271002
गोंडाः आरगा पार्वती पक्षी विहार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Gonda, Uttar Pradesh:वर्ड वेट लैंड डे पर आरगा पार्वती पक्षी विहार आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाराणसी में अजय राय का ऐलान; प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अजय राय का ऐलान; प्रयागराज में राहुल गांधी छात्रों को संबोधित करेंगे 2.5 लाख छात्रों को एक साथ संबोधित करेंगे राहुल गांधी। पेपर लीक को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल। अजय राय ने कहा देश का सबसे बड़ा सम्मेलन प्रयागराज में होगा। प्रदेश भर से छात्रों को प्रयागराज में कांग्रेस करेगी एकजुट। चढ़ावा चोरी मामले पर सतीश महाना के बयान पर अजय राय का तीखा पलटवार। अजय राय ने कहा चढ़ावा चोरी का नहीं कटता रसीद। सतीश महाना को नहीं है जानकारी ।0
0
Report
फाजिल्का के कांग्रेस कार्यक्रम में हंगामा, मंच पर पहुँचे नेता, पुलिस ने कराया हटाव
Fazilka, Punjab:ਫਾਜ਼ਿਲਕਾ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿਚ ਪਿਆ ਰੌਲਾ, ਸਟੇਜ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਭਪੇਸ਼ ਭਗੇਲ, ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਦੇ ਲੱਗੇ ਨਾਅਰੇ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਰੌਲਾ ਪਾਉਂਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਬਾਹਰ0
0
Report
शेखपुरा में पेपरलेस जमीन निबंधन शुरू, पहली दिन रजिस्ट्री कार्यालय खाली
Sheikhpura, Bihar:बिहार सरकार ने जमीन रजिस्ट्री को लेकर पेपरलेस जमीन निबंधन पर जोड़ दिया है। दूसरे चरण में अब तक 50 से ज्यादा निबंध कार्यालय में पेपर लेस जमीन खरीद बिक्री की प्रकिया जारी है। इसी कड़ी में शेखपुरा में भी पेपरलेस जमीन खरीद बिक्री का शुरू हुआ। पूरी तरह पेपर लेस जमीन खरीदी बिक्री के पहले दिन शेखपुरा निबंधन कार्यालयों में किसी खरीदार ने ऑनलाइन नहीं किया। जबकि पेपर लेस प्रकिया शुरू होने से कातिबो के समक्ष आजीविका चलाए जाने की परेशानी जरूर सामने आ रहा है। पहले दिन पेपर लेस जमीन खरीद बिक्री को लेकर रजिस्ट्री कार्यालय पूरी तरह खाली खाली रहा। यहां ना तो खरीददार आए और ना ही जमीन विक्रेता। पहले दिन रजिस्ट्री ऑफिस कार्यालय में सन्नाटा की स्थिति थीं। इस संबंध में जिला नवीस संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि जमीन खरीद बिक्री पेपर लेस होने पर सरकार के निर्णय को सही ठहराया लेकिन रजिस्ट्री ऑफिस से जुड़े 20 हजार लोगों को इससे रोजगार पर संकट जरूर है। उन्होंने कहा कि जमीन रजिस्ट्री से जुड़े लोग बेरोजगार हो जाएगी और उनके समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। इसको लेकर संघ के अध्यक्ष ने सरकार से आग्रह किया कि उनकी परेशानी को भी सरकार समझे। जबकि दस्तावेज नवीस संघ के सचिव कहना है पेपरलेस जमीन निबंधन की प्रक्रिया कैसे करना है, इसकी आधारभूत जानकारी तक नहीं दी गयी है। कौन-कौन कागजात का उपयोग होगा, कैसे कंप्यूटर से ऑनलाइन करना है, इसका प्रशिक्षण होना चाहिए था। लोगों का यह भी कहना है कि रुपये वाले डीड को ही लोग दस्तावेज मानते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का नवीस संघ सहयोग नहीं करेंगे.0
0
Report
Advertisement
राजसमंद क्षेत्र में भोपाल सागर बांध के पास युवक की लाश, धरना जारी
Noida, Uttar Pradesh:राजसमंद क्षेत्र में भोपाल sागर बांध के पास युवक की लाश, धरना जारी 20 घंटे से अधिक समय से परिजन और ग्रामीण धरने पर, शव उठाने से किया इनकार। परिजनों ने युवक गोविंद की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सरपंच बलवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण टेंट लगाकर धरने पर बैठे। स्थिति को देखते हुए जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात, कई थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद.0
0
Report
एसआईआर नोटिस: नैनीताल के प्रमुख लोगों सहित कई नेताओं को मिला नोटिस
Nainital, Uttarakhand:स्लग-कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से लेकर विधायक तक को मिला एस आई आर का नोटिस स्थान - नैनीताल एंकर- निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) अभियान के तहत इन दिनों जिले में घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान एक दिलचस्प मामला सामने आया है। आम नागरिकों की तरह कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत शहर के कई प्रमुख लोगों के आवास पर भी एसआईआर के नोटिस पहुंचे हैं। नैनीताल विधायक सरिता आर्या के आवास पर पहुंचे नोटिस में उनके और छोटे बेटे से आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। वहीं कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत के आवास पर भी सत्यापन प्रक्रिया के तहत नोटिस पहुंचाया गया। इसके अलावा शहर के अन्य प्रतिष्ठित नागरिकों के घरों पर भी एसआईआर के नोटिस दिए गए हैं। वही नैनीताल एसडीएम नवाजिश खालिक ने बताया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाना है। इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं और आवश्यक जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। जिले में यह अभियान सभी मतदाताओं पर समान रूप से लागू किया जा रहा है, चाहे वे आम नागरिक हों या किसी संवैधानिक अथवा प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति। बाइट - सरिता आर्य,विधायक नैनीताल बाइट - नवाजिश खालिक,एसडीएम नैनीताल0
