icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
271319
VKVijay Kumar ShuklaFollow2 Feb 2025, 01:39 pm

गोंडाः वजीरगंज अरंगा पक्षी विहार पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Katra Bhogchand, Uttar Pradesh:

विश्व आर्द्र दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वजीरगंज क्षेत्र में स्थित अरंगा पक्षी विहार पहुंचे। मुख्यमंत्री ने विश्व आर्द्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की अपील करते हुए प्रकृति की इस सुंदर धरोहर की मूल पहचान बनाये रखने का आह्वान किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री और गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री दारा सिंह चौहान सहित जिले के सभी विधायक, बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करनाल की रायज़ा ढिल्लों ने एशियन गेम्स 2026 में ब्रॉन्ज मेडल जीता

Karnal, Haryana:Asian game करनाल। एशियन गेम 2026 में करनाल के शामगढ़ गांव की रहने वाली बेटी रायज़ा ढिल्लों ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है इस जीत के बाद घर में खुशी का माहौल बना हुआ है परिवार के लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करके खुशी जाहिर की तो वहीं उनके पिता ने बताया बचपन से ही उनकी बेटी रायज़ा ढिल्लों मेहनती थी उसने मेहनत की और आज वह इस मुकाम पर पहुंची है उन्होंने कहा वह एक नंबर से चूक गई नहीं तो मेडल कुछ और होता लेकिन उनको अपनी बेटी पर मान है और जब वह करनाल आएगी तो उसका स्वागत किया जाएगा । रायज़ा ढिल्लों के पिता ने कहा कि, उनके बुजुर्गों को शूटिंग का शौक था पुराने समय में उनके बुजुर्ग शिकार किया करते थे, बंदूक का शौक था फिर उसके बाद परिवार के लोग राइफल क्लब मेंबर बने, उनके पिता ने उनको बंदूक हाथ में पकड़ाई लेकिन वह तो गेम्स में नहीं जा सके लेकिन वही बंदूक उन्होंने अपनी बेटी को पकडडाई और उनकी बेटी अब तक कई मेडल जीत चुकी है और कई रिकॉर्ड जो है बेटी रायज़ा ढिल्लों बना चुकी है । परिवार वालो का कहना है की बेटी ने काफी मेहनत की है उसने इससे पहले दूसरे गेम्स में भी हाथ आजमाया था लेकिन शूटिंग तो हमारे खून में थी रायज़ा ढिल्लों کا ओلंपिक کا सपना है जो 2 साल के बाद होना है और हमें पता है हमारी बेटी हमारा नाम मा रोशन करेगी ।पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि रायाज़ा ढिल्लो की शुरुआत 2021 के दौरान हुई थी जब जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप लीमा में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था इसी के साथ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी सिल्वर मेडल जीत चुकी है बेटी , जूनियर वर्ल्ड कप में भी दो मेडल जीत चुकी है सिल्वर, इसी के साथ और आज के समय में नेशनल और सीनियर नेशनल चैंपियन है बेटी रायाजा ढिल्लों और करंट नेशनल रिकॉर्ड होल्डर भी है । उन्होंने कहा की बेटी आगे और मेहनत करेगी और देश का नाम रोशन करेगी उन्होंने कहा की बेटी की उम्र अभी 22 साल है और उसने अभी काफी कुछ करना है मानते हैं कि इस बार गोल्ड नहीं लेकर आ पाई लेकिन ओलंपिक का उसका सपना है जो 2 साल बाद होनी है लेकिन उससे पहले वो करनाल आएगी कुछ दिन यहां रहेगी और फिर दोहा (कतर) में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप जो पहला कोटा मुकाबला है ओलंपिक کا वहां के लिए रवाना हो जाएगी . परिवार वालों का कहना है कि परिवार में खुशी का माहौल है रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं और इसी के साथ हम भी खुश है और हमारी बेटी को हम दुआ देते हैं वह हमेशा इस तरह से अपने देश का नाम रोशन करें और आगे बढ़े।
0
0
Report

इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से अपहरण के इरादे नाकाम, युवक सुरक्षित बरामद

Datia, Madhya Pradesh:इंदरगढ़ पुलिस की सक्रियता से बदमाशों के मंसूबों पर फिरा पानी अपहृत युवक को घायल अवस्था में छोड़कर भागे बदमाश, पुलिस ने बरामद कर अस्पताल पहुंचाया दतिया। इंदरगढ़ पुलिस की तत्परता से अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस के लगातार पीछा करने पर बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते कुछ बदमाश पवन यादव पुत्र बुद्ध सिंह, निवासी ग्राम महोबा थाना सोनागिर को दतिया कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अस्पताल के पास से जबरन चार पहिया वाहन में बैठाकर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ पुलिस सक्रिय हुई और बदमाशों की घेराबंदी करते हुए उनका पीछा शुरू कर दिया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से घबराए बदमाश अपहृत युवक को घायल अवस्था में रास्ते में छोड़कर वाहन सहित फरार हो गए। पुलिस ने युवक को बरामद कर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस ने फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में दबिश देने के साथ ही आरोपियों की पहचान और वाहन संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

