271504
Gonda - सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला
Paraspur, Uttar Pradesh:परसपुर नगर के महर्षि दयानंद नामक इंटर कॉलेज में गुरुवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर मानव श्रृंखला बनाई गई, तथा सड़क सुरक्षा को यातायात नियमों के पालन का संकल्प दोहराया गया , स्कूल से प्रारम्भ तकरीबन चार सौ बच्चों की श्रृंखला में तुलसी स्मारक गेट तक प्रतिभागी बच्चों ने मानव श्रृंखला में हिस्सा लिया. बाइक चलाते हेलमेट, चौपहिया चलाते सीट बेल्ट का उपयोग करने व सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक किया ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दलमा में शेखर की नई जिंदगी, रजनी और बादल के साथ हाथियों का परिवार
Jamshedpur, Jharkhand:दलमा में नन्हे हाथी शेखर की नई जिंदगी, रजनी और बादल के साथ बनेगा तीन हाथियों का परिवार जमशेदपुर: दलमा वन्यजीव अभयारण्य में इन दिनों नन्हा हाथी शेखर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कभी अपने झुंड से बिछड़कर मुश्किलों में पड़ा शेखर अब दलमा के नए माहौल में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर रहा है। अपनी मासूमियत और नटखट अदाओं से वह हर किसी का ध्यान खींच रहा है। करीब सात महीने पहले शेखर को गुमला वन प्रमंडल से दलमा लाया गया था। दरअसल, वह अपने हाथियों के झुंड से बिछड़ गया था। वन विभाग की टीम ने उसे दोबारा झुंड में मिलाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ समय बाद वह फिर झुंड से अलग हो गया। इसके बाद उसकी सुरक्षा और बेहतर देखभाल को ध्यान में रखते हुए उसे दलमा लाने का निर्णय लिया गया गया। दलमा के डीएफओ सबा आलम अंसारी के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शेखर को दलमा लाया गया। यहां पहुंचने के बाद उसने अपनी चंचलता दिखानी शुरू कर दी। नए माहौल में वह काफी सक्रिय नजर आया और उसे संभालने में वनकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। रजनी और बादल के साथ बनेगा नया परिवार दलमा में पहले से रजनी हथिनी और बादल हाथी मौजूद हैं। अब शेखर के आने से हाथियों का परिवार बढ़कर तीन सदस्यों का हो गया है। दलमा पहुंचने के बाद रजनी की देखभाल करने वाले महावत ने अपने हाथों से शेखर को खाना खिलाया। वन विभाग की निगरानी में उसकी देखभाल और खानपान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। अब दलमा आने वाले पर्यटकों को रजनी और बादल के साथ नन्हे शेखर को देखने का भी अवसर मिलेगा। झुंड से बिछड़ने के बाद शेखर को दलमा में नया ठिकाना मिला है। उम्मीद है कि यहां उसे बेहतर देखभाल और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।0
0
Report
चाय के पत्तों के नवजात पत्तों में स्वाद और पोषण क्यों सबसे अधिक होते हैं
Noida, Uttar Pradesh:Tea leaf tips are harvested because the youngest leaves and buds contain the highest concentration of flavor compounds and beneficial nutrients,0
0
Report
हनुमानगढ़ में 3400 से अधिक जवानों के साथ शांतिपूर्ण मतदान
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) संवेदनशील बूथों पर पुलिस का पहरा, 3400 से अधिक जवान तैनात हनुमानगढ़ में पंचायती राज चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। अति संवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार गश्त और चेकिंग कर रही हैं। इस दौरान मतदान केंद्रों के आसपास 200 मीटर की परिधि के नियम की पालना को लेकर लोगों को समझाइश दी जा रही है। वहीं, मतदान केंद्रों के आसपास समूहों में एकत्रित हो रही भीड़ को हटाया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो। एएसपी अरविंद बिश्नोई ने बताया कि जिलेभर में 3400 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिस का उद्देश्य प्रत्येक मतदान केंद्र पर कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाना है।0
0
Report
Advertisement
बालेसर ग्राम पंचायत में पेयजल संकट से 500 परिवार पानी के लिए तरस रहे
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर : जोधपुर बालेसर ग्राम पंचायत तोलेसर चारणान में पिछले एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से करीब 500 परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। नवनिर्वाचित सरपंच विमला कंवर-सोमुदान चारण सहित ग्रामीणों ने बताया कि गांव में गंगाड़ी फिल्टर प्लांट से पाइपलाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति होती है, लेकिन पिछले एक महीने से पानी नहीं पहुंच रहा है। दीपावली पर घरों की साफ-सफाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता है, लेकिन ग्रामीण पीने के पानी के लिए भी तरस रहे हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में मुंहमांगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी गरीब परिवारों को हो रही है। उनके घरों में पानी संग्रहित करने के लिए टांके नहीं हैं और महंगे टैंकर मंगवाने की आर्थिक स्थिति भी नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि अकाल जैसी स्थिति के चलते पहले से ही चारे की कमी है। पेयजल संकट से पशुधन की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बेसहारा पशुओं को चारा और पानी नहीं मिलने से उनकी मौत हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि त्योहार के समय भी महिलाओं और बच्चों को पानी की व्यवस्था के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और जलदाय विभाग से तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू करवाकर राहत दिलाने की मांग की है,0