0
Report
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में थार छत पर शराब पीकर हंगामा, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:उधम सिंह नगर उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले स्थित रुद्रपुर में रोडवेज बस अड्डे के पास एक थार गाड़ी की छत पर चढ़कर कुछ युवक खुलेआम शराब पीकर हंगामा कर रहे थे स्थानिय लोगों ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । वे युवकों के हाथों में बीयर की केन, सिगरेट और नमकीन के पैकेट थे। वे गाड़ी की छत पर खड़े होकर बीयर लहराते हुए शोर मचा रहे थे, जिससे राहगीरों और आसपास के लोगों को काफी दिक्कत हुई।स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद युवक अपनी गाड़ियां समेटकर मौके से भागने लगे। घटना के वायरल वीडियो में दिख रही महिंद्रा थार गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर उत्तर प्रदेश (मथुरा) का UP85CU0909 पाया गया। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत बाजार चौकी पुलिस को मामले की सूचना दी। हालांकि, जब तक पुलिस बल मौके पर पहुंचा, तब तक थार सवार युवक अपनी गाड़ी लेकर फरार हो चुके थे।0
0
Report
Advertisement
नवादा के वारिसलीगंज में प्रशांत किशोर की जीत पर उत्साह, पटाखे-गुलाल बांटे गए
Nawada, Bihar:बांकीपुर में प्रशांत किशोर की जीत पर नवादा में जश्न वारिसलीगंज में जनसुराज कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी पटाखे, गुलाल और मिठाई बांटकर दी जीत की बधाई नवादा जिले के वारिसलीगंज में जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की बांकीपुर विधानसभा में जीत पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। परिणाम घोषित होते ही एसएन सिन्हा कॉलेज के पास कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, एक-दूसरे को गुलाल व अबीर लगाया और मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे बांकीपुर की जनता की जीत बताते हुए कहा कि यह परिणाम बिहार की राजनीति में बदलाव का संकेत है。 पार्टी के संस्थापक सदस्य सुजीत कुमार ने कहा कि बांकीपुर बिहार का सबसे समृद्ध और शिक्षित विधानसभा क्षेत्र माना जाता है, इसलिए इसे बिहार का दिल भी कहा जाता है। उन्होंने दावा किया कि इस जीत ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बड़ा संदेश दिया है। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गोविंद तिवारी ने कहा कि समय-समय पर बदलाव आवश्यक है। जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राहुल राज ने इसे अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत बताया, जबकि पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्वेतांक कुमार ने कहा कि जनसुराज आगामी विधानसभा चुनाव में भी बेहतर प्रदर्शन करेगी।0
0
Report
रोहतास के डेहरी में सेल्फी के चक्कर में तीन युवकों की बचने की कहानी
Sasaram, Bihar: बड़ी खबर रोहतास जिला के डेहरी से है। जहां इंद्रपुरी के सोन बराज में पानी के तेज धार में सेल्फी लेने के चक्कर में तीन दोस्त मझधार में फंस गए। तीन युवकों को बराज के तेज रफ्तार पानी में फंसे देखकर आसपास लोग इकट्ठा हो गए तथा उसे बचाने की कोशिश करने लगे। लोगों के पास जो भी मिला गमछा, चादर, दुपट्टा आदि बांधकर रस्सी बनाया तथा उसे फेक कर युवकों को धराया। इसके बाद धीरे-धीरे युवकों को उसी के सहारे पानी से बाहर खींचा गया लेकिन इसी चक्कर में एक युवक पानी के तेज धार में बह गया जिसे काफी दूरी तक जाकर बाहर निकाला गया। इस प्रकार तीनों युवकों की जान बच गई। तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस प्रकार लोग युवकों को बचा रहे हैं। बता दे की सेल्फी के चक्कर में तीन युवक पानी के तेज बहाव में फंस गए।।0
0
Report
भीम क्षेत्र भोपाल सागर बांध के पास युवक की लाश, राजसमंद में प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी खबर राजसमंद जिले के भीम क्षेत्र के भोपाल सागर बांध के पास युवक की लाश मिलने के बाद तनाव 20 घंटे से अधिक समय से परिजन और ग्रामीण धरने पर, शव उठाने से किया इनकार। परिजनों ने युवक गोविंद की हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सरपंच बलवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण टेंट लगाकर धरने पर बैठे। स्थिति को देखते हुए जिलेभर से अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात, कई थाना प्रभारी व वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद।0
0
Report
Advertisement
पटना गोला रोड पर EO विमल कुमार परिवार से मिलने पहुंचे; हत्या सत्ता संरक्षित अपराधियों