इंदौर के पालदा में 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ के साथ टैंकर पकड़ा

Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के बड़े पालदा क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 हजार लीटर अवैध ज्वलनशील पदार्थ से भरा टैंकर पकड़ा है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों की टीम ने मौके पर दबिश दी जहां रिहायशी इलाके में थिनर टर्पेंटाइन ऑयल और अन्य पदार्थों के भंडारण की शिकायत मिली थी। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। दरअसल बड़े पालदा क्षेत्र में रिहायशी इलाके के भीतर ज्वलनशील पदार्थों के अवैध भंडारण और आवागमन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। शिकायत के आधार पर कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर अधिकारीयो ने मौके पर दबिश दी। जांच के दौरान करीब 12 हजार लीटर तेल और अन्य ज्वलनशील पदार्थ मिले, जिनमें थिनर, टर्पेंटाइन ऑयल और डीजल शामिल हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गोदाम और फैक्ट्री को सील कर दिया। बताया गया कि जब्त किए गए पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। प्रशासन की टीम यह जांच कर रही है कि ज्वलनशील पदार्थ कहां से लाए गए थे, उनका परिवहन कैसे किया जा रहा था और उन्हें कहां भेजा जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है। प्रशासन द्वारा नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।
0
0
Report

रतनगढ़ में किसानों ने सौर लाइन पर टावर चढ़कर मुआवजे की मांग पूरी हुई

Churu, Rajasthan:फसल के मुआवजे की मांग को लेकर दो किसान चढ़े टावर पर, दो घंटे की मशक्कत के बाद उतरे नीचे रतनगढ़। तहसील के गांव हंसासर से होकर निकल रही सोलर प्लांट की हाईटेंशन लाइन के दौरान किसानों की खराब हुई फसल के मुआवजे की मांग को लेकर दो किसान बुधवार को टावर पर चढ़ गए तथा अपना विरोध जताया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें नीचे उतारा गया तथा मुआवजे की मांग को लेकर सहमति बनने पर किसानों का आक्रोश शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीकानेर से नीमराणा सौर ऊर्जा की हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है, जो तहसील के गांव हंशासर से होकर गुजर रही है। इस लाइन से करीब 20 किसान प्रभावित हो रहे हैं, जो लंबे समय से मुआवजे की मांग को लेकर अपना आंदोलन कर रहे थे और कंपनी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया जा रहा था। लंबे समय से केवल आश्वासन मिलने और कंपनी द्वारा कार्य में गति लाने से किसानों का आक्रोश बढ़ गया तथा बुधवार को किसान लामबद्ध हो गए तथा अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले अध्यक्ष मदनलाल जाखड़ के नेतृत्व में अपना आक्रोश जताने लगे। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी द्वारा पुलिस को सूचना दी, जिस पर सीआई संदीप कुमार भारी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान प्रभावित किसान मोतीराम एवं कोडाराम जाट टावर पर चढ़ गए तथा मुआवजे की मांग को लेकर अपना आक्रोश जताने लगे। करीब दो घंटे की समझाइश के बाद दोनों किसानों को टावर से नीचे उतारा गया तथा तहसीलदार अंकित मिमानी के नेतृत्व में वार्ता शुरू हुई। किसानों सभा के अध्यक्ष जाखड़ ने बताया बुधवार शाम तक चली वार्ता में टावर के दौरान अधिग्रहण की गई जमीन का पूरा नाप लेकर रवि व खरीब की फसल का मुआवजा देने एवं जिन किसानों के खेतों के ऊपर से लाइन गुजर रही है, उन्हें भी नियमानुसार मुआवजा देने की बात पर सहमति बनी और इसके बाद किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ।
0
0
Report

हनुमानगढ़ संगरिया में 100 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) 100.37 ग्राम हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि के साथ दो आरोपी गिरफ्तार Hanumangarh की संगरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 100 ग्राम अवैध हेरोइन और 40 हजार रुपए की बिक्री राशि बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कूटी भी जब्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद ने बताया कि उपनिरीक्षक केशव शर्मा मय टीम ने गश्त के दौरान शाहपीनी सिंहपुरा रोड पर कार्रवाई की। पुलिस ने स्कूटी पर सवार सुखप्रीत सिंह और गगनदीप कौर को रोककर तलाशी ली। इस दौरान उनके कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन , 40 हजार रुपए बिक्री राशि और स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गोविंदवाल, पंजाब जेल में बंद आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ कल्याण बाबा के संपर्क में थे और उसके साथ मिलकर सिंडिकेट के रूप में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। कार्रवाई में AGTF Hanumangarh एवं जिला विशेष टीम सेक्टर Hanumangarh की भी विशेष भूमिका रही। विजुअल बाइट : अरविंद बिश्नोई, ASP Hanumangarh
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में आग बुझाते वक्त विस्फोट, दमकलकर्मी घायल

