icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow28 Nov 2024, 12:51 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर कैंटर पलटा, मछलियाँ सड़क पर, यातायात बाधित

Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कैंटर का टायर अचानक फटने से वह अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इसी दौरान पीछे से आ रही आल्टो कार कैंटर में जा घुसी। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कैंटर में बड़ी संख्या में मछलियां भरी हुई थीं। कैंटर के पलटने के बाद उसमें लदी मछलियां सड़क पर गिर गईं। काफी देर तक मछलियां सड़क पर तड़पती नजर आईं। हादसे के कारण एक्सप्रेसवे पर यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने और यातायात सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।
0
0
Report

दिल्ली पुलिस ने फर्जी लॉजिस्टिक्स ठगी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने फर्जी लॉजिस्टिक्स/ट्रक बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ट्रांसपोर्ट की जरूरत वाले लोगों की जानकारी जुटाते थे खुद को लॉजिस्टिक्स कंपनी का प्रतिनिधि बताकर ट्रक उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस पेमेंट लेते थे पैसे मिलने के बाद न ट्रक उपलब्ध कराते थे और न ही रकम वापस करते थे पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन बरामद किए आरोपियों के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट और अन्य डिजिटल सबूत भी मिले जांच में मौजूदा केस के अलावा 9 अन्य NCRP शिकायतें सामने आईं कुल 10 साइबर ठगी के मामलों में 2.56 लाख रुपये की ठगी से आरोपियों का लिंक मिला गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमन, निवासी गाजियाबाद और नरेंद्र कुमार, निवासी कपासहेड़ा के रूप में हुई। दोनों आरोपी पेशे से डिलीवरी बॉय हैं और पुलिस के मुताबिक पहले किसी आपराधिक मामले में शामिल नहीं रहे हैं। तकनीकी निगरानी और पैसों के लेन-देन की जांच के आधार पर पुलिस ने पहले अमन को गिरफ्तार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर नरेंद्र को कपासहेड़ा से पकड़ा गया पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है
0
0
Report
Advertisement

ज्ञानपुर के महाराजा चेतसिंह अस्पताल के सामने प्रसव, मुसहर समुदाय के against भेदभाव के आरोप; 24 घंटे में जांच का भरोसा

Bhadohi Nagar Palika, Uttar Pradesh:एंकर–भदोही के ज्ञानपुर जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है, महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल के सामने सड़क किनारे एक गर्भवती महिला का प्रसव हो गया, परिजनों ने अस्पताल में भर्ती नहीं करने और इलाज से मना करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, परिजनों ने महिला के वनवासी यानी मुसहर समुदाय से होने के कारण भेदभाव किए जाने का भी आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद सीएमओ मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। अब सीएमओ ने 24 घंटे में जांच पूरी कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया है। वीओ1–ये तस्वीरें भदोही के ज्ञानपुर स्थित महाराजा चेतासिंह जिला अस्पताल के सामने की हैं,जहां एक गर्भवती महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया है, बता दे कि जोरई निवासी 20 वर्षीय रानी का हीमोग्लोबिन महज पांच ग्राम बताया गया है। सीएमओ के मुताबिक महिला को पहले मिर्जापुर मंडलीय अस्पताल और बाद में बीएचयू के लिए रेफर किया गया था,परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को भर्ती कर प्रसव कराने से मना कर दिया गया। परिजनों ने महिला के वनवासी यानी मुसहर समुदाय से होने के कारण भेदभाव का भी आरोप लगाया है,परिजनों के मुताबिक 102 एंबुलेंस से संपर्क नहीं हो सका और अस्पताल से लौटते समय ही सड़क पर महिला का प्रसव हो गया,मामले की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. संतोष चक अस्पताल पहुंचे और महिला को भर्ती कर इलाज शुरू कराया। अब सबसे बड़ा सवाल अस्पताल की व्यवस्था और मरीज को समय पर इलाज उपलब्ध कराने को लेकर उठ रहा है। सीएमओ ने पूरे मामले की 24 घंटे में जांच पूरी कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल महिला अस्पताल में भर्ती है और उसका इलाज चल रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद यह स्पष्ट होगा कि महिला को भर्ती करने से इनकार क्यों किया गया और इस पूरे मामले में किसकी लापरवाही सामने आती है। बाइट–रानी, प्रसूता/पीड़िता बाइट–विजय कुमार, पीड़िता का भाई बाइट–डॉ संतोष चक, सीएमओ भदोही
0
0
Report