Noida, Uttar Pradesh:डेहरी डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (एग्ज़ीक्यूटिव ऑफ़िसर-ईओ) विमल कुमार जी के परिजनों से मिलने हम गोला रोड, पटना स्थित उनके आवास पर आए हैं। उनकी हत्या सत्ता संरक्षित अपराधियों द्वारा किए जाने की बात की जानकारी मिली है。0
0
Report
हनुमानगढ़ में सुशील जोशी भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता बने
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : सुशील जोशी बने भाजपा किसान मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश प्रवक्ता बनने पर सुशील जोशी का स्वागत,समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं,सुशील जोशी बोले— किसानों, युवाओं और आमजन की आवाज़ को संगठन व सरकार तक पहुंचाऊंगा,स्थानीय नागरिक बोले संघर्ष और संगठन में सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान,आतिशबाज़ी और पटाखे चलाकर मनाई खुशियां @BJP4Rajasthan @Kuldeepsharmap0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा की तैयारी तेज, 45 वार्डों में जीत लक्ष्य
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा नगर मंडल की नवगठित कार्यकारिणी की पहली वृहद बैठक भरत बाग में जिला संगठन प्रभारी विमल अग्रवाल और विधायक चंद्रभान सिंह आक्या की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, सभी 45 वार्डों में जीत सुनिश्चित कर नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनाने का संकल्प लिया गया। विधायक आक्या ने केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान तेज कर चुनावी तैयारियों में जुटने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग पर यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, मरम्मत की मांग तेज
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में भीलवाड़ा-चित्तोड़गढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरत सिंह जी का खेड़ा फाटक के पास बना यात्री प्रतीक्षालय जर्जर हालत में पहुंच गया है। प्रतीक्षालय की छत झुक चुकी है, सरिए बाहर निकलकर जंग खा चुके हैं और एक पिलर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे यहां ठहरने वाले बस यात्रियों और राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री इसी प्रतीक्षालय का उपयोग करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत करवाकर सुरक्षित यात्री सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।0
0
Report
खेती में करंट से महिला की मौत: डीडवाना के बांडोलाई ढाणी में हादसा
Didwana, Rajasthan:डीडवाना क्षेत्र के कोलिया के पास स्थित बांडोलाई की ढाणी में खेत में काम करते समय करंट की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतका सरोज देवी खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान खेत की फेंसिंग पर लगी झटका मशीन को बंद करते समय हादसा हो गया और वे करंट की चपेट में आ गईं। हादसे के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर डीडवाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को बांगड अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।0
0
Report
राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड ने नशा मुक्त जीवन का लिया संकल्प
Karauli, Rajasthan:राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट, गाइड, रोवर और रेंजर ने नशा मुक्त जीवन का लिया संकल्प जिला करौली एंकर इंट्रो - राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड, जिला मुख्यालय करौली के तत्वावधान में आयोजित राज्यपाल पुरस्कार प्रशिक्षण शिविर में स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर ने नशामुक्त जीवन का संकल्प लिया। शिविर में प्रतिभागियों को तंबाकू और अन्य नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई तथा स्वस्थ और अनुशासित जीवन अपनाने का संदेश दिया गया। जिलेभर के 80 स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर भाग ले रहे हैं। शिविर में राज्यपाल पुरस्कार के पाठ्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पायनियरिंग के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गांठें, लाशिंग, रस्सियों का सुरक्षित उपयोग और अन्य तकनीकी कौशल sिखाए गए। इसके अलावा प्राथमिक उपचार, स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा, नियम, दिशा ज्ञान, चिन्ह, सलामी, हाथ मिलाने की परंपरा, ध्वज गीत, प्रार्थना, राष्ट्रगान और स्काउट आंदोलन के इतिहास की भी जानकारी दी गई। शिविर में नशा मुक्ति विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, मानसिक क्षमता और भविष्य को प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्काउट-गाइड, रोवर और रेंजर ने नशा नहीं करने तथा तंबाकू का सेवन न करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रशिक्षण दल के सदस्यों और रोवर लीडरों ने भी युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्र निर्माण के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।0
0
Report
Advertisement
