icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्रतापगढ़ में बच्चों के लिए सुरक्षित खाद्य पदार्थों के प्रति जागरूकता अभियान

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में विद्यार्थियों को मिलावटी खाद्य पदार्थों के खतरे और सुरक्षित खान-पान के प्रति जागरूक किया गया। सही खान-पान, स्वस्थ राजस्थान अभियान के तहत पांच शिक्षण संस्थानों में आयोजित कार्यक्रमों में 1160 विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, पैकेजिंग और पौष्टिक आहार की जानकारी दी गई। खाद्य सुरक्षा टीम ने मिड-डे-मील की जांच कर स्वच्छता और सुरक्षित भोजन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। खाद्य सुरक्षा टीम ने विद्यालयों में मिड-डे-मील की जांच की। साथ ही भोजन तैयार करने वाले कर्मचारियों की मेडिकल फिटनेस, स्वच्छता, सैनिटेशन और आवश्यक एफएसएसएआई पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कर्मचारियों को दस्ताने, कैप पहनने और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रख-रखाव पर ध्यान देने के लिए कहा गया। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुनील कुमार पामेचा, रामेश्वर मीणा एवं कल्पना पटेल मौजूद रहे।
0
0
Report

रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के साथ बंधक बनाकर मारपीट: जांच शुरू

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा से गुजरात काम करने गए दो कर्मचारियों के साथ कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गुजरात के कांडला पोर्ट स्थित अरिहंत एग्रो कंपनी में काम करने वाले रीवा निवासी नितेश तिवारी और सच्चिदानंद उपाध्याय को कंपनी मालिक ने करीब 8 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पीड़ितों का दावा है कि इस दौरान चार दिनों तक कंपनी के बॉडीगार्डों ने उनके साथ लाठी-डंडों और सरिया से मारपीट की, जिससे दोनों घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, दोनों कर्मचारी पिछले करीब ढाई साल से कंपनी में काम कर रहे थे। पीड़ितों का आरोप है कि कंपनी में उन पर दबाव बनाकर ऐसा काम कराया जा रहा था, जिसे करने में उन्होंने असमर्थता जताई। इसके बाद उन्होंने रीवा में रहने वाले अपने भाइयों को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि कंपनी मालिक धीर पारिक को जब इसकी जानकारी मिली, तो दोनों कर्मचारियों को कंपनी परिसर में बंधक बना लिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन तत्काल रीवा कलेक्टर कार्यालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और दोनों कर्मचारियों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रीवा प्रशासन और पुलिस ने गुजरात प्रशासन तथा पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद दोनों कर्मचारियों को कथित बंधन से मुक्त कराया गया और उनकी रीवा वापसी की व्यवस्था की गई। इस पूरे मामले पर रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि उन्हें एसएमएस के माध्यम से घटना की जानकारी मिली थी और जानकारी मिलते ही तत्काल सहायता पहुंचाई गई। कलेक्टर ने कहा कि दोनों कर्मचारी सुरक्षित रीवा आ रहे हैं और पूरे मामले में गुजरात पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। रीवा लौटने के बाद दोनों पीड़ित कर्मचारियों ने कंपनी मालिक और मारपीट में कथित रूप से शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल, बंधक बनाने और मारपीट के आरोपों की जांच के बाद ही मामले की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस घटना ने दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब पीड़ितों को न्याय और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का इंतजार है।
0
0
Report
Advertisement