बाकानेर में अवैध बीयर की बड़ी खेप बरामद; चालक गिरफ्तार

Dhar, Madhya Pradesh:बाकानेर क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। धनखेड़ी फाटे पर पुलिस ने एक आयसर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें बड़ी मात्रा में अवैध बीयर बरामद हुई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन और शराब को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक देर रात धनखेड़ी फाटे पर कार्रवाई के दौरान आयसर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन से 1230 पेटी बीयर बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 14 हजार 760 बल्क लीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख 44 हजार 240 रुपये है। मामले में पुलिस ने वाहन चालक 22 वर्षीय योगेश पिता श्रवण योगी, निवासी ग्राम बिल्लोद, थाना बेटमा को गिरफ्तार किया है। वहीं वाहन स्वामी राजेन्द्रसिंह पिता गणेशसिंह बैस, निवासी इंदौर को भी आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने करीब 15 लाख रुपये कीमत का आयसर वाहन भी जब्त किया है। मामले में धारा 34(1) एवं आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग पुलिस ने 6.35 किलो गांजे के साथ आरोपी प्रेम कुमार साहू को गिरफ्तार किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी का नाम प्रेम कुमार साहू है जो कुछ कुम्हारी के अटल आवास के मकाम नम्बर 320 में रहकर गांजा बेच रहा था आरोपी के पास से 6 किलो 350 ग्राम मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹2 लाख 98 हजार आंकी गई है. दरअसल कुम्हारी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि अटल आवास के एक मकान में एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने कुम्हारी के मकान नंबर 320 में घेराबंदी का व्यक्ति को धर दबोचा उससे पूछताछ की गई पहले तो उसने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती और उसके कमरे की तलाशी ली गई तो वहां से एक काले रंग के बैग में पॉलिथीन में लपेटा हुआ गांजा रखा हुआ था पुलिस को विवेचना करने पर पता चला कि यह उड़ीसा से लाया हुआ गांजा है वही नापतोल करने पर 6 किलो 350 ग्राम गांजा बरामद किया गया जिसके अनुमानित कीमत 2 लाख 98 हजार रुपए आंकी गई फिलहाल पुलिस अब आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
0
0
Report

गयाजी पितृपक्ष: चौथे दिन ब्रह्मसरोवर पर आस्था का जनसैलाब

Gaya, Bihar:गयाजी पितृपक्ष मेला: चौथे दिन ब्रह्मसरोवर पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, पितरों के तारण की प्रार्थना गयाजी पितृपक्ष मेले का चौथा दिन है। सनातन परंपरा में आज का दिन पितरों के तारण और तृप्ति के लिए बेहद विशेष माना जाता है। आज चौथे दिन तीर्थयात्री ब्रह्मसरोवर पर तर्पण करते हैं, काकबलि का विधान निभाते हैं और तारक ब्रह्म के अलौकिक दर्शन कर अपने पूर्वजों के लिए मोक्ष की याचना करते हैं। आखिर क्या है आज के इन तीनों विधानों का पौराणिक महत्व? आइए देखते हैं गयाजी से हमारी यह खास रिपोर्ट。 चौथे दिन की शुरुआत होती है पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट से। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मसरोवर की उत्पत्ति स्वयं सृष्टि के रचयिता भगवान ब्रह्मा के यज्ञ से हुई थी। कहा जाता है कि इस पावन सरोवर में स्नान और तर्पण करने से जन्म-जन्मांड के पाप धुल जाते हैं और पितरों को असीम शांति मिलती है। श्रद्धा और आस्था में डूबकी लगाते ये श्रद्धालु अपने कुल के उद्धार की कामना के साथ जल अर्पित कर रहे हैं। काकबलि का विधान है, काकबलि के उपरांत श्रद्धालु रुख करते हैं 'तारक ब्रह्म दर्शन' की ओर। तारक ब्रह्म यानी वह स्वरूप जो जीव को भवसागर से तार दे। कहा जाता है कि इस दर्शन मात्र से ही पितरों की आत्मा को बैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है और पिंडदान करने वाले को तीन पीढ़ियों के पितृ ऋण से मुक्ति मिल जाती है। मोक्ष की यह पावन यात्रा आस्था और श्रद्धा का ऐसा संगम है जो हर श्रद्धालु के हृदय को असीम शांति से भर देता है। कौए को यम का दूत और पितरों का प्रतिनिधि माना गया है। चौथे दिन 'काकबलि' के तहत अर्पित किए गए पिंड के अंश को जब कौआ ग्रहण करता है, तो माना जाता है कि पूर्वजों ने अपने वंशजों का प्रणाम और अर्पण स्वीकार कर लिया है। गयाजी की यह पावन भूमि आस्था और कर्तव्य के उस अटूट रिश्ते की गवाह है, जहाँ एक वंशज अपने पूर्वजों के तारण के लिए हर विधान निष्ठा से निभाता है। ब्रह्मसरोवर, काकबलि और तारक ब्रह्म दर्शन—ये तीनों मिलकर मोक्ष की इस यात्रा को पूर्ण बनाते हैं।
0
0
Report