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में बुधवार दोपहर लगी आग बुझाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी मौके पर जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक केमिकल के एक ड्रम में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद अचानक आग भड़क उठी, जिसकी चपेट में आकर 13 से अधिक दमकलकर्मी झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और झुलसे दमकलकर्मियों को उपचार के लिए एम्स अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर महात्मा गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। झुलसे दमकलकर्मियों में प्रवीण, दुर्गेश, प्रेम, प्रवीण कुमार, कुणाल, विनय पुरोहित, आसिफ खान, जोगाराम, प्रीतम, सुरेंद्र, प्रकाश, मो. हनीफ और अविनाश हर्ष के नाम सामने आए हैं।
0
0
Report
Advertisement

भाजपा के भीतर गुटबाज़ी के विरोध में उपसभापति चुनाव के बाद प्रदर्शन

Churu, Rajasthan:उपसभापति चुनाव के बाद भाजपा की गुटबाज़ी सडक़ पर प्रजापत समाज व भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश अपने ही वार्ड में घिरी महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच फूंके एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता बाबूलाल कुलदीप, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री जयश्री दाधीच और पार्षद पुरुषोत्तम शर्मा के पुतले, पार्टी से निष्कासित करने की मांग सुजानगढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव में भाजपा प्रत्याशी तनसुखलाल प्रजापत की हार के बाद पार्टी के भीतर सुलग रही गुटबाज़ी अब खुलकर सडक़ों पर आ गई है। वहीं शिव बाड़ी के पास से शुरू हुई विरोध प्रदर्शनों एवं पूतला दहन की चिंगारी शहर के अन्य वार्डों में फैलने लगी है। नतीजे आने के दूसरे दिन बुधवार शाम को भाजपा के मूल मतदाताओं और विभिन्न समाजों के लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गींदड़ चौक में प्रदर्शन करते हुए भाजपा के ही तीन नेताओं के पुतले फूंके और जमकर नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं पार्षद जयश्री दाधीच के वार्ड संख्या 34 गींदड़ चौक में स्थानीय लोगों और भाजपा के मूल मतदाताओं ने जयश्री दाधीच, उनके पति कमल दाधीच, भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व पार्षद बाबूलाल कुलदीप तथा पार्षद पुरूषोत्तम शर्मा की तस्वीरों वाले पुतले बनाकर दहन किए। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इन नेताओं ने बाड़ाबंदी के दौरान फूट डाली और कांग्रेस के पक्ष में कथित रूप से क्रॉस वोटिंग कराकर भाजपा प्रत्याशी को षडयंत्रपूर्वक चुनाव हराया।प्रदर्शन के दौरान आरएसएस से जुड़े ओमप्रकाश प्रजापत ने कहा कि ओबीसी आरक्षित सीट होने के बावजूद न तो मूल ओबीसी का सभापति बना और न ही उपसभापति। जिस तरह से पार्टी के नेताओं ने मिलकर प्रजापत समाज के प्रत्याशी को हरवाया, वह कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। रामनिवास प्रजापत ने कहा कि प्रजापत समाज भाजपा का निष्ठावान वोट बैंक रहा है, लेकिन इन नेताओं ने विश्वासघात किया है। कार्यकर्ता प्रेम स्वामी ने रोष जताते हुए कहा कि कांग्रेस को जीत दिलाने वाले ऐसे नेताओं का भाजपा में कोई काम नहीं है, पार्टी शीर्ष नेतृत्व को तुरंत इनके संगठनात्मक पद छीनकर इन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

गाजीपुर वृद्धा हत्या: 11 साल बाद तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास

Ghazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर 11 साल बाद मिला इंसाफ! वृद्धा हत्याकांड में महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद पुरानी रंजिश में पीट-पीटकर की थी हत्या, एडीजे तृतीय कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला पुरानी रंजिश के चलते जगरानी देवी की पीट-पीटकर कर दी गई थी हत्या मृतका के परिजनों ने आशा देवी, लाल बिहारी और लाल बहादुर पर दर्ज कराया था मुकदमा नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई थी वारदात सुनवाई के दौरान गवाहों और साक्ष्यों ने मजबूत किया अभियोजन पक्ष का दावा अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए सुनाया कठोर फैसला 11 साल बाद मिला न्याय, हत्याकांड के दोषियों को भेजा गया जेल। गाजीपुर में 11 साल पुराने वृद्धा हत्याकांड में अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए महिला समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। लंबी सुनवाई और साक्ष्यों के परीक्षण के बाद एडीजे तृतीय की अदालत ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि जयप्रकाश सिंह शासकीय अधिवक्ता ने की है। बता दें कि गाजीपुर के नगसर थाना क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2015 में हुई वृद्धा हत्या के मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत ने महिला समेत तीन आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस बात की पुष्टि शासकीय अधिवक्ता जयप्रकाश सिंह ने की है। इस दौरान उन्होंने बताया कि 11 मार्च 2015 को गांव की रहने वाली जगरानी देवी की पुरानी रंजिश के चलते बेरहमी से पिटाई की गई थी। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने गांव की ही आशा देवी तथा उसके पुत्रों लाल बिहारी और लाल बहादुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में कई गवाहों और महत्वपूर्ण साक्ष्यों को प्रस्तुत किया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों का गहन परीक्षण करने के बाद अदालत इस निष्कर्ष पर पहुंची कि तीनों आरोपी हत्या के दोषी हैं। अदालत ने महिला समेत तीनों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top