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा व स्वावलंबन की राह में गंभीर बाधाएं खड़ी कर दी थीं। विगत 9.5 वर्षों में डबल इंजन सरकार की अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति ने इन आसुरी शक्तियों का दमन कर प्रदेश में कानून का राज एवं भयमुक्त वातावरण की स्थापना की है। मिशन शक्ति, इंटीग्रेटेड 1090 हेल्पलाइन, महिला बीट पुलिसिंग और सेफ सिटी परियोजना जैसी पहलों ने बहन-बेटियों के लिए घर की चौखट से लेकर सड़क, शिक्षण संस्थानों व कार्यस्थलों तक एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है। पुलिस रिस्पॉन्स टाइम का वर्ष 2016 के 65 मिनट से घटकर मात्र 5 मिनट रह जाना, प्रदेश में कानून-व्यवस्था की तत्परता और महिला सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का स्पष्ट प्रमाण है। सुरक्षा के इसी विश्वास से प्रेरित होकर आज महिलाएं नाइट शिफ्ट में भी निडर होकर कार्य कर रही हैं। महिला श्रम बल भागीदारी का 12 प्रतिशत से बढ़कर 36 प्रतिशत से अधिक होना इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश की नारी शक्ति, अर्थशक्ति बनकर उत्तर प्रदेश के आर्थिक विकास को नई गति दे रही है। कृषि, उद्योग, सेवा और उद्यमिता सहित विभिन्न क्षेत्रों में नारी शक्ति की बढ़ती भागीदारी ने प्रदेश की विकास यात्रा को नई ऊर्जा दी है। यही भागीदारी उत्तर प्रदेश की जीएसडीपी और प्रति व्यक्ति आय में हुई तीन गुनी वृद्धि की यात्रा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जय माँ कालरात्रि।
0
0
Report

रींगस में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान, डांडिया-गरबा की धूम रातभर

Sikar, Rajasthan:रींगस में दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर, देर रात तक गूंज रही डांडियों की खनक सीकर जिले के रींगस में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा पूजा महोत्सव परवान पर है। मां दुर्गा की आराधना के साथ ही शहर के विभिन्न स्थल पर डांडिया और गरबा की धूम मची है। शाम ढलते ही डांडिया महोत्सव स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगती है। देर रात तक गुजराती संस्कृति की रंग-बिरंगी छटा और पारंपरिक गरबा की खनक से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर के जोशी मोहल्ले और सतभाई स्कूल के खेल मैदान में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं, युवतियां और युवक डांडिया-गरबा की धुनों पर थिरकते नजर आ रहे हैं। रंग-बिरंगे परिधानों, आकर्षक सजावट और संगीत के बीच उत्सव का उल्लास देखते ही बन रहा है। महोत्सव में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के पावन दरबार में श्रद्धालु हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। वहीं, डांडिया और गरबा के माध्यम से गुजराती लोक संस्कृति की झलक भी देखने को मिल रही है। भक्ति गीतों और पारंपरिक धुनों पर सामूहिक नृत्य से आयोजन स्थलों पर उत्सव का माहौल बना हुआ है। नवरात्र के चलते रींगस में धार्मिक आस्था के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों की भी रौनक बढ़ गई है। शहरवासी परिवार और मित्रों के साथ महोत्सव में भाग लेकर मां दुर्गा की आराधना कर रहे हैं। देर रात तक चलने वाले इन आयोजनों में श्रद्धा, उल्लास और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का पहली बार टीम इंडिया में चयन

Ranchi, Jharkhand:झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र का पहली बार टीम इंडिया में चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले के लिए मिली जगह घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम विजय हजारे ट्रॉफी में 7 मैचों में बनाए थे 368 रन, दो शतक भी जड़े झारखंड के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक क्षण झारखंड के कुमार कुशाग्र को भारत के क्रिकेट टीम में मिली जगह न्यूज़ीलैंड में होने वाले एक दिवसीय श्रृंखला में हुआ कुमार कुशाग्र का चयन विकेट कीपर और बल्लेबाज है कुमार कुशाग्र झारखंड और इंडिया A टीम के लिए कर चुके हैं बेहतर प्रदर्शन महेंद्र सिंह धोनी और ईशान किशन के बाद अब तीसरे विकेटकीपर बने कुमार कुशाग्र
0
0
Report

