icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271209
Pradeep Kumar PandeyPradeep Kumar PandeyFollow21 Nov 2024, 10:26 am

गोण्डा- गुरुकुल में बच्चों का मिल रहा शास्त्रों का ज्ञान, मंदिर में किया हनुमान चालीसा पाठ

Devrahna, Uttar Pradesh:

इटियाथोक क्षेत्र अंतर्गत अहिरौलिया पंचायत के भीखमपुरवा गाँव स्थित गुरुकुल के बटुक विद्यार्थियों ने इटियाथोक बाजार के मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही हवन पूजन का भी यहाँ आयोजन हुआ। यहाँ रहे आचार्य एसपी तिवारी ने बताया की हमारे गुरुकुल में भविष्य के गुरु यानी पंडित तैयार हो रहे हैं। यहाँ स्थानीय क्षेत्र समेत विहार प्रान्त के नन्हे बच्चे वेद के साथ पूजा-पाठ, यज्ञ-अनुष्ठान, ज्योतिष, कर्मकांड सीख रहे हैं। ये बच्चे शिक्षा पूरी करने के बाद अपने इलाको में जाकर गुरु की भूमिका निभाएंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उल्हासनगर गोलीबारी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुराने विवाद के कारण हत्या का अंदेशा

Ambernath, Maharashtra:उल्हासनगर गोळीबार प्रकरणात पोलिसांच्या विशेष पथकाने तीन आरोपींना अटक केली. पूर्ववैमनस्यातून हत्या झाल्याची माहिती. उल्हासनगर रेल्वे स्थानक परिसरात झालेल्या गोळीबार प्रकरणात पोलिसांच्या विशेष पथकाने तीन आरोपींना अटक केली. सुब्रमण्यम नायडू, विजय पुरणसिंग आणि नूर आलम खान या आरोपींना अटक करण्यात आली असून पोलिसांकडून यांची चौकशी सुरू आहे. काल रात्री साडेआठच्या सुमारास अतिशय गजबजलेल्या उल्हासनगर स्टेशन परिसरात हरीश गजवानी या व्यक्तीची बंदुकीचे दोन राऊंड फायर करून हत्या करण्यात आली होती. या घटनेने परिसरात खळबळ उडाली. फॉरेन्सिक टीम आणि पोलिसांच्या पथकाकडून संपूर्ण परिसराचा पंचनामा रात्री उशिरापर्यंत करण्यात आला. तर आरोपींच्या अटकेसाठी पोलिसांचे विशेष पथक तैनात करण्यात आले होते. तांत्रिक तपासा आधारे पोलिसांनी तपास करत रात्री उशिरा तिघांना अटक केली. या हत्येचे कारण पोलीस तपासात जुन्या वादातून झाल्याचे समजते आहे. 2021 साली झालेल्या वादातून परस्पर विरोधी तक्रारी दाखल झाल्या होत्या. आणि यातीलच आरोपींकडून हरीश गजवानी हत्या झाल्याचं पोलीस तपासात समोर आले आहे. दरम्यान विठ्ठलवाडी पोलीस या प्रकरणाचा अधिक तपास करत आहेत.
0
0
Report

रेलवे क्रॉसिंग पर कर्मचारी की लापरवाही, फाटक नहीं खुला, वीडियो वायरल

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के ऊँचाहार में रेलवे कर्मचारी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां लखनऊ प्रयागराज रेलखंड के सादे की बाजार गांव स्थित रेलवे क्रॉसिंग केबिन संख्या 42/C पर ट्रेन गुजरने के बाद भी फाटक नहीं खोला गया। जिसके कारण क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। लोग काफी देर तक फाटक खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन फाटक न खुलने पर परेशान होकर लोग केबिन में पहुंचे तो देखा कि वहां तैनात कर्मचारी गहरी नींद में सो रहा था। राहगीरों ने उसे जगाया तब जाकर फाटक खोला गया। एक राहगीर ने ओस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
0
0
Report