सीबीआई चार्जशीट: रिभव ऋषि के रिश्तों से बैंक घोटाले के बड़े खुलासे

Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा और चंडीगढ़ के सरकारी विभागों में हुए करीब 650 करोड़ के बैंक घोटाले से जुड़ी खबर इस मामले की सीबीआई जांच में कई रोचक खुलासे भी हुए हैं इस मामले के मास्टर माइंड बैंक अधिकारी ने महिला डांसर पर लुटाए लाखों सीबीआई की चार्जशीट में लगातार IAS और बैंक अधिकारियों के खेल की परतें खुल रही है सीबीआई जांच में इस फ्रॉड के मास्टर_MIC diend एवं मुख्य आरोपी रिभव ऋषि की एक महिला डांसर से करीबी और उस पर किए गए भारी खर्च का भी खुलासा हुआ है सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक रिभव ऋषि ने अगस्त, 2025 से जनवरी, 2026 के बीच महिला को हर माह 10 लाख रुपये दिए महिला ने जांच एजेंसी को बताया ऋषि ने उसे डांस का काम छोडने के बदले यह रकम देने का वादा किया था और छह माह में उसे कुल 56 लाख रुपये दिए गए सीबीआई के अनुसार रिभव ऋषि की मुलाकात महिला से मार्च-अप्रैल 2025 में चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी जहां वो डांस पार्टी में मौजूद थी इसके बाद आठ मई को जयपुर में एक फार्म हाउस में हुई पार्टी में दोनों की दोबारा मुलाकात हुई पांच जुलाई को मुंबई के सेंट रेजिस होटल में रिभव ऋषि ने कथित तौर पर उससे प्रेम का इजहार किया महिला के अनुसार, उसने खुद को इवेंट प्लानर और चावल के आयात-निर्यात से जुड़ा कारोबारी बताया था उसने यह भी कहा कि वह आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में ब्रांच मैनेजर है महिला ने सीबीआई को बताया ऋषि ने उससे शादी करने के लिए अपनी पत्नी से तलाक लेने की बात कही थी जुलाई, 2025 को उसने दिल्ली के द्वारका में उसके लिए मकान खरीदने के लिए एक लाख रुपये टोकन मनी दी मकान के लिए 3.10 करोड़ रुपये नकद दिए गए इसमें उसने 49 लाख रुपये दिए, जबकि बाकी रकम रिभव ऋषि ने दी 90 लाख रुपये की और राशि दी जानी थी, जिसमें से 65 लाख रुपये का भुगतान हो चुका था महिला से मिली जानकारी के मुताबिक वह दो जनवरी 2026 से इस मकान में रह रही है दोनों के साथ रहने के दौरान चंडीगढ़ के नोवोटेल, हॉलिडे इन और हयात, दिल्ली के अंदाज, जे डब्ल्यू मैरियट और आईटीसी मौर्या और गोवा के ताज होटल में ठहरने की जानकारी भी सामने आई है अगस्त, 2025 में रिभव ऋषि और महिला अन्य आरोपियों और कुछ डांसरों के साथ मकौ़ा और फिर थाईलैंड गए महिला ने जांच एजेंसी को बताया है रिभव ऋषि उसे दुबई एयरपोर्ट के पास बने एक नए चार बेडरूम वाले डुप्लेक्स में भी ले गया था और उसने कहा था पांच से दस साल बाद वह उसके साथ दुबई में बसना चाहता है और इसी वजह से उसने वह मकान पसंद किया था इसके अलावा जनवरी, 2026 में दोनों फिर दुबई गए, जहां ऋषि ने टोयोटा लैंड क्रूजर बुक की जांच एजेंसी ने ऐसे संपर्क विवरण का ज़िक्र भी किया है जो उसके अनुसार सरकारी खाते के आधिकारिक विवरण से मेल नहीं खाते थे
0
0
Report
Advertisement

अवाम-ए-टोंक ने पीएम के नाम ज्ञापन भेजकर मुस्लिम इबादतगाहों पर अतिक्रमण रोक की मांग

Tonk, Rajasthan:देशभर में मुस्लिम इबादतगाहों और मस्जिदों को अतिक्रमण के नाम पर निशाना बनाए जाने के विरोध में अवाम-ए-टोंक की ओर से प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में मुस्लिम धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण के नाम पर निशाना बनाया जा रहा है। इस तरह की कार्रवाई से अल्पसंख्यक समुदाय के मौलिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की बात कही गई। ज्ञापन में कहा गया कि देश की एकता, अखंडता और धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था की रक्षा के लिए सभी नागरिकों के धार्मिक एवं मौलिक अधिकारों का संरक्षण आवश्यक है। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री से मांग की गई कि मुस्लिम इबादतगाहों और मस्जिदों को अतिक्रमण के नाम पर निशाना बनाए जाने के प्रयासों पर रोक लगाने तथा देश के संवैधानिक मूल्यों और धार्मिक सौहार्द की रक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं。
0
0
Report