सुनील तटकरे ने औद्योगिक सुरक्षा के लिए ठोस कदम के निर्देश दिए

Chendhare, Maharashtra:सुनील तटकरे यांनी घेतली अधिकाऱ्यांची हजेरी. असुरक्षित नियोजनावर तटकरे संतापले. वायुगळती, स्फोटांमुळे औद्योगिक सुरक्षेचा प्रश्न. सांडपाणी सावित्री नदीत? तटकरे आक्रमक! दुर्घटना रोखण्यासाठी उपाययोजनांचे निर्देश. रायगड जिल्ह्यातील महाड MIDC मध्ये वारंवार होणारे अपघात, वायुगळती आणि भीषण स्फोटांच्या घटनांची खासदार सुनील तटकरे यांनी गंभीर दखल घेतली आहे. यासंदर्भात त्यांनी शासकीय आणि MIDC च्या वरिष्ठ अधिकाऱ्यांची आढावा बैठक घेतली. बैठकीत तटकरे यांनी अधिकाऱ्यांची कानउघाडणी केली. कंपन्यांकडून रासायनिकदृष्ट्या घातक सांडपाणी सावित्री नदीपात्रात सोडले जात असल्याच्या मुद्द्यावरही त्यांनी नाराजी व्यक्त केली. औद्योगिक सुरक्षेतील त्रुटींवर अधिकाऱ्यांना जाब विचारत दुर्घटना रोखण्यासाठी ठोस उपाययोजना करण्याची भूमिका तटकरे यांनी मांडली.
0
0
Report
Advertisement

पिंपरी चिंचवड़ में 25% पानी कटौती के बीच महापालिका पर पानी की बर्बादी का खुलासा

Pimpri-Chinchwad, Maharashtra:पिंपरी चिंचवड शहरात शुक्रवार म्हणजेच कालपासून अधिकृत रित्या आणखी 10 टक्के पाणी कपात सुरू करण्यात आली आहे. त्यामुळे शहरात एकूण 25 टक्के पाणी कपात सुरू झाली आहे. पाण्याचा दुरुपयोग करणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्याचा इशारा महापालिकेने दिला असताना महापालिकेकडूनच पाण्याचा दुरुपयोग होत असल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय.. शहरावर पाण्याचे मोठे संकट असताना महापालिका चक्क बी आर टी बॅरिकेड्स पाण्याचे टँकर आणून साफ करत असल्याचे समोर आले आहे.. त्यामुळं पाणी कपातीचा संदेश देणाऱ्या महापालिकेकडून पाण्याचा असा अपव्यय होत असल्याने आश्चर्य व्यक्त केले जात आहे..
0
0
Report

नवरात्रि महोत्सव में अकाल के बीच किसान की वेदना मंच पर उभरी

Akola, Maharashtra:एकीकडे नवरात्रीचा उत्सव... देवीच्या भक्तीत तल्लीन झालेले भक्त..गरब्याच्या तालावर थिरकणारी पावलं..मात्र याच उत्सवाच्या माध्यमातून अकोल्यातील योगायोग नवदुर्गा महोत्सवने समाजासमोर उभं केलंय ते एका बळीराजाचं विदारक वास्तव..राज्यात दुष्काळसदृश्य परिस्थिती निर्माण झाली असताना पावसाअभावी हातची पिकं गेली, डोक्यावर कर्जाचा डोंगर उभा राहिला, मुलीच्या शिक्षणाची चिंता सतावतेय आणि सावकाराच्या कर्जाची परतफेड कशी करावी, या विवंचनेत अडकलेल्या शेतकऱ्याची व्यथा मंडळाने जिवंत देखाव्यातून मांडली आहे. हा केवळ देखावा नाही, तर संकटांच्या चक्रव्यूहात अडकलेल्या शेतकऱ्याच्या जगण्याचा आरसा आहे.मात्र संकट आले तरी बळीराजांनी खचून जाऊ नये असा संदेशही या मंडळांनी दिला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top