डिडौली में रात को तेंदुआ दिखा, VIDEO वायरल—ग्रामीण दहशत में

Amroha, Uttar Pradesh:डिडौली थाना क्षेत्र के चुबका गांव में बुधवार रात खेत में तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तेंदुआ दिखाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, रात करीब आठ बजे मोहित पटेल ने सूरज सिंह के खेत में तेंदुआ देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से गांव में तेंदुआ दिखाई देने की खबरें मिल रही थीं। सूचना पर पहुंची पीआरवी टीम ने लोगों को सतर्क रहने और तेंदुए से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

रामसवारी मार्ग की दुरुस्ती: दशहरे से पहले गड्ढे-सीवरेज-लाइट सुधरेगा, महापौर ने निर्देश दिए

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. दशहरे से पहले रामसवारी मार्ग को दुरुस्त करने के अपने वादे को लेकर नवनिर्वाचित महापौर प्रसन्नचंद मेहता एक्शन मोड में नजर आए। गुरुवार सुबह सुबह महापौर ने नगर निगम आयुक्त राहुल जैन के साथ फतेहपोल से जालोरी गेट तक रामसवारी के प्रस्तावित मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहर की गलियों और मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सड़क, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और सफाई से जुड़ी समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दशहरे से पहले रामसवारी मार्ग की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। सड़क पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत करवाई जाए, सीवरेज की समस्या का शीघ्र समाधान हो और मार्ग पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही नियमित सफाई करवाकर मार्ग को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने पर भी जोर दिया गया। रामसवारी में श्रद्धालुओं को नहीं हो परेशानी महापौर ने कहा कि दशहरे पर निकलने वाली पारंपरिक रामसवारी जोधपुर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में रामसवारी में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं, अखाड़ों के सदस्यों और दर्शनार्थियों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। नगर निगम की प्राथमिकता है कि दशहरे से पहले मार्ग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए, ताकि उत्सव के दौरान शहरवासियों को सुविधा मिल सके। इस दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल जैन सहित पार्षद संजय दहिया, विकास राघवानी, मोनिका व्यास, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संपत मेघवाल, एक्सईएन संजय पुरोहित, विद्युत शाखा के एक्सईएन जितेंद्र सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी परिणीता सामरिया, कार्यालय अधीक्षक सलामतुल्लाह खान, सुबोध शंकर व्यास सहित निगम के सफाई विंग के कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report

जम्मू-कश्मीर UT लेवल योगासन चैंपियनशिप 2026–27 सम्पन्न, पुरस्कार वितरण

Aram Pora, Ganderbal, The 7th Jammu & Kashmir UT Level Yogasana Sports Championship 2026–27 concluded successfully at the Indoor Sports Hall, Sehpora, Ganderbal, after three days of intense competition and sporting excellence. The championship witnessed the enthusiastic participation of approximately 300 athletes from across Jammu and Kashmir. The event provided a significant platform for Yogasana athletes to demonstrate their skills, technical proficiency and competitive spirit at the Union Territory level. The event was organised by the Jammu and Kashmir Yogasana Sports Association (JKYSA), recognised and sponsored by the Jammu and Kashmir Sports Council, and affiliated with Yogasana Bharat. The concluding ceremony was graced by Chief Guest Captain Abhishek Singh, Company Commander, 24 Rashtriya Rifles, Ganderbal, whose presence and encouraging words served as a great source of motivation for the participating athletes. Best Player Awards As part of the concluding ceremony, Best Player of the Event awards were presented to outstanding performers in the Traditional and Artistic Yogasana categories. In the Traditional Yogasana category, the Best Player awards were conferred upon Toiba Nazir from Srinagar in the Female category and Bilal Dar from Budgam in the Male category, in recognition of their exceptional performance, discipline and technical excellence. In the Artistic Yogasana category, the Best Player awards were presented to Pranika from Udhampur in the Female category and Irfan from Srinagar in the Male category for their outstanding performances and artistic presentation. The championship was conducted under the guidance and support of Senior Coach Mr. Shabir Ahmad and under the leadership of Mr. Basit Nabi Wani serving as the Organising Secretary, Ms. Zubida Lateef as Competition Director. The participating athletes showcased remarkable flexibility, strength, balance, concentration, discipline and technical proficiency, making the three-day championship a highly competitive and engaging sporting event. At the end of the concluding ceremony, the Organising Secretary, Mr. Basit Nabi Wani, presented a formal vote of thanks to all the dignitaries, guests, athletes, officials, coaches and managers for their valuable presence, support and contribution towards the successful conduct of the championship. He also expressed his sincere gratitude to all the participating athletes for making the event a memorable and successful sporting occasion.
0
0
Report