लगातार बारिश से बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत: सुकमा में प्रशासन ने घर-घर पहुँचकर मदद की

Sukma, Chhattisgarh:लगातार बारिश और जलभराव से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए प्रशासन की टीम ने सुकमा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न बाढ़ प्रभावित वार्डों का दौरा किया। टीम ने प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर परिवारों से उनकी स्थिति और समस्याओं की जानकारी ली。 पुसामी पारा, सुपनार सहित नगर पालिका क्षेत्र के अन्य बाढ़ प्रभावित वार्डों में परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान परिवारों से उनकी तत्काल जरूरतों की जानकारी लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिलाया गया। बाढ़ और जलभराव के बीच राहत सामग्री लेकर घरों तक पहुंची टीम से प्रभावित परिवारों को जरूरी मदद मिलने के साथ प्रशासन के साथ सीधे संवाद का अवसर भी मिला। प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार राहत एवं सहायता पहुंचाने का काम जारी है। प्रशासन का प्रयास है कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी परिवार को आवश्यक सहायता के लिए परेशान न होना पड़े और जरूरतमंद लोगों तक समय पर राहत पहुंचाई जा सके。
0
0
Report

झांसी मंडल में विशेष टिकट चेकिंग अभियान, 84 मामलों में ₹61,810 राजस्व प्राप्त

Praveen BhargavPraveen BhargavFollow12m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी मंडल के उरई रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में हुई जांच में बिना टिकट, अनियमित टिकट और बिना बुक सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टिकट जांच स्टाफ ने कुल 84 मामले पकड़े, जिनसे रेलवे को ₹61,810 का रेल राजस्व प्राप्त हुआ। इस दौरान यात्रियों को वैध टिकट लेकर यात्रा करने और रेलवे के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया गया। अभियान में टिकट चेकिंग स्टाफ ज्ञान सिंह, चेतराम वर्मा, प्रदीप कुमार, पंकज कुमार, आसिफ अली, सैयद ताज अब्बास, शीबा टी. मैथ्यू, नीलम सिंह, ज्योतिका साहू और कविता अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाती है। अधिकारियों के अनुसार ऐसे विशेष टिकट चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
0
0
Report
Advertisement

हज़ारीबाग में मेहता भवन के सामने स्कूटी चोरी, CCTV फुटेज में चेहरा कैद

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग। जुल्लू पार्क चौक स्थित मेहता भवन के सामने से एक होंडा स्कूटी चोरी हो गई। बताया गया कि स्कूटी मेहता भवन के सामने खड़ी थी। इसी दौरान चोर उसे लेकर फरार हो गया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की गई। फुटेज में स्कूटी लेकर जाते हुए एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है। खास बात यह है कि कैमरे में उसका चेहरा भी साफ तौर पर कैद हुआ है। इससे चोरी की घटना की जांच में सुराग मिलने की उम्मीद है। घटना के बाद स्कूटी मालिक की ओर से मामले की जानकारी संबंधित स्तर पर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी करने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.
0
0
Report

लातेहार में मधुमक्खी के हमले से एक परिवार की महिला और बच्चे की मौत

Latehar, Jharkhand:एंकर ने कहा कि लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के खपरतला गांव में मधुमक्खियों के हमले में एक ही परिवार के दो लोग घायल हो गए थे और वे मृत्यु हो गईं। मृतकों में महिला सरबीत देवी और उनका तीन वर्षीय नाती शामिल है; गांव के बगल में खजूर की डाली काटने के दौरान मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया था। इलाज के दौरान उन दोनों की मौत हो गई। घटना में एक अन्य महिला भी गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है। महुआडांड़ थाना क्षेत्र के खपरताला गांव की दो महिलाएं खजूर की डाली काटने के लिए गयी थीं, उनके साथ एक 3 साल का बच्चा भी था। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर हमला कर दिया और वे सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवारजन उन्हें पहले महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया; फिर वेगढ़ीगुमला ले गए जहां इलाज के दौरान मंगलवार को सरबीत देवी और तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक महिला और मृतक बच्चा आपस में नानी और नाती थे। घायल एक अन्य महिला का इलाज जारी है। गांव में मातम का माहौल है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जिस इलाके में खजूर की डाली काटने गई थीं, वहां पहले से मधुमक्खियों का छत्ता था और संभावना जताई जा रही है कि डाली काटने के दौरान छत्ते में छेड़छाड़ से हमला हुआ होगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top