गोण्डाः वारसी अस्पताल के जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए आदेश, आरोप, बिना डिग्री के डॉक्टर
Colonelganj, Uttar Pradesh:कर्नलगंज कस्बे में मानक विहीन बगैर डिग्री के डॉक्टर द्वारा मनमाने तरीके से अस्पताल संचालित करने का मामला सामने आया है। रेलवे स्टेशन के सामने भैरवनाथपुरम जाने वाली गली में मोहम्मद साहिल पुत्र इलियास निवासी मीनापुर कर्नलगंज द्वारा वारसी अस्पताल के नाम से मानक विहीन अस्पताल संचालित करने का आरोप लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल संचालक के पास डॉक्टर की डिग्री भी नहीं है और ना ही अस्पताल तक जाने के लिए किसी एंबुलेंस का रास्ता है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