मुरादाबाद के रामलीला मैदान में बजरंग दल का विरोध, शादियों के लिए रेंट रोकी जाए

Moradabad, Uttar Pradesh:देर रात मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र स्थित लाजपत नगर रामलीला मैदान के पास हिंदू संगठन का बड़ा प्रदर्शन. रामलीला मैदान परिसर गैर हिन्दुओ को रेंट पर दिए जाने से नाराज हिन्दू संगठन ने विरोध प्रदर्शन कहा नॉनवेज की दावत होती है देवी देवताओं का अपमान. मुरादाबाद में रामलीला मैदान परिसर को मुस्लिम समुदाय की शादियों के लिए रेंट पर दिए जाने से भड़का हिन्दू संगठन राष्ट्रीय बजरंग दल. दर रात रामलीला मैदान में रामलीला चल रही थी उसी दौरान सड़क पर उतर कर रामलीला कमेटी के खिलाफ हिंदू संगठन ने मोर्चा खोला. हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने रामलीला कमेटी के खिलाफ जमकर नारेबाजी. सूचना पर थाना पुलिस और सीओ कटघर भी मौके पर पहुंचे, पुलिस ने हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं को रामलीला मैदान जाने से रोका. कटघर थाना क्षेत्र स्थित लाजपतनगर के रामलीला मैदान परिसर को मुस्लिम समुदाय की शादियों के लिए रेंट पर देने से नाराजगी जता रहा था राष्ट्रीय बजरंग दल. हिंदू संगठन का आरोप है रामलीला मंच पर लगे हिन्दू देवी देवताओं की प्रतिमाओं का अपमान कराई जा रही है रामलीला कमेटी. मंच के आसपास नॉनवेज पकाए जाने और नॉनवेज की दावतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया. पुलिस के सामने अपनी मांग रखते नजर आए राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना. रोहन सक्सेना का कहना है कि पुलिस ने 23 तारीख का समय दिया है बातचीत कर समाधान निकाले पर हमारी 3 मांगे हैं: ना मुस्लिम समाज को रेंट पर दिया जाए ना यहाँ मास पके ना खाया जाए.
0
0
Report
Advertisement

मुगल रोड पर बर्फबारी से यातायात अस्थायी रूप से बंद; बहाली की उम्मीद

Jammu, मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद है। जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण Mughal Road को एहतियातन यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर जमा बर्फ हटाने के लिए स्नो क्लियरेंस मशीनें तैनात की जाएंगी। बर्फ हटाने और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। मुगल रोड जम्मू जिले के पुंछ जिले को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ती है; यह सड़क पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरती है और राजौरी-पुंछ क्षेत्र से कश्मीर घाटी तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। ऊँचाई वाले क्षेत्र होने के कारण सर्दियों में यहाँ बर्फबारी से यातायात प्रभावित होता रहा है। अभी बर्फ हटाने और सुरक्षा आकलन के बाद ही वाहनों की आवाजाही دوبारा शुरू होगी। यात्रियों से कहा गया है कि यात्रा शुरू करने से पहले यातायात विभाग की ताजा एडवाइजरी जरूर देखें।
0
0
Report