0
Report
सादुलपुर sarpanch चुनाव के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं-युवाओं की बढ़ी भागीदारी
Churu, Rajasthan:सादुलपुर में सरपंच चुनाव को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह, मतदान केंद्रों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़ लंबोर बड़ी, लंबोर छोटी, बेरासर बड़ा-छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास में महिलाओं की लंबी कतारें, युवा मतदाताओं में भी दिखा लोकतंत्र के पर्व को लेकर जोश सादुलपुर _ सरपंच पद के चुनाव 2026 को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकतंत्र के महापर्व का उत्साह देखते ही बन रहा है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही जारी है। गांवों में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा पूरे उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंच रहे हैं।लंबोर छोटी, लंबोर बड़ी, बेरासर बड़ा, बेरासर छोटा, इंद्रपुरा और बिजावास सहित विभिन्न गांवों के मतदान केंद्रों के पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाएं अपने घरों की जिम्मेदारियों के बीच समय निकालकर मतदान करने पहुंचीं। वहीं पहली बार मतदान करने वाले युवाओं सहित युवा मतदाताओं में भी खासा उत्साह नजर आया। मतदान केंद्रों पर लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और भागीदारी का शानदार नजारा देखने को मिल रहा है। हर मतदाता अपने गांव की सरकार चुनने में अपनी भागीदारी निभा रहा है। लंबोर बड़ी गांव में मतदान के दौरान एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने की सूचना सामने आई। बताया गया कि मौके पर तत्काल मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी। ऐसी स्थिति में मतदान केंद्रों पर चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में मतदाताओं को तुरंत सहायता मिल सके। ग्रामीण क्षेत्रों में उमड़ रही मतदाताओं की भीड़ के बीच लोकतंत्र के इस उत्सव में महिलाओं और युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी खास संदेश दे रही है.0
0
Report
त्योहार के दौरान सुरक्षा के लिए जनपद पुलिस ने सख्त चेकिंग शुरू कर दी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत शांति, सुरक्षा और सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सघन चेकिंग अभियान चलाया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों के दौरान आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से पूरे छाता क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर विशेष रूप से पुलिस की पैनी नजर रही। सीओ छाता भूषण वर्मा ने स्वयं पुलिस बल के साथ प्रमुख चौराहों व संवेदनशील मार्गों पर वाहनों की चेकिंग कराई। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा हुड़दंग मचाने वाले असामाजिक तत्वों को भी सख्त चेतावनी दी गई, ताकि त्योहारों के माहौल में कोई खलल न पड़े और आमजन सुरक्षित वातावरण में उत्सव मना सकें। जनपद पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि त्योहारों की शांति भंग करने वाले अराजक तत्वों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले भर में सुरक्षा एवं सतर्कता के मद्द्देनजर यह निगरानी और चेकिंग अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
नरेला की साइकिल पार्ट्स फैक्ट्री में भीषण आग, दमकलें मौके पर पहुंचीं
New Delhi, Delhi:स्टोरी नरेला औद्योगिक क्षेत्र के F ब्लॉक की साइकिल के पाठ बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग लोकेशन नरेला एंकर नरेला औद्योगिक क्षेत्र में भीतर 24 घंटे में दूसरी घटना सामने आई है जहां सुबह सवेरे एक साइकिल बनाने के पाठ की फैक्ट्री में ऊपरी मंजिल में भीषण आग लग गई आज की लगता इतनी तेज थी के आसपास की फैक्ट्री के मजदूर भी बाहर आ गए मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया बताया जा रहा है कि जब उपरी मंजिल में आग लगी तो वहां पर मजदूर काम कर रही थी लेकिन आपकी लगता जैसे ही बढ़ने लगी तो सभी लेवल वहां से बाहर निकलती गई फिलहाल अभी तक किसी के अंदर फंसा होने की कोई जानकारी नहीं है और दमकल विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी और आग पर काबू पाने में जुटी है0
0
Report
इन्द्रधनुषी यूकेलिप्टस की छाल बार-बार झड़ती, समय के साथ रंग बदलते
Noida, Uttar Pradesh:Rainbow eucalyptus sheds its bark in strips at different times. New bark looks green because chlorophyll shows, As the bark ages, tannins build up, shifting the colour through blues, purples, oranges, and reds0
0
Report
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही, मलबे में फंसे लोगों की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:गुरुवार सुबह चावड़ी बाजार के पास पैवलान इलाके में निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई। यह घटना सुबह करीब 10:15 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के सामने, शीश महल की गली सत्तारा में हुई। आशंका है कि इमारत के मलबे में कुछ लोग फंसे हो सकते हैं। मौके पर छह इमरजेंसी यूनिट भेजी गई हैं, जिनमें तीन वॉटर टेंडर, एक वॉटर बाउजर, एक क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल और एक इंसिडेंट रिस्पॉन्स टीम शामिल हैं। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अभी और जानकारी का इंतजार है。0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट ने 2 महीनों में निर्मला सप्रे की विधायकी पर फैसला कराने के निर्देश दिए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल निर्मला सप्रे की विधायकी पर 2 महीने में फैसला करें स्पीकर सुप्रीम कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को दिए निर्देश बीना विधानसभा से कांग्रेस विधायक है निर्मला सप्रे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बोले विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर यह एक न्यायिक प्रक्रिया है न्यायालय के हर निर्णय का सम्मान है .. विधि अनुसार करवाई की जाएगी...0
0
Report
तिंवरी नगर पालिका दीपावली से पहले सफाई अभियान तेज, मोहल्ले साफ-सुथरे
Jodhpur, Rajasthan:तिंवरी, जोधपुर एंकर-दीपावली के त्योहार को देखते हुए तिंवरी नगर पालिका की ओर से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कस्बे की विभिन्न गलियों और मोहल्लों में साफ-सफाई का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है। नगर पालिका के सफाई कर्मचारी जगह-जगह सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। त्योहार के दौरान कस्बे में स्वच्छ और सुंदर वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका का प्रयास है कि दीपावली पर कस्बे की गलियां और मोहल्ले साफ-सुथरे नजर आएं और आमजन को बेहतर स्वच्छता व्यवस्था मिल सके.0
0
Report
अररिया के जोगबनी में गांजा तस्करी की कार पलटी, 108 किलो गांजा जब्त
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी में गांजा से भरी एक कार पलट गई जिसके बाद कार में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। घटना जोगबनी थानाक्षेत्र के मीरगंज की है जहां एसएसबी को एक कार में गांजा तस्करी की सूचना मिली थी जिसके बाद एसएसबी ने नेपाल से आने वाली गाड़ियों की जांच शुरू की लेकिन एसएसबी को देख गांजा तस्कर भागने लगे। तेज रफ्तार कार मीरगंज ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई जिसके बाद गाड़ी में सवार गांजा तस्कर फरार हो गए। एसएसबी ने गाड़ी में लदे हुए 108 किलो गांजा को जब्त किया है और तस्करों की तलाश में जुटी हुई है0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ गाजियाबाद पहुंचे, पश्चिमी यूपी पदयात्रा का शुभारंभ
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 5 नवंबर को आयेंगे गाजियाबाद । राजनगर एक्सटेंशन इलाके में बीजेपी की पश्चिमी यूपी क्षेत्र की पदयात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में होंगे शामिल । लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ के नारे के साथ आयोजित होगी पदयात्रा। सुबह 11.30 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी । पहले जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री उसके बाद शुरू होगी पदयात्रा। राजनगर एक्सटेंशन के KW-06 से शुरू होकर करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर गोल्डन व्यू फार्म हाउस पर समाप्त होगी पदयात्रा । पश्चिमी यूपी के विभिन्न जिलों से 40 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का अनुमान। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस ने की तैयारियां। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर किया जा रहा है भारी सुरक्षा इंतजाम0
0
Report
जोधपुर में अवैध पिस्टल बरामद, ललित पटेल और महेंद्र बर्रा गिरफ्तार
Jodhpur, Rajasthan:जोद्धपुर। पुलिस टीम ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध पिस्टल बरामद की है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि सांगरिया निवासी ललित पटेल पुत्र जयरूप पटेल के पास अवैध पिस्टल है। सूचना पर टीम ने ललित पटेल के घर दबिश देकर उसे दस्तयाब किया। पूछताछ में ललित ने बताया कि उसने पिस्टल सांगरिया निवासी महेंद्र बर्रा पुत्र चंदाराम को दी है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महेंद्र बर्रा के कब्जे से एक अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस के अनुसार ललित पटेल विभिन्न थानों में वांछित है। उस पर झुंझुनूं जिले के गोठड़ा थाने में 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों आरोपियों को थाना बासनी पुलिस के सुपुर्द किया गया।0
0
Report
जयपुर: सीएम शर्मा से अश्विनी वैष्णव की मुलाकात, विकास परियोजनाओं पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर सीएम भजनलाल शर्मा से अश्विनी वैष्णव की मुलाकात मुख्यमंत्री निवास पर दोनों में लंबी चर्चा अश्विनी वैष्णव का सीएम ने किया आत्मीय स्वागत। राजस्थान में विकास कार्यों, परियोजनाओं एवं महत्वपूर्ण योजनाओं पर हुई चर्चा0
0
Report
Advertisement