नवरात्रि में दंतेश्वरी मंदिर में रील, वीडियो और फोटोग्राफी पर पूर्ण रोक

Dantewada, Chhattisgarh:आगामी नवरात्रि पर्व को देखते हुए दंतेश्वरी मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अब शारदीय नवरात्र के दौरान मंदिर परिसर के भीतर रील्स बनाने, वीडियो शूट करने और कैमरे से फोटोग्राफी करने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि भक्तों को बिना किसी परेशानी के माता के दर्शन हो सकें。 नवरात्रि के दौरान मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु दंतेवाड़ा पहुंचते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में मोबाइल से रील्स बनाने और वीडियो शूट करने के कारण भीड़ बढ़ने के साथ दर्शन व्यवस्था भी प्रभावित होती है। दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी के अनुसार, फोटो और वीडियो बनाने के चलते आम श्रद्धालुओं को दर्शन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को देखते हुए मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन ने नवरात्रि के दौरान मंदिर परिसर में रील्स, वीडियो शूटिंग और कैमरे से फोटोग्राफी पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करना और श्रद्धालुओं के लिए सुगम दर्शन सुनिश्चित करना है।
0
0
Report

श्रीनगर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज

Srinagar, Uttarakhand:श्रीनगर में कांग्रेस का प्रोटेस्ट; पुलिस ने लाल चौक की तरफ मार्च को नाकाम किया। श्रीनगर: कांग्रेस पार्टी ने केंद्र में BJP की लीडरशिप वाली सरकार की पॉलिसी के खिलाफ जम्मू-कश्मीर में अपना प्रोटेस्ट कैंपेन तेज कर दिया है, और चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। कैंपेन श्रीनगर में कांग्रेस हेडक्वार्टर से शुरू हुआ, जहां पार्टी वर्कर, यूथ लीडर और महिला विंग की मेंबर अपना प्रोटेस्ट दर्ज कराने के लिए इकट्ठा हुए। कांग्रेस लीडर्स ने लाल चौक की तरफ मार्च करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें पार्टी हेडक्वार्टर के मेन गेट पर रोक दिया। ऑफिस के बाहर भारी पुलिस तैनात थी, क्योंकि सिक्योरिटी वालों ने प्रोटेस्ट करने वालों को आगे बढ़ने से रोक दिया था। प्रोटेस्ट को कांग्रेस के यूथ लीडर्स और महिला विंग की हेड शमीमा रैना ने लीड किया। प्रोटेस्ट करने वालों ने आरोप लगाया कि BJP की लीडरशिप वाली सरकार अपनी पॉलिसी के जरिए देश को मुश्किल हालात की ओर धकेल रही है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन से अकाउंटेबिलिटी की मांग की और ज्ञानेश कुमार के तुरंत इस्तीफे की मांग की। Gen Z के मेंबर भी देश के मौजूदा पॉलिटिकल हालात और युवाओं के लिए नौकरी के मौकों पर चिंता जताते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जब तक चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक प्रोटेस्ट जारी रहेगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारत के युवा सड़कों पर इसलिए उतर रहे हैं क्योंकि उन्होंने BJP सरकार की गलत नीतियों को गलत बताया। उन्होंने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस द्वारा रोके जाने का भी ज़िक्र किया। प्रोटेस्ट करने वालों ने आगे आरोप लगाया कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने कई राज्यों में BJP का पक्ष लिया था। ये आरोप प्रोटेस्ट करने वालों ने लगाए थे और इनकी इंडिपेंडेंट वेरिफिकेशन नहीं हुई है। कांग्रेस स्पोक्सपर्सन आदिल मीर लासजन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि युवा नौकरी पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और देश के मौजूदा हालात को लेकर कन्फ्यूज हैं। इस बीच, कांग्रेस और दूसरे INDIA ब्लॉक नेताओं ने जम्मू और कश्मीर के हर जिले में प्रोटेस्ट ऑर्गनाइज़ करने की योजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में शुरू हुआ यह कैंपेन पूरे केंद्र शासित प्रदेश के सभी जिलों में बढ़ाया जाएगा। प्रोटेस्ट करने वाले नेताओं ने दोहराया कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, वे अपना कैंपेन जारी रखेंगे।
0
0
Report
Advertisement