मेरठ: चोरी के भैंसे के मामले में गोलीबारी, एक घायल

Noida, Uttar Pradesh:किठौर के CO विश्वज्योति राय ने बताया, दिनांक 15.10.2026 को थाना प्रभारी बहसूमा रविंद्र कुमार अन्य पुलिस बल के साथ रात्रि गश्त पर थे। मुखबीर के जरिए सूचना मिली कि निर्माणाधीन हाईवे के पास दो व्यक्ति चोरी के भैंस लेकर मौजूद हैं। पुलिस मौके पर पहुंची और रोकने का प्रयास किया। दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयती से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे एक व्यक्ति गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। दाहिने पैर में गोली लगी है। उसका नाम इर्शाद पुत्र इब्राहिम है, जो थाना क्षेत्र लोहिया नगर जनपद मेरठ का निवासी है। एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल व्यक्ति के कब्जे से एक तमंचा, 315 बोर का एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। इनके आपराधिक रिकॉर्ड हैं। घायल व्यक्ति को इलाज हेतु भेजा गया है। SFL की टीम बुलाई गई है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

करनाल में तेज बारिश-हवा से किसान चिंतित, फसलें मंडी में नहीं बिकीं

Karnal, Haryana:करनाल में सुबह से ही बे मौसमी बारिश और तेज हवा चल रही है जिससे किसानों की चिंताएं काफी ज्यादा बढ़ गई है। किसानों की धान की कटाई अभी हुई नहीं उनकी फैसले खेतों में खड़ी हुई है और कुछ फैसले मंडी में है वहां उसकी खरीद नहीं हो रही और आज की जो बारिश है इसने उनकी और मुश्किलें बढ़ा दी इससे तो ऐसे लग रहा है कि आने वाली जो फसल किसानों बुवाई करनी है है उसके लिए भी दिक्कते पैदा हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से ऐसा ही मौसम बना हुआ है आज मौसम में काफी ज्यादा बदलाव हुआ है जिससे तेज बारिश काली घाट छी है और इस बारिश ने किसानों के लिए काफी परेशानी पैदा कर दी है पहले ही उनके फैसले मंडी में पड़ी हुई है बिक नहीं रहे कुछ खेतों में खड़ी हुई है अगली फसल आलू की फसल है गेहूं की फसल है उसके लिए भी अब हो गई है
0
0
Report
Advertisement

बोकारो स्टील प्लांट के गेट जाम, विस्थापितों ने नियोजन की मांग दोहराई

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट का गेट जाम किया। बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर गेट जाम किया गया। भारी संख्या में विस्थापितों ने दुग्गल गेट, सी जेड गेट और स्टील गेट को जाम किया है। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। बताते चले कि बोकारो में पिछले पांच दिनों से बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे विस्थापितों का आज धैर्य जवाब दे गया जहां आज सुबह से ही विस्थापित सड़क पर उतर गए और बोकारो स्टील प्लांट के कई गेट को जाम कर दिया। विस्थापितों का कहना है कि BSL प्रबंधन ने 1500 विस्थापितों को अप्रेंटिस कराया जहां नियोजन देने की बात कही गई थी जहां कुछ विस्थापितों को देने के बाद बाकी विस्थापितों को नियोजन देने में टालमटोल का काम किया जा रहा है। कई बार जिला प्रशासन और BSL प्रबंधन के साथ विस्थапितों की त्रिपक्षीय वार्ता हुई लेकिन वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला जिसके कारण आज आंदोलन पर उतरना पड़ा। बताते चले कि कल बोकारो उपायुक्त के द्वारा BSL के अधिकारी साथ बैठक कर मामले का जल्द समाधान निकालने की बात कही थी। वही आज विस्थापित बोकारो स्टील प्लांट के कई गेट को जाम कर दिया है और सुरक्षा को लेकर कई थानों की पुलिस भी पहुंची है।
0
0
Report
Advertisement