50 लाख के दावे के बीच भटेवरा मिनी स्टेडियम बदहाल

Jaunpur, Uttar Pradesh:भटेवरा मिनी स्टेडियम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। मैदान में जगह-जगह ऊंची-ऊंची घास और झाड़ियां उग आई हैं। टूटी बाउंड्री, खराब स्ट्रीट लाइट और बरसात में टपकते भवनों ने उसके रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसी मैदान पर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाले भाला फेंक खिलाड़ी रोहित यादव भी अभ्यास करते थे। भटेवरा गांव स्थित इस मिनी स्टेडियम में आसपास के गांवों के बच्चे और युवाओं के लिए यह मैदान महत्वपूर्ण है, पर अब दौड़ना और चलना भी मुश्किल हो गया है। मैदान के बड़े हिस्से में झाड़ियां फैली हैं। नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति बिगड़ती गई है; घास-झाड़ियों के बीच जहरीले जीव-जंतुों का खतरा बना रहता है। बच्चों ने सरकार से सफाई कराकर सुरक्षित वातावरण में खेलों का अभ्यास कराने की मांग की है। भवनों की छतें बरसात में टपकती हैं, पानी भर जाने से खेलना भी मुश्किल हो जाता है। स्टेडियम में डेढ़ साल से खराब स्ट्रीट लाइटें हैं, पानी खारा आता है, भवन बरसात में टपकते हैं और बाउंड्री वॉल का हिस्सा गिर चुका है। रोहित यादव भी इसी मैदान पर अभ्यास किया करते थे, उनका गांव भी पास ही है। खेल मंत्री ने 50 लाख रुपये स्टेडियम के पुनर्जीवित के लिए दिए जाने की बात कही है और कहा है कि साफ-सफाई, जलभराव, स्ट्रीट लाइट और पेयजल की व्यवस्था सुधारी जाएगी, ताकि मैदान फिर से खिलाड़ियों के लिए उपयुक्त बन सके। स्थानीय लोगों ने मिनी स्टेडियम की तत्काल सफाई, जलभराव दूर करना, क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट चालू करना और बेहतर खेल सामग्री मुहैया कराने की मांग की है।
0
0
Report

बरौली में जुआ खेलते 5 गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जप्त; पुलिस का एक्शन जारी

Dholpur, Rajasthan:बरौली गांव में जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार, 12 हजार रुपये जब्त सरमथुरा (धौलपुर) सरमथुरा थाना पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बरौली गांव में ताल के पास जुआ खेल रहे पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12 हजार रुपये की जुआ राशि और जुआ खेलने के उपकरण जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरौली गांव में ताल के पास कार्रवाई की गई। मौके पर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से नकदी और जुआ उपकरण बरामद किए गए।।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में थानाधिकारी कैलाश सामरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में जुआ खेलने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

बीकानेर के सूर्य मंदिर में शहीद जवानों के लिए पितृ पक्ष तर्पण समारोह

Bikaner, Rajasthan:पितृपक्ष में शहीद जवानों की आत्मशांति के लिए सूर्य मंदिर में विशेष तर्पण मम्मू महाराज की अगुवाई में बीकानेर के पंडितों ने किया सामूहिक आयोजन देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों को किया नमन असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगतों के लिए भी विधि-विधान से तर्पण शहीदों के बलिदान को याद कर दिवंगत आत्माओं की शांति और सद्गति की कामना पितृपक्ष चल रहा है हर कोई अपने पितरों के लिए पूजा-पाठ और तर्पण करता हुआ नजर आ रहा है लेकिन बीकानेर में कुछ ऐसे भी पंडित हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी जान न्योछावर करने वाले शहीद जवानों की आत्मशांति के लिए विशेष तर्पण का कार्यक्रम रखा सूर्य मंदिर में मम्मू महाराज की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में वीर शहीदों के साथ-साथ असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगतों के लिए भी तर्पण किया गया। बीकानेर के सूर्य मंदिर में पितृपक्ष के दौरान आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में शहर के पंडितों ने सामूहिक रूप से विधि-विधान के साथ तर्पण कर्म संपन्न किया इस दौरान देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया और उनकी आत्मशांति एवं सद्गति की कामना की गई आयोजन में केवल शहीद जवानों ही नहीं, बल्कि आकस्मिक दुर्घटनाओं और अन्य कारणों से असमय मृत्यु का शिकार हुए दिवंगत लोगों को भी स्मरण किया गया उनके लिए भी विधि-विधान से तर्पण कर उनकी आत्माओं की शांति की कामना की गई पितृपक्ष में अपने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने की परंपरा के बीच यह आयोजन देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बना मम्मू महाराज की अगुवाई में हुए इस सामूहिक तर्पण के जरिए संदेश दिया गया कि देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को भी श्रद्धा के साथ याद करना हमारा कर्तव्य है。
0
0
Report
Advertisement