भागलपुर बरारी में दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग और चाकूबाजी: मॉल मैनेजर घायल

Naya Chak, Bihar:ग्राहक से दोस्ती, फिर भरोसे की आड़ में ब्लैकमेलिंग और आखिर में चाकूबाजी! भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र में एक महिला और मॉल के मैनेजर के बीच विवाद ने उस वक्त खूनी मोड़ ले लिया, जब महिला ने मैनेजर पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में मैनेजर ने चाकू पकड़ लिया, जिससे उनका हाथ जख्मी हो गया। मामला यहीं नहीं रुका, हंगामा बढ़ा तो महिला ने बीच-बचाव करने पहुंचे एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद सड़क पर काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। दरअसल, मामला कटहलबाड़ी स्थित टीवी-फ्रीज मॉल का है। घायल मैनेजर पंकज कुमार सुमन के मुताबिक, करीब ढाई साल पहले महिला से उनकी जान-पहचान हुई थी। महिला मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव बनकर मॉल में सामान खरीदने आती थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। मैनेजर का आरोप है कि इसी दौरान महिला ने उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए और बाद में शादी का दबाव बनाते हुए उन्हें ब्लैकमेल करने लगी। मैनेजर का दावा है कि महिला ऑनलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपये ऐंठ चुकी है। आरोप यह भी है कि फर्जी आईडी से तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनके परिवार को बदनाम किया गया। मैनेजर के मुताबिक, परिवार का राशन-पानी तक का खर्च उठाने के बावजूद महिला ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। बुधवार शाम करीब 6 बजकर 45 मिनट पर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि महिला ने मॉल के सामने ही मैनेजर पर चाकू से हमला कर दिया। खुद को बचाने के दौरान मैनेजर का हाथ जख्मी हो गया। मौके पर जुटी भीड़ के बीच महिला ने एक दूसरे युवक पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सड़क पर दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक आरोप-प्रत्यारोप और हंगामा चलता रहा। सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया, जबकि घायल मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में मैनेजर को भी पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।
0
0
Report

नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता और मां शीतला मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़

Patna, Bihar:शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जा रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां स्कंदमाता की पूजा करने से भक्तों को सुख-समृद्धि, ज्ञान, विवेक और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। मां का स्वरूप ममता, करुणा और वात्सल्य का प्रतीक माना जाता है। इस दिन मां को केला अर्पित करने की विशेष मान्यता है। इसके बावजूद भक्त दूध, खीर, फल और अन्य सात्विक पकवानों का भोग लगाते हैं। मां की आरती कर श्रद्धालु परिवार की खुशहाली और सुख-शांति की कामना करते हैं। वहीं, नवरात्र के पांचवें दिन पटना के मां शीतला माता मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। भक्त कतारबद्ध होकर पूरे भक्तिमय माहौल में मां शीतला की पूजा-अर्चना करते नजर आए। हाथों में फूलों की डाली, शृंगार का सामान और मां को अर्पित करने के लिए भोग लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना के लिए प्रार्थना की। मंदिर में सुबह से ही भक्तों की आवाजाही जारी है वहीं, पुजारी गीत गाकर मां की आराधना करते नजर आए। मां को प्रसन्न करने के लिए पुजारी ने भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया, जिससे मंदिर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मां शीतला माता मंदिर की मान्यता काफी प्राचीन है। मां शीतला को कष्टों को दूर करने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। पुजारी के अनुसार, मंदिर परिसर में स्थित कुएं से भी श्रद्धालुओं की गहरी आस्था जुड़ी हुई है। मान्यता है कि इस कुएं का जल ग्रहण करने से बीमारियों और कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के अवसर पर पटना के मां शीतला माता मंदिर के साथ-साथ शहर के अन्य मंदिरों और पूजा पंडालों में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना कर रहे हैं。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top