कालसी के गांव में पति ने घरेलू कलह में पत्नी की हत्या कर दी

Dehradun, Uttarakhand:देहरादून के कालसी तहसील क्षेत्र के कचटा गाँव में गृह क्लेश के चलते एक युवक ने अपनी 22 वर्षीय पत्नी की धारदार पाठल से काटकर निर्मम हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मनोज मौके से फरार हो गया. राजस्व पुलिस ने मौके पर खून से सनी हथियार बरामद कर लिया. आरोपी के भाई की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. जानकारी के मुताबिक आरोपी मनोज मजदूरी का काम करता है. दोपहर में खाना खाने के लिए घर आए मनोज की पत्नी नीलम के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद घर से बाहर चीख-पुकार सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी पति मनोज ने नीलम पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिए; इस जानलेवा हमले में नीलम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हत्यारा पिता मनोज घटना के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश राजस्व पुलिस ने शुरू कर दी है.
0
0
Report

केंद्रीय दल वाशीम में सूखा नुकसान का आकलन करेगा, खेतों में निरीक्षण शुरू

Washim, Maharashtra:अँकर:वाशिम जिल्ह्यातील दुष्काळी परिस्थिती आणि पिकांच्या नुकसानीची पाहणी करण्यासाठी केंद्रीय पथक आज जिल्ह्यात दाखल झालं आहे. वाशिम जिल्हाधिकारी कार्यालयात अमरावती विभागातील अधिकाऱ्यांसोबत पथकाची आढावा बैठक सुरू आहे. या बैठकीला विभागातील सर्व जिल्हाधिकारी आणि संबंधित अधिकारी उपस्थित आहेत. बैठकीनंतर केंद्रीय पथक वाशिम तालुक्यातील सुपखेला, मंगरुळपीर तालुक्यातील जोगलदरी, मानोरा तालुक्यातील कुपटा आणि कारंजा तालुक्यातील मिर्झापूर येथे प्रत्यक्ष शेतात जाऊन पिकांची पाहणी करणार आहे. या पाहणीत दुष्काळाची तीव्रता आणि पिकांच्या नुकसानीचा आढावा घेतला जाणार असून, केंद्रीय पथकाच्या अहवालाकडे आता जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांचं लक्ष लागलं आहे.
0
0
Report
Advertisement

डांगर कीमत सिर्फ 4-5 रुपये, किसान परेशान, 70% फसलें खराब

Yeola, Maharashtra:येवला तालुक्यातील पिंपळगाव जलाल परिसरातील शेतकऱ्यांना डांगर पिकाला अत्यंत कमी बाजारभाव मिळत असल्याने मोठा आर्थिक फटका बसत आहे. नवरात्र तसेच पितृपक्षाच्या पार्श्वभूमीवर चांगला बाजारभाव मिळेल, या अपेक्षेने अनेक शेतकऱ्यांनी डांगराची लागवड केली होती. मात्र सध्या बाजारात डांगराला अवघा ४ ते ५ रुपये किलो भाव मिळत असल्याने उत्पादन खर्चही भरून निघणे मुश्किल झाले असून शेतकऱ्यांनी डांगर जनावरांना खाऊ घालण्यास सुरुवात केली आहे. तर पाऊस नसल्यामुळे कडक उन्हाच्या तडाख्याने अक्षरशः 70 टक्के पिके खराब देखील झाला